शिष्य को ज्ञान प्रदान करने के लिए शिव ही मानव शरीर धारण कर, उसे पूर्णता प्रदान करते हैं।
शिष्य जिस धारातल पर खड़ा होता है उसकी बराबर अवस्था में ही आकर ज्ञान प्रदान किया जा सकता है। अतः शिष्य जिस स्थिति में होता है गुरु भी उसी स्थिति में आते हैं।
सद्गुरु के समीप बैठने से ही मन आनन्द पूर्ण हो जाता है। गुरु का शरीर साधारण प्राणियों के शरीर की तरह नहीं होता। उनका शरीर तपस्या की ऊर्जा से परिपूर्ण होता है। जो भी साधक उनकी सामीप्यता प्राप्त करता है, वह आनन्दमय हो जाता है।
शिष्य अज्ञानतावश जन्म मृत्यु को अपने ऊपर आरोपित कर दुःख भोगता है। गुरु ऐसे मिथ्या ज्ञान को समाप्त करके शिष्य को उसके स्वरूप से परिचित कराते हैं।
गुरु शिष्य के लिए सदैव वंदनीय हैं, उसके आराधय देव हैं। इस जीवन में कोई संबंध सत्य और स्वार्थ रहित है, तो वह गुरु शिष्य संबंध है।
गुरु सदैव अत्यंत करूणा से शिष्य के हित के लिए युक्त होते हैं। शिष्य अनेक जन्मों से भटकता हुआ और संतृप्त है। गुरु ही उसे अध्यात्म की ओर प्रेरित करते हैं।
जब साधक समर्पण की सीमा पर पहुंचता है, तब गुरु के अतिरिक्त संसार में उसे कुछ भाता नहीं, सारे सांसारिक संबंध गौण हो जाते हैं। गुरु शिष्य का संबंध तो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है।
जब संसार में सभी संबंधी विपत्ति आने पर साथ छोड़ देते हैं तो गुरु ही उसके लिए सहायक सिद्ध होते हैं। यही सबसे अधिक उनके पहिचान का स्वरूप है।
गुरु का निरन्तर चिंतन करने से साधक की बुद्धि गुरु के प्राणों से जुड़कर पवित्र हो जाती है। तभी गुरु का ब्रह्ममय स्वरूप प्रकट होकर शिष्य का कल्याण करता है।
मैं सबका पिता हूं, आपकी मां हूं, आपका भाई हूं, बहन हूं, आपका रखवाला हूं और रहूंगा। कहीं भी मन में हिचकिचाहट लाने की जरूरत नहीं, कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,