पुराणों में एक सुन्दर प्रसंग आया है कि भगवद् पूज्यपाद वेदव्यास के पुत्र शुकदेव ने अपने पिता से संन्यास लेने की आज्ञा मांगी तो श्री वेदव्यास ने कहा कि गृहस्थ में रहकर भी संन्यासी की तरह जीया जा सकता है। शुकदेव मुनि ने तर्क दिया कि संन्यास और गृहस्थ बिल्कुल अलग-अलग पक्ष हैं और गृहस्थ व्यक्ति अपनी ही चिंताओं में खोया रहता है इस कारण यह संभव नहीं है कि गृहस्थ जीवन में रहकर संन्यासी की तरह जीवन जीया जा सकें। इस पर वेद-व्यास ने कहा कि राजा जनक महान् मनीषी हैं। उनके पास जाकर कुछ दिन रहो और ज्ञान प्राप्त करो उनसे जब ज्ञान प्राप्त हो जायेगा। तब तुम संन्यास लेने के लिये स्वतंत्र हो।
शुकदेव जी राजा जनक के यहां पहुंचे और अपना परिचय दिया तो राजा जनक ने उन्हें दरबार में बुला लिया। वहां देखा तो बड़ा ही अद्भुत दृश्य पाया, राजा जनक सुन्दरियों के बीच आमोद-प्रमोद कर रहे थे उनकी कई रानियां, दासियां थी। राजसी वस्त्र पहने संगीत, नृत्य का आनंद ले रहें थे। शुकदेव को लगा कि यह कैसे मनीषी हैं? आखिर उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने राजा जनक से पूछ ही लिया ‘आप कैसे मनीषी हैं, आप उपदेश कुछ और देते हैं। और आपके जीवन में यह व्यवहार कुछ अलग सा है। यह सब कुछ अजीब लग रहा है। आप को विदेह राज कहा जाता है विदेह राज का अर्थ है जो अपनी देह से परे हो। संसार में लिप्त न हो। शुकदेव मुनि ने कहा कि आपको सारे ऋषि-मुनि किस लिये प्रणाम करते हैं।
और ज्ञानियों में आपको सर्वश्रेष्ठ मानते हैं तथा आपको सच्चा संन्यासी भी मानते हैं। मैं यह बात समझ नहीं पा रहा हूं संभवतः सारे साधु, संन्यासी आपके दरबार में आते हैं आपका गुणगान करते होंगे अन्यथा मुझे तो यहां संन्यास जैसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। राजा जनक ने कहा कि आप थक गये हैं पहले भोजन कर लें, विश्राम कर लें। उसके बाद संन्यास इत्यादि की चर्चा करेंगे।
दूसरे दिन प्रातः राजा जनक ने पूछा कि भोजन और विश्राम में कोई कमी तो नहीं थी। मुझे विश्वास है कि आपने भोजन और विश्राम का आनन्द लिया होगा। इस पर शुकदेव मुनि अत्यंत क्रोधित हो उठे और बोलें कि भोजन तो बहुत अच्छा था लेकिन आपने सिर के ऊपर एक तलवार बांध रखी थी वह भी एक पतले से धागे के साथ, इस कारण पूरा ध्यान तो तलवार की तरफ ही रहता और इस कारण भोजन स्वादिष्ट कैसे लग सकता था तथा विश्राम के समय भी सिर के ऊपर तलवार लटक रही थी। इस कारण एक क्षण भी नीद नहीं ले पाया पूरा ध्यान तलवार की और केन्द्रित था।
राजा जनक मुस्कुरा दिये और बोलें कि कल जो आपने प्रश्न पूछा था उसका यही उत्तर है। मैं जीवन में सारे आमोद-प्रमोद करता हूं लेकिन सदैव इस बात का ध्यान रखता हूं कि मेरे ऊपर यमराज की तलवार लटकी हुई है। इसलिये मैं पूर्ण निष्ठा के साथ राज-काज चलाता हूं। राज्य में धर्म की स्थापना में सहयोग देता हूं, ना मालूम किस घड़ी यमराज की तलवार प्राण ले लें। अतः मैं किसी भी प्रकार की तृष्णा में लिप्त नहीं होता हूं। संसार के सारे राग-रंग देखते हुये भी मन को इन सब से अलग रहने देता हूं। मन को वासना, तृष्णा, भोग इत्यादि में लिप्त नहीं होने देता हूं। यह सुन कर शुकदेव मुनि को ज्ञान आया और उन्होंने कहा कि आप मुझे संन्यास धर्म का ज्ञान दीजिये। तब राजा जनक ने कहा संन्यास जीवन का ही एक भाग है गृहस्थ जीवन में रहकर व्यक्ति संन्यस्त हो सकता है क्योंकि जीवन का लक्ष्य ही आत्मा को प्रसन्न करना है।
