इससे भी महत्वपूर्ण और श्रेष्ठतम रूप है, अमृतवर्षी महामृत्युजंय का। शंकर के चिन्तन, मनन, पूजन और साधना से मृत्युभय को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सकता है इसीलिए मार्कण्डेय ऋषि ने कहा है, ‘‘चन्द्रशेखर माश्रये मम कि करिष्यति वै यमः’’ अर्थात् जब मैं चन्द्रशेखर के आश्रित हूं तो यम तुम मेरा क्या बिगाड़ सकते हो ?
दीर्घायु एवं स्थायी आरोग्य प्रत्येक मानव के लिए परम आवश्यक है, इसके लिए वह प्रतिदिन चिन्तित रहता है, और विविध औषधियां तथा उपायों का सहारा लेता है। महामृत्युजंय साधना इस दृष्टि से सर्वोपरि है जिससे साधक निरोग एवं दीर्घायु बना रहता है और उसका सारा जीवन हंसते-हंसाते व्यतीत हो जाता है।
अथर्ववेद के अनुसार परम ब्रह्म का आविर्भाव हुआ तो ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया, जब समस्त लोक प्राणियों की अधिकता से भर गये और श्वास लेने में भी बाधा उपस्थित होने लगी तो ब्रह्मा जी के नैत्रों से प्रचण्ड अग्नि उत्पन्न हुई और वह प्राणियों को जलाने लगी, ऐसी स्थिति में भगवान शिव ने ब्रह्मा जी से उस अग्नि के संवरण की प्रार्थना की जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने क्रोधाग्नि को अन्तरात्मा में लीन कर लिया, उस समय प्राणियों के जन्म-मरण की व्यवस्था के लिए मृत्यु को जन्म दिया, मृत्यु के द्वारा कार्य करने का आदेश मांगने पर उसे समय-समय पर प्राणियों के संहार का आदेश दिया, इससे मृत्यु चिन्तित होकर रो पड़ी, उसने अपने आंसू दोनों हाथों में ले लिये, आगे चलकर वे आंसू ही रोग बने और जब प्राणियों की मृत्यु निकट आती है तो वह रोगों से प्रेरित होकर मर जाता है।
मृत्यु तो एक दिन सब की होती ही है, क्योंकि ‘जातस्य ही धा्रुवं मृत्यु’ के अनुसार जो पैदा होता है, उसकी मृत्यु निश्चित है, किन्तु मृत्यु असमय न हो, इसके लिए ऋषि मुनियों ने सिद्धि प्राप्त कर कुछ ऐसे उपाय ढूंढ निकाले हैं, जिसके द्वारा अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है, इन उपायों में सर्वश्रेष्ठ उपाय महामृत्युजंय साधना मानी गई है।
अमृत दाता महामृत्युंजय भगवान शंकर विष को पचाकर अमृत को प्रदान करने वाले हैं, उनके विविध रूपों में महामृत्युंजय रूप सर्वश्रेष्ठ एवं प्रभावकारी है, कहा गया है –
मृत्युंजय जप नित्यंयः करोति दिने दिने।
तस्य रोगाः प्रणश्यन्ति दीर्घायुश्च प्रजायते।
अर्थात जो प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है, उसके सभी रोग नष्ट हो जाते हैं और वह अकाल मृत्यु को हटाकर दीर्घायु प्राप्त करता है। इसीलिए रुद्रयामल ग्रन्थ में कहा है –
मृत्युंजय मंत्रं वै जपते यदि मनुषः।
कोटि वर्ष शंत स्थित्या लीनो भवति ब्रह्मणि।
अर्थात जो मनुष्य महामृत्युंजय मंत्र का एक बार भी जप नित्य करता है, वह पूरी आयु प्राप्ति करके अंत में भगवान शिव में ही विलीन हो जाता है।
सर्वप्रथम भगवान मृत्युंजय शिव की मूर्ति अर्थात स्फ़टिक या पारद शिवलिंग को सामने किसी पात्र में स्थापित कर दोनों हाथों की अंजलि में पुष्प लेकर भगवान शिव का धयान करें।
हस्ताभ्यां कलशद्वयामृतरसैराप्लावयंतं शिरो,
दाभ्यां तौ दधात मृगाक्षवलये द्वाभ्यां वहन्तं परम्।
अंकन्यस्तकरद्वयामृतघटं कैलासकन्तं शिवं,
स्वच्छाम्भोजगतं नवेन्दुमुकुटं देव त्रिनेत्र भजे।।
