यह स्थान उनमें से एक है जहां संसार का सर्वाधिक सुन्दर, आकर्षक और मनोहर स्थान है। देखा जाये तो यह कुदरत का करिशमा है जहां इन्सान ने कुदरत को और कुदरत ने इन्सान को बांध के रखा है।
हां! यह बात पूर्णतः सत्य है, कि जो एक बार यहां जाता है, प्रकृति के सौंदर्यता से मंत्रमुग्ध हो कर वह बार बार वहां जाने के लिए अवश्य ही बाध्य होता है, क्योंकि उसका मन यही आनन्द में खो जाता है। नेपाल की हवाओं में कोई ऐसी चीज है, जो बार-बार व्यक्ति को अपनी ओर खींचती है। इसकी ऊंची ऊंची चोटियां बर्फ का मुकुट पहिने हुए अत्यंत भव्य प्रतीत होती है, उनके बीच में आनन्द देता हुआ यह पवित्र स्थान ऐसा प्रतीत होता है कि मानो सुबह स्नान करके पवित्र हो रहा हो। यहां के पहाड़ों, नदियों और झीलों के दर्शन से ही यहां की वास्तविकता समझ में आती है। यहं का नृत्य, संगीत विश्व में मनमोहक और आनन्ददायक है।
नेपाल और उसकी प्रकृति को देवतओं का वरदान प्राप्त हुआ है। सही शब्दों में कहा जाय तो यह स्थान सिद्धाश्रम का प्रवेश द्वार है। यदि यहां के तीर्थ स्थान बारे में वर्णन नहीं किया जाय तो नेपाल का विवरण अधुरा रह जायेगा। यहां विश्व में प्रसिद्ध शैवपीठ पाशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग है। जो कि अपने आप में पूर्ण चेतना और दिव्यता से युक्त वरदान स्वरूप है। कहा जाता है कि यहां आकर व्यक्ति अगर भगवान शिव के एक बार दर्शन कर लेता है तो वह संसार में कभी भी पशु जन्म ही नहीं लेता। सिद्धाश्रम में प्रवेश करने के बाद भी वह योगी पूर्ण रूप से सिद्धाश्रम को आत्मसात नहीं कर पाता जब तक कि वह पाशुपतास्त्रेय भूमि का स्पर्श नहीं कर पाता है यहां पर स्वयंभू नाथ के मन्दिर, गढि़माई शक्तिपीठ आदि विश्व प्रसिद्ध हैं।
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की सबसे पुरातन मंदिरों में से एक है। यह चैतन्य दिव्य मन्दिर काठमाण्डु के वागमती नदी के तट पर स्थित है। यह विश्व के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक माना जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव के विविध कल्प हैं परंतु पशुपतिनाथ मंदिर ही भगवान शिव के परमानंद योगी स्वरूप को स्पष्ट करता है।
एक मान्यता से यह पता चलता है कि सभी देवताओं के साथ वाराणसी में भगवान सदाशिव और माता पार्वती रहते थे। माता पार्वती के अनुरोध पर एक बार भगवान शिव और माता पार्वती यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान वे काठमाण्डु के घाटी पर स्थित वागमती नदी के किनारे विश्राम करने के लिए रूके। इस जगह के प्राकृतिक वातावरण ने, सौंदर्य ने भगवान के मन को प्रभावित किया। इस हेतु भगवान और माता पार्वती ने मृग का रूप धाारण कर जंगल में भ्रमण करने लगे। सदाशिवव महादेव बोले कि आज से ‘‘मैं यहां पशुओं का इष्ट बन कर रहूंगा तथा मैं पशुपतिनाथ के नाम से यहां इस जंगल में मैं वास करूंगा। जो शिवलिंग के रूप में पूजा-अर्चना करेगा वह पशु जन्मों से मुक्त होगा।
सदियों बाद एक दिन एक चरवाहा अपने गायों को ले कर जंगल गया था। उसने देखा कि उसकी एक गाय किसी को दूध पिला रही है। परन्तु जब वह पास गया तो देखा कि जिस प्रकार शिवलिंग को दूध से अभिषेक किया जाता है, ठीक वैसे ही पृथ्वी पर दूध गिर रहा है। उसने तुरन्त उस जगह की खुदाई की और उस दिव्य चैतन्य ज्योतिर्लिंग का उत्थापन किया। यहां पर गढि़माई देवी का मन्दिर है। इस जगह पर माता सती के गुह्य भाग गिरने हेतु इस शक्तिपीठ का नाम गढि़माई देवी के नाम से चैतन्य शक्तिपीठ विख्यात हुआ।
पुरातन समय में काठमाण्डू घाटी एक विराट जलाशय से भरा हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार उस विराट जलाशय के मध्यभाग में एक कमल का फ़ूल बढ़ने लगा। बौद्ध पौराणिक मतानुसार बोधिसत्व मन्जुश्री पूजा के लिए कमल फ़ूल के तलाश में निकले। तभी उन्होंने इस दिव्य कमल फ़ूल का दर्शन उस जलाशय में किया। उनके मन में आया कि इस जगह को अगर जल से खाली कर दिया जाय तो यह मानव जाति के लिए एक तीर्थ स्थल बन जायेगा। फि़र वे उस जलाशय से जैसे जल खाली करते रहे, वह कमल का फ़ूल एक पहाड़ में बदल गया। स्वयंभू का अर्थ है कि स्वयं निर्मित हुआ और यह कमल अपने आप एक विराट स्तूप में परिवर्तन हो जाने हेतु इसका नाम स्वयंभुनाथ मन्दिर है।
