07 से 13 जुलाई तक- गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिससे पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद, झगड़ा हो सकता है। कार्य में कुछ गलत होने के कारण अधिकारी से डांट सुनना पड़ सकता है। देव तत्व जागरण लक्ष्य भेदन सिद्धि दीक्षा ग्रहण करने से गुप्त शत्रुओं को परास्त कर जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर हो सकेंगे।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह अविवाहितों के लिये विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे है। मेहमानों का आना-जाना और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यह समय आपके लिये शुभ है। जिसका लाभ आपको श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करेगा। जीवन के इन क्षणों में सही निर्णय जीवन को परिवर्तन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
21 से 31 जुलाई तक- इस सप्ताह आप स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखना, योग, प्राणायाम, व्यायाम आदि नियमित रूप से करने पर लाभ होगा। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में आयेंगी। नया निवेश आप कर सकते है। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावनायें प्रबल है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।
शुभ तिथियाँ 14,19,23,24
01 से 06 जुलाई तक- यह सप्ताह आपके लिये दुःखदायक रहेगा। शत्रु आपको किसी समस्या में फंसा सकते है, जिससे आप निरन्तर प्रयास करने के बाद भी छुटकारा नहीं पा सकेंगे, अनावश्यक बात न करें, यथा संभव मौन रहे। धन हानि से न्यूनता आयेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या पुनः उबर कर सामने आयेगी। बाधाओं और धन हानि से सुरक्षा हेतु विष्णु वैभव शक्ति दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह आप कोई अनुचित कार्य कर अशांत रहेंगे। प्रशासनिक कार्यो में बाधा उत्पन्न होगी। कठोर परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त हो सकेगी। परिवार और मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह आप असीम शांति महसूस करेंगे। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में अटके व लम्बित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नया सौदा कर सकते है। माह के अंत में आपके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है इसीलिये सचेत और जागरूक रहें।
21 से 31 जुलाई तक- इस सप्ताह मन में नकारात्मक चिंतन अधिक होगा। एकांत में रहने की इच्छा होगी। किसी काम से यात्रायें करनी पड़ सकती है। मन में उदासीनता बनी रहेगी। समाज सेवा या गुरू सेवा में भाग लेंगे। मन के अनेक प्रश्न अशांत करेंगे। गम्भीरता से मंथन कर एक निश्चित विचार पर मन केन्द्रित होगा। जिसके बाद जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलेगा।
शुभ तिथियां 11,13,18,22
01 से 06 जुलाई तक- 1, 2 घरेलू मसले मुख्य होंगे। घरेलू शांति बनाये रखना चुनौतीपूर्ण होगा। आपके जीवन में कोई नयापन होगा और आप परम आनंद में होंगे। किसी कारण अथवा गिरने से चोट लग सकती है। पैरों में दर्द हो सकता है। आप में असाधारण प्रतिभा है, आप इसका उपयोग अच्छे कार्यो में करके श्रेष्ठ सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह अधूरे कार्यो की सूची बनायेंगे और एक-एक कर पूरा करने की कोशिश में रहेंगे। युवा वर्ग अपने कार्यो को लेकर परेशान रहेंगे तथा उनके बनते काम बिगड़ सकते है। ज्यादा भावुकता आपको नुकसान देगी। किसी को उधार न दें और न लें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आप अपने कष्टों के निवारण हेतु सुखद सावनमय कामशक्ति वृद्धि दीक्षा प्राप्त करे, लाभ होगा।
14 से 20 जुलाई तक- आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत रहेंगे और शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्य करेंगें। ऋण वसूली के लिये यह समय बढि़या साबित होगा। व्यक्तिगत रूप से आप सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे। लेकिन मित्र व कुटुम्बीजनों के मध्य गलतफहमियां बढ़ेगी। आपको विलंब और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
21 से 31 जुलाई तक- आप बाहर यात्रा करते समय सावधान रहें। कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें तथा बाहर खान पान से उल्टी दस्त हो सकती है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा आप अपने क्रोध पर नियत्रंण रखे अन्यथा आपका वैवाहिक जीवन कष्टपूर्ण हो सकता है।
शुभ तिथियां 16,18,23,25
