01 से 06 फरवरी तक- सप्ताह सुखपूर्वक रहेगा। व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के विकास हेतु कोई नई मशीन आदि खरीद सकते है। कर्मचारियों के साथ अच्छा ताल-मेल बिठायेंगे साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ऋण की व्यवस्था बनायेंगे।
07 से 13 फरवरी तक- शांत मन से अपने सिद्धान्तों का विश्लेषण कर उचित परिवर्तन करे। मौसम के अनुसार आहार सेवन करे व पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पियें। घर में कोई घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। शत्रु सक्रीय रहेंगे, प्रतिकूल फल प्राप्त हो सकता है, सतर्क रहे। कोई बुरी आदत को त्याग करने व सम्मोहनीय व्यक्तित्व प्राप्त करने की कोशिश करेंगे पर असफल होंगे। आप सर्व बाधा आशंका निवारक विजय प्राप्ति एकादशी श्रीहरि दीक्षा ग्रहण करें सफल होंगे।
14 से 20 फरवरी तक- समय लाभदायक है। कोई पुराना फंसा हुआ धन इस समय प्राप्त होगा। परिवार के साथ शिव जी का दर्शन करेंगे। आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे जिससे सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों में छोटा-मोटा विवाद संभव है।
21 से 29 फरवरी तक- बात करते समय सोच विचार कर बात करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। सरकारी काम में आ रही बाधायें समाप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय श्रेयस्कर है। कोई अज्ञात भय सतायेगा। बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल का चक्कर काटना पड़ सकता है। आकस्मिक धन हानि होगी। आपकी आंतरिक चेतना में विकास होगा।
शुभ तिथियाँ 02,08,11,28
01 से 06 फरवरी तक- माह की शुरूआत विद्यार्थी वर्ग के लिये शुभदायक है। पढ़ाई में मन स्थिर रहेगा। स्पर्धा में कोई इनाम भी प्राप्त होगा। कहीं बाहर जा सकते है। व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित होगी। मित्र के वैवाहिक समारोह में जा सकते है।
07 से 13 फरवरी तक– सास-बहु में अनबन हो सकती है। मामूली-सी कहासूनी बड़े झगड़े का रूप ले लेगी सावधान रहे। आप धार्मिक कार्यो में रूचि रखेंगे। धनागमन की संभावना है। आप दृढ़ संकल्प के सहारें श्रेष्ठ कार्यो को सम्पन्न करेंगे। आप रोजमर्रा के कार्यो में व्यस्त रहने के बावजूद अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। आप बच्चों के साथ क्रोधित न होकर समझाने की कोशिश करेंगे तो अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
14 से 20 फरवरी तक- खान-पान पर ध्यान रखें अन्यथा चिकित्सालय का चक्कर काटना पड़ सकता है। निवेश अच्छी तरह से सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी परेशानी का कारण बनेगी। ज्ञान-भोग मोक्ष सौभाग्य प्रदायिनी आद्याशक्ति महात्रिपुर सुन्दरी दीक्षा प्राप्त करें अनुकूलता प्राप्त होगी।
21 से 29 फरवरी तक- इस सप्ताह आप अपनी मनोकामना पूर्ण कर पायेंगे। आपको सहयोगी जनों की सहायता प्राप्त होगी। जीवन के हर पहलू पर कड़ी प्रतियोगिता के कारण आप में गंभीरता विद्यमान रहेगी। सारी रूकावटों को पार करने के बाद सफलता मिलेगी। आप इस समय स्वावलम्बी बनेंगे। अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे।
शुभ तिथियाँ 15,17,21,26
01 से 06 फरवरी तक- माह का प्रथम दिन शुभदायक रहेगा। वातावरण के अनुसार अपने आपको रूपांतरित करने की कला आपको पता रहेगी। क्षण का महत्त्व आपको पता रहेगा। जिससे आप समय का सही उपयोग करेंगे। महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों का सम्पर्क प्राप्त होगा।
07 से 13 फरवरी तक- श्रेष्ठ कार्यो को सम्पन्न करेंगे। पुराना रोग उबर सकता है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी चुनौतियों का सामना करने के लिये आप तैयार रहेंगे जिससे आप उस रास्ते पर तेजी से अग्रसर होंगे। समय लाभदायक रहेगा। सरकारी निवेश के लिये समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण प्रेममय रहेगा। यात्रा में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
