





शारीरिक रोगः- शारीरिक रोगों में सैकड़ों प्रकार की व्याधियां हैं, और इन बीमारियों को जितना ही ज्यादा दूर करने का प्रयत्न करते हैं, उतने ही ज्यादा रोग बढ़ते हैं, उतने ही ज्यादा रोगियों की भीड़ बढ़ने लगी है, और उतनी ही ज्यादा विविध प्रकार के रोगों की उत्पत्ति होने लगी है। इसलिये केवल मात्र चिकित्सा के माध्यम से जीवन के समस्त दैहिक रोगों को समाप्त नहीं किया जा सकता है, यह जरूरी है कि अन्य उपाय भी किये जाने चाहिये, जिससे कि इन समस्याओं का समाधान हो सके।
मानसिक रोगः- दूसरे प्रकार के मानसिक रोग हैं, जैसे चिन्ता, भय, शत्रु-भय, तनाव और विभिन्न प्रकार के मानसिक रोग हैं, जैसे-जैसे स्वार्थमयता बढ़ती है, वैसे-वैसे व्यक्ति ज्यादा क्रोधी और मानसिक रोगी होता है।
दैविक रोगः- तीसरे प्रकार के रोग दैविक रोग हैं, जो अचानक मानव के जीवन में आ जाते हैं, जैसे बाढ़, जरूरत से ज्यादा वर्षा हो जाना, सूखा पड़ जाना, एक्सीडेन्ट हो जाना, आदि।
इन तीनों में से किसी भी प्रकार का कोई भी रोग हो, उसके दुख और तनाव को तो मनुष्य को ही झेलना पड़ता है, और इसके निवारण हेतु वह विविध उपाय, इलाज तथा औषधियों का सेवन करता है, परन्तु इससे उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।
सत्य है, कि जब तक हम अपने जीवन में दैवीय शक्तियों व मन्त्रों का सहारा नहीं लेंगे, तब तक हम अपने जीवन में सुचितापूर्ण स्थितियों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। सांसारिक मनुष्य का जीवन रोग रहित होने पर ही आनन्द, उल्लास, हर्ष, प्रसन्नता, चेतनामय जीवन हो पाता है।
रोगों को समाप्त करने में नृसिंह भैरव साधना सर्वश्रेष्ठ अद्वितीय है, क्योंकि यह साधना मात्र रोगों को समाप्त करने और समस्त प्रकार की व्याधियों को नियन्त्रण करने के लिये है। चाहे किसी भी प्रकार का रोग हो, चाहे किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा हो, यदि नृसिंह भैरव साधना की जाये तो निश्चय रूप से उसी क्षण उस रोग से निवृत्ति प्राप्त होने लगती है और रोग समाप्त हो जाता है। कितना ही भीषण रोग हो, और चाहे उसके लिये हमने कितने ही उपाय किये हों, फिर भी यदि वह रोग समाप्त नहीं हो रहा हो, तो नृसिंह भैरव साधना के माध्यम से निश्चय ही उसमें सफलता प्राप्त हो जाती है।
रोग चाहे शारीरिक हो, बुखार, तपेदिक, टी-बी, कैन्सर, पेट के रोग, डाईबीटिज, हृदय के रोग या किसी भी प्रकार के रोग हों, तो उन सब रोगों पर यह साधना रामबाण की तरह प्रभाव डालती है, यदि मानसिक परेशानी हो, या राज्य बाधा हो, हमारे प्रयत्न करने पर भी उस राज्य बाधा का कोई समाधान नहीं निकल रहा हो, और मन भयभीत हो अथवा शत्रुओं का भय हो, या अपने सामने मृत्यु दिखाई दे रही हो, तब भी यह साधना निश्चय ही लाभदायक है।
