क्यों ऐसा होता है कि जब कष्ट और पीड़ा होती है, तभी हम साधना की ओर प्रवृत होते हैं, क्या साधना केवल दुखी व्यक्तियों के लिए ही है, साधना द्वारा शरीर एवं मन की शुद्धि होती है और उस शुद्धि क्रिया द्वारा हम महाशक्ति का आह्वान कर उसे अपने भीतर जाग्रत करते हैं। दिन प्रतिदिन के क्रियाकलाप में हम कितनी ही बार झूठ बोलते हैं, कुछ पाने के लिए विविध उपायों का सहारा लेते हैं। अपने आप पर नियन्त्रण न रखते हुए दूषित प्रवृतियों को बढ़ावा देते रहते हैं, कुछ ऐसी आदतें पाल लेते हैं जिनसे बाद में सहज छुटकारा नहीं मिल सकता है। जब भीतर की शक्ति ही पूर्ण रूप से जाग्रत नहीं है तो व्यक्ति कितना ही क्रिया कलाप क्यों न करे उसे जीवन में सफ़लता नहीं मिल सकती। यह सिद्ध बात है कि दूसरों के सहारे जीवन नहीं जिया जा सकता, यदि आप स्वयं बलशाली हैं तो सभी आपका सम्मान करेंगे और यह बल आत्मशक्ति, इच्छा शक्ति के जागरण से ही सम्भव है।
तंत्र तथा मंत्र के आदि देव भगवान शिव की पूजा साधना समस्त कष्टों के निवारण में समर्थ है, जब हम भगवान शिव और उसकी शक्ति दुर्गा का धयान करते है, तो उस महान आदि शक्ति हमारे भीतर में शक्ति जाग्रत होती है तो मार्ग अपने आप मिलने लगता है, एक के बाद एक उपाय प्राप्त होते है जो भी कार्य हाथ में लेते हैं वह आत्मबल से पूर्ण हो जाता है।
साधना में साधक की भावना का विशेष महत्व है, शिव सम्बन्धी साधनाएं तो कई हैं, लेकिन मैंने यह पाया है कि जब साधक नियमित रूप से शिव कवच का पाठ करता है तो ऐसी स्थिति हो जाती है मानो उसने अमोघ सर्वरक्षाकारक कवच धारण किया हुआ है। विशेष बात यह है कि जब ब्रह्मा सृष्टि का निर्माण कर रहे थे, तो उन्हें अपनी सृष्टि की रचनाओं को बचाने की और उसके विस्तार की विशेष आवश्यकता थी। इसके लिए एक ही उपाय था शिव स्तुति, यदि भगवान शिव की कृपा हो तो कोई भी विधवंस नहीं हो सकता, कोई भी विनाशकारी शक्ति अपना प्रभाव नहीं डाल सकती। इस कारण ब्रह्मा ने शिव और शक्ति दोनों की महा साधना की और इस अमोघ फ़लप्रदायक शिव कवच की रचना की। रुद्रयामल तंत्र में विशेष टिप्पणी सहित लिखा है कि शिव कवच मनुष्य के लिए वरदान है जिसने यह शिव कवच धारण कर लिया वह अतुल्य बल, शक्ति का स्वामी बन जाता है, शिव की कृपा उसे इस प्रकार प्राप्त होती है मानो गंगा अपने पूरे प्रवाह के साथ शिव जी के मस्तक पर प्रवाहित हो रही है। ऐसे साधक के लिए शिव ही सब कुछ होते हैं, और वह अपने प्रत्येक कार्य शिव को समर्पित कर देता है।
साधकों को यह तो ज्ञात होगा कि शिव पूजा में एक विशेष प्रकार की जलहरी का प्रयोग किया जाता है, जिसमें दुग्ध मिश्रित जल भरा जाता है और नीचे शिवलिंग की स्थापना की जाती है, उसी प्रकार इस साधना में भी शिवलिंग तथा जलहरी की स्थापना करनी है और जिस पात्र में यह स्थापना करें उसी पात्र में शिवलिंग के आगे शिव सिद्धि सर्वरक्षाकारक प्रसाद कवच स्थापित कर दें। सर्वप्रथम जलहरी तथा शिवलिंग का पूजन करें, तत्पश्चात् अपने गले में धारण की हुई माला को अपने सामने रक्ष कर निम्न मंत्र से इसका पूजन करें –
