अपने जीवन को हर दृष्टि से श्रेष्ठमय बनाने की क्रिया प्रारम्भ करने हेतु
यह विशेष दीक्षा समर्पित साधको को प्रदान की जायेगी।
जिससे उनका आने वाला समय सफ़लतादायक,
मनोकामना पूर्ति दायक हो सके।
कायाकल्प नाभि-दर्शना शक्ति दीक्षा
उत्तम काया और स्वास्थ्य जीवन में अत्यंत आवश्यक है। मनुष्य जीवन मन और तन दोनों के सहयोग से ही गतिशील होता है, दोनों में से किसी एक का भी सन्तुलन बिगड़ जाये तो वही रोग कहलाता है। शरीर की व्याधि हो, तो उसके लिये चिकित्सकों के पास उपाय है, परन्तु यदि उन उपायों के उपरांत भी कोई लाभ नहीं है, तो फिर कर्मगत दोष आड़े आते हैं। जिनका उपाय दैवीय शक्ति द्वारा ही किया जा सकता है। आवश्यक नहीं कि रोग शारीरिक ही हों, जीवन में उत्साह की कमी, चिड़चिड़ापन, क्रोध, थकान, कायरता, पौरूषता की कमी, ये सब भी रोग ही हैं। शारीरिक और मानसिक सबलता और पुष्टि अर्थात् मन एवं तन दोनों को ही चैतन्य करने की यह दीक्षा है। इस दीक्षा से जहां स्वास्थ्य का प्रयोजन सिद्ध होता है, वहीं मन में निरन्तर प्रफुल्लता, जोश, आशा एवं हिम्मत का संचार होता है। साथ ही आत्म विश्वास का संचार होता है, जिसके द्वारा स्वतः ही कई रोग समाप्त हो जाते हैं।
तीन पत्रिका सदस्य बनाने पर कायाकल्प नाभि-दर्शना शक्ति दीक्षा आपके जीवन में संचारित की जा सकेगी।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,