जीवन में यदि वेग न हो, सौन्दर्य न हो, आकर्षण न हो, तो वह जीवन ठूंठ सा हो जाता है। सौन्दर्य चाहे वह किसी नवजात शिशु के भोले मुख का हो, चाहे किसी षोडश बाला के तीखे नैन-नक्शों का हो, किसी खिले गुलाब के पुष्प का हो या प्रातः वेला में पक्षियों के मधुर कलरव का हो, सौन्दर्य ने हमेशा से ही मनुष्य के मन को आकर्षित किया है। सौन्दर्य के इसी गुण से आकर्षित हो मनुष्य ने स्वयं में सौन्दर्य तत्व को जाग्रत करने का प्रयास किया, जिससे वह भी आकर्षण का केन्द्र बन सके और इसी भावना के फ़लस्वरूप उदय हुआ सम्मोहन जैसी विद्या का।
यह आवश्यक नहीं, कि सम्मोहन में किसी को बलपूर्वक वशीकरण ही किया जाता है, अपितु यह तो एक नैसर्गिक गुण, एक ईश्वर प्रदत्त गुण होता है, जिसके फ़लस्वरूप लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते।
क्यों ऐसा कहा जाता है, कि अमुक व्यक्तित्व बड़ा सम्मोहक है, या अमुक की वाणी में मिठास और सम्मोहन है, तो उसमें कोई जादू नहीं होता, बल्कि वक्ता के अन्दर एक आत्मिक ऊर्जा का विकास हो जाता है, जिसके कारण उसकी वाणी, मन और सम्पूर्ण व्यक्तित्व में चन्द्रमा के उस प्रभावकारी गुण का समावेश हो जाता है, जिसे सम्मोहन कहा जा सकता है।
चन्द्रमा के सौन्दर्य को देख कर कवियों को अनेक काव्यों की प्रेरणा मिली है (चारु चन्द्र की चंचल किरणें—’) चन्द्रमा वस्तुतः प्रतीक है, जीवन में शीतलता का, सौम्यता का और सौन्दर्य का। चन्द्रमा मूल रूप से स्त्री तत्व का प्रतीक है, जिसके अन्तर्गत स्त्री का प्रेम, मादकता, कोमलता और आकर्षण सभी कुछ तो आ जाते हैं। सौन्दर्य तो स्वयं में सम्मोहन का आधार बिन्दु है और यदि चन्द्रमा का यह गुण व्यक्ति में आ जाए, तो उसका व्यक्तित्व एवं मन दोनों ही सम्मोहक हो जाते हैं, लावण्य से परिपूर्ण हो जाते हैं।
ऋषियों ने जहां अनेक सम्मोहन साधनाओं का प्रतिपाद किया है, वहीं क्रिया योग की ऐसी सटीक विधियां भी दी, जो दुर्भाग्यवश कम ही प्रचलित हुईं – इन विधियों को यदि अपनाया जाए, तो व्यक्ति का चेहरा कांतियुक्त, शीतलता प्रदायक बन जाता है। पातंजली योग में योग की बहुविधि उपयोगिता को वर्णित किया गया है, योग के माध्यम से सौन्दर्य प्राप्ति, स्वस्थ शरीर जहां प्राप्त किया जा सकता है, वहीं योग के माध्यम से कुण्डलिनी जागरण की क्रिया तथा समाधि की अवस्था भी प्राप्त की जा सकती है। चन्द्र नमस्कार, जैसा कि नाम स्पष्ट है, कि चन्द्रमा पर आधारित है, इस आसन के आठ अंग है।
इस आसन का प्रमुख गुण यह है, कि यदि बेडौल स्त्री हो या पुरुष, शीघ्रता से ही वह आकर्षण युक्त सौन्दर्य अपने जीवन में प्राप्ति कर लेता है या यूं कहा जाए सौन्दर्य प्राप्ति हेतु यह आसन सर्वश्रेष्ठ है। इस आसन को करने के पश्चात पुरुष सम्पूर्ण पुरुषोचित सौन्दर्य की प्राप्ति कर सकेंगे। चौड़ा वक्षस्थल, दीप्तयुक्त भाल, आनन्द और आकर्षण प्रदान करने वाला व्यक्तित्व तथा स्वयं में अपूर्व बल, साहस क्षमता और दृढ़ आत्मविश्वास का स्वामी बन जाता है।
