

01 से 06 जुलाई तक -माह का आरम्भ शुभप्रद रहेगा। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आपकी रचनात्मक कला का विकास होगा। आपके कठिन परिश्रम का फल समय आने पर प्राप्त होगा। ध्यान, पूजा, साधना सम्पन्न करने से जीवन में सुस्थितियों का विस्तार होगा।
07 से 13 जुलाई तक-व्यवसाय गति पकड़ेगा। घर-परिवार के बीच मधुरता बढ़ेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें, यात्रा, वाहन आदि सावधानी से चलायें, दुर्घटना होने की आशंका है। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे परिवार की याद आपको विचलित करेगी।
14 से 20 जुलाई तक-समय आपके प्रतिकूल है। आकस्मिक धन हानि हो सकता है। हर निर्णय सोच विचार करने के बाद ही लें अन्यथा नुकसान होगा। आप में ईष्र्या का भाव पैदा होगा। कार्य के सम्बन्ध में आपको व्यर्थ ही भटकना पड़ सकता है। पति-पत्नि के बीच गलतफहमियां के साथ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। जिसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों पर पड़ेगा। आप श्री पौरूषता प्राप्ति कनकधारा दीक्षा ग्रहण करें विकट परिस्थितियों से सुरक्षित रहेंगे। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 31 जुलाई तक-लंबे समय से फंसा हुआ पैसा प्राप्त होगा। लोग आपके सीधेपन का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे, जिसका आपके व्यक्तित्व पर असर पड़ेगा और निराशा से ग्रसित भी हो सकते हैं। आपके परिवार में किसी का आकस्मिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, परिवार के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्य क्षमता बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिससे आपके आय में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, परिवार के लिये किया गया प्रयास सफल हो सकता है। जिससे आपकी प्रशंसा होगी।
शुभ तिथियां 01, 06, 25, 28
01 से 06 जुलाई तक – माह का प्रारम्भ शुभदायक है। आप नये मकान की खरीददारी या पुराने मकान का जीर्णोद्वार करवाने का विचार करेंगे। लाभ का कोई खास अवसर नहीं मिलेगा। अनुचित कार्यों को त्याग दें अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ेगा।
07 से 13 जुलाई तक-समय आपके प्रतिकूल है। कार्य में बार-बार रूकावट आयेंगी। व्यवसाय की वृद्धि हेतु विपणन में मनोविज्ञान का सहारा लेंगे। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक स्थितियों में प्रतिकूलता आ सकती है। माता-पिता में प्रतिकूलता आ सकती है। माता-पिता के बेरूखी का सामना करना पड़ सकता है। आप मनोकामना पूर्ण सुवर्ण गौरी दीक्षा ग्रहण करें। आपके कार्य सफल होंगे। दीक्षा न्यौ. 1800
14 से 20 जुलाई तक- यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा। लोग आपका मान-सम्मान करेंगे। स्वयं के व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करेंगे। संतान के प्रेम-प्रसंग अथवा गलत संगत से भारी नुकसान में पड़ सकते हैं, उनके क्रिया-कलापों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप उनके भविष्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे।
21 से 31 जुलाई तक-स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें और मौसम के अनुसार भोजन करें। लोगों के बीच शत्रु आपकी निंदा करेंगे जिससे आप मानसिक पीड़ा से ग्रसित रहेंगे। आर्थिक हानि होने के आसार हैं, समय व्यर्थ में नष्ट होगा। शत्रु पक्ष हावी होने का प्रयास करेंगे, जिनसे सावधान रहें और व्यर्थ के कार्यों से बचें।
शुभ तिथियां 01,05,08,26
01 से 06 जुलाई तक – माह का प्रारम्भ प्रतिष्ठावर्द्धक होगा। किसी समारोह में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे। सर्वलाभकारी दिवस है। नौकरी में पदोन्नति पाने के लिये प्रयासरत रहेंगे, प्रतिस्पर्धा कठिन रहेगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आप पर कोई आरोप भी लग सकता है। आप शिव सायुज्य निखिलेश्वरानन्द ब्रह्मत्व शक्ति दीक्षा ग्रहण करें, परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 जुलाई तक-समय शुभदायक है। अविवाहित युवक-युवती के विवाह संबंधित बात आगे बढ़ेगी। घर के मामले में पुनर्निर्माण का कार्य शुरू होगा। आप पहले से अधिक परिश्रम करेंगे।
