

01 से 06 जून तक –उत्तम समय है, आय-व्यय का मिश्रित परिणाम रहेगा, इस सप्ताह व्यापारिक बदलाव की संभावनाओं का बल मिलेगा। जीवन साथी की बात को नजर अंदाज ना करें, अन्यथा गंभीर मतभेद, कलह की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष विशेषकर कन्या के विवाह की चिंता से तनाव में रहेंगे।
07 से 13 जून तक-नया निवेश करने से बचें। पैतृक संपति में हिस्सेदारी प्राप्त करने में समस्यायें उत्पन्न होंगी। आप मानसिक, शारीरिक, आर्थिक शोषण के शिकार हो सकते है। धन-सम्पति के मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न लें, संयम सावधानी पूर्वक योजना को मूर्त रूप देने का प्रयास करें। सहयोगियों पर बहुत अधिक निर्भर ना रहें। आप ज्ञान-बुद्धि सफलता आत्मज्ञान प्रदायक वेदमाता गायत्री दीक्षा ग्रहण करें, जिससे आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो सकें। न्यौछावर 1800
14 से 20 जून तक-समय सामान्य फलदायी रहेगा। व्यवसाय में तरक्की होगी। छोटी-मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। बेकार की उलझने समाप्त होंगी। ऋण संबंधी समस्या आ सकती है। नया कोई भी कार्य प्रारम्भ ना करें, इसके लिये समय अनुकूल नहीं है, थोड़ा चिंतित व भयभीत भी रह सकते हैं।
21 से 30 जून तक-इस सप्ताह विदेश जाने वाले जातकों के लिये वीजा संबंधी समस्यायें दूर होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बेहतर होने की संभावना है। काम-काजी महिलाओं के लिये यह समय थोड़ा उठा-पटक वाला होगा, होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को धन हानि हो सकती है। सप्ताह के अन्त में सिर दर्द और ब्लड़-प्रेशर की समस्या बढ़ सकती हैं।
शुभ तिथियां 01, 04, 06, 24
01 से 06 जून तक – यह सप्ताह बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह सहयोग मिलेगा। आपको जीवन के हर स्तर, हर मोर्चे पर सुधार दिखाई देगा। आपको कुछ प्रतिस्पद्र्धा तथा द्वेष का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसका विपरित असर नहीं पड़ेगा।
07 से 13 जून तक-यह सप्ताह भी ग्रह राशियां आपके अनुकूल नहीं है, किसी कानूनी पचड़े या मुकदमेबाजी में फंसने का भय है। सगाई सम्बन्धों में सावधानी रखें अन्यथा टूटने या रिश्तों में खटास आने की संभावना है, जिसके कारण भावनात्मक पीड़ा अनुभव करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
14 से 20 जून तक- इस समय आपके साथ कोई ऐसी घटना घटित होगी, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। तनाव की स्थितियां उत्पन्न होगी। आपको शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक व शारीरिक रूप से आप किसी बंधन में नहीं रहना चाहेंगे और विद्रोह पर उतर जायेंगे, जिसका परिणाम घातक हो सकता है। अनुचित व्यवहार बिल्कुल ना करें, साथ ही आप अप्रिय स्थितियों के निवारणार्थ आप तंत्र बाधा, दरिद्रता अभाव निवृत्ति धूमावती दीक्षा ग्रहण करें, जिससे बाधाओं और विषमताओं का शमन होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 30 जून तक-इस सप्ताह आप ईषर्या, जलन और विरोध करने वालों को परास्त करने में सफल रहेंगे। सिर दर्द की समस्या आप पर हावी रहेगी। प्रियजन या आपकी भलाई चाहनेवालों की नाराजगी से बचें। चिन्ताओं और व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने की जरूरत है। आप ऊपर दियें गये उपाय को क्रियात्मक रूप दें।
शुभ तिथियां 02, 06, 09, 27
01 से 06 जून तक – यह समय मेहनत से लाभ उठाने का सही समय है। आय, पद, प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होगी। आप विचारों के आदान-प्रदान, अध्यात्म चिंतन, अध्ययन आदि में व्यस्त और शारीरिक रूप से सुकुन और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आपको प्रत्यक्ष रूप से पदोन्नति, भत्ता, नकद पुरस्कार भी मिल सकता है।
