सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघनाची वार्ता विघनाची।
नुखी पुखी प्रेम, नुखी पुखी प्रेम कृपा जयाची।।
सर्वांगी सुंदर उटी शेंदूराची उटी शेंदूराची।
कंठी झलके माल कंठी शोभे माल मुक्ताफ़लाची।।
जय देव जय देव जय मंगल मूर्ती हो श्री राज मूर्ती।
दर्शन मात्रे मन स्मरने मात्रे मनोकामना पूर्ती।।
जय देव जय देव—–
प्रभो श्री गणपति प्रत्येक दशा में, प्रत्येक काल में सर्वपूज्य, सर्व प्रकारेण मंगल दायक कहे गए हैं। वर्ष के बारह महीनों में इनकी विभिन्न रूपों में पूजा-साधना करने का विधान रचा गया है और इन सभी विधानों में श्रेष्ठ विधान माना गया है विजय गणपति स्वरूप का जो भगवान श्री गणपति के भाद्रपद में पूजित स्वरूप सिद्धि विनायक का ही मूर्त रूप है।
यद्यपि लोक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री गणपति की उद्भव की विख्यात कथा तो वही है जिसके अनुसार वे मां भगवती पार्वती के शरीर के उबटन द्वारा निर्मित हुए और कर्त्तव्य पालन करते हुए सिर कट जाने पर गजराज का मुख लगने के कारण गजानन कहलाये, किंतु पुराणों एवं शास्त्रों में भगवान श्री गणपति को आदिदेव के रूप में वर्णित कर उन्हें साक्षात् ब्रह्म स्वरूप कहकर वंदित किया गया है और जिन्हें प्रत्येक युग में अपने भक्तों की रक्षा और उन पर कृपा वृष्टि के लिए सर्व समर्थ देव के रूप में वर्णित किया गया है। वस्तुतः भगवान श्री गणपति का यही वास्तविक एवं विराट स्वरूप है।
पुराणों के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्री गणपति ने देवताओं, ऋषियों, मनुष्यों एवं पाताल लोक के निवासियों की प्रार्थना पर सिंधाु नामक आततायी से उनकी रक्षा करने के लिए मां भगवती पार्वती के माधयम से अवतरित होना स्वीकार किया।
भाद्रपद के शुक्ल चतुर्थी को भगवान श्री गणपति सर्वप्रथम अपने दिव्य रूप में अवतरित हुए किंतु मां भगवती पार्वती के प्रार्थना पर सामान्य रूप धारण कर उस शिशु अवस्था में ही अपनी अलौकिकता का सभी को संकेत दे दिया और यह स्पष्ट हो गया कि अब सिंधु राक्षस का अंत सन्निकट है। सिंधु ने भी उन्हें बालावस्था में ही समाप्त करने का प्रयत्न किया परंतु यह तो असंभव था। कालांतर में भगवान श्री गणपति ने युद्ध में दैत्यराज सिंधु एवं उसके पुत्र धर्म व अधर्म को मारकर उसके कारागार से सभी ऋषियों, मुनियों, देवताओं आदि को मुक्त कराया।
भगवान श्री गणेश के इस विशेष स्वरूप में अवतरण के बाद से ही उनकी प्रकट तिथि के रूप में भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी मान्यता प्राप्त हुई और सारे भारतवर्ष में इस तिथि को अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।
महाराष्ट्र प्रांत में तो इस दिवस को वही मान्यता प्राप्त है जो संपूर्ण बंग प्रदेश में नवरात्रि को, जहां घर-घर में मां काली की स्थापना करना जीवन का पुण्य माना जाता है। लोकमान्य तिलक ने इस दिवस को जिस प्रकार राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा वही भगवान श्री गणपति की मूल भावना है और वे इसी प्रकार विघ्न विनाशक होते हुए प्रत्येक गृह में स्थापित होने को तत्पर देव हैं।