इसके अलावा इस प्रयोग का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि भविष्य में भी आने वाली अड़चन अपने आप ही नष्ट हो जाती है, और किसी प्रकार की समस्या या तनाव नहीं रहता, इस प्रयोग की सबसे बड़ी खूबी यह है, कि आने वाले अशुभ दिनों का शमन यह पहले ही कर देता है, और इस साधना की विशेषता है, कि इसके संपन्न करने से अकाल मृत्यु का भय, विपत्ति, विकराल बाधा की समस्या नहीं रहती है, और मानसिक तनाव, कष्ट, या समस्या नहीं आती है, क्योंकि इस साधना में ये विशेषता है, कि जहां यह वर्तमान जीवन को अनुकूल और सुखद बनाने में सहायक है, वहीं दूसरी ओर भविष्य की बाधाओं और अड़चनों को भी दूर करने में पूर्ण रूप से सहायक है।
बच्चों की रक्षा के लिये, वृद्धों की दीर्घायु के लिये, घर की बीमारी को समाप्त करने के लिये, आने वाली राज्य बाधाओं को दूर करने के लिये यह साधना अपने आप में अद्वितीय है, ‘नृसिंह जयन्ती’ 20 मई को है या किसी भी मंगलवार के दिन सम्पन्न करें, यदि इस दिन साधना को सम्पन्न किया जाय, तो ज्यादा अनुकूल फल प्राप्त होता है।
यह साधना कोई भी स्त्री या पुरूष सम्पन्न कर सकता है, यह गलत धारणा है कि हनुमान साधना या भैरव साधना या नृसिंह साधना स्त्री सम्पन्न नहीं कर सकती, शास्त्रों में स्पष्ट रूप से विधान है, कि जो साधना पुरूष कर सकते हैं, वह साधना स्त्री भी कर सकती है।
साधक स्नान कर सफेद धोती धारण कर ले, यदि स्त्री साधिका हो तो सफेद साड़ी पहिन ले, और बाल धोकर खुले रहने दे, यह एक दिवसीय साधना है, आसन पीले रंग का ही प्रयोग में लिया जाता है, तथा साधक दक्षिण दिशा की ओर मुंह कर बैठ जाये।
इसके लिये मंत्र सिद्ध नृसिंह शक्ति युक्त ‘भैरव महायंत्र’ की विशेष आवश्यकता होती है, क्योंकि यह महायंत्र स्वयं के लिये ही नहीं, अपितु पूरे परिवार के कल्याण के लिये अनुकूल एवं सुखदायक है। इसके बाद सामने एक लकड़ी के बाजोट पर काले रंग का कपड़ा बिछा दें, और महायंत्र को शुद्ध जल से स्नान करा कर फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान करा कर पुनः शुद्ध जल से स्नान करा कर, धोकर, पौंछकर स्थापित कर ग्यारह सिन्दूर की बिन्दियां लगानी चाहिये।
यंत्र को स्नान कराते समय या पौंछते समय ‘भ्रं भैरवाय नमः’ शब्द का उच्चारण करे। इसके बाद इस यंत्र के सम्मुख पांच तेल के दीपक लगा दें, और सामने एक पात्र में घी और गुड़ कटोरी में रखकर भैरव को भोग लगा दे।
इसके बाद साधक हाथ में जल लेकर संकल्प करें कि मैं अमुक गोत्र, अमुक पिता का पुत्र, अमुक नाम का साधक अपने घर के और परिवार के समस्त रोग, दुःख दैन्य, दरिद्रता, कष्ट, बाधायें और अड़चनों को समाप्त करने हेतु यह नृसिंह भैरव सिद्धि साधना सम्पन्न कर रहा हूं, ऐसा कह कर हाथ में लिया हुआ जल छोड़ दें।
इसके बाद हकीक माला से निम्न मंत्र की 21 माला मंत्र जप वहीं पर आसन पर बैठे-बैठे करें।