माले माले महा-माले सर्व शक्ति स्वरूपिणी।
चतुर्वर्गस्तवयि न्यस्तस्तस्मानमे सिद्धिदा भव।।
अब जलहरी से जल शिवलिंग पर गिरता जायेगा और साधक अपने हाथ में नरमदेश्वर माला को लेकर ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र की पांच माला का जप उच्चारण के साथ करें। जब यह जप पूरा हो जाय तो अपने सामने स्थापित शिव प्रसाद कवच एवं शिव यंत्र को शुद्ध जल से धोकर एक दूसरे पात्र में पुष्प का आसन देकर स्थापित करें, चन्दन से पूजन करें और हाथ में जल लेकर निम्न विनियोग पढ़ें –
प्रसाद का तात्पर्य भवन होता है और संस्कृत में प्रसाद का तात्पर्य सर्वरक्षा है। जिसका बीज मंत्र ‘हृों’ है। भगवान पार्वती ने भगवान महादेव से प्रार्थना कर यह कवच प्राप्त किया। अतः यह कवच शिव मुख से उच्चरित कवच है जो सब प्रकार से रक्षा करने में समर्थ है।
भगवान शिव ने इस कवच के सम्बन्धा में कहा कि इस कवच का आराधय देव मेरा पूर्ण स्वरूप सदाशिव है और इसका विनियोग साधक के मन में इच्छित, अभीष्ट भाव, साधन ही है। सर्व रक्षा प्रसाद भगवान शिव का भी नाम है।
इस कवच की विशेषता यह है कि इसमें भगवान शिव से सम्बन्धिात सभी मंत्रों का समावेश है और यह शक्ति मंत्रों त्रिशक्ति मंत्रों, मृत्युजंप मंत्र, दक्षिणामूर्ति मंत्र से युक्त है। इस कवचका पाठ करना ही अपने आप में भगवान शिव प्रति पूर्ण समर्पण भाव प्रकट करना है। इस कवच का पाठ करने से पहले हाथ में जल लेकर संकल्प एंव विनियोग करे। सद्परान्त बायें हाथ में जल लेकर दायें हाथ से जल का स्पर्श शरीर के अंगों पर करायें। इससे शिवमय भावना जाग्रत होती है। उसके पश्चात् इस महान् कवचन का पाठ करें।
।। पूर्व-पीठिका – श्रीदेव्युवाच।।
भगवन् देव-देवेश! सर्वाम्नाय-प्रपूजित। सर्वं में कथितं देव! कवचं न प्रकाशितम्।।1।।
प्रासादाख्यस्य मंत्रस्य, कवचं मे प्रकाशय। सर्व रक्षा करं देव! यदि स्नेहोऽस्ति मां प्रति।।2।।
।। श्री भगवानुवाच।।
प्रसाद-मंत्र-कवचस्य, वामदेव ऋषिः स्मृतः।
पंक्तिश्छन्दश्व देवेशि। सदा-शिवोऽत्र देवता।
साधनाभीष्ट-सिद्धो च, विनियोगः प्रकीर्तित।।3।।
।। मूल-पाठ।।
विनियोग: ऊँ अस्य श्रीसदा-शिव-प्रसाद-मंत्र-कवचस्य श्रीवामदेव ऋषिः पंक्ति छन्द, श्रीसदा-शिव देवता,
अभीष्ट-सिद्धयर्थे पाठे विनियोगः।
ऋष्यादि न्यासः श्रीवामदेव-ऋषये नमः शिरसि। पंक्तिश्छन्द से नमः सुखे। श्रीसदा-शिव-देवताये नमः हृदि।
अभीष्ट-सिद्धîर्थे जपे विनियोगाय नमः सर्वाड्गे।
ऊँ शिरो में सर्वदा पातु प्रासादाख्यः सदा-शिवः। षडक्षर-स्वरूपो मे, वदनं तु महेश्वरः।।1।।
अष्टाक्षरः शक्ति-रुद्धश्वक्षुषी मे सदाऽवतु। पंचाक्षरात्मा भगवान् भुजौ मे परि-रक्षतु।।2।।
मृत्युंजयसि्त्र-बीजात्मा, आयु रक्षतु मे सदा। वट-मूल-समासीनो, दक्षिणा-मूर्त्तिरव्ययः।।3।।
