





हनुमान मूल रूप से भगवान शंकर के अवतार हैं, क्योंकि जब भगवान विष्णु द्वारा राम का स्वरूप ग्रहण कर अवतार लिया गया तो शंकर ने हनुमान के रूप में अवतार लिया। इस प्रकार विष्णु एवं रूद्र के प्रभाव से ही विशिष्ट माया क्रियायें पूर्ण हो सकीं। मूलतः हनुमान में वीर भाव के साथ-साथ सेवा तथा आदर्श का स्वरूप मुख्य रूप में हैं। ऐसा अपने-आप में पूर्णत्व प्राप्त करने के लिये जिस समर्पण भाव का हनुमान स्वरूप में वर्णन मिलता है वही समर्पण-स्वरूप साधक द्वारा ग्रहण करने से ही पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है। हनुमान साधना आदि के सम्बन्ध में सम्पूर्ण विवरण सर्वोत्तम रूप में लिखा गया है, पवन-पुत्र होने के कारण हनुमान जी की शक्तियां अत्यन्त विशाल एवं प्रबल मानी जाती हैं और यही फल साधक को अपनी साधना में प्राप्त होता है।
श्री हनुमान प्रतीक हैं-ब्रह्मचर्य, बल पराक्रम, वीरता, भक्ति, निडरता, सरलता और विश्वास के, इनके एक-एक गुण के सम्बन्ध में हजारों अध्याय लिखे जा सकते हैं। निर्बल होकर, अधीन होकर भी क्या जीना? शत्रु अथवा बाधा बड़ी अथवा छोटी नहीं होती, वह तो केवल व्यक्ति अथवा घटना ही तो है और उस पर आत्मविश्वास द्वारा विजय प्राप्त की जा सकती है, जो श्री हनुमान का साधक है, उसके भीतर तो आत्म विश्वास की, आत्म शक्ति छलकती रहती है, उसे ज्ञान है कि मेरे साथ प्रबल पराक्रमी देव श्री हनुमान बजरंग बली खड़े हैं, फिर मुझे काहे की चिन्ता! यह सिद्ध बात है कि अर्द्धरात्रि के पश्चात शहर या घने जंगल अथवा शमशान में भी हनुमान मंत्र, हनुमान चालीसा इत्यादि का पाठ करते हुये निकल जाये तो सर्प, बिच्छू, जंगली जानवर तो क्या भूत-प्रेत, पिशाच भी आपके पास नहीं फटक सकते।
हनुमान सिद्धि के विशिष्ट प्रयोग
1- वज्र की तरह अविचलित, अडिग बनें, आत्म विश्वास बढ़ायें-
जीवन में कई बार ऐसी घटनायें भी घटती हैं, जिनसे व्यक्ति विचलित हो जाता हैं ऐसी परिस्थितियों में स्वयं को अविचलित और अडिग बनाया जा सकता है। स्वयं में वज्र की तरह अडिगता को समाहित करें, जैसी हनुमान में थी। कैसी भी विपरीत परिस्थिति हो, कैसा भी वातावरण निर्मित हो रहा हो, जरूरत होती है उन परिस्थितियों में अविचलित भाव से खड़े रहने की, उचित निर्णय लेने की। और यह तीव्र सामर्थ्य प्राप्त हो सकती है, इस तीव्र हनुमान मंत्र साधना से, और आप अविचलित भाव से खड़े होकर निर्णय ले सकते हैं।
‘हनुमान मुद्रिका’ के सामने 5 दिन तक नित्य 21 बार निम्न मंत्र का जप करें –
पांचवे दिन मुद्रिका को उंगली अथवा गले में धारण कर लें। 21 दिन बाद किसी मन्दिर में हनुमान मूर्ति के समक्ष मुद्रिका अर्पित कर दें। यह साधना किसी अभेद्य कवच की तरह आपको आत्मविश्वास तथा अडिगता प्रदान करेगी।
किसी शत्रु द्वारा आपके प्राण, यश, मान, सम्मान, धन, सम्पत्ति, परिवार जन आदि को नुकसान पहुंचने का खतरा हो या किसी मुकदमे द्वारा कोई आप पर हावी होना चाहता हो, तो इस प्रयोग से विपक्षी ठण्डे पड़ जाते हैं। ‘बजरंग यंत्र’ को स्थापित कर उसके दाई ओर अक्षत की एक ढेरी बना कर उस पर सिन्दूर से रंग कर ‘बालादिकम् दंड’ को स्थापित कर लें। फिर ‘माला’ से निम्न मंत्र की 11 मालायें जप करें-
आठ दिन तक ऐसा करने से परिणाम सामने आना प्रारम्भ हो जाता है। नौवें दिन सभी सामग्री को किसी निर्जन स्थान पर खुले आसमान के नीचे रख आवें।
मंत्र सिद्ध प्राणप्रतिष्ठित ‘हनुमत यंत्र’ को सामने रख कर उस के बीच में ‘मारूति मुंज फल’ स्थापित कर दें। फिर आधे घण्टे तक बिना माला के वीर मुद्रा में निम्न मंत्र जप करें –
इस प्रकार एक सप्ताह करने से यदि कोई आकस्मिक संकट अथवा विघ्न आन पड़ा हो, तो उसका निवारण होने लगता है। बाद में सामग्री को किसी मन्दिर में चढ़ा दें।
यह एक तीव्र प्रयोग है, जिसे रात्रि में सम्पन्न करना चाहिये तथा क्रोध मुद्रा में इस मंत्र का जप किया जाता है। इसमें किसी माला की आवश्यकता नहीं होती। सामने ‘हनुमान यंत्र’ को स्थापित कर उसके ऊपर ‘हनुमान बाहुक’ स्थापित करें। फिर निम्न मंत्र का जप करें। पांच दिन तक नित्य 1000 बार इस का उच्चारण करने से चाहे किसी भी प्रकार की प्रेत बाधा या तंत्र बाधा हो, या दोष हो, उसका शमन हो जाता है।
पांच दिन बाद यंत्र को जल में विसर्जित कर दें तथा हनुमान बाहुक को लाल धागे में पिरोकर गले में जिसके लिये प्रयोग कर रहे हों, उसे धारण करा दें।
मंत्र सिद्ध ‘बजरंग यंत्र’ को किसी पात्र में स्थापित कर लें। ‘तीन मधुरूपेण रूद्राक्ष’ को लेकर उन पर सिन्दूर व तेल का लेप करें। इन तीनों को यंत्र के क्रमशः दायें, बायें एवं सामने स्थापित कर दें। इसके बाद निम्न मंत्र का ‘मूंगा माला’ से 2 माला जप करें-
यह 9 दिन का प्रयोग है। इसके बाद सभी सामग्री को किसी नदी अथवा सरोवर में विसर्जित कर दें।
अपने जीवन को निडर, निर्भीक, दीर्घायु, बल, ज्ञान बुद्धि से युक्त करने और सुसंस्कारों में वृद्धि के लिये आवश्यक है कि इस राम नवमी और हनुमान जयंती पर आप मर्यादा पुरूषोत्तम शक्ति अथवा बल प्रदाता बजरंग दीक्षा ग्रहण करने से निश्चिंत रूप से नजर बाधा दोष, अकाल मृत्यु, रोग युक्त जीवन से निवृत्ति प्राप्त कर पूर्ण पौरूष आत्मशक्ति, आरोग्य व दीर्घायुमय जीवन की प्राप्ति होती है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,