14 से 20 जुलाई तक-अचानक कुछ गंभीर परेशानियां उभर सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। मित्र, शुभ चिंतक आपके आत्मबल को दृढ़ करेंगे। समस्या को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेंगे। धन कमाने के सारे अवसर आप भुनायेंगे। जिस कार्य में आप हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। घर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा। अधिक भाग-दौड़ के कारण शरीर में थकावट महसूस करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करना श्रेयस्कर रहेगा।
21 से 31 जुलाई तक-समय आपके अनुकूल नहीं है। किसी से झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी समस्या उभर सकती है। आपको अपनी जीवन-शैली को निश्चित रूप से सुधारना होगा। कुछ भौतिक वस्तुयें प्राप्त होंगी। कला के क्षेत्र में आप सफल होंगे। मन में सत्य निष्ठा रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा।
शुभ तिथियां 02,07,10,25
01 से 06 जुलाई तक –माह की शुरूआत अच्छी रहेगी। कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय किसी को उधार न दें। ईश्वर की कृपा से आपकी कमजोरियां दूर होगी, जिससे आप सम्बल और दृढ़ होंगे। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं।
07 से 13 जुलाई तक-व्यक्तित्व विकास संगोष्ठी में भाग लेंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। कार्यालय में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे आर्थिक लाभ बढ़ेगा। किसी भी क्षेत्र में सफल होने हेतु वाक् चातुर्यता आवश्यक है। अतः आप प्रभावशाली व्यक्तित्व हेतु महर्षि नारद वाक्, कला सिद्धि दीक्षा आत्मसात् करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जुलाई तक-समय आपके प्रतिकूल है। आपकी मेहनत असफल हो सकती है। पूरा कोशिश करने के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकलेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें, नुकसान हो सकता है। अपना ध्यान लक्ष्य पर केन्द्रित करें और योजनाबद्ध तरीके से बढ़ने का प्रयास करें। परिवार के साथ सामंजस्य बनायकर चलने पर श्रेष्ठ सफलता अर्जित कर सकेंगे। कहीं पर्वतीय क्षेत्र में भ्रमण के लिये जा सकते हैं।
21 से 31 जुलाई तक-माह का प्रारम्भ सामान्य रहेगा। इस समय आप कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अपने आप को पहचानने की कोशिश में रहेंगे। साधक, शिष्य गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने गुरू का सानिध्य प्राप्त करने का प्रयास करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी।
शुभ तिथियां 04,09,13,24
01 से 06 जुलाई तक –माह की शुरूआत सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों के लिये समय लाभदायक है। इच्छित कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। नये लोग, नये वातावरण से आप उत्साहित रहेंगे। पैतृक सम्पति को लेकर भाइयों से हल्का-फुल्का विवाद हो सकता है। मनोकामना पूर्ति हेतु आप ईश्वर का आश्रय लेंगे। आप मनोकामना पूर्ण सुवर्ण गौरी दीक्षा ग्रहण करें, परिणाम आपके पक्ष में होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 जुलाई तक-समय आपके अनुकूल नहीं है। आमदनी बढ़ाने के प्रयास विफल होंगे। व्यवसाय में फिजूलव्यय को नियंत्रण करने का प्रयास करें। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपका समर्पण व कार्य देखकर संतुष्ट होंगे, व्यापार में इच्छित सफलता के आसार कम हैं, परन्तु जीवन यापन के लिये पर्याप्त होगा।
14 से 20 जुलाई तक-आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य के लिये चक्कर काटने पड़ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगा। एकान्त में रहना आप पसंद करेंगे। जिससे आप स्वयं को तनाव मुक्त पायेंगे।