जब 21 माला मंत्र जप पूरा हो जाय, तब अगले दिन समस्त साधना सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दे। और यदि संभव हो तो किसी ब्राह्मण कुमार को घर बुलाकर भोजन करा दें, या किसी मन्दिर में भोजन सामग्री रख दें, और भैरव को जो भोग लगाया हुआ है, वह गली के किसी कुत्ते को खिला दें, क्योंकि भैरव का वाहन कुत्ता है।
मात्र एक दिवसीय साधना से साधक अपने जीवन में आ रही निरन्तर बाधाओं अड़चनों को सूखे पतों की भांति उड़ा सकता है। आवश्यकता है विश्वास और श्रद्धा की जिससे साधना में सफलता प्राप्त हो सके।
साधक स्वयं की रग-रग में सिंह की ही लपक और शौर्य को भरता हुआ जीवन की उन समस्याओं पर झपट्टा मार सकता है, जो नित नये विकराल रूप में आती रहती है। सिंहवत् शौर्य को धारण कर ही निर्भीकता, निडरता और आत्मविश्वास को प्राप्त किया जा सकता है, जीवन तो उसका ही श्रेष्ठ होता है जो सिंह की भांति झपट कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लें। प्रत्येक साधक की यही इच्छा रहती है कि वह किस प्रकार से सुरक्षित ढंग से जीवन को सुनिर्धारित कर सकें, प्रत्येक साधक सिंहवत् शक्ति को आत्मसात कर आनन्दमय वातावरण में अभय युक्त श्रेष्ठ जीवन व्यतीत कर सके इस हेतु नृसिंह भैरव शक्ति स्थापन दीक्षा तीन पत्रिका सदस्य बनाने पर उपहार स्वरूप प्रदान दीक्षा व साधना सामग्री प्रदान की जायेगी। जो साधक दृढ़ निश्चयी होते हैं, जिनके मन में सर्वोच्च बनने का भाव हिलोरे ले रहा होता है। ऐसी ही श्रेष्ठमय दीक्षा है।
-नित्य एक बार पाठ करने से निर्भीकता आती है-
ऊँ पातु शिरसि नित्यं पातु ह्रीं कण्ठदेशके ।
नृसिंह पातु हृदये आपदुद्धारणाय च ।।
कुरू द्वयं लिंगमूले त्वाधारे नृसिंह च ।
सर्वदा पातु ह्रीं बीजं बाह्येर्युगलमेव च ।।
षडंगसहितो देवो नित्यं रक्षतु नृसिंहः ।
ऊँ ह्रीं नृसिंहाय सततं सर्वांगं मम सर्वदा ।।
ऊँ ह्रीं पादौ महाकालः पातु वीरासनो हृदि ।
ऊँ ह्रीं कालः शिरः पातु कण्ठदेशे तु नृसिंहः ।।
गणराट् पातु जिह्नायामष्टभिः शक्तिभिः सह ।
ऊँ ह्रीं दण्डपाणिर्गुह्यमूले नृसिंहसहितस्तथा ।।
ऊँ ह्रीं विश्वनाथः सदा पातु सर्वांगं मम सर्वदः ।
ऊँ ह्रीं अन्नपूर्णा सदा पातु चांसौ रक्षतु चण्डिका।।
असितांगः शिरः पातु ललाटं रूरूभैरवः ।
ऊँ ह्रीं चण्डनृसिंहः पातु वक्त्रं कण्ठं श्रीक्रोधनृसिंहः।।
नृसिंहः पातु हृदयं मम सर्वदा ।
ऊँ ह्रीं नाभिदेशे कपाली च लिंगे नृसिंहः ।।
संहार नृसिंहः पातु मूलाधारं च सर्वदा ।
ऊँ ह्रीं बाहुयुग्मं सदा पातु नृसिंहो मम केवलम् ।।
हंसबीजं पातु हृदि सोऽहं रक्षतु पादयोः ।
ऊँ ह्रीं प्राणानं समानं व उदानं व्यानमेव च ।।
रक्षन्तु द्वारमूले तु दशदिक्षु समन्ततः ।
ऊँ ह्रीं प्रणवं पातु सर्वांगे लज्जाबीजं महाभये ।।
इति श्रीब्रह्मकवचं भैरवस्य प्रकीर्तितम् ।
चतुवर्ग प्रदं नित्यं स्वयं देव प्रकाशितम् ।।
जो इसका प्रतिदिन पाठ करता है, वह यश, मान, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य, धन, धान्य से पूर्ण होकर सुखमय जीवन व्यतीत करता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,