अर्थात दो हाथों से दो अमृत घटों द्वारा अपने सिर पर अभिषेक करते हुए अन्य दो हाथों से मृग चर्म तथा अक्ष माला को धारण किये हुए और अन्य दो हाथों में अमृत से परिपूर्ण दो कुम्भ अपनी गोद में रखे हुए, कैलाश पर्वत के समान गौरवर्ण, स्वच्छ कमल पर विराजमान, नवीन चन्द्रमायुक्त मुकुट वाले त्रिनेत्र, भगवान मृत्युंजय शिव का मैं स्मरण करता हूं। इसके बाद हाथ में जल लेकर विनियोग करें।
विनियोग
अस्य श्री त्रत्र्यम्बक मन्त्रस्य वशिष्ठ ऋषि,
अनुष्टुप छन्द त्रत्र्यम्बक पार्वति पतिदैवेता, त्रं
बीजं, व शक्तिः, कं कीलकं, मम सर्व रोग
निवृत्तये सर्व कार्य सिद्धये अकाल मृत्यु निवृत्तये
महामृत्युंजय त्रत्र्यम्बक मंत्र जपे विनियोगः
(इतना कहकर हाथ का जल छोड़ दें।)
ऋषयादिन्यास
ऊँ वशिष्ठ ऋषये नमः (शिरसि)
ऊँ अनुष्टुप्छन्दसे नमः (मुखे)
ऊँ त्र्यम्बक देवतायै नमः (हृदये)
ऊँ त्रं बीजाय नमः (गुह्ये)
ऊँ बं शक्तये नमः (पादयोः)
ऊँ कं कीलकाय नमः (नाभौ)
ऊँ विनियोगाय नमः (सर्वांगे)
करन्यास
ऊँ त्र्यम्बकं अंगुष्ठाभ्यां नमः
ऊँ यजामहे तर्जनीभ्यां स्वाहा
ऊँ सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् मध्यमाभ्यां वषट
ऊँ उर्वारुकमिव बंधनात् अनाभिकाभ्यां हूं
ऊँ मृत्योर्मुक्षीय कनिष्ठाभ्यां वौषट्
ऊँ मामृतात् करतलकर पृज्ठभ्यां फ़ट्
अंगन्यास
ऊँ त्र्यम्बकं हृदयाय नमः
ऊँ यजामहे शिरसे स्वाहा
ऊँ सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् शिखायै वषट
ऊँ उर्वारुकमिव बंधनात् कवचाय हूं
ऊँ मृत्योर्मुक्षीय नेत्रत्रयाय वौषट्
ऊँ मामृतात् अस्त्रय फ़ट्
जप के लिए मूल मंत्र महर्षि वशिष्ठ ने महामृत्युंजय मंत्र को 33 अक्षरों का बताया है, जो उसके अनुसार 33 देवताओं ओर दिव्य शक्तियों के द्योतक है, इन 33 देवताओं में – आठ वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य, एक प्रजापति एवं एक वषट्कार। ये तेतीस देवता प्राणियों के भिन्न-भिन्न शरीर के अंगों में स्थित हैं, इस मंत्र के जप से ये सभी शक्तियां चैतन्य होकर प्राणी की रक्षा करती हैं, और शरीरगत निर्बलता, मृत्यु तथा रोगों को समाप्त करती है।
इस मंत्र का एक लाख जप होना आवश्यक है, जप पूरा होने के बाद दशांश हवन करना चाहिए, जिनमें 1 – बिल्व, 2 – खैर, 3 – वट, 4 – तिल, 5 – सरसो, 6 – खीर, 7 – दूधा, 8 – दही, 9 – पलास और 10 – दूर्वा इन दस द्रव्यों को घी में डुबो कर मूल मंत्र बोलकर आहुति दी जानी चाहिए और अंत में जिस रोगी के लिए जप किया जाय, उस पर इसी मंत्र से हवन का दसवां अंश अभिषेक करना चाहिए।
जीवन में अचानक दुर्घटना आ सकती है या कोई विशेष आपत्ति, परेशानी, बाधा, राजभय, बीमारी या कष्ट अनुभव हो तब शुक्राचार्य प्रणीत मृत संजीवनी विद्या से प्रेरित महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। यह ‘‘मृत संजीवनी महामृत्युंज मंत्र’’ कहा जाता है –
यह शुक्राराधिात् महामृत्युंजय मंत्र संसार का अमोद्या मृत्युभय नाश करने वाला मंत्र कहा गया है।
मृत संजीवनी विद्या:- पुराणों में प्रसिद्ध है कि महर्षि शुक्राचार्य को अमृत सिद्धि प्राप्त थी, यह मृत संजीवनी विद्या मृत्युंजय मंत्र एवं गायत्री मंत्र के योग से इसका स्वरूप इस प्रकार है।
किसी भी मंत्र की साधना में विनियोग करन्यास ध्यान आदि पूर्ववत हों।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,