01 से 06 जून तक- यह समय मेहनत से लाभ उठाने का सही समय है। आय, पद, प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होगी। आप विचारों के आदान-प्रदान, अध्यात्म चिंतन अध्ययन आदि में व्यस्त रहेंगे। आप इस समय मानसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
07 से 13 जून तक- कुछ बड़े फैसले लेने में आप दुविधा महसूस करेंगे। आप किसी रहस्यपूर्ण या एकान्त स्थान पर जा सकते है। माता-पिता, बॉस से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी आपको कोई दिक्कत या परेशानी नहीं आयेगी।
14 से 20 जून तक- आपको कुछ बड़े फैसले लेने में गम्भीरता दिखानी होगी, क्योंकि इससे आपका जीवन पूरी तरह बदल सकता है। इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से निर्णय लेने की जरूरत है। यदि आपको जीवन में सफलता हासिल करनी है, तो लोगों से सम्पर्क करने की कला को बेहतर बनाये। आप अपनी अन्तर्निहित शक्तियों की तलाश में बहुत व्याकुल होंगे। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें, आप चार्तुमासीय देवत्व शक्ति प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। जिससे आपमें सोचने-समझने और क्रिया करने की नयी चेतना जाग्रत होगी।
21 से 30 जून तक- आपके पारिवारिक जीवन में कोई दिक्कत पेश आने की संभावना है। अभी पैसों का निवेश कहीं नहीं करे, अन्यथा नुकसान होगा। आप कोई गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते है, आप इस समय अपने कार्य लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। आप खरीदना-बेचना, सम्पति को बढ़ाने या नये कार्य की रूप रेखा बनाने जैसे कार्य कर सकते हैं।
शुभ तिथियाँ 14,19,23,24
01 से 06 जून तक- मास का प्रारम्भ बहुत अधिक शुभ फलप्रद नहीं है। कार्यो में रूकावटें व विघ्न बिना बात के ही उत्पन्न होते रहेंगे। क्रोध व उद्विग्नता से कई बार बना बनाया काम बिगड़ सकता है। धन हानि के योग बन रहे है। पूर्व में जो ऋण आपने ले रखा है, उसे चुकाने में भी समस्यायें आयेंगी। कुछ कटु, सच्चाई आपके सामने आयेगी, जिससे परिस्थितियां डांबाडोल होंगी। धन की सुदृढ़ता व आर्थिक मजबूत हेतु शत्रु संहारिणी त्रिपिण्ड माता वैष्णों धनदा वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें, जिससे धन में वृद्धि होगी।
07 से 13 जून तक- आप इस समय अपने व्यवसाय से जुड़ी बैठकें, सम्मेलन आदि में भाग लेंगे। व्यापारिक समस्याओं को सुलझाते हुये धन भी कमायेंगे। नौकरी में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से दूर रहें। अधिकारी काम में रोड़ा अटका सकते हैं।
14 से 20 जून तक- इस समय आपका स्वार्थ चरम पर होगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा व छवि दोनों धूमिल हो सकती है। कार्यो में देरी के कारण मन कुछ उदासीन रहेगा। दूसरो के झगड़ों में अपनी टांग नहीं अड़ाये, अन्यथा मुसीबत हो सकती है। नौकरी में अड़चने आयेंगी।
21 से 30 जून तक- दफ्तर व कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा, रूतबा निरंतर बढ़ेगा। इस समय जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामले उलझ सकते है। बुरी आदतें, बुरे लोग व बुरी सोहबत आपको परेशानी में डाल सकती है, रिश्तेदार या मित्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा, संतान पत्नी व परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।
शुभ तिथियां 16,18,21,25
01 से 06 जून तक- इस सप्ताह कहीं से कोई अप्रिय समाचार मिलेंगे। बनता हुआ काम अंतिम समय पर जाकर रूक जायेगा। परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। इस समय किसी को उधार नहीं दे, अन्यथा वापस आने की संभावना कम ही है। बड़े-बुर्जुगों के स्वास्थ्य की भी चिंता सतायेगी।