ऐसे ही पावनतम चेतनामय तीर्थ स्थल दिव्य भूमि नेपाल में इस बार सर्वथा प्रथम बार सद्गुरूदेव जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जो कि आनेवाले हर क्षण को हृदय भाव से अपने भीतर स्थापित करेगा।
क्योंकि पूरे वर्ष का यह सौभाग्य महोत्सव है, सद्गुरूदेव का आनन्दमय महोत्सव है। इस अवसर पर तो वसन्त साधक को आगाह करती है कि तुम्हें सद्गुरू रूपी बाहों में पूर्णता से समा जाना है, बारिश की शीतल बूंदों ने पत्र लिख कर आगमन का सौगात भेजते हैं, मानो वे जीवन की मधुर राग छेड़ती है।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अमृत महोत्सव, गुरू और शिष्य का आत्मीय मिलन, साधना के उच्चतम सोपानों को स्पर्श करने का महोत्सव, शिष्य रूपी बूंद का गुरू रूपी समुद्र में पूरी तरह विलीन हो जाने का आनन्द उत्सव। दुःखों से आप्लावित जीवन के रास्ते पर आनन्ददायक मधुर फ़ुहार, जीवन की समस्याओं को समाप्त करके नृत्य, संगीत, भजन, मस्ती, आनन्द और छलकते हुए अमृत कलश का रस का आस्वादन करना ही सद्गुरूदेव का जन्मोत्सव।
यह ऐसा पवित्र अमृत अवसर है जहां समय चलते चलते रूक जाता है, वसन्त नजाकत से और मधुरता से मुस्कराने लगता है, और अम्बर अपनी रिमझिम फ़ुहारों से असंख्य शिष्य साधकों को गुरू रूपी समुद्र से निरन्तर गतिशील चेतना, ज्ञान, ऊर्जा से तन-मन को भिगा देती है।
21 अप्रेल एक आनन्द दिवस है, प्रेम दिवस है, अहोभाव दिवस है, जो प्रेम और आनन्द के वास्तविक स्वरूप को स्पष्ट करता है। यह दिवस तो ब्रह्माण्ड के परम सत्य को प्रकट करता है, शिष्य के भीतर उस आनन्द भाव को, अमृत भाव को, दिव्य भाव को जाग्रत करता है जो वह भूल गया है, यह दिवस तो शिष्य के अन्तःमन से उस जहर को निकालने का मार्ग बनाता है, जिससे की उसका शरीर के अंश अंश पर पीड़ा भर गई है। यह दिवस तो शिष्य के सारे न्यूनताओं को समाप्त कर उसे पूर्णता का अधिकारी बना देता है। वास्तव में यह दिवस तो एक शिष्य के लिए अमूल्य, दुर्लभ अविस्मरणीय दिवस है, जिसे किसी शब्दों की परिभाषा देना ही अपनी मुर्खता ही होगा।
इस महोत्सव को केवल शिविर के नाम से आभूषित करना उचित नहीं, यह तो पूर्णिमा की चांदनी है, जो मन के अंधकार को दूर करने में समर्थ है, यह तो वह छलकते हुए अमृत की तरह है जिसे पीने पर रोम रोम में असीम आनन्द का भाव तैरने लग जाते हैं, और चारों तरफ़ वासन्तीक धूप खिल उठती है, यह महोत्सव तो जीवन की वह वॉंसुरी है जो बजने पर पूरा शरीर आनन्दित हो जाता है, जिसकी आवाज से शिष्य के मन से श्रद्धा रूपी जो ठण्ड़ी हवा बहती है जिसे अभिव्यक्त करने के लिए कोई शब्द ही नहीं बनते, कविताओं का ऐसा दौर चलता है जिसे अर्थ देने के लिए कोई स्थिति नहीं बनती। यह तो एक ऐसी ज्ञान, चेतना की धारा बनकर चारों तरफ़ गुंजरित होती है कि कोई शिष्य राधा बनकर नृत्य करता है तो कोई मीरा बन कर तान के सुर में खो जाता है।
पूर्णरूपेण पशुवत जीवन से निवृति प्राप्ति हेतु तथा अपने आपको कृष्ण स्वरूप चौसठ कलायुक्त तथा पुरूष से पुरूषोत्तम बनने की राह में चैतन्यता को आत्मसात करने एवं जानकी और राधामय दिव्यता को प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर सद्गुरू जन्मोत्सव है। भगवान श्रीराम के प्राकट्य दिवस से हम अपने आराध्य के अवतरण भाव को आत्मसात करने की क्रिया प्रारंभ करेंगे और यह सब दिव्य मानसरोवर की शीतलता से सरोबार वातावरण में संपन्न होगा। जिससे अपने आपको सद्गुरूमय बनाने की क्रिया और चेतना के भाव को आत्मसात कर सकेंगे।
नेपाल की दिव्य तपोभूमि पर सद्गुरू जन्मोत्सव 19-20-21 अप्रेल 2013 को राम जानकी मन्दिर प्रांगण (राजा भर्तुहरि तपोभूमि), मंगलापुर, जिला बुटवल, नेपाल में अमृत महोत्सव के रूप में संपन्न होगा।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,