01 से 06 जुलाई तक- सप्ताह का आरम्भ संकट दायक रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर आपके सहयोगी को बुरा लग सकता है। सोच-समझकर बात करें, अन्यथा आपको एक नयी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है। भूल कर भी कोई अनुचित कार्य न करें। विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण करने हेतु श्रावणमय शिव शक्ति पारद मुद्रिका धारण करें।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह घर में शिशु का आगमन हो सकता है। घर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म, ध्यान आदि से शांति और सुकून अनुभव कर सकेंगे। व्यय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। संभावनाओं के नये द्वारा खुलेंगे। अत्यधिक जिम्मेदारियों के कारण आप स्वयं को थका-हारा हुआ महसूस करेंगे। पिता-पुत्र के सम्बन्ध में मधुरता बढ़ेगी। आकस्मिक धन प्राप्त होने का योग है।
14 से 20 जुलाई तक- व्यापार व कामकाज में विस्तार की योजना बनाने के लिये बिलकुल उपयुक्त समय है। नौकरी इंटरव्यू आदि में सफलता के योग तो है, परंतु मेहनत काफी करनी पड़ेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है, अकारण ही किसी से वाद-विवाद होगा कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। धन हानि के प्रबल योग बन रहें हैं।
21 से 31 जुलाई तक- इस सप्ताह कोई नई समस्या उबर सकती है। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। आप में नकारात्मकता हावी होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। आप प्रसन्न्नचित व उत्साहित रहेंगे।
शुभ तिथियाँ 04,09,11,15
01 से 06 जुलाई तक- माह के प्रारम्भ में आप कठोर परिश्रम करेंगे और उसका फल भी आपको प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन होगा। घर में उत्साह पूर्ण वातावरण रहेगा। व्यय में बढ़ोतरी होगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। शत्रु परास्त होंगे। सप्ताह के अन्त में कलह, वाद विवाद से दूरे रहे।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह किसी गोपनीय रहस्य पूर्ण तथ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। रोजगार में कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। शत्रु आप पर हावी होंगे। आर्थिक स्थिति में कमी के कारण परिवार में मतभेद की स्थितियां उत्पन्न होंगी। कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। देव तत्व जागरण लक्ष्य भेदन सिद्धि दीक्षा ग्रहण करने से समस्या सामने आने से पहले ही समाप्त हो जायेगी।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह रोजगार में कोई प्रमुख निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। परिवार में लोगों के बीच मधुरता बढ़ेगी। व्यवसाय में सुधार हो सकता है। पुराना रूका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आपके सकारात्मक चिंतन के कारण कोई प्रमुख व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
21 से 31 जुलाई तक- किसी गुप्त शत्रु के षड़यंत्र में फंस सकते है, सावधान रहें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें, खुद को ही नुकसान होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। समाज सेवा में भाग ले सकते है। आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी के बहकावें में ना आये नहीं तो आपकी पारिवारिक व आर्थिक स्थितियां खराब हो सकती हैं।
शुभ तिथियां 09,14,16,21
01 से 06 जुलाई तक- सप्ताह की शुरूआत आनंद युक्त रहेगी। समाज सेवा में रूचि बढ़ेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। बड़े-बुजुर्गो का खयाल रखेंगे। जनसम्पर्क का दायरा बढ़ाने में आप पूरा ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर दबाव बना रहेगा और आर्थिक स्थिति को लेकर आप चिंतित रहेंगे। सुखद सावनमय कामशक्ति वृद्धि दीक्षा प्राप्त करने से आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता आयेगी और धन आगमन निरंतर बना रहेगा।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह आपका ध्यान नयी भागीदारी पर रहेगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। किसी अहम निर्णय लेने से पहले शांत चित्त से सोच-समझकर निर्णय लें। पर कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आप कठोर परिश्रम कर सफलता प्राप्त करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढे़गा।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह मन प्रसन्नता युक्त रहेगा। सकारात्मक दृष्टि रखें हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। भाग-दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। अपरिचित व्यक्तियों के साथ सावधान रहें। धन सम्बन्धित परेशानी आयेगी, व्यय पर नियंत्रण रखें।
21 से 31 जुलाई तक- यह सप्ताह आपके कौशल व हुनर वृद्धि के लिये सहायक होगा। स्त्रियों के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी, सावधानी बरते, विद्यार्थियों के लिये यह समय अनुकूल है, एकाग्रता से अध्ययन करने पर श्रेष्ठ सफलता अर्जित कर सकेंगे। प्रेम-प्रसंगों में सावधानी बरतें धोखा हो सकता है। किसी भयावह घटना की आशंका है।