21 से 31 जुलाई तक-मेहमान का आगमन होगा। खरीदारी के लिये बाहर जा सकते है। मनोरंजन आदि में धन व्यय होगा। बच्चो के साथ मौज मस्ती करेंगे। घर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरी में आया असमंजस दूर होगा। व्यापार में भी स्थितियां आपके अनुकूल होंगी, थोड़ा परिश्रम कर आप दिन दुगुनी रात चैगनी उन्नति करने में सफल होंगे। लड़कियां अपने सौन्दर्य को बढ़ाने में आतुर रहेंगी। गृहणियों का पूरा ध्यान घर-परिवार पर होगा।
शुभ तिथियां 03,07,25,27
01 से 06 जुलाई तक – माह के आरम्भ में किसी प्रिय व्यक्ति की कहीं बात से आपको गहरी चोट पहुँचेगी। आकस्मिक धन हानि से व्यापारिक स्थिति कमजोर होगी। मन की शांति हेतु देव स्थान या तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का प्रवेश हेतु प्रयास सफल होगा। मन के अनुसार काम करने का प्रयास विफल हो सकता है, निराश न हों, प्रयास जारी रखें।
07 से 13 जुलाई तक-लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नये लोगों से सम्पर्क स्थापित करेंगे। आपको कुछ प्रतिस्पद्र्धा का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु पैदा होंगे। जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। सगे-संबंधी, मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होगा। जिसके कारण मन खिन्न हो सकता है। कार्य स्थल पर भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
14 से 20 जुलाई तक-काम में कोई गलती होने की संभावना है, सतर्क रहें विवादों से दूर रहना श्रेयस्कर है। व्यापार को सुदृढ़ करने का प्रयास सफल हो सकता है। निरन्तर अपना प्रयास जारी रखें, साथ दैवीय ऊर्जा आत्मसात करने का प्रयास करें। आप सद्गुरू प्रणीत प्राण प्राणेश्वर प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकेगी। दीक्षा न्यौछावर 2600
21 से 31 जुलाई तक-आपके लिये आवश्यक होगा कि आप नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें, अन्यथा आप मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में नरमी आयेगी, जिससे आपका दैनिक रूटीन प्रभावित होगा। गृहणियां घर के कार्य बखूबी पूरा करेंगी, हालांकि उनका स्वास्थ्य नरम हो सकता है, छोटे शिशुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ तिथियां 08,13,15,22
01 से 06 जुलाई तक – माह के आरम्भ में सम्पर्क का दायरा बढ़ायेंगे जो आगे लाभदायक साबित होगा। घर परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समय शुभ कार्यों में व्यय होगा। घर-परिवार व कार्य स्थल में सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। भाईयों के बीच तालमेल बनाने में कठिनाई का सामना, करना पड़ सकता है।
07 से 13 जुलाई तक-कवि, लेखक, पत्रिका संबंधित लोग अपने कार्य में सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, मौसमी बीमारियों से सचेत रहें।
14 से 20 जुलाई तक-किसी पुराने रोग के उभरने के संकेत हैं। घर के बुजुर्ग को लेकर अस्पताल का चक्कर काटना पड़ सकता हैं। अचानक धन हानि होगी जिससे आर्थिक बजट बिगड़ेगा। काम और परिवार के बीच संयम रखना मुश्किल होगा। गृहणियां गृह कार्य भलीभांति सम्पन्न करेंगी। व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नया निवेश सोच-समझ कर करें। आपके लिये मनोकामना पूर्ण सुवर्ण गौरी दीक्षा ग्रहण करना प्रत्येक दृष्टि से शुभ होगा। दीक्षा न्यौ. 1800
21 से 31 जुलाई तक-उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर लापरवाही न करे, शुरू से ही योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने से परीक्षा के समय में घबराने की जरूरत नहीं रहेगी। प्रवेश संबंधी समस्याओं का निपटारा थोड़े उलझनों के बाद हो सकेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। किसी से वाद-विवाद हो सकता है, छोटा-मोटा नुकसान भी होने की संभावना है, संयम रखें, विवादों से बचने का प्रयास करें।
शुभ तिथियां 10,12,17,21