07 से 13 जून तक- इस समय आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। आय से आजीविका के नये स्त्रोत उत्पन्न होंगे। आप किसी साजिश या षड़यंत्र के शिकार हो सकते है। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा बिलकुल नहीं करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसमी बीमारियों व उदर विकार की स्थिति बन सकती है। इस दिन लम्बे समय से चले आ रहे विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होने की संभावाना है। आपके लिये आवश्यक है कि शत्रु संहारिणी त्रिपिण्ड माता वैष्णों धनदा वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें।
14 से 20 जून तक- सप्ताह के अंत में आप जमकर मेहनत करेंगे, रूपया-पैसा आयेगा, उतनी ही तीव्रता से पैसा चला भी जायेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोक्स कर पायेंगे, जिससे उनकी बुद्धि में कुशाग्रता आयेगी।
21 से 30 जून तक- आप किसी षड़यंत्र में उलझ सकते है। आपके अपने लोग ही आपके साथ विश्वासघात करेंगे। किसी जगह पर आपका पेमेन्ट फंस सकता है, शत्रु व विरोधी हावी होंगे। मित्रों व सहयोगी से अच्छा सामंजस्य बनाये, जिससे विरोधी परास्त हो सके।
शुभ तिथियां 11,13,18,21
01 से 06 जून तक- इस समय व्यापार से सम्बन्धित सभी काम तीव्रता से होंगे। घर के छोटे-छोटे कामों पर भी आपका ध्यान रहेगा। संतान के अध्ययन, कैरियर, विवाह आदि को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बुरी आदतें, बुरी सोहबत व बुरे लोगों से दूर रहें। काम में बॉस की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।
07 से 13 जून तक- मध्यम फलकारी समय है। खुशी के साथ गम, शुभ के साथ अशुभ, मित्र के साथ शत्रु का साथ रहेगा। पार्टनरशिप के व्यापार में आपको फायदा होगा। आपका खर्च बेतहाशा बढ़ जायेगा, आर्थिक स्थितियां डांबाडोल होंगी। काम में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में परेशानी के संकेत मिल रहे है।
14 से 20 जून तक- पैसा तो पास में आयेगा, परंतु आने से पहले खर्चा भी उतना ही होगा। आय से अधिक खर्च की स्थिति रहेगी। लोग आपकी आलोचना व निंदा करेंगे, पति-पत्नी में किसी बात लेकर खासा तनाव हो सकता है। सप्ताह के अन्त में रूपयों-पैसो की आवक में बाधा आयेंगी, पैसा पास में आता-आता रूक जायेगा। लक्ष्मी बंधन निवृति धनदा प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 30 जून तक- राजकीय व सरकारी क्षेत्र में अटके हुये कामकाज गति पकड़ेंगे। कामकाज में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी प्राप्त होगी। जिससे आय भी बढ़ेगी। स्वयं की आदतों, व्यवहार व वाणी में सकारात्मक बदलाव लाना आवश्यक है, अन्यथा बिना बात के विवाद हो सकता है। किसी रिश्तेदार या परिचित से सम्बन्धित अशुभ समाचार मिलेगा, जिसमें मन खिन्न होगा।
शुभ तिथियाँ 04,09,11,15
01 से 06 जून तक- उत्तम समय है, आय-व्यय का मिश्रित परिणाम रहेगा, इस सप्ताह व्यापारिक बदलाव की संभावनाओं को बल मिलेगा। जीवन साथी की बात को नजर अंदाज ना करें, अन्यथा गम्भीर मतभेद, कलह की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष विशेषकर कन्या के विवाह की चिंता से तनाव में रहेंगे।
07 से 13 जून तक- समय सामान्य फलदायी रहेगा। व्यवसाय में तरक्की होगी। छोटी-मोटी यात्रा के भी योग बन रहे है, बेकार की उलझने समाप्त होंगी। ऋण संबंधी समस्या आ सकती है। नया कोई भी कार्य प्रारम्भ ना करें, इसके लिये समय अनुकूल नहीं है, थोड़ा चिंतित व भयभीत भी रह सकते हैं।
14 से 20 जून तक- इस सप्ताह विदेश जाने वाले जातकों के लिये वीजा संबंधी समस्यायें दूर होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बेहतर होने की संभावना है। काम-काजी महिलाओं के लिये यह समय थोड़ा उठा-पटक वाला होगा, होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को धन हानि हो सकती है। सप्ताह के अन्त में सिर दर्द ओर ब्लड़ प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