इसी प्रकार स्त्रियों के लिए भी यह आसन महत्वपूर्ण हैं, वे इस आसन के फ़लस्वरूप ही अद्वितीय सौन्दर्य रूप की साम्राज्ञी बन जाएंगी। आकर्षक लावण्ययुक्त चेहरा, लम्बे घने बाल, सुराहीदार गर्दन, सुडौल देहयष्टि, उन्नत वक्षस्थल, कदली जंघाए तथा अल्हड़ता निखर जाती है। चन्द्रमा का सौन्दर्य पक्ष जहां इस क्रिया से साधक में उत्पन्न होता है, वहीं उसका अन्तःवक्ष भी अप्रभावित हुए बिना नही रहता। साधनात्मक का आधयात्मिक पक्ष, उसका भावनात्मक पक्ष और उसकी कल्पनाशीलता, गूढ़ विद्याओं में रुचि चन्द्र ग्रह से ही प्रभावित होती है, यह तथ्य ज्योतिष क्षेत्र के विद्वानों को विदित है। चन्द्रमा के गुणों का यदि मनुष्य में जागरण हो जाए, तो उसका बाह्य एवं अन्तः सौन्दर्य दोनों ही निखर जाते हैं। इस प्रकार चन्द्र नमस्कार स्त्री, पुरुष, बालक, वृद्ध सभी के लिए समान रूप से वरदान है।
इस चन्द्र नमस्कार आसन में आठ चरण हैं, इन आठों चरणों को पूर्ण करने पर एक बार चन्द्र नमस्कार आसन पूर्ण होता है। यह आसन प्रातः खाली पेट ही करें तथा अपने विचारों को शुद्ध रखें, क्योंकि योग का प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति पर भी निर्भर करता है।
दोनों घुटने मोड़कर एडि़यों पर बैठ जाएं, फि़र दीर्घ श्वास लेकर रोक लें तथा निम्न मंत्र का तीन बार मन में उच्चारण करें, उसके बाद श्वास छोड़ दें, श्वास छोड़ने के बाद पुनः रोक कर तीन बार मन में पुनः निम्न मंत्र का उच्चारण करें। यह क्रिया कम से कम तीन बार दोहराएं।
लाभ: इस क्रिया को करने से रीढ़, कमर, जांघ, घुटनों और पैरों की शक्ति बढ़ती है तथा चर्बी समाप्त होती है। पेट स्वस्थ रहता है, यदि पैरों में दर्द रहता है तो नियमित रूप से करने पर दर्द समाप्त होता है।
पद्मासन लगाकर सीधे बैठ जाएं तथा दोनों हाथ कमर के पीछे से ले जाकर दाहिने हाथ से बाएं पैर का अंगूठा पकडें तथा बांए हाथ से दाहिने पैर का अंगूठा पकड़े एवं श्वास की गति साधारण ही रखें। फि़र आगे की ओर झुककर अपना सिर जमीन पर लगाने का प्रयत्न करें। सिर जमीन पर लगाने के उपरांत पांच बार निम्न मंत्र का उच्चारण करें तथा सीधे बैठ जाएं। यह क्रिया कम से कम पांच बार करें। शरीर को अनावश्यक खिंचाव न दें।
लाभ: इस चरण से साधक को अपने मन को नियंत्रित करने में सहायता प्राप्त करता है। साधक को यदि आलस्य अधिक आता है, तो उसका आलस्य भी समाप्त होता है। मस्तिष्क की कार्य क्षमता बढ़ती है। यह आसन करने से रक्त संचार की गति भी नियंत्रित होती है। स्त्रियों में इस आसन के कारण बेडौलता समाप्त होती है। पुरुषों में बल तथा साहस का संचार होता है, यदि व्यक्ति दुर्बल है तो देह में ऊर्जा और ताकत आती है तथा देह आकर्षक बन जाता है।
व्यक्ति सीधा खड़ा हो जाए, अपने दोनों पैरों के मध्य एक फ़ुट की दूरी रखें। अपने दोनों हाथ अपनी कमर पर रखें, श्वास छोड़ते हुए पीछे की ओर झुकें और निम्न मंत्र का तीन बार उच्चारण करें, यह क्रिया तीन बार करें। फि़र सीधो खड़े होकर निम्न मंत्र को ही पांच बार शांत होकर उच्चारण करें।
लाभ: यह आसन नियमित रूप से करने पर चेहरे के आकर्षण में वृद्धि होती है तथा अल्हड़ता आती है। पुरुषों के चेहरे से तेज झलकने लगता है। चेहरे पर होने वाले दाग-धाब्बों से भी छुटकारा मिलता है, तथा चेहरे पर गुलाबीपन आता है। या यूं कहें कि स्त्रियों को गुलाब के पुष्प की तरह नाजुकता तथा पुरुषों को गम्भीरता तथा शालीनता प्रदान करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह उक्त आसन करता है।