01 से 06 जुलाई तक – माह की शुरूआत अच्छी नहीं रहेगी। बनता हुआ काम रूक जायेगा। कार्यालय में अधिकारी से डांट सुननी पड़ सकती है। आपका भरोसेमंद व्यक्ति विश्वासघात करने का प्रयास करेगा। पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां होने की संभावना है। आप पूर्ण तेजस्विता प्रदायक सूर्य शक्ति दीक्षा सम्पन्न करें। प्रतिकूल परिस्थितियों का निस्तारण होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 जुलाई तक-कार्यालय में कुछ नवीन नियमों से आप चिंतित रहेंगे भविष्य के लिये कोई अच्छा निवेश ढूंढेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर आकर्षित होंगे।
14 से 20 जुलाई तक-व्यापार के विकास हेतु कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिसका प्रतिफल आपको शीघ्र ही मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। आने वाला धन बीच में ही फंस जायेगा। विद्यार्थियों के लिये समय शुभदायक है, दिन-रात मेहनत करने का प्रतिफल प्राप्त होगा। आप घर में पारद गणपति का स्थापन करें। बाधायें दूर होकर सफलता प्राप्त होगी।
21 से 31 जुलाई तक-सम्पति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्ता से हल होगा। भाई-बहन के बीच मधुरता बढ़ेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें और योग, प्राणायाम अपनायें, स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। किसी मेहमान का आगमन होगा। घर में उत्साह का माहौल बनेगा। मौज मस्ती करेंगे, अधिक व्यय की संभावना है, जिससे आर्थिक बजट बिगड़ सकता है, धन आगमन के भी स्त्रोत बनते रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग है, साथ प्रतिस्पर्धियों से सावधान भी रहें।
शुभ तिथियां 13,18,20,23
01 से 06 जुलाई तक – माह का आरंभ ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना होने की संभावना है। अकारण भय से आप परेशान रहेंगे। नकारात्मक चिंतन भी हावी हो सकता है। इस परिस्थिति से बचने के लिये पूजा-पाठ, साधना आदि सम्पन्न करेंगे।
07 से 13 जुलाई तक-पुराना फंसा हुआ काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूर्ण होगा। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रचने का प्रयास करेंगे, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कुचक्र रचा जा सकता है। पति-पत्नी के बीच तनाव पूर्ण वातावरण रहेगा। जिससे गृहस्थ जीवन की स्थितियां डांबाडोल होंगी। आप शिव सायुज्य निखिलेश्वरानन्द ब्रह्मत्व शक्ति दीक्षा ग्रहण करें, रिश्तों में मधुरता आयेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जुलाई तक-जान-पहचान वालों से आप प्रेम व मेल-जोल बढ़ायेंगे। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आर्थिक बजट बिगड़ेगा। मित्र आपके सहायता के लिये आगे आयेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
21 से 31 जुलाई तक-भाग्योन्न्ति को लेकर आप नई-नई संभावनायें तलाशेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। पुराने दिनों को याद करके थोड़े से भावुक हो उठेंगे। आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। कमरदर्द से आप पीड़ित रहेंगे, शारीरिक श्रम, योग, प्राणायाम व पैदल टहलना आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें।
शुभ तिथियां 15,21,25,26
01 से 06 जुलाई तक – माह की शुरूआत शुभ रहेगी। समय भी उत्तम है। सम्पर्क का दायरा बढ़ायेंगे जो आगे लाभदायक साबित होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। मन प्रसन्नचित रहेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। व्यवसाय में इच्छित फल प्राप्त होगा। कार्याकाल में कम मेहनत से ही अधिक नाम कमा लेंगे।
07 से 13 जुलाई तक-धन के मामले में आप सफल होंगे। समाज या गुरू सेवा में आप व्यस्त रहेंगे। कवि, लेखक, पत्रिका संबंधित लोग आपने कार्य में सफलता हासिल करेंगे। स्थानांतरण का योग बन रहा है।