सदा मां सर्वतः पातु, षट्-त्रिंशार्ण-स्वरूप-धृक्। द्वा-विंशार्णात्मको रुद्रः कुक्षि मे परि-रक्षतु।।4।।
त्रि-वर्णात्म नील-कण्डः, कण्डं रक्षतु सर्वदा। चिन्ता-मणिबींज-रूपो, अर्द्ध-नारीश्वरो हरः।।5।।
सदा रक्षतु मे गुह्यं, सर्व-सम्पत्-प्रदायकः। एकाक्षर-स्वरूपात्मा, कूट-रूपी महेश्वरः।।6।।
मार्तण्ड-भैरवो नित्यं, पादौ मे परि-रक्षतु। तुम्बुराख्यो महा-बीज-स्वरूपस्त्रिपुरान्तकः।।7।।
सदा मां रण-भूमौ च, रक्षतु त्रि-दशाधियः। ऊधर्व-मूर्द्धानमीशानो, मम रक्षतु सर्वदा।।8।।
दक्षिणास्यां तत्पुरुषोऽव्यान्मे गिरि-विनायकः। अघोराख्यो महा-देवः, पूर्वस्यां परि-रक्षतु।।9।।
वामदेवः पश्विमस्यां, सदा मे परि-रक्षतु। उत्तरस्यां सदा पातु, सद्योजात-स्वरूप-धृक्।।10।।
भैरव तंत्र के इस कवच का पाठ करते हुए प्रसाद नामक सदाशिव मेरे सिर की रक्षा करें और षड्अक्षर अर्थात् ‘ऊँ नमः शिवाय’ रूपी ‘महेश्वर’ मेरे मुख की रक्षा करें। जिससे मेरे सिर में श्रेष्ठ बुद्धि का विकास हो और मेरे मुख से श्रेष्ठ वाणी उच्चरित हो। ऐसे भगवान् सदाशिव को नमन।।1।।
शक्ति का स्वरूप और बीज मंत्र ‘हृीं’ है और आप भगवान रुद्र शक्ति से समन्वित है और शक्ति समन्वित आपके अष्टाक्षर मंत्र ‘हृीं ऊँ नमः शिवाय हृीं’ मंत्र का में जप करता हुआ। प्रार्थना करता हूं कि आप भगवान रुद्र मेरे नेत्रों की सदा रक्षा करें और नेत्रों में ओज प्रदान करें। आपका पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय है और यह मंत्र बल प्रदायक स्वरूप है। उस स्वरूप में आप मेरी दोनों भुजाओं को शक्ति प्रदान करें। जिससे मेरी कर्म शक्ति में वृद्धि हो सके। आपके रुद्र स्वरूप, पंचाक्षर स्वरूप का मैं नमन करता हूं।।2।।
आपका मृत्युजंय स्वरूप मुझे आयु और आरोग्य प्रदान करने में समर्थ है। वह मृत्युजंय मंत्र जो त्री बीज ‘ऊँ हृौं जूं सः’ उसका मैं सदा पाठ करता रहूंगा। आपको नमन करते हुए निवेदन है कि आप मुझे आयु और आरोग्य प्रदान करें। दक्षिणा मूर्ति स्वरूप में अप वटवृक्ष के नीचे शांत रूप में विराजमान है और उस मंत्र 22 अक्षर के मंत्र का जप करते हुए ‘ ऊँ नमो भगवते दक्षिणामूर्तये महां मेधां प्रयच्छ स्वाहा। मैं आपका ध्यान करता हूं आप सदाशिव दक्षिणामूर्ति सर्व प्रकार से मेरी रक्षा करें। आपके दक्षिणा मूर्ति स्वरूप के साथ जब रुद्र स्वरूप युक्त हो जाता है तो आप इस महामंत्र ‘ऊँ आं ऊँ, ऊँ ईं ऊँ, ऊँ ऊं ऊँ, ऊँ ऐं ऊँ, ऊँ औं ऊँ, ऊँ अः ऊँ, से प्रसन्न होते है। उस मंत्र का जप करते हुए आपसे प्रार्थना है कि आप मेरी रक्षा करे।।3-4।।
त्रिवर्ण स्वरूप जिसका बीज मंत्र ‘प्रौं हृीं ठः’ और इस स्वरूप में आप नीलकण्ड है। उस स्वरूप में मेरे कण्ड की सदैव रक्षा करें, यही प्रार्थना है। चिंतामणि बीजरूपी अद्धर्नारीश्वर स्वरूप में मेरी चिंताओं को दूर कर मुझ में जीवन रसधार से अपलावित करे। मार्वण्ड भैरव स्वरूप में मेरे पैरों की रक्षा करें। आप सुराधिपति ‘‘त्रिपुरांतक’’ है औ तुम्बु नामक महाबीज ‘क्षं’ का में जप ध्यान करते हुए निवेदन करता हूं कि आप इस संसार रूपी युद्ध क्षेत्र में सदैव मेरी रक्षा करें और मुझे विजय प्राप्त हो। आप त्रिदशाधीप है, उस रूप में मेरे चारों ओर आप रक्षा कवच स्थापित करने में समर्थ है। वह रक्षा कवच मेरे जीवन में आप द्वारा दिया हुआ वरदान होगा।