14 से 20 फरवरी तक- समय आपके अनुकूल नहीं है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कोई घोर संकट की संभावना है। किसी के शब्दों के जाल में न फंसे, विश्लेषण करने के बाद ही भरोसा करें। आप अपने जीवन में आ रही समस्याओं के निवारण के लिये षोडशी त्रिपुर सुन्दरी दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 29 फरवरी तक- आप धन प्राप्ति के प्रयास में सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में अग्रसर होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी समारोह में व्यस्त रहेंगे। आप हर कार्य को व्यवस्थित ढंग से करना चाहेंगे। पुराना फंसा धन इस समय प्रयास करने से प्राप्त हो सकता है। स्वस्थ शरीर हेतु जीवनशैली में योग, ध्यान, आदि शामिल करें। बच्चों के साथ व्यस्त रहेंगे।
शुभ तिथियाँ 01,09,21,29
01 से 06 फरवरी तक- माह का पहला दिन कार्य भार अधिक रहेगा जिससे मन में हडबडाहट रहेगी। विद्याथियों के लिये समय शुभदायक रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। बड़े -बुजुर्गो का आशीर्वाद व स्नेह प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिये उन्नति प्राप्त करने का समय है।
07 से 13 फरवरी तक- परिवार के लिये समय देना आपकी प्राथमिकता रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। सुखदायक समय व्यतीत करेंगे। आपके काम में कोई हस्तगत करना आप पसंद नहीं करेंगे। वित्तीय मामलों को लेकर आप गम्भीर रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी पूर्वक चलायें अन्यथा अपघात हो सकता है। आपको शिव-गौरी गृहस्थ सुख सौभाग्य वैभव प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करनी चाहिये जिससे समस्याओं का निवारण होगा।
14 से 20 फरवरी तक- किसी यात्रा पर जा सकते है। गुरूजनों के प्रति मन में आदर का भाव रहेगा। और उनकी कृपा से यश, पद, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त करेंगे। समय आपके अनुकूल है। इस समय शुरू किया हर कार्य सफल होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
21 से 29 फरवरी तक- समय आपके प्रतिकूल है। कार्य पूरे होने में ज्यादा समय लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दे अन्यथा अनावश्यक खर्च आ सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। आपकी परेशानी बढ़ जायेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव अधिक रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या किसी मध्यस्थता से हल हो जायेंगी।
शुभ तिथियाँ 01,04,22,28
01 से 06 फरवरी तक- माह का प्रारम्भ सामान्य रहेगा। आप धैर्य व शान्तिपूर्वक अपना काम पूरा करेंगे। आपके विश्वास और तेजस्विता में वृद्धि होगी जिससे सामाजिक रिश्ते बेहतर बनेंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। आपमें आलस्यता हावी रहेगी। प्राणायाम अवश्य करें।
07 से 13 फरवरी तक- विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर देंगे। परीक्षा की तैयारी के लिये अतिरिक्त समय निकालेंगे। व्यापार संबंन्धित यात्रा हो सकती है। किसी क्षेत्र में आपका निखार होगा। आप अपना सम्पर्क का दायरा बढ़ायेंगे। आप इस समय अपना रूख नरम रखें साथ ही अनावश्यक नोंक-झोंक, वाद-विवाद से दूर रहे या कम से कम अपनी बेकाबू जुबान और अहं को नियंत्रित करने की कोशिश करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