वास्तव में मनुष्य जीवन में दिन प्रतिदिन हजारों बंधन जाने अनजाने बढ़ते रहते है। और मनुष्य उन बंधनों के रूप में मोह कामना वासना में इतना अधिक लिप्त हो जाता है कि उससे परे हट कर वह जीवन देख ही नहीं सकता। मोह और तृष्णा ईश्वर की दी हुई एक ऐसी क्रिया है जिससे मनुष्य इस संसार को चलाता रहता है। लेकिन मनुष्य इसमें इतना अधिक लिप्त हो गया है कि वह केवल शत्रुता, तृष्णा, वासना के बारे में ही सोचता है, और अपना जीवन एक कूप-मण्डूक की तरह व्यतीत कर देता है। जब इन बातों से मनुष्य ऊपर उठता है तब कर्मशील बनता है। जब तक कर्म कर्तव्य से जुड़ा रहता है। तब तक वह कर्म सात्विक होता है। और जीवन संन्यास कहलाता है। लेकिन जब आसक्ति से जुड़ जाता है तब मनुष्य स्वंतत्र नहीं हो पाता और वह दूसरों के अधीन होता है। जीवन का उद्देश्य ही स्वतंत्रता प्राप्त करना है। अपनी इच्छा से जीवन का प्रत्येक क्षण जी सके इसी को संन्यास कहा गया है।
संन्यास भी एक प्रकार से कर्म का ही स्वरूप है। व्यक्ति के पिछले जन्मों के कर्म व्यक्ति की आत्मा के वासना संस्कार में जुडे रहते हैं और इस जन्म में भी समय-समय पर व्यक्ति विशेष के साथ जुडे़ होने वाले व्यवहार का आधार ही कर्म भी बनते हैं। अब इसमें इस जन्म के कर्म जोड़ भी सकते हैं। और इस जन्म के जो कर्म है उन्हें जुड़ने से रोक भी सकते हैं।
जब जीवन प्राप्त हुआ है तो जीवन में कई प्रकार के संयोग-वियोग बनते हैं, हर संयोग किसी कार्य का निमित्त बनता है। जब व्यक्ति सम भाव से जीवन जीना प्रारम्भ कर देता है। तथा समष्टि भाव आ जाता है। तो व्यक्ति स्वतंत्र हो जाता है। और वही व्यक्ति संन्यासी बनता है। जीवन चक्र से मुक्त होना जीवन से भागना नहीं है। कर्तव्य भाव से कर्म से ही संन्यास प्राप्त हो सकता है।
इसीलिये हजारों वर्षो पूर्व महर्षि पाराशर ने संन्यास, संन्यासी और जीवन के दस नियम बताये। ये नियम व्यवहार में लाने योग्य नियम है। और जो व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है। वह संन्यासी बनकर जीवन का आनन्द प्राप्त कर सकता है वह छोटे गांव में रहे अथवा बड़े शहर में वह नौकरी पेशा हो अथवा व्यवसायी, वह स्त्री अथवा पुरूष इसमें कोई अंतर नहीं पड़ता इसीलिये महर्षि पाराशर कहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति संन्यासी बन सकता है।
सार्व भौमिक सत्य, ज्ञान कर्म और धन का प्रवाह, ज्ञान कर्म और धन की दशा, फल की प्राप्ति, नम्रता और शौर्य, प्रभावशाली नेतृत्व, स्त्री शक्ति का जागरण, सरस्वती और शक्ति, संगठन, आत्मीयता संन्यासी ही गृहस्थ रूप में समाज में रहकर उपरोक्त दसों सिद्धांतों का निर्वहन कर सकता है। संन्यासी भी साधक होता है। और गृहस्थ साधक भी संन्यासी होता है। क्योंकि साधना का तात्पर्य ही जीवन में निश्चित सिद्धांत अपनाकर भौतिक और आध्यात्मिक पूर्णता के साथ ही साथ सदैव कर्मशील रहना है।
धन रूप सौन्दर्य महालक्ष्मी चैतन्य दीक्षा महोत्सव दिल्ली धनत्रयोदशी, रूपचतुर्दशी व महारात्रि दीपावली पर्व की चेतना जीवन में अक्षुण्ण बनी रहे साथ ही जीवन में निरन्तर धनागमन का स्रोत स्थिर रह सके और जीवन को रूप सौन्दर्य, सम्मोहन, लावण्यता, कांतिमय देह से युक्त होने की क्रिया सद्गुरूदेव के दिव्य सानिधय में कैलाश नारायण धाम दिल्ली में 03-04-05-06-07-08 नवम्बर को हवन, अंकन, रूद्राभिषेक, सहस्त्र महालक्ष्मी की साधनात्मक शक्तिपात दीक्षा के माधयम से सम्पन्न होगी। वर्ष के श्रेष्ठतम पर्व के पूर्व सद्गुरूदेव की चेतना को आत्मसात करने से निश्चिंत रूप से दीपावली पर्व हर दृष्टि से सम्पन्नता, समृद्धि, कार्य सिद्धि, सौन्दर्य, आकर्षण, सम्मोहन, वशीकरण, रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ की चेतना से आपूरित और सभी भौतिक सुखों से युक्त होगा।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,