07 से 13 जून तक-कुछ बड़े फैसले लेने में आप दुविधा महसूस करेंगे। आप किसी रहस्यपूर्ण या एकान्त स्थान पर जा सकते है। माता-पिता, बॉस से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी आपको कोई परेशानी नहीं आयेगी।
14 से 20 जून तक-आपको कुछ बड़े फैसले लेने में गम्भीरता दिखानी होगी, क्योंकि इससे आपका जीवन पूरी तरह बदल सकता है। इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से निर्णय लेने की जरूरत है। यदि आपको जीवन में सफलता हासिल करनी है, तो लोगों से सम्पर्क करने की कला को बेहतर बनायें। आप अपनी अन्तर्निहित शक्तियों की तलाश में बहुत व्याकुल होंगे। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें, आप सूर्य गायत्री ओज-बल प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। जिससे आप में सोचने समझने और क्रिया करने की नयी चेतना जाग्रत होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 30 जून तक-आपके पारिवारिक जीवन में कोई दिक्कत पेश आने की संभावना है। अभी पैसों का निवेश कहीं नहीं करें, अन्यथा नुकसान होगा। किसी गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते है आप इस समय अपने कार्य लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। आप खरीदना-बेचना, सम्पति को बढ़ाने या नये कार्य की रूप रेखा बनाने जैसे कार्य कर सकते है।
शुभ तिथियां 04, 08, 10, 25
01 से 06 जून तक –माह का प्रथम सप्ताह बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। आपके व्यापार में तरक्की होगी। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। इस समय कैरियर व व्यवसाय में जबरदस्त उछाल आयेगा। मानसिक रूप से सुख-शांति अनुभव करेंगे, आर्थिक लाभ के आसार हैं।
07 से 13 जून तक-समय अशुभता से भरा रहेगा। लाभ के स्थान पर हानि की संभावना अधिक है। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी के चलते अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है। समस्याओं, परेशानियों का सैलाब उमड़ेगा, रिस्की सौदे ना करें, हानि होगी। व्यवसाय को स्थिर बनाने का ही प्रयास करें। खरीददारी आदि से बचें, लम्बित पड़े कार्यों को बिल्कुल ना करें, उलझने बढ़ सकती है। सभी कार्यों में कुशलता व विपरीत परिस्थितियों से बचने के लिये रोग दोष दरिद्रता निवारीणी धूम्र वाराही दीक्षा ग्रहण करें।दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जून तक-आप ख्याली पुलाव पर रोक लगायें अन्यथा काम अधूरे रह जायेंगे। इस समय आर्थिक नुकसान के योग बन रहे हैं। मन में उथल-पुथल व खलबली मची रहेगी। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
21 से 30 जून तक-इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है, आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको यह अहसास होगा कि तनाव के कारण पारिवारिक स्थितियां कलह पूर्ण बनती जा रहीं है। आपको मनोरंजन के लिये वक्त निकालना जरूरी है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ तिथियां 02, 12, 16, 25
01 से 06 जून तक – मास का आरम्भ सुखद घटनाओं से होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। संतान से संबंधित इच्छा अनुरूप समाचार प्राप्त होंगे। रूपयों-पैसों का नुकसान हो सकता है, हाथ में आता-जाता रूपया रूक जायेगा। आपकी छोटी-सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है, सावधानी बरते। किसी प्रिये व्यक्ति से झगड़ा या मन-मुटाव हो सकता है। साढ़े साती निवारक साधना करें।
07 से 13 जून तक-इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से स्थितियां अनुकूल है, परन्तु आपके साथ कोई ऐसी घटना घटित हो सकती है, जिसका आपके दिलों-दिमाग पर गहरा असर हो सकता है। आप बहुत व्यथित व परेशान हो जायेंगे। ब्लैक मार्केटिंग से दूर रहें व प्रेमिका के जाल में ना फंसे, प्रत्येक कार्य को सोच-समझकर करें, साथ ही आवश्यक है आप तंत्र बाधा, दरिद्रता अभाव निवृत्ति धूमावती दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जून तक-मान-सम्मान, प्रतिष्ठा वर्द्धक समय है, आप अपनी बुद्धि चातुर्य से अपना सारा काम निकाल लेगे, इस समय आप काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे साथ ही इसका पूर्ण लाभ आपको मिलेगा। मध्य में थोड़ा समय खराब है, वाहन सावधानी पूर्वक चलायें, दुर्घटना घटित हो सकती है। स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है।