14 से 20 फरवरी तक- आप अपनी प्रतिभा, योग्यता और क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर सफलता अर्जित कर सकेंगे। जिससे कामकाज में व्यस्तता के साथ-साथ दबाव भी रहेगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत बन सकेगा, बुद्धिमता व सूझ-बूझ से कुछ ऐसे निर्णय आप कर सकेंगे, जिससे लाभ में बढ़ोतरी होगी। अपनी क्षमता और कर्म शक्ति में निखार लाने हेतु पूर्णता प्राप्ति पुरूषार्थ दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 29 फरवरी तक- सर्वलाभकारी समय रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। आय के दूसरे स्त्रोत के लिये कोशिश जारी रखेंगे। पैतृक सम्पति का हिस्सा मिल सकता है। समय आपके प्रतिकूल है सावधानी पूर्वक रहे।
शुभ तिथियाँ 02,06,25,26
01 से 06 फरवरी तक- राजकीय कार्य में सफलता प्राप्त होगी। तय किये गये लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध उजागर होने की संभावना है। आप विजयश्री हरि नारायण श्री शक्ति बाधा निवारण दीक्षा ग्रहण करें, परिस्थिति आपके अनुकूल निर्मित होगी।
07 से 13 फरवरी तक- रूका हुआ काम इस समय पूरा हो जायेगा। आप षड़यंत्र का शिकार हो सकते है। पदोन्नति में अड़चने आयेगी। कोई सरकारी विभाग का काम रूक सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। समय मिश्रित फलप्रद रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य से मतभेद हो सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार रहेगा। आप सर्व-बाधा आशंका निवारक विजय प्राप्ति एकादशी श्री हरि दीक्षा ग्रहण करें, विकट परिस्थितियों से बच सकते है।
14 से 20 फरवरी तक- पति-पत्नी में आपसी प्रेम व सहयोग बनेगा। घर व दफ्तर के कार्यो में आप उलझ कर रह जायेंगे। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार रहेगा। आपकी मेहनत व परिश्रम तो सार्थक रहेगी। परन्तु आकस्मिक खर्च से आप पीडि़त होंगे, मंगलवार को हनुमान जी को प्रसाद चढ़ायें व दान पुण्य करें।
21 से 29 फरवरी तक- मानसिक शांति मिलेगी। लम्बे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक अनुबंध होंगे। आप छोटी-छोटी बात पर किसी से उलझ पड़ेंगे। शत्रुओं से सतर्क रहें।
शुभ तिथियाँ 01,19,21,25
01 से 06 फरवरी तक- माह का प्रथम दिन प्रेममय रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम का भाव विद्यमान रहेगा। सास-बहु के बीच कोई गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। काम बनता-बनता रूक व अटक जायेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहे।
07 से 13 फरवरी तक- समय आपके प्रतिकूल है। अनावश्यक कार्यो में समय व्यतीत होगा। काम का भारी दबाव आप पर बना रहेगा। आप कोई गलत निर्णय लेंगे जिससे आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो सकता है। शत्रु आपकी परिस्थिति का पूरा फायदा उठायेंगे। मानसिक पीड़ा सतायेगी। घर में भी कलहपूर्ण वातावरण रहेगा। आप अमोघ शिव महामृत्युंजय योग-भोग प्रदायक रक्षा सूत्र ग्रहण करे, बाधायें भस्म हो जायेगी।
14 से 20 फरवरी तक- आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास आशातीत फल प्रदान करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जो आपके लिये काफी महत्त्वपूर्ण साबित होगा। समय सावधानी रखने योग्य है। अपने जीवन स्तर में सुधार लाने के लिये आय से अधिक खर्च करने से बचें।
21 से 29 फरवरी तक- सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार मिलेंगें। निवेश लाभदायक हो सकता है। दूसरी आय का मार्ग खुलेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिये समय उचित है। आप पूरी निष्ठा से अपने काम को पूर्णता देंगे। साझेदारी के साथ अच्छे संतुलन बिठायेंगे। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। समय शुभदायक रहेगा।
शुभ तिथियाँ 01,06,10,18
01 से 06 फरवरी तक- माह की शुरूआत अनुकूल नहीं रहेगी। व्यवसाय में पैसा कहीं पर फंस सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करे। आप विजयश्री हरि नारायण श्री शक्ति बाधा निवारण दीक्षा ग्रहण करें, समस्याओं का निवारण होगा।