शुभ तिथियां 02,21,26,30
01 से 06 जुलाई तक- माह के प्रथम सप्ताह में धन का आगमन होगा। लोक कल्याण में रूचि बढ़ेगी। गुरू सेवा करना, मित्र रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में संतुष्टि अनुभव करेंगे। सप्ताह के अन्त में जाने अंजाने कोई बड़ी गलती हो सकती है, जिससे आपको भारी हानि उठानी पड़ सकती है। मान-सम्मान में गिरावट आयेगी। देव तत्व जागरण लक्ष्य भेदन सिद्धि दीक्षा प्राप्त करके विकट परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह आपको समय की महत्ता समझ में आयेगी, जिससे आप हर कार्य को तेज गति से करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में बड़े लोगों से आपके सम्पर्क बन सकते है। आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग कर कठिन कार्य को भी सरलता से सम्पन्न करने की क्षमता रखते है।
14 से 20 जुलाई तक- यह सप्ताह आपको अध्यात्म की ओर ले जायेगा। कोई तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। मन में शांति और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। मन चंचल रहेगा, विवेकशील होकर उचित कार्य ही करें। किसी परिचित के कारण अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
21 से 31 जुलाई तक- इस सप्ताह कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक बजट में कमी आ सकती है जिससे आपको कर्ज लेना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा के लिये अभी से योजना बनाकर अपनी तैयारी करें। सप्ताह के मध्य घर और दफ्तर के मामले में विरोधाभास की आशंका है। बहुत अधिक व्यस्तता के कारण थकावट रहेगी।
शुभ तिथियाँ 02,08,13,27
01 से 06 जुलाई तक- इस सप्ताह नये कार्यभार या नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। प्रेमिका-प्रेमी से झगड़ा-झंझट हो सकता है। आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपके पैरो तले जमीन खिसक जायेगी। अस्थिरता का दौर बना रहेगा। अनुकूलता प्राप्ति हेतु श्रावणमय शिव शक्ति पारद मुद्रिका धारण करें।
07 से 13 जुलाई तक- आप तेज गति से और पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी, आपका रूझान अध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। आप अपने क्रोध पर नियत्रंण बनाये रखे अन्यथा आप किसी बड़ी विपत्ति में फंस सकते है।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह मन में तरह-तरह के आशंकायें रहेंगी। सेहत की समस्या आपको परेशान कर सकती है। बदलते मौसम के कारण आपको अनेक तरह के शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। अनुकूल स्थिति के लिये विष्णु वैभव शक्ति दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 31 जुलाई तक- सरकारी कर्मचारियों के लिये लाभकारी समय है। मनोनुकूल कार्य के होने की संभावना अधिक है। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन के प्रति अत्यधिक व्यवहारकुशल होंगे। आपका प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है, नकारात्मकता अधिक रहेगी। किसी भी कार्य का परिणाम आपकी सोच के प्रतिकूल प्राप्त होगा। चित्त की चंचलता एवं अति आत्मविश्वास से बड़ी परियोजनाओं से निराश होना पड़ सकता है। आप अपनी तरक्की में अहं को आगे न आने दें।
शुभ तिथियां 01,05,09,29
01 से 06 जुलाई तक- इस माह मानसिक रूप से आप पूर्णतया संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी से प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा। दोनों एक दूसरे की भावना को समझ पायेंगे। आपको अपने ही लोगों से खतरा है। आप किसी मुसीबत में फंस सकते है, अपनी वाक् चातुर्य व कौशल से अवसर का लाभ उठायें, सुखद सावनमय कामशक्ति वृद्धि दीक्षा आपके कार्यो में वृद्धि व सफलता के लिये उपयुक्त है।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह आपके लम्बित कार्य पूर्ण होंगे, अपने समान विचारधारा के लोगों से सम्पर्क में आयेंगे, जिससे आपको सुख व शांति का अनुभव होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित स्थिति अच्छी नहीं होगी, स्वास्थ्य में गिरावट संभव है व शरीर में आलस्य की स्थिति बनी रहेगी। आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगेगा।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष से बेहतर परिणाम मिलेंगे, और घर में नये मेहमान के आने से वातावरण प्रसन्नता युक्त होगा। इस समय आप में वह ताकत व्याप्त होगी, जो कि नकारात्मकता को भी सकारात्मता में परिवर्तित कर देंगे।
21 से 31 जुलाई तक- इस सप्ताह सिर में चोट लगना या सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलेंगे। आप पर कोई कलंक लग सकता है। सास-बहू में मनमुटाव चलेगा। आपका ध्यान धन संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा रहेगा, कुछ भी नया करके आय के साधनों में वृद्धि करने का प्रयास निरर्थक जायेगा।