21 से 30 जून तक-इस राशि से जुड़े बच्चो का परीक्षा परिणाम शानदार आयेगा। कला, विज्ञान व मशीनरी से जुड़े व्यवसायी सफलता प्राप्त कर पायेंगे, खर्च की अधिकता रहेगी, कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिससे आपको गंभीर समस्या हो सकती है।
शुभ तिथियां 03, 07, 23, 28
01 से 06 जून तक – इस समय व्यापार से संबंधित सभी काम तीव्रता से होंगे। घर के छोटे-मोटे कामों पर भी आपका ध्यान रहेगा। संतान के अध्ययन, कैरियर, विवाह आदि को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बुरी आदतों व बुरे लोगों से दूर रहें। काम में बॅास की फटकार सुननी पड़ सकती है।
07 से 13 जून तक-पैसा तो पास में आयेगा, परंतु आने से पहले खर्चा भी उतना ही होगा। आय से अधिक खर्च की स्थिति रहेगी। लोग आपकी आलोचना व निंदा करेंगे, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर खासा तनाव हो सकता है। सप्ताह के अन्त में रूपयों-पैसों की आवक में बाधायें आयेंगी, पैसा पास में आता-जाता रूक जायेगा। सूर्य गायत्री ओज-बल प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जून तक- मध्यम फलकारी समय है। खुशी के साथ गम, शुभ के साथ अशुभ, मित्र के साथ शत्रु का साथ रहेगा। पार्टनरशिप के व्यापार में आपको फायदा होगा। आपका खर्च बेतहाशा बढ़ जायेगा, आर्थिक स्थितियां डांबाडोल होंगी। काम काज में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में परेशानी के संकेत मिल रहे हैं।
21 से 30 जून तक-राजकीय व सरकारी क्षेत्र में अटके हुये कामकाज गति पकड़ेंगे। कामकाज में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। जिससे आय की भी बढ़ोतरी की संभावना है। रूका हुआ या पुराना उधार रूपया वसूल होगा। स्वयं की आदतों, व्यवहार व वाणी में सकारात्मक बदलाव लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा बिना बात के विवाद हो सकता है।
शुभ तिथियां 01, 06, 25, 30
01 से 06 जून तक –इस सप्ताह जोखिम भरे व अनुचित कार्यों को फिलहाल टालें। अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। संतान के कैरियर, अध्ययन, विवाह आदि समस्याओं का हल निकलने की संभावना है, आर्थिक स्थिति को बेहतर करने, परिवार की जिम्मेदारियों का सही रूप में निर्वहन करने के लिये आवश्यक है कि आप शक्ति सिद्ध वीणाख्या योगिनी दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 जून तक-प्रेम-प्रसंगों में सफलता तो मिलेगी, परंतु सावधान, प्रेम सम्बन्धों के उजागर होने का भी खतरा बना हुआ है। यात्रायें निरर्थक साबित होंगी। गर्मी संबंधी बीमारियों से परेशानी बढ़ेगी, एकत्रित धन खर्च होगा। छोटी-सी गलती से आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। चापलूसों, चाटूकारों से सावधान रहें।
14 से 20 जून तक-काम के दबाव को मन के ऊपर हावी नहीं होने दें, अपने लक्ष्य पर पूरी नजर रखें। कोई बड़ा करार या अनुबंध आपका हो सकता है। हालांकि आरम्भ में इसका कोई खास लाभ तो नहीं हो पायेगा, परन्तु दृढ़ निश्चय, लगन व ईश्वरीय कृपा से सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकते है, यदि आपका प्रयास सही दिशा में रहा तो। किसी सरकारी पचड़े के योग बन रहें है।
21 से 30 जून तक-अनुकूल समय का जमकर लाभ उठायें धन प्राप्ति के योग बन रहा है। वरिष्ठ आपके द्वारा किये गये कार्यों से संतुष्ट रहेंगे, फलतः आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धन हानि के भी संकेत है, सावधान रहें।
शुभ तिथियां 02, 12, 25, 29