जीवन की समस्त विघ्न-बाधाओं को पूर्णता से समाप्त करने के लिए, तथा स्थायी रूप से अपने जीवन से इन बाधाओं को विस्मृत रखने के लिए साधकों ने युगों-युगों से मंगलमूर्ति भगवान श्री गणपति की आराधना-साधना संपन्न कर जीवन को निश्चिंतता दी है। उनकी विघ्न-विनाशक शक्ति के कारण उन्हें अपने घर और पूजन में सर्वोच्च स्थान दिया है। यही नहीं वरन् घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्री गणपति की स्थापना करना भी इस बात की ओर संकेत करता है कि जहां उनकी स्थापना है, उनका चिंतन और उनके प्रति श्रद्धा है, वहां किसी आपदा का प्रवेश हो ही नहीं सकता।
साधक इसी कार्य को और अधिक व्यवस्थित व सुचारू रूप से करता है। श्रद्धा और भक्ति तो उसके जीवन का अंग होती ही है साथ ही वह देवता विशेष की शक्तियों का स्थापन भी उनके चैतन्य विग्रह के रूप में करता ही है।
भावना के रूप में देवता की कोई भी प्रतिमा स्थापित की जा सकती हैं, उसके प्रति अपनी मनोभावनाएं व्यक्त की जा सकती हैं, लेकिन जहां सचमुच लाभ प्राप्त करने की बात है, वहां स्थापित विग्रह को चैतन्य करना आवश्यक होता है और यदि चैतन्यीकरण की क्रिया न संपन्न करें तब चैतन्य व प्राण-प्रतिष्ठित विग्रह स्थापित करना आवश्यक होता है। किसी भी मंदिर में मूर्ति-स्थापना के पश्चात् इसी कारणवश प्राण-प्रतिष्ठा एक आवश्यक क्रिया होती है।
भगवान गणपति अपने सहस्त्र स्वरूपों के साथ, अनन्त शक्तियों के साथ इस जगत में उपस्थित हैं ही किंतु जब एक स्वरूप की ही स्थापना की बात आए तब बिना संदेह उनके विजय गणपति स्वरूप का स्मरण हो ही जाता है।
विजय गणपति का अर्थ ही है जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विजय प्रदाता हों। आज जीवन के किस क्षेत्र में संघर्ष नहीं रह गया है ?जीवन का कौन-सा क्षेत्र ऐसा है जो निरापद हो और जहां बिना विजय प्राप्त किए साधक सुगममा से जीवन जी सके ? फि़र ऐसे ही वातावरण में आवश्यक हो जाता है कि साधक अपने घर में गणपति की स्थापना करे, साथ ही उन्हें इस रूप में स्थापित करे जो उनका विजय प्रदाता स्वरूप हो।
इसके लिए शास्त्रों में अत्यंत सरल विधान स्पष्ट किया गया है कि यदि श्रेष्ठ धातु से भगवान गणपति का स्वरूप निर्मित कर उसको केवल विजय काल में ही प्राण-प्रतिष्ठा प्रदान की जाए तो वह विजय गणपति स्वरूप होता है। ऐसे गणपति विग्रह की घर में स्थापना साधक को संपूर्ण गणपति साधना का फ़ल प्रदान करने में सहायक रूपी होता है। भगवान श्री गणपति तो अपने भक्तों के लिए विघ्नहर्ता और दुष्टों के लिए विघ्नकर्ता दोनों ही रूप में वन्दनीय हैं अतः उनका घर में स्थापन निश्चित रूप से फ़लदायक होता है, किंतु यह स्थापन अर्थात् विजय गणपति स्वरूप का स्थापन साधक को केवल अपने घर में ही करना चाहिए। गृह स्थान से बाहर अपने व्यवसाय-स्थल, दुकान या फ़ैक्ट्री में इस अति दुर्लभ विग्रह का स्थापन करना शास्त्र सम्मत नहीं माना गया है।
