अपने जीवन को हर दृष्टि से श्रेष्ठमय बनाने की क्रिया प्रारम्भ करने हेतु यह विशेष दीक्षा समर्पित साधको को प्रदान की जायेगी। जिससे उनका आने वाला समय सफ़लतादायक, मनोकामना पूर्ति दायक हो सके।
आत्मिक शक्ति वृद्धि अपराजिता दीक्षा
मन की दुर्बलताओं के कारण ही व्यक्ति आज इतना अधिक परेशान हो गया है। मन में दृढ़ता न होने के कारण ही व्यक्ति किसी भी संकल्प को ले तो लेता है परन्तु बीच में ही घबरा जाता है, यदि वह मन से बली हो तो परिस्थितियों को झुकाकर ही दम लेता है और विजय हासिल करके रहता है। स्वभाव में क्रोध, चिड़चिड़ापन, खीझ, निराशा, भय, असहायपन, लक्ष्यहीनता, उच्चाटन ये सब मन की निर्बलता ही है। हर कार्य आप पर हावी हो जाता है, घर के वातावरण एवं कार्यालय की बातों से आपको तनाव हो जाता है। जीवन में भौतिक रूप से उतार-चढ़ाव आते ही हैं, परन्तु मनुष्य वही है, जो हर स्थिति में सम रहे, प्रसन्न रह सके, आनन्दित रह सके। मन को पूर्ण चैतन्यता दृढ़ता और अडिगता प्रदान करने में यह दीक्षा पूर्ण समर्थ है, जो आज के युग में प्रत्येक व्यवसायी, विद्यार्थी, कर्मचारी, गृहणी के लिये अनिवार्य ही है।
तीन पत्रिका सदस्य बनाने पर आत्मिक शक्ति वृद्धि अपराजिता दीक्षा आपके जीवन में संचारित की जा सकेगी।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,