21 से 30 जून तक- नया निवेश करने से बचें। आप मानसिक, शारीरिक, आर्थिक शोषण के शिकार हो सकते है। धन-सम्पति के मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न ले, संयम सावधानी पूर्वक योजना को मूर्त रूप दे। सहयोगियों पर बहुत अधिक निर्भर ना रहें, स्वयं को सशक्त और दृढ़, ओजस्वी सम्मोहन वशीकरण से आपूरित करने हेतु आप सर्व आकर्षण आज्ञापालन चेतना दीक्षा ग्रहण करें। जिससे आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।
शुभ तिथियां 02,21,26,30
01 से 06 जून तक- आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा व क्रोध आयेगा, जिससे कलह, वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखे, अन्यथा गंभीर समस्याओं का सामना और सामाजिक अपयश भी झेलना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, बुद्धिमता व विवेक से आप अपने शत्रु को भी परास्त कर पायेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग व भावनात्मक सम्बलता मिलेगा।
07 से 13 जून तक- लापरवाही से आर्थिक नुकसान तगड़ा हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में गलत फहमियों के कारण दूरियां बढ़ेगी। व्यापार में किया गया निर्णय गलत साबित होगा, जिससे आपको नुकसान होगा। शेयर्स में पैसा नहीं लगाये अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। धन की निरंतरता बनाने के लिये कड़े परिश्रम से भी उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पायेगा व संतान के कैरियर सम्बन्धित समस्यायें आपकी उलझने और अधिक बढ़ायेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृढ़ करने के लिये सर्व सुफल प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।
14 से 20 जून तक- पैसा आयेगा, परंतु पास में टिक नहीं पायेगा। घरेलू जीवन व व्यापारिक जीवन में कुछ बदलाव हो सकता है तनाव इस कदर हावी होगा कि सामने पड़ा काम नजर नहीं आयेगा।
21 से 30 जून तक- चिंताओं से राहत तो महसूस करेंगे, पर पूर्ण अनुकूल स्थितियां नहीं बन पायेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रूकावटों का सामना करना पडे़गा, साथ नये सत्र में प्रवेश में भी समस्यायें आयेंगी। संयम व शांत भाव से कार्य करने के प्रयास करे, सफलता मिलेगी।
शुभ तिथियां 09,14,16,21
01 से 06 जून तक- माह का प्रथम सप्ताह बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। आपके व्यापार में तरक्की होगी। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। इस समय कैरियर व व्यवसाय में जबर्दस्त, उछाल आयेगा। मानसिक रूप से सुख-शांति अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के आसार हैं।
07 से 13 जून तक- आप ख्याली पुलाव पर रोक लगायें अन्यथा काम अधूरे रह जायेंगे। इस समय आर्थिक नुकसान के योग बन रहे है। मन में उथल-पूथल व खलबली मची रहेगी। मानसिक तनाव का सामना करना पडेगा।
14 से 20 जून तक- समय अशुभता से भरा रहेगा। लाभ के स्थान पर हानि की संभावनायें अधिक है। बड़े-बुजुर्ग रोग ग्रस्त रहेंगे जिससे अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है। समस्यायें, परेशानियों का सैलाब उमड़ेगा, रिस्की सौदे ना करें हानि होगी। खरीदारी आदि से बचे, लम्बित पड़े कार्यो को बिल्कुल ना करें, उलझने बढ़ सकती है। सभी कार्यो में कुशलता व विपरीत परिस्थितियों से बचने के मानसिक चिंता हरण दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 30 जून तक- काम के दबाव को मन के ऊपर हावी नहीं होने दे, अपने लक्ष्य पर पूरी नजर रखें। कोई बड़ा करार या अनुबंधन आपका हो सकता है। हालांकि आरम्भ में इसका कोई खास लाभ तो नहीं हो पायेगा, परंतु दृढ़ निश्चिय, लगन व ईश्वरीय कृपा से सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकते है, वरिष्ठ आपके द्वारा किये गये कार्यो से संतुष्ट रहेंगे, फलतः आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धन हानि के भी संकेत है, सावधान रहें।
शुभ तिथियाँ 02,06,08,26