दोनों पैर एक फ़ुट की दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं, उसके साथ फि़र श्वास को एक सम्मान रखते हुए बाएं पैर को पीछे ले जाएं, उसके साथ ही बायें हाथ भी पीछे की ओर ले जाएं, निम्न मंत्र का तीन बार जप करें बायां हाथ तथा पैर आगे की ओर लाकर स्थिर करें तथा फि़र से निम्न मंत्र का तीन बार जप करें। इसी प्रकार दायें हाथ तथा पैर को पीछे ले जाकर फि़र तीन बार मंत्र जप करें तथा पैर व हाथ को आगे लाकर तीन बार मंत्र का जप करें, ऐसा तीन बार करें।
लाभ: इसका प्रमुख गुण है कि यह व्यक्ति में निराशा की भावना को समाप्त करता है, उदासीनता, डिप्रेशन तथा निगेटिव विचारधारा में परिवर्तन करता है। व्यक्ति में दृढ़ आत्मविश्वास उत्पन्न होता है तथा हाथ एवं पैरों की कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। व्यक्ति के व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक परिवर्तन आता है।
स्थिर खड़े होकर बायां पैर जोर से पीछे की ओर लाएं कि पैर नितम्ब भाग को स्पर्श कर लें, फि़र सीधा खड़े हो जाएं, ऐसा ही दाहिने पैर से भी करें। इस प्रकार दस बार करने के पश्चात् निम्न मंत्र का 10 बार उच्चारण करें, ऐसा तीन बार तक करें –
लाभ: यह क्रिया हृदय को मजबूत बनाती है तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए यह श्रेष्ठतम आसन है। इस आसन को करने के पश्चात स्त्रियों का पेट पीपल के पत्ते की भांति बनता है, पुरुषों को बलिष्ठता प्राप्त होती है।
सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को निम्न मंत्र बोलते हुए ऊपर ले जाएं तथा हथेलियां को जोड़कर रखें, तीन बार मंत्र बोलने के पश्चात हथेलियों को अपने सीने के सामने लाइए, फि़र निम्न मंत्र का तीन बार उच्चारण करें। यह क्रिया पांच बार दोहराएं।
लाभ: इस आसन को करने से वक्षस्थल का विकास होता है, यदि कद छोटा है, तो कद में बढ़ोत्तरी होती है। इस आसन को करने के फ़लस्वरूप स्त्रियों के वक्षस्थल का समुचित विकास होता है तथा पुरुषों के वक्षस्थल में दृढ़ता आती है तथा चौड़ा होता है।
स्थिर खड़े होकर दोनों पैरों के मध्य में दो फ़ुट का फ़ासला रखें। दोनों हाथ अपने कन्धे की सीध में बगल में लाएं, निम्न मंत्र का जप करते हुए बायीं ओर झुकें, इस अवस्था में घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। फि़र दाई ओर झुकें, इस प्रकार दोनों ओर पांच-पांच बार यह क्रिया करें।
लाभ: स्त्रियॉं इस आसन के माध्यम से बलखाती हुई कमर प्राप्त कर सकती हैं, सुराहीदार गर्दन, तीखे नैन-नक्श प्राप्त कर अपने सौन्दर्य को और अधिक मादक बना देती हैं। पुरुष इस आसन के माध्यम से अपने पेट व कमर की फ़ालतू चर्बी को समाप्त कर शरीर को कामदेव के समान पुरुषोचित सौन्दर्यवान बना सकेंगे।
सीधे खड़े होकर अपनी गर्दन पीछे की ओर झुकाएं व तेज-तेज श्वास लें, दस बार करने के पश्चात शांत खड़े होकर निम्न मंत्र का जप करें।
लाभ: स्त्रियों को इस आसन के फ़लस्वरूप कांतियुक्त त्वचा प्राप्त होती है, निखरी स्वस्थ त्वचा की स्वामिनी बनती है, आवाज में भी मीठापन एवं लोचन आता है। पुरुषों को इस आसन के द्वारा प्रभावात्मक वाणी व स्त्रियों को टकटकी बांधकर देखने वाला अद्वितीय सौन्दर्य प्राप्त होता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,