14 से 20 जुलाई तक-ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकता है। कोई पुराना रोग फिर उभरेगा। अचानक धन हानि होगी जिससे आर्थिक बजट बिगड़ेगा। काम और परिवार के बीच संयम रखना मुश्किल होगा। गुप्त शत्रु कुचक्र का प्रयास करेंगे, जिनसे आपको भारी नुकसान हो सकता है, अतः आप शत्रु रूपी बाधाओं को वज्र की तरह प्रहार करने वाली पूर्ण तेजस्विता प्रदायक सूर्य शक्ति दीक्षा ग्रहण करें परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 31 जुलाई तक-उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे मन प्रफुल्लित होगा, विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर लापरवाही न करें, पति-पत्नी के बीच आत्मीय स्नेह बढ़ेगा। किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, जिसे ज्यादा तूल देना आपके लिये घातक सिद्ध होगा। छोटा-मोटा नुकसान भी होने की संभावना है, संयम रखें, विवादों से बचने का प्रयास करें।
शुभ तिथियां 01,18,23,27
01 से 06 जुलाई तक – माह का आरम्भ लाभदायक रहेगा। नौकरी में किये गये कार्य का सुफल इस समय प्राप्त होगा। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अप्रसन्नता रहेगी। आपकी सही बात को भी लोग गलत समझेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
07 से 13 जुलाई तक-भविष्य को ध्यान में रखते हुये आप जमीन-जायदाद में निवेश करेंगे। किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से पहले पूरा पढ़ें या विशेषज्ञ से सलाह लें। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं आप मनोकामना पूर्ण सुवर्ण गौरी दीक्षा ग्रण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 जुलाई तक-आप दुनिया को नये नजरिये से देखेंगे। आपके कठोर परिश्रमी होने के कारण सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। शनि के प्रकोप से आप किसी गंभीर विषय पर अपमानित हो सकते हैं। आकस्मिक धन हानि होगी जिससे मूड़ ऑफ होगा।
21 से 31 जुलाई तक-समय शुभदायक है। बच्चों से संबंधित कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होगा। अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। प्रमोशन की संभावना है, परिवार आपकी प्राथमिकता पर होगा, इस समय की यात्रा लाभदायक होगी। आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना करें, बिना कारण ही तनाव का वातावरण बनेगा। महिलायें घर-गृहस्थी में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। विद्यार्थीयों को नये सत्र में सरलता से प्रवेश मिलेगा।
शुभ तिथियां 03,07,25,27
01 से 06 जुलाई तक – माह के आरम्भ में आप पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कौशल का विकास होगा। आप कठिन परिश्रम करेंगे और उसके अनुसार फल भी प्राप्त होगा। किसी संत, महापुरूष से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पूजा, पाठ, साधना आदि में व्यस्त रहेंगे।
07 से 13 जुलाई तक-व्यवसाय में वृद्धि के आसार है। घर-परिवार के बीच ताल-मेल बेहतर होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें और बाहरी खाना त्याग दें शरीर स्वस्थ रखें। समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। पुराना फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। अकारण ही किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, गुप्त शत्रु भी सक्रिय होंगे।
14 से 20 जुलाई तक-समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। काम में कोई गलती होने की संभावना है, सतर्क रहें। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं होने से मन पसंद कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप शिव सायुज्य निखिलेश्वरानन्द ब्रह्मत्व शक्ति दीक्षा सम्पन्न करें, धन लाभ होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 31 जुलाई तक-संसारी ताना-बाना अपनायें, जिससे जीवन सरल हो सके। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है, पुत्र-पुत्री का विवाह निर्धारित होने की संभावना है। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें, नुकसान हो सकता है। प्रभावशाली लोगों का साथ रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमना-फिरना हो सकता है।
शुभ तिथियां 01,05,23,28