01 से 06 जून तक- यह सप्ताह ज्ञान वर्द्धक है, आप नई जानकारियां, पुस्तक, लेखन आदि में व्यस्त रहेंगे। सुख-सुविधा पूर्ण जीवन शैली पर धन व्यय होगा, जिससे थोड़ी तंगी भी महसूस होगी। सामाजिक मुद्दों तथा जन-कल्याणकारी कार्यो को पूरी सहानुभूति व जिम्मेदारी से निभायेंगे। इस बीच आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने प्रतिद्वन्दी को पीछे छोड़ने में सफल हो सकते हैं।
07 से 13 जून तक- इस समय स्वास्थ्य थोड़ा ढ़ीला रहेगा, दवा सेवन, रूटीन चेकअप आदि समय से कराये। पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है धन अर्जित करने में अनेक अड़चनों रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। खरीद-फरोख्त में हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को मनपंसद स्कूल-कॉलेज में प्रवेश के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी।
14 से 20 जून तक- घर-परिवार के लोग किसी मुद्दे पर आपके खिलाफ होंगे, सहयोगियों, मित्रों से कोई सहायता नहीं मिलेगी। अनावश्यक तर्क-विर्तक से बचे, अन्यथा कानूनी पचड़े में पड़ सकते है। कलह और अशांति से आप तनाव में पड़ सकते है, बेहतर होगा स्वयं को शांत रखे, आप कलह अशांति निवारण शत्रुहंता दीक्षा ग्रहण करे।
21 से 30 जून तक- अप्रिय या कटु सम्बोधन से बचें। कठिन परिश्रम से परेशान हो उठेंगे। आर्थिक मसले हावी रहेंगे। महत्वपूर्ण यात्रायें, परियोजनायें तथा इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। देरी और बाधाओं के कारण परेशानी तो आयेगी, लेकिन आप सकारात्मक व्यवहार और उदारवादी स्वभाव के साथ ऊर्जावान व्यक्तित्व से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ तिथियां 01,05,09,25
01 से 06 जून तक- मास का आरम्भ सामान्य है। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। अवरोधित काम एक बार आगे बढ़ेंगे, बीच में समय कलहकारी है। किसी से झगड़ा हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर या अनुबन्ध आपके हाथो से निकल सकता है। आपके अपने ही आपके साथ धोखा करेंगे। अवरोधों के निवारण और सर्व मंगल हेतु आप शीघ्र कार्य सफलता प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 जून तक- ज्ञानवर्द्धक दिवस है। नैतिक मूल्यों व अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। बहुत ही शांतिदायक तरीके से आप अपने घर व दफ्तर का काम करेंगे, साथ ही कहीं बाहरी यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
14 से 20 जून तक- सरकारी कामकाज गति पकडेंगे। कुछ घरेलू जिम्मेदारियों का निर्वाह कर आप घरवालों की शिकायत समाप्त करने में सफल होंगे। इस समय आपके पास प्रचुर मात्रा में धन की उपलब्धता होगी, उसका सही उपयोग ही बुद्धिमानी का परिचय है। यह समय नया उद्यम प्रारम्भ करने का सही समय है। थोड़ा बहुत स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है।
21 से 30 जून तक- आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य झगड़ा हो सकता है। आपका समय व्यर्थ के काम में व्यतीत होगा। अपनी लोकप्रियता, साख में वृद्धि करने और एक नई उज्ज्वल छवि बनाने के लिये आपको स्वयं में बदलाव करने की आवश्यकता है। आप काम और व्यक्तिगत सम्बन्धों में प्रगति करेंगे। धन सम्बन्धी मामले मुख्य विषय होंगे। समय के अनुसार परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।
शुभ तिथियां 02,08,13,27
01 से 06 जून तक- मास का आरम्भ सुखद घटनाओं से होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। संतान सम्बन्धित इच्छा अनुरूप समाचार प्राप्त होंगे। रूपयों-पैसो का नुकसान हो सकता है, हाथ में आता-जाता रूपया रूक जायेगा। आपकी छोटी-सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है, सावधानी बरतें। किसी प्रिय व्यक्ति से झगड़ा या मन-मुटाव हो सकता है। कलह अशांति निवारण दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 जून तक- प्रेम-प्रसंगों में सफलता तो मिलेगी, परंतु सावधान, प्रेम सम्बन्धों के उजागर होने का भी खतरा बना हुआ हे। यात्रायें निरर्थक साबित होंगी। गर्मी सम्बन्धी बीमारियों से परेशानी बढ़ेगी, एकत्रित धन खर्च होगा। छोटी-सी गलती से आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। चापलूसों, चाटुकारों से सावधान रहें।