शुभ तिथियां 04,06,08,31
01 से 06 जुलाई तक- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात चलेगी। आप किसी साजिश या षड़यंत्र का शिकार हो सकते है। अजनबियों पर भरोसा ना करें। अगर किसी को रूपया उधार दिया तो आपका पैसा फंस सकता है, प्रेम-प्रसंग में समस्यायें बढ़ेगी।
07 से 13 जुलाई तक– समय ठीक नहीं है, काम का दबाव रहेगा। संतान पक्ष मन मानी करेंगे, जिससे आत्मीय कष्ट होगा। परीक्षा या इंटरव्यू में अच्छा प्रयास सफलता के द्वार खोल देगा। जमीन-जायदाद सम्बन्धी कामों में सावधानी बरते, भाईयों में मतभेद संभव है, शत्रु पक्ष अवसर की ताक में है, सावधानी बरतना अत्यन्त आवश्यक है किसी अप्रिय स्थिति से निकलने के लिये विष्णु वैभव शक्ति दीक्षा आपके लिये आवश्यक है। जिससे आपके शत्रु निस्तेज होंगे।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अपने महत्त्वपूर्ण कार्यो को स्थगित ही रखें, तो ही अच्छा है। समाज में अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
21 से 31 जुलाई तक- यह सप्ताह आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा, परिवार व समाज के लोग आप से काफी लगाव, स्नेह बनायेंगे, किसी बात पर मन खिन्न रहेगा, काम का दबाव बना रहेगा, जिसका प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ तिथियाँ 02,18,29,31
01 से 06 जुलाई तक- माह के प्रारम्भ में मिश्रित फल प्राप्त होगा। घर, परिवार के लोगों को प्रमुखता देंगे जिससे परिवार में मधुरता बढ़ेगी। कार्यालय में प्रबल चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। समय आपके प्रतिकूल रहेगा। आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। गुरू गीता का पाठ करना आपके लिये श्रेयस्कर रहेगा।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह आप प्रकृति के साथ तादात्मय स्थापित करने में सफल होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते है। धन सम्बन्धित विषय पर पति-पत्नी के बीच मत-भेद हो सकता है। घर का वातावरण तनाव पूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। जिससे मन हल्का होगा। पारिवारिक क्लेश समाप्त कर जीवन में सुख, समृद्धि प्राप्त करने हेतु पूर्ण पौरूष प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।
14 से 20 जुलाई तक- आप इस समय कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अगर आपकी राह में कोई अड़चन या रूकावट आयेगी तो आप उस पर साहसिक रूप में विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपकी कोई एक मनोकामना पूर्ण होगी।
21 से 31 जुलाई तक- आपके प्रेम सम्बन्ध काफी गहन हो सकते हैं। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगे। माता-पिता व बच्चों से सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे, आप घर और सम्पति के मामलें में भाग्यशाली साबित होंगे। अपनी भावनाओं पर नियत्रंण रखें, स्वास्थ्य के लिहाज से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
शुभ तिथियां 01,05,24,28
01 से 06 जुलाई तक- माह का प्रारम्भ उत्साह पूर्ण रहेगा। नौकरी पेशा वालो को पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा। किसी अंजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। व्यवसाय में सुधार होगा। किसी विषय पर आपके उच्चाधिकारी के बीच ताल-मेल नहीं बनेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिये अध्ययन में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जमीन सम्बन्धित समस्या प्रशासनिक कार्यालय में फंसायेगी। सुख सावनमय कामशक्ति वृद्धि दीक्षा प्राप्त कर जीवन में हर स्थिति को अपने अनुकूल बना सकते है।
07 से 13 जुलाई तक- इस सप्ताह आप हर कार्य को शांत और विवेक चित्त होकर सम्पन्न करेंगे, वाणी पर संयम रखें। जल्दबाजी में किसी निर्णय पर ना जायें। व्यापार धीमी गति से चलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप की काफी परेशानी बढ़ सकती है। जिससे परिवार में चिंता बढ़ेगी। आरोग्यता प्राप्ति हेतु श्रावणमय शिव शक्ति पारद मुद्रिका धारण करें, जिससे आप स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
14 से 20 जुलाई तक- इस सप्ताह पुराना फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका परिश्रम व्यापार में वृद्धि करेगा। परिवार के किसी सदस्य का अचानक स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है ।
21 से 31 जुलाई तक- इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। जितना ज्यादा परिश्रम, उतना ही अधिक लाभ के ग्रह योग है। समय का सदुपयोग करें, भविष्य की योजनाओं का साकार रूप देने का समय है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, सावधान रहे।
शुभ तिथियां 01,21,23,27