

01 से 06 अक्टूबर तक- कैरियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिये आपके प्रयास लाभदायक होंगे। मान-सम्मान, यश व प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा। कामकाज व आजीविका में आप व्यस्त रहेंगे, परंतु इस व्यस्तता में भी आप अपने तथा परिवार के लोगों के लिये समय निकाल ही लेंगे। आता-आता रूपया रूक व अटक जायेगा। घर-परिवार की समस्या में उलझे रहेंगे। किसी रिश्तेदार को लेकर आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है।
07 से 13 अक्टूबर तक- मानसिक तनाव खत्म होंगे। सुख-सुविधा का भोग करते हुये अपना समय व्यतीत करेंगे। अपने रूपये का सही जगह निवेश करेंगे। बैंक से सम्बन्धित सारे दस्तावेज पूर्ण कर लेंगे। शादी लायक नवयुवक या युवतियां अपने भावी जीवनसाथी की तलाश में रहेंगे व कुछ हद तक सफलता प्राप्त करेंगे।
14 से 20 अक्टूबर तक- संतान पक्ष की ओर से चिंतित रहेंगे। महिला वर्ग इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगी। कोई नया वाहन की खरीददारी कर सकते है। बुजुर्गो के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। सूर्य तेजस्विता दस महाविद्या शक्ति दीक्षा प्राप्त करने से भाग्योदय संभव होगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- आपको ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऐसे अवसर का पूर्ण लाभ उठायें। मौज-मस्ती का दौर रहेगा। शुभ घटनायें घटित होंगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। आप इस समय घूमने-फिरने, लोगों से मेलजोल में व्यस्त रहेंगे।
शुभ तिथियाँ 01,04,06,24
01 से 06 अक्टूबर तक- आप समान विचारधारा वाले लोगों से सम्पर्क बनायेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। किसी मेहमान का आगमन होगा। व्यवसाय को लेकर आप चिंतित रहेंगे और काम की अधिकता के कारण आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिये आप अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें।
07 से 13 अक्टूबर तक- किसी पुराने मित्र से सम्बन्धों में कटुता आयेगी। भागीदार व पार्टनर से भी छोटी-मोटी बातों पर मतभेद होंगे। आप अपनी इच्छा व रूचि के अनुसार काम करेंगे व प्रतिफल भी आपको उसी अनुरूप मिलेंगे। अविवाहित युवक युवतियों को करवा शक्ति सुहाग सौभाग्य सुख वृद्धि दीक्षा सफलता प्रदान करेगी।
14 से 20 अक्टूबर तक- आप भावुकता में कोई गलत निर्णय न ले, नौकरी पेशा जातक लेन-देन व रूपयों-पैसो के मामलें में सतर्क रहे। आपके बुद्धि बल के कारण शत्रु आपका अहित नहीं कर पायेंगे। सूर्य तेजस्विता त्रि-शक्ति लॉकेट धारण करना आपके लिये श्रेष्ठ रहेगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- सफलता के लिये किये गये प्रयासों से मन में संतुष्टि महसूस करेंगे। आप किसी गुप्त योजना, षड़यंत्र या साजिश के शिकार होंगे। महिलाओं से थोड़ी दूरी बनाकर रखें अन्यथा आप पर कोई झूठा आरोप या कलंक लग सकता है। आपके ठगे जाने या धोखा होने की संभावना है।
शुभ तिथियां 02,06,09,30
01 से 06 अक्टूबर तक- महिला वर्ग के सपने साकार हो सकते है जिससे इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप पहले से कहीं ज्यादा रचनात्मक काम करेंगे। यात्रायें सार्थक होंगी। दाम्पत्य जीवन भी आपका सुखपूर्ण होगा तथा पति की दीर्घायु हेतु करवा शक्ति सुहाग सौभाग्य सुख वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 अक्टूबर तक- पति-पत्नी में गलतफहमियां दूर होगी, आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा की समस्याओं व परेशानी आपको घेरे रखेगी। मन में बेचैनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर विफलतायें या निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य तेजस्विता त्रि-शक्ति लॉकेट धारण करें लाभ होगा।