07 से 13 फरवरी तक- नौकरी पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नई संस्थाओं का सामना करना पड़ेगा। नई संस्थाओं से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाकर मौज मस्ती करने के लिये समय निकाल पायेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। धनागमन का योग है। नौकरी में आपको महत्त्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है।
14 से 20 फरवरी तक- आपको अच्छे-बुरे की पहचान सहज ही पता चल जायेगी। मौसम के अनुसार खान-पान करे स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी मामलों में धोखा खा सकते है, सावधान रहे।
21 से 29 फरवरी तक- इस समय व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। आप अपने व्यापार पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते है, जरूरत से ज्यादा बात न करे। घर-परिवार में व्यस्तता अधिक रहेगी। आप दूसरों पर ज्यादा भरोसा नहीं करे। इच्छित कार्य पूर्ण होगा। कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े-बड़े व्यक्तियों से आपका सम्पर्क बनेगा जिससे उन्नति भी होगी।
शुभ तिथियाँ 03,05,09,13
01 से 06 फरवरी तक- माह की शुरूआत शुभदायक रहेगी। धन आगमन होगा पर स्थायी रूप में नहीं रह पायेगा। सहकर्मी से जो भी मनमुटाव था वह समाप्त होगा। मन को सुकून मिलेगा। लम्बे समय से अटके हुये काम इस समय कोशिश करने पर पूरे हो जायेंगे।
07 से 13 फरवरी तक- आप किसी साजिश, षड़यंत्र या गुप्त योजना के शिकार होंगे। हाथ में पैसा आता-जाता रूक जायेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। घर में कलहपूर्ण वातावरण रहेगा। गलतफहमियों से मन उदास रहेगा। किसी अंजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करे नुकसान हो सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी समस्या किसी मध्यस्थता से सुलझा सकते है। आप षोडशी त्रिपुर सुन्दरी दीक्षा ग्रहण करें जिससे समस्याओं का निवारण होगा।
14 से 20 फरवरी तक- मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। शांतिदायक दिन रहेगा। देह कष्ट या दुर्घटना की संभावना है, वाहन चलाते समय सतर्क रहे।
21 से 29 फरवरी तक- रोजी-रोजगार में अनावश्यक बाधायें आयेगी। अधिकार करने की प्रवृति अधिक रहेगी। उच्च अध्ययन, अनुसंधान व शोध आदि में व्यस्तता रहेगी। आपका पूरा ध्यान व्यवसाय पर रहेगा। कोई एक बड़ा सौदा प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिये उन्नति प्राप्त करने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग ग्राहकों को संतुष्ट बनाने के लिये नयी योजना बनायेंगे।
शुभ तिथियाँ 06,11,15,25
01 से 06 फरवरी तक- आप अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव लायेंगे। मौके को पहचान कर अपनी उन्नति के लिये फायदा उठायेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मन और शरीर में आलस्य का भाव रहेगा। आप किसी कारणवश परेशान रहेंगे। आप अपनी समस्याओं के निवारण हेतु सर्व बाधा आशंका निवारक विजय प्राप्ति एकादशी श्री हरि दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 फरवरी तक- बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप उनका सत्कार आदि करने में व्यस्त रहेंगे। मनोरंजन, खरीदारी आदि कार्यो में अधिक धन व्यय होगा, नियंत्रण रखे। आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय काम नहीं हो पायेगा। दैनिक कार्यो में आप व्यस्त रहेंगे।
14 से 20 फरवरी तक- सफलता के लिये किये गये प्रयासों से मन में संतुष्टि महसूस करेंगे। आप किसी नये कार्य की रूपरेखा बना सकते है। हालांकि कुछ चुनौतियां तो सामने आयेंगी, लेकिन आप उसका सामना करने के लिये तैयार रहेंगे। उद्योग-धंधे से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