आज्ञाचक्र एवं सहस्त्रार में, हे सदाशिव! आप ‘ईशान’ रूप में विराजमान होकर रक्षा करें और मेरी बुद्धि जाग्रत हो सके तथा सहस्त्रार रूपी अमृत कंठ जाग्रत होकर मेरी कुण्डलिनी शक्ति निवास करें।।5-6-7।।
आप दक्षिणा मूर्ति गिरि विनायक ‘तत्पुरुष’ है। आपका सर्वश्रेष्ठ नाम ‘अघोर’ है उस रूप में दक्षिण और पूर्व दिशा से मेरी रक्षा करें।।9।।
आप ‘वामदेव’ है और सद्योजात हैं उस रूप का मैं नमन करता हूं। वाम तंत्र आपके श्रीमुख से उच्चरित है। सद्योजात स्वरूप पूरे देह में कांति देने वाला है। उस रूप में पश्चिम और उत्तर दिशा में मेरी सदैव रक्षा करें।।10।।
अंत में हे भगवान सदा शिव! मैं आपका बारम्बार नमन करते हुए यह प्रार्थना करता हूं कि आप मेरे आज्ञाचक्र, सहस्त्रार के साथ चारों दिशाओं में रक्षा कवच बना कर मुझे जीवन में उर्ध्वगति प्रदान करें।
भगवान शिव ने इस कवच का कथन भगवती महादेवी को प्रदान करते हुए अपने श्रीमुख से कहा कि देव, दानव, गन्धर्व, मनुष्य जो भी इस कवच का पाठ करता है उसकी कीर्ति, श्री, कांति, मेधा और आयु की निश्चय ही वृद्धि होती है। जो मेरे इस कवच को मंत्र सिद्ध कर कण्ठ में धारण करता है वह संसार चक्र में वाद-विवाद, मुकदमें, राज्यकार्य में सदैव विजयी होता है।
जो साधक इस कवच को मंत्र सिद्ध प्राणप्रतिष्ठायुक्त कर दाहिनी भुजा में धारण करता है। उसमें वशीकरण शक्ति प्राप्त होती है और मनुष्य तो क्या देवता और गन्धर्व भी साधक के वशीभूत हो जाते है। जो साधक इस मंत्र सिद्ध कवच को संयत मन के साथ अपने सिर पर धारण करता है। उसे अणिमा, महिमा, लधिमा, ईशित्व, वशीत्व इत्यादि आठों सिद्धियां प्राप्त होती है। इस कवच को भोज पत्र में लिख कर विधि-विधान सहित मंत्र सिद्ध प्राण प्रतिष्ठा कर अष्ट धातु, रजत अर्थात् चांदी में भर कर धारण करना चाहिये। इससे लक्ष्मी से सम्पन्न होकर मेरे जैसा ही स्वरूप प्राप्त करता है और शिव शक्ति से सम्पन्न हो जाता है। योग्य व्यक्ति को ही यह कवच मंत्र सिद्ध प्राण प्रतिष्ठायुक्त कर देना चाहिए।
भगवान शिव स्वयं कहते है कि इस कवच का पूजन नित्य गंध, पुष्पादि से सम्पन्न कर इसे गले में, दायीं अथवा बाई भुजा पर धारण करना चाहिए और इस कवच का फ़ल शीघ्र ही प्राप्त होता है। आवश्यकता इस बात की है कि साधक शिव के इस कवच में दिये गये मंत्रों का जप अवश्य करें। शिव कल्प में, होली तांत्रोक्त कल्प में इस कवच को साधक अवश्य धारण करें। मंत्र सिद्ध प्राण प्रतिष्ठा युक्त यह कवच शिव सिद्धि शक्ति प्रदायक, लक्ष्मी वर यन्त्रेश्वर है। इसे अवश्य धारण करें।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,