14 से 20 अक्टूबर तक- अतिरिक्त आय की प्राप्ति करेंगे। यह समय अच्छा व्यतीत होगा। आपको अधिकार और पहचान के साथ लाभ भी मिलेगा। समय पुनः करवट लेगा। जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलायें। घर में मंगल कार्य सम्पन्न होंगे। खुशी का वातावरण रहेगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- अविवाहितों की सगाई-संबंधी बात आगे बढ़ेगी। आप किसी नये कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। हालांकि कुछ चुनौतियां तो सामने आयेंगी, लेकिन आप उसका सामना करने के लिये तैयार रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामले मिल-बैठकर सुलझाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उद्योग-धंधे से जुडे़ जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
शुभ तिथियां 04,08,10,26
01 से 06 अक्टूबर तक- इस माह स्थितियों आपके अनुकूल होगी। भवन-वाहन आदि का सुख प्राप्त करने की योजना आने वाले समय में सफल हो सकेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिये पदोन्नति होने की संभावना है। नव युवक युवतियां अपने काम, नीति, महत्त्वकांक्षा और कैरियर की उपलब्धियों के लिये प्रयासरत रहेंगे जिससे उनको सफलता मिलने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं को पूर्णतः सफल और अनुकूलता युक्त बनाने के लिये आपको सूर्य तेजस्विता दस महाविद्या शक्ति दीक्षा ग्रहण करनी चाहिये। इससे आप अपने मन मुताबिक सफलता प्रातः करें सकेंगे।
07 से 13 अक्टूबर तक- इस समय आपके मिलने-जुलने वाले आपको बहुत परेशान करेंगे। आप कुछ अनसुलझे सवालों में उलझे रहेंगे। आप में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहेगा। सकारात्मक नजरिये के कारण सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
14 से 20 अक्टूबर तक- आपकी कार्य करने की गति कमजोर रहेगी। ऊर्जा में कमी आयेगी। धन सम्बन्धी मामलों में अड़चने आ सकती है। इच्छाये फिर भी बाकी रह जायेंगी। आपसे लोग बहुत प्रभावित होंगे। अपनी इच्छाओं की पूर्ति हेतु सूर्य तेजस्विता त्रि-शक्ति लॉकेट धारण करें।
21 से 31 अक्टूबर तक- आपकी स्पष्टवादिता आपके लिये हानिकारक सिद्ध होगी। किन्तु फिर भी आप अपना कार्य निकाल ही लेंगे। यश, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा शुरू किया कार्य पूर्णता को प्राप्त होगा।
शुभ तिथियाँ 04,12,16,25
01से 06 अक्टूबर तक- इस सप्ताह कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको श्रेष्ठ सफलताये मिल सकती है। गोपनीय व निजी मसले अपने बुद्धि, विवेक से निपटाने में सफल होंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जीवन की चुनौतियों का आप डटकर मुकाबला करेंगे।
07 से 13 अक्टूबर तक- युवा वर्ग वह सब हासिल करेंगे, जो काफी समय से उनके दिमाग में चल रहा है। व्यापारिक यात्रायें फायदेमंद साबित होंगी। आप वाक्पटुता व चतुराई से अपना काम निकाल ही लेंगे। आप अपनी सारी बाधाओं को पार करते हुये आगे बढ़ेगे। आपको तत्कालिक और भावी लाभ की प्राप्ति होगी।
14 से 20 अक्टूबर तक- यह समय आपके लिये बड़ा बलवान रहेगा। आपकी सारी मनोकामनायें पूर्ण होने की संभावना है। हांलाकि आर्थिक मसले हावी रहेंगे। आपके पास धन रहेगा, लेकिन खर्च में बेहताशा वृद्धि होगी। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है। आप पापांकुशा पापक्षय मुक्ति दीक्षा ग्रहण करें, लाभ होगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- आपके कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपके विरूद्ध कुछ अफवाहें फैल सकती है, जिससे सुख-शांति में कमी होगी, कुछ गलतफहमियां भी पैदा होंगी। कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। आप दीर्घकालिक उपलब्धियों तथा जीवन भर की सुरक्षा हासिल करने के बारे में सोचेंगे तथा इस कार्य में अत्यधिक खर्च करेंगे।