21 से 29 फरवरी तक- स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में सतर्क न रहें तो नुकसान हो सकता है। व्यापार स्थल का नवीनीकरण करने का विचार करेंगे। काम-काज में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेगी जिससे व्यक्तिगत जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। इस समय आपको किसी उपहार की प्राप्ति होगी।
शुभ तिथियाँ 08,13,15,22
01 से 06 फरवरी तक- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आप कहीं यात्रा पर जा सकते है। धन लाभ होगा। परिवार में अविवाहित युवा युवतियों के लिये विवाह सम्बन्धी चर्चा होगी। श्रेष्ठ जीवनसाथी हेतु शिव-गौरी गृहस्थ सुख सौभाग्य वैभव प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 फरवरी तक- आध्यात्मिक जगत आपको आकर्षित करेगा। आप किसी गरीब और जरूरतमंद को मदद करेंगे जिससे मन में संतुष्टि व आनन्द की प्राप्ति होगी। समय आपके अनुकूल नहीं है। धन संबंधी मामलों में जोर रहेगा। आप कानूनी पचड़े या मुकदमें में फंस सकते हैं। निकट लोगों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है या संबंध टूट सकते है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे।
14 से 20 फरवरी तक- आपके प्रयास सकारात्मक होंगे। आप जीवन के हर मोर्चे पर अपने को आगे खड़ा पायेंगे। उत्तम सम्पत्तिदायक दिवस रहेगा। जीवनसाथी को कोई मन पसंद उपहार देंगे। व्यवसायिक साझेदारी के साथ गलतफहमी हो सकती है। समय सिद्धिदायक है।
21 से 29 फरवरी तक- पुराना अटका पडा काम इस समय पूर्ण होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय पूर्ण रूप से अनुकूल रहेगा। आपको धन संबंधी मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। आपकी व्यापार/नौकरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी शौक रहेगा। आप पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। अनावश्यक चिंतनों से बचना चाहिये।
शुभ तिथियाँ 10,12,17,26
01 से 06 फरवरी तक- यह सप्ताह शानदार व्यतीत होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी ईश्वर में आस्था बढ़ जायेगी। अधिकारीयों से मित्रता लाभप्रद रहेगी। प्रशासनिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। आप इस समय बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे।
07 से 13 फरवरी तक- आप इस समय जमीन-जायदाद का सौदा कर सकते है। घर के लिये कोई नवीन वस्तु खरीदेंगे। आप कार्यालय में कोई गलत निर्णय ले लेंगे जिससे उच्चधिकारियों की डाट सुनना पड़ेगी। आपको इस समय शत्रुओं से भी बचके रहना है। भाईयों व परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी से साधारण विवाद हो सकता है। आप षोडशी त्रिपुर सुन्दरी दीक्षा ग्रहण जिससे समस्याओं का निवारण होगा।
14 से 20 फरवरी तक- यह समय लाभदायक साबित होगा। आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य योजनायें सफल होंगी। परिश्रम का श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होगा। धनागमन के नये साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसाय में उन्नति होगी। मन में प्रसन्नता का भाव विद्यमान रहेगा।
21 से 29 फरवरी तक- पुरानी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। भाग्य का उदय होगा तथा मन को सुकून मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिये समय अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति का समय होगा। संपति से लाभ, सुखद सूचनायें प्राप्त होंगी। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रायें सुखद होंगी। घर में नये मेहमान का आगमन हो सकता है तथा संतान द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा।
शुभ तिथियाँ 13,18,20,23