14 से 20 जून तक- इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से स्थितियां अनुकूल हैं, परन्तु आपके साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिससे बहुत व्यथित व परेशान हो जायेंगे। ब्लैक मार्केटिंग से दूर रहें व प्रेमिका के जाल में ना फंसे प्रत्येक कार्य को सोच-समझकर करें, इस हेतु आप अनहोनी बाधा निवारण दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 31 जून तक- इस राशि से जुड़े बच्चों का परीक्षा परिणाम शानदार आयेगा। कला, विज्ञान व मशीनरी से जुड़े व्यवसायी सफलता प्राप्त कर पायेंगे, खर्च की अधिकता रहेगी, कोई पुराना घातक रोग उभर सकता है, शीघ्र इलाज करायें।
शुभ तिथियाँ 01,21,23,27
01 से 06 जून तक- यह सप्ताह बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह सहयोग मिलेगा। आपको जीवन के हर स्तर, हर मोर्चे पर सुधार दिखाई देगा। आपको कुछ प्रतिस्पर्द्धा तथा द्वेष का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसका विपरीत असर नहीं पडे़गा।
07 से 13 जून तक- इस समय आपके साथ कोई अर्नगल क्रिया से मन अशांत व तनावमय बना रहेगा। आपको शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक व शारीरिक रूप से आप किसी बन्धन में नहीं रहना चाहेंगे और विद्रोह की स्थिति से परिणाम घातक होगा। अनुचित व्यवहार बिल्कुल ना करें, साथ ही आप अप्रिय स्थितियों के निवारणार्थ आप आषाढ़ी नवरात्रि में मातंगी महाविद्या दीक्षा ग्रहण करें, जिससे बाधाओं और विषमताओं का शमन होगा।
14 से 20 जून तक- इस सप्ताह भी ग्रह राशियां आपके अनुकूल नहीं है, किसी कानूनी पचड़े या मुकदमेबाजी में फंसने का भय है। सगाई सम्बन्धों में सावधानी रखें, अन्यथा टूटने या रिश्तों में खटास आने की संभावना है, जिसके कारण भावनात्मक पीड़ा अनुभव करेंगे, संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
21 से 31 जून तक- इस सप्ताह आप ईर्ष्या, जलन और विरोध करने वालों को परास्त करने में सफल रहेंगे। प्रियजन या आपकी भलाई चाहनेवालों की नाराजगी से बचें। चिन्ताओं की व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने की जरूरत है। आप ऊपर दियें गये उपाय को क्रियात्मक रूप दें।
शुभ तिथियां 03,05,24,29
01 से 06 जून तक- इस सप्ताह जोखिम भरे व अनुचित कार्यो को फिलहाल टालें। प्रतिद्वन्दी व व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धी कड़ी टक्कर देंगे। संतान के कैरियर, अध्ययन विवाह आदि समस्याओं का हल निकलने की संभावना है, आर्थिक स्थिति को बेहतर करने, परिवार की जिम्मेदारियों का सही रूप में निर्वहन करने के लिये आवश्यक है कि आप धन प्रदाता कच्छप श्री यंत्र युक्त अविरल धन प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 जून तक- मान-सम्मान, प्रतिष्ठा वर्द्धक समय है, आप अपनी बुद्धि चातुर्य से अपना सारा काम निकाल लेंगे, इस समय आप काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे साथ ही इसका पूर्ण लाभ आपको मिलेगा। मध्य में थोड़ा समय खराब है, वाहन सावधानी पूर्वक चलायें, दुर्घटना घटित हो सकती है। स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है।
14 से 20 जून तक- इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है, आप कहीं घूमने जा सकते है। आपको यह अहसास होगा कि तनाव के कारण पारिवारिक स्थितियां कलह पूर्ण बनती जा रहीं है। आपको मनोरंजन के लिये वक्त निकालना जरूरी है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास ना करें, बेमतलब में नई उलझन उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
21 से 30 जून तक- अनुकूल समय का जमकर लाभ उठायें। धन प्राप्ति के योग बन रहा है। वरिष्ठ आपके द्वारा किये गये कार्यों से संतुष्ट रहेंगे, फलतः आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
शुभ तिथियां 02,18,25,26