शुभ तिथियां 03,07,26,30
01 से 06 अक्टूबर तक- कई मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता आपके पक्ष में नहीं रहेगी। इसमें फंड, निवेश, वेतन, भत्ते, खरीद-बिक्री जैसे मसले शामिल रहेंगे। किसी से गोपनीय मुलाकात या वार्ता संभव है। अतः बहुत सोच विचार कर काम करें। इस सप्ताह धार्मिक कार्यो में व्यस्तता व पूजन, दर्शन के कार्य सम्पन्न होंगे। जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान अनुभव करेंगे।
07 से 13 अक्टूबर तक- अध्ययनरत जातकों को पढ़ाई में अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन आदि से शारीरिक – आर्थिक हानि के योग बन रहे है, सावधान रहे। आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। आपको निवेश सम्बन्धी मामलों में परेशानियां आ सकती है। हाई रिस्क का निवेश नुकसान दायक हो सकता है। सावधानी रखें।
14 से 20 अक्टूबर तक- समय पुनः सुधरेगा। आपका सारा ध्यान घर-परिवार पर रहेगा। किसी अभिलाषा की पूर्ति होगी। तथा आपको सफलता मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि आपके लिये खुशियां आपके इर्द-गिर्द मंडरायेंगी। विजयश्री क्लीं कार्य सिद्धि साधना दीक्षा सम्पन्न करने से आपका भाग्योदय हो सकता है।
21 से 31 अक्टूबर तक- यह समय आपके लिये उत्तम नहीं है। आप हर समय अपनी समस्याओं के कारण चिंतित रहेंगे। दफ्तर में नौकरों से झगड़ा हो सकता है। आपके मन में तरह-तरह की शंकायें व्याप्त रहेंगी। समय आपके पक्ष में नहीं है। किसी से बिना कारण लड़ाई होगी। अतः आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ तिथियां 02,07,11,13
01 से 06 अक्टूबर तक- इस माह का प्रथम सप्ताह अधिकारी वर्ग से आपका मेल जोल बढे़गा, जो कि लाभप्रद रहेगा। आपकी महत्त्वकांक्षायें और सपने मूर्त रूप लेने की ओर अग्रसर होंगे। आप सूचनाओं के आदान-प्रदान, अध्यात्म, अध्ययन आदि में व्यस्त रहेंगे। आप पिछले महीनों से जो मेहनत कर रहे थे, उसका पुरस्कार पाने का वक्त है। आपको प्रत्यक्ष रूप से आपके अधिकार और सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
07 से 13 अक्टूबर तक- काम के साथ खुद को आराम देने के लिये समय निकालें, जिससे कि आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। मित्र, परिवार, रिश्तेदार तथा पड़ोसियों से होनेवाली भेंट-मुलाकातों से आप ताजगी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको कुछ बड़े फैसले करने में गम्भीरता दिखानी होगी।
14 से 20 अक्टूबर तक- घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। संतान पक्ष से कष्ट की प्राप्ति हो सकती है। नई परियोजनाएं असफल रहेगी। आर्थिक मसले हावी रहेंगे। आपके पुराने मित्र तथा परिवार आपको ऊर्जा और हिम्मत देंगे। आप पापांकुशा पापक्षय मुक्ति दीक्षा लें जिससे आपकी समस्याओं का निवारण होगा
21 से 31 अक्टूबर तक- व्यापार में स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई व कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे तथा अध्ययन में नियमितता से वह अपनी सफलता तय करेंगे। अध्ययन के साथ-साथ वह अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे अन्यथा वह बीमार पड़ सकते है।
शुभ तिथियाँ 02,11,24,29
01 से 06 अक्टूबर तक- मास का प्रारम्भ शुभ फलों से हो रहा है। आपको राजकीय मामलों में सफलता मिल सकती है। सभी प्रकार के रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। यद्यपि इस समय स्वास्थ्य का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिये। आप लोगों की मन स्थिति को समझकर उसके अनुसार आचरण करेंगे।