भगवान श्री गणपति के अनेक स्वरूपों में धातु-निर्मित होने के कारण विजय गणपति का एक अलग ही स्थान है जिसको साधक अपने घर में स्थापित कर कई पीढि़यों के लिए भगवान श्री गणपति की स्थापना कर देता है। केवल भगवान श्री गणपति की स्थापना ही नहीं साथ ही ऋिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ की स्थापना भी इस विग्रह के द्वारा संभव होती है क्योंकि जिस प्रकार जहां शिव का पूजन होता है वहां स्वतः ही संपूर्ण शिव परिवार का पूजन हो जाता है, ठीक उसी प्रकार जहां गणपति की स्थापना व पूजन होता है वहां उनकी दोनों पत्नियां ऋिद्धि एवं सिद्धि तथा पुत्र द्वय शुभ एवं लाभ की स्थापना तो हो ही जाती है।
विजय गणपति के इस श्रेष्ठ धातु से निर्मित विग्रह पर अनेक प्रकार की साधनाएं भी संपन्न की जा सकती हैं। शत्रु वशीकरण, लक्ष्मी वशीकरण, पूर्ण पौरूष प्रयोग, आकस्मिक धन प्राप्ति प्रयोग, राज्य बाधा निवारण प्रयोग, गृह कलह निवारण प्रयोग, जैसे कई उदाहरण हैं। प्रस्तुत लेख में स्थानाभाव के कारण इन सभी प्रयोगों का वर्णन करना संभव नहीं है किंतु इस विशिष्ट विग्रह पर संपन्न किए जाने वाले शत्रु वशीकरण प्रयोग को मैं संक्षेप में स्पष्ट कर रहा हूं।
दिनांक 19 सितम्बर से 29 सितम्बर तक तो इसके लिए इस वर्ष का सबसे अधिक अनुकूल मुहूर्त है ही साथ ही किसी भी बुधवार को इस प्रयोग को संपन्न किया जा सकता है। साधक को चाहिए कि ऐसे दुर्लभ विग्रह को प्राप्त कर उसे अपने पूजा स्थान में पीले वस्त्र पर स्थापित कर उसका पूजन केसर, अक्षत, पीले पुष्प की पंखुडि़यों, दुर्वादल एवं मोदक से करें। ध्यान रखें कि गणपति पूजन में भूल कर भी तुलसी की पत्ती का प्रयोग न हो। घी का बड़ा दीपक लगाना गणपति साधना में अनिवार्य होता है। इस संक्षिप्त पूजन के पश्चात् हाथ जोड़कर भगवान श्री गणपति से संबधित स्तुति का पाठ करें-
श्री गणेश स्तुति
एक दंत महाकायं तप्तकांचनसन्निंमम्।
लम्बोदरं विशालाक्षं वन्देदं गणनायकम्।।
मुंजकृष्णाजिनधारं नागयज्ञोपवीतिनम्।
बालेंदुकलिकामौलिं वन्देहं गणनायकम्।।
चित्ररत्नंविचित्रंगं चित्रमाला विभूषणम्।
कामरूपधारं देवं वन्देहं गणनायकम्।।
गजवक्त्रं सुरश्रेष्ठं चारूकर्णविभूषितम्।
पाशांकुशधारं देवं वन्देहं गणनायकम्।।
तदुपरान्त विजय गणपति माला द्वारा निम्न मंत्र की पांच माला मंत्र जप करें।
यह एक प्रकार से मूल प्रयोग है जो विजय गणपति विग्रह पर किए जाने वाले किसी भी प्रयोग का प्रारम्भिक अंग होता है। इस मूल पूजन के पश्चात् वहीं बैठे-बैठे एक ताम्बे के हवन कुण्ड में अग्नि प्रज्ज्वलित कर 108 दूर्वादलों द्वारा उपरोक्त मंत्र से आहुति दें। कैसी भी प्रबल बाधा हो यह उसके निवारण का सिद्ध तांत्रोक्त उपाय है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,