01 से 06 जून तक –मास का प्रारम्भ बहुत अधिक शुभ फलप्रद नहीं है। कार्यों में रूकावटें व विघ्न बिना बात के ही उत्पन्न होते रहेंगे। क्रोध व उद्विग्नता से कई बार धन हानि के योग बन रहे है। कुछ कटु सच्चाई आपके सामने आयेगी, जिससे परिस्थितियां डांबाडोल होंगी। धन की सुदृढ़ता व आर्थिक मजबूती हेतु तंत्र बाधा, दरिद्रता अभाव निवृत्ति धूमावती दीक्षा ग्रहण करें, जिससे धन में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 जून तक-आप इस समय अपने व्यवसाय से जुड़ी बैठकें, सम्मेलन आदि में भाग लेंगे। व्यापारिक समस्याओं को सुलझाते हुये धन भी कमायेंगे। नौकरी में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से दूर रहें। अधिकारी काम में रोड़ा अटका सकते है।
14 से 20 जून तक-इस समय आपका स्वार्थ चरम पर होगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा व छवि दोनों धूमिल हो सकती है। कार्यों में देरी के कारण मन कुछ उदासीन रहेगा। दूसरों के झगड़ों में अपनी टांग नहीं अड़ाये, अन्यथा मुसीबत का कारण बन सकता है। नौकरी में अड़चने आयेंगी।
21 से 30 जून तक-दफ्तर व कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा, रूतबा निरंतर बढ़ेगा। इस समय जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामले उलझ सकते है। बुरी आदतें, बुरे लोग व बुरी सोहबत आपको परेशानी में डाल सकती है, रिश्तेदार या मित्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा, संतान, पत्नी, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।
शुभ तिथियां 08, 12, 24, 30
01 से 06 जून तक – यह सप्ताह ज्ञान वर्द्धक है, आप नई जानकारियां, पुस्तक, लेखन आदि में व्यस्त रहेंगे। सुख-सुविधा पूर्ण जीवन शैली पर धन व्यय होगा, जिससे थोड़ी सी तंगी भी महसूस होगी। सामाजिक मुद्दों तथा जन-कल्याणकारी कार्यों को पूरी सहानुभूति व जिम्मेदारी से निभायेंगे। आप अपने प्रतिद्वन्दी को पीछे छोड़ने में सफल हो सकते हैं।
07 से 13 जून तक-घर-परिवार के लोग किसी मुद्दे पर आपके खिलाफ होंगे, सहयोगियों, मित्रों से भी अपेक्षा अनुरूप सहायता नहीं मिल पायेगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे, अन्यथा कानूनी पचड़े में पड़ सकते है। कलह और अशांति से आप तनाव में पड़ सकते हैं, बेहतर होगा स्वयं को शांत रखें, आप सूर्य गायत्री ओज-बल प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जून तक-इस समय स्वास्थ्य थोड़ा ढ़ीला रहेगा, दवा सेवन, रूटीन चेकअप आदि समय से कराये। पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। धन अर्जित करने में अनेक अड़चनों-रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। खरीद-फरोख्त में हानि हो सकती है।
21 से 30 जून तक- कठिन परिश्रम से परेशान हो उठेंगे। आर्थिक मसले हावी रहेंगे। महत्त्वपूर्ण यात्रायें, परियोजनायें तथा इंटरव्यु में सफलता मिलेगी। देरी और बाधाओं के कारण परेशानी तो आयेगी, लेकिन आप सकारात्मक व्यवहार और उदारवादी स्वभाव के साथ ऊर्जावान व्यक्तित्व से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ तिथियां 04, 06, 25, 28
01 से 06 जून तक – मास का आरम्भ सामान्य है। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। अवरोधित काम एक बार आगे बढ़ेंगे, बीच में समय कलहकारी है किसी से झगड़ा हो सकता है। आर्थिक पक्ष भयंकर रूप से डांवाडोल होने की संभावना है। आपके अपने ही आपके साथ धोखा कर सकते हैं। अवरोधों के निवारण और सर्व मंगल हेतु आप तंत्र बाधा, दरिद्रता अभाव निवृत्ति धूमावती दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 जून तक-ज्ञानवर्द्धक दिवस है। नैतिक मूल्यों व अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। बहुत ही शांतिदायक तरीके से आप अपने घर व दफ्तर का काम करेंगे, साथ ही कहीं बाहरी यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते है।