07 से 13 अक्टूबर तक- सप्ताह के आरम्भ के तीन दिन बहुत ही कष्टकारी रहेंगे। पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। जिससे आपको उम्मीदें थी, वह सब पूरी नहीं होने से मन खिन्न हो जायेगा। बाहरी खानपान न करें वरना आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कमीशन व लोहे से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा। कैरियर से जुड़े सारे महत्वपूर्ण कार्य इस समय पूर्ण होंगे, आर्ट्स व कॉमर्स के विद्यार्थियों को विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। नई खोज, नया अन्वेषण आप कर सकते है। गृहणियां भी कुछ नया सीख सकती हैं।
14 से 20 अक्टूबर तक– व्यस्तता के उपरान्त फालतू के कार्यो में समय व धन दोनों ही खर्च होगा। वस्तुओं की खरीद-फरोख्त में मोलभाव करने के बावजूद ठगे जायेंगे। सावधान रहें।
21 से 31 अक्टूबर तक- सरकारी कार्यो के पूर्ण होने में विलम्ब हो सकता है। कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। अपने वाहन की समय रहते जांच करायें। ग्रह स्थिति के कारण कार्यो में रूकावटे बनी रहेगी। आप सूर्य तेजस्विता दस महाविद्या शक्ति दीक्षा ग्रहण करें।
शुभ तिथियां 07, 12, 24, 28
01 से 06 अक्टूबर तक- आप कड़ी मेहनत करेंगे परंतु उसके प्रतिफल इतने ठोस नहीं मिलेंगे। सरकारी विभाग में आपका जो काम अटका हुआ था वह किसी न किसी वजह से अटक जायेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परफॉमेंस देने के लिये आप नियमित अध्ययनरत रहेंगे जिससे आपको सफलता मिलने की पूरी की पूरी सम्भावना रहेगी। आप अपने अध्ययन में एकाग्रता के लिये पूजन व धार्मिक कार्यों में भी व्यस्त रहे जिससे आपको मानसिक शांति के साथ-साथ आपके मन में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता आयेगी।
07 से 13 अक्टूबर तक- नौकरी में आप लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे। अपनी बुद्धि व परिश्रम का लोहा आप सभी से मनवा लेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद व झंझटों में समय व धन का अपव्यय होगा। प्रेम-प्रसंगों में छवि खराब हो सकती है।
14 से 20 अक्टूबर तक- धनहानि के प्रबल योग है। जोखिम भरे काम व अनुचित कार्यो को फिलहाल टालें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी। आपके लिये श्रेष्ठ होगा की आप सूर्य तेजस्विता त्रि-शक्ति लॉकेट धारण करें।
21 से 31 अक्टूबर तक- आप रचनात्मक कार्यो को करेंगे। पति-पत्नी में सामंजस्य बिगड़ जायेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। ग्रह स्थितियों में बदलाव के कारण बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आंशिक रूप से सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ तिथियां 01, 20, 25, 29
01 से 06 अक्टूबर तक- समय गति आपके पक्ष में रहेगी। आपमें भावुकता का भाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान देंगे। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिये गायत्री मंत्र का जाप करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें।
07 से 13 अक्टूबर तक- घर-परिवार में कोई शुभ कार्यो की रूपरेखा बनेगी। आप पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। स्वयं की कार्यशैली में निखार लायेंगे। आमदनी और खर्च दोनों बराबर रहेंगे। सब कुछ बड़े ही सहज ढंग से हो जायेगा। आर्थिक रूप से आप बहुत ही सुदृढ़ व मजबूत रहेंगे। विदेश यात्र का भी योग है, भागीदार से अच्छी ताल-मेल बनेगी, लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता भी है।
14 से 20 अक्टूबर तक- विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें तो ही सफलता प्राप्त होगी। आप कैरियर, काम या पेशे में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे, उन बदलावों का सकारात्मक लाभ नहीं प्राप्त हो पायेगा। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। जीवन में दुविधाओं का वातावरण रहेगा, कुछ समझ नहीं आयेगा क्या करें, एक अजीब सी स्थिति बनी रहेगी, बेहतर होगा आप सूर्य तेजस्विता दस महाविद्या शक्ति दीक्षा ग्रहण करे, बाधाओं का निवारण हो सकेगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- समय विजय सूचक रहेगा। कोर्ट-केस या पेंशन संबंधी कार्य जल्दी से निपट जायेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आप अपनी प्राथमिकताओं और रणनीतियों पर भरोसा करेंगे। योजनाओं को सार्वजनिक न करें।
शुभ तिथियाँ 01, 20, 26, 29
01 से 06 अक्टूबर तक- किसी बड़े व प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात आपकी उन्नति के द्वार खोल देगी। कठोर परिश्रम के बलबूते पर आप सफलता अर्जित करेंगे। मान-सम्मान, यश, कीर्ति व प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा। आप अपने कार्य को बढ़ाने पर विचार करेंगे।
07 से 13 अक्टूबर तक- ज्यादा लाभ हासिल करने के लिये आप अपनी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल करेंगे। आर्थिक पक्ष काफी सुदृढ़ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का रस घुलेगा, अनावश्यक खर्च से बचें। व्यवसाय में आप लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकेंगे, जिससे तनाव में रहेंगे, व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, तनाव के कारण परिवार में कलह क्लेश की स्थिति रहेगी। इन समस्याओं के निवारण हेतु आप करवा शक्ति सुहाग सौभाग्य सुख वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें।
14 से 20 अक्टूबर तक- बच्चो के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस समय आप हर कार्य को सोच-समझ कर करेंगे। मौसम के अनुसार खान-पान करें। स्वस्थ रहने के लिये जीवनशैली में योग, प्राणायाम अपनायें, पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- आर्थिक तंगी रहेगी। वाहन में अचानक खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका झुकाव धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ रहेगा। खरीद-फरोख्त में कोई धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
शुभ तिथियां 02, 07, 11, 20
01 से 06 अक्टूबर तक- माह का आरम्भ मिश्रित फलकारी रहेगा। समाज सेवा में रूचि बढ़ेगी। गरीब बच्चो की मदद करके आप आत्मिक संतुष्टि अनुभव करेंगे, मध्य में समय ठीक नहीं है। आप परेशानियों से डर जायेंगे, मन तनावपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल करना मुश्किल होगा। आप विजयश्री क्लीं कार्य सिद्धि साधना दीक्षा सम्पन्न करें, अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी।
07 से 13 अक्टूबर तक- आप पर कोई आरोप लग सकता है। बॉस व अधिकारी आपके काम से नाखुश रहेंगे। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा व्यवसाय में भी हानि की सम्भावना है। आप सूर्य तेजस्विता त्रि-शक्ति लॉकेट धारण करें, समस्याओं का निवारण होगा।
14 से 20 अक्टूबर तक- आप में चैतन्यता रहेगी। आपको खुशी अनुभव होगी, वहीं आप अपने स्वभाव से सभी को आनंदित करेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करें। किसी पर अधिक विश्वास न करें, उधार न दें। घर में प्रेम पूर्ण व्यवहार से शांति बनी रहेगी।
21 से 31 अक्टूबर तक- जीवन के प्रति सोच में सकरात्मक परिवर्तन आयेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। संतान से सम्बन्धित कोई शुभ या महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्य, ध्यान, योग पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे जिससे घर का वातावरण मंगलदायक बनेगा।
शुभ तिथियां 14, 19, 21, 24