14 से 20 जून तक- सरकारी कामकाज गति पकड़ेंगे। कुछ घरेलू जिम्मेदारियों का निर्वाह कर आप घरवालों की शिकायत समाप्त करने में सफल होंगे। इस समय आपके पास प्रचुर मात्रा में धन की उपलब्धता होगी, उसका सही उपयोग ही बुद्धिमानी का परिचय है। यह समय नया उद्यम प्रारम्भ करने का समय है। थोड़ा बहुत स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है।
21 से 30 जून तक-आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य झगड़ा हो सकता है। आपका समय व्यर्थ के काम में व्यतीत होगा। अपनी लोकप्रियता, साख में वृद्धि करने और एक नई उज्जवल छवि बनाने के लिये आपको स्वयं में बदलाव करने की आवश्यकता है। आप काम और व्यक्तिगत संबंधों में प्रगति करेंगे। समय के अनुसार परिस्थितियां आपके अनूकूल बनेंगी, तब संयम बनायें रखें।
शुभ तिथियां 01, 20, 26, 28
01 से 06 जून तक – इस सप्ताह कहीं से कोई अप्रिय समाचार मिल सकते है। बनता हुआ काम अंतिम समय पर जाकर रूक जायेगा। परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। इस समय किसी को उधार नहीं दें, अन्यथा वापस आने की संभावना कम ही है।
07 से 13 जून तक-समय मध्यम फलकारी होगा, शुभ व अशुभ दोनों ही परिणाम मिलेंगे। कैरियर सम्बन्धित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, कष्ट व रोगों का दबाव बना रहेगा, कैरियर सम्बन्धित कार्यों में सफलता हेतु ज्ञान-बुद्धि सफलता आत्मज्ञान प्रदायक वेदमाता गायत्री दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
24 से 20 जून तक- इस समय आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। आय व आजीविका के नये स्त्रोत उत्पन्न होंगे। आप किसी साजिश या षड़यंत्र के शिकार हो सकते है। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा बिलकुल नहीं करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसमी बीमारियों व उदर विकार की स्थिति बन सकती है। इन दिनों में लम्बे समय से चले आ रहे विवाद किसी की मध्यस्तता से हल होने की संभावना है।
21 से 30 जून तक-आप किसी षड़यंत्र में उलझ सकते है। आपके अपने लोगों द्वारा ही विश्वासघात करने की संभावना है। किसी जगह पर आपका पेमेंट फंस सकता है, शत्रु व विरोधी हावी होंगे। मित्रों व सहयोगी से अच्छा सामजंस्य बनाये, जिससे विरोधी परास्त हो सकें। पति-पत्नी के मध्य किसी मुद्दे पर विवाद होने से वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।
शुभ तिथियां 02, 07, 11, 26
01 से 06 जून तक –आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा व क्रोध आयेगा, जिससे कलह, वाद विवाद व लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर समस्याओं का सामना और सामाजिक अपयश भी झेलना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, बुद्धि व विवेक से आप अपने शत्रु को भी परास्त कर पायेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग व भावनात्मक सम्बलता मिलेगी।
07 से 13 जून तक-पैसा आयेगा, परन्तु पास में टिक नहीं पायेगा। घरेलू जीवन व व्यावहारिक जीवन में कुछ बदलाव हो सकता है। तनाव इस कदर हावी होगी कि सामने पड़ा काम नजर नहीं आयेगा।
14 से 20 जून तक-लापरवाही से आर्थिक नुकसान तगड़ा हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में गलत फहमियों के कारण दूरियां बढ़ेगी। व्यापार में किया गया निर्णय गलत साबित होगा, जिससे आपको नुकसान होगा। शेयर में भूलकर भी पैसा नहीं लगायें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। इस समय नौकरी-पेशा वालों पर भारी दबाव होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृढ़ करने के लिये रोग दोष दरिद्रता निवारीणी धूम्र वाराही दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 30 जून तक-चिंताओं से राहत तो महसूस करेंगे, पर पूर्ण अनुकूल स्थितियां नहीं बन पायेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही नये सत्र के प्रवेश में भी समस्यायें आयेंगी, संयम व शांत भाव से कार्य करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।
शुभ तिथियां 12, 19, 21, 26