अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन को उस योग्य निर्मित करने के लिए साधन एकत्रित करना ही त्याग है। त्याग की भावना व्यक्ति को लक्ष्य के निकट एवं सफलता के योग्य निर्मित करती है। उसे आत्म शक्ति एवं आत्म सुख प्रदान करती है। त्याग सफलता का साधन है, जिस पर आप सवार होकर सफलता की यात्र पूर्ण कर सकते हैं। जीवन में सफल होने के लिये छोटी-छोटी मानसिक व शारीरिक सुखों का परित्याग करना होता है और संकल्प के साथ वे क्रियायें करनी होगी जो हमें उच्च स्थिति व सर्वश्रेष्ठता प्रदान कर सके।
इसी तरह हमारे जीवन में अभिवृद्धि, प्रगति की स्थिति बनी रहे, इसके लिए निरन्तर त्याग के भाव का होना आवश्यक है। कुछ सुविधाओं का, स्वभाव का, विचारों का त्याग करने से जो रूकावटें, बाधायें हमारे सामने बिना कारण उत्पन्न होती रहती हैं, अनेक कुमय स्वभावों, विचारों, सुविधाओं का त्याग करने से वे स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। यदि व्यक्ति विचार करे, तो अनुभव करेगा कि उसने ऐसे कई आचरण-स्वभाव अपने अन्दर उतार रखें हैं, जो सफलता के लिए रूकावट है। आलस्य, भय, नशा, निद्रा आदि ऐसे अनेक कारण होते हैं, जो सफलता के लिए बड़ी रूकावटे पैदा करते हैं और इनका त्याग करने पर सरलता से सफल हो सकते हैं। परन्तु सामान्य लोग दृढ़ इच्छा व आत्म शक्ति नहीं जुटा पाते, याद रखें त्याग का भय ही हमें असफलता की ओर धकेलता है, अतः आवश्यक है कि व्यक्ति में सही का चुनाव और गलत का त्याग करने का आत्मबल होना ही चाहिये। जो भी व्यक्ति अपने जीवन में त्याग का महत्व समझ जाता है, वह श्रेष्ठ सफलता की ओर अग्रसर हो जाता है।
सत्य आनन्द स्वरूपिणी नारायणी शक्ति साधना, माहेश्वरी प्रत्यक्ष विष्णुमाया साधना व भवमोचनी वैष्णवी सावित्री शक्ति साधना इस नवरात्रि महापर्व पर आद्या शक्ति जो अनुपम, अतुलनीय, वन्दनीय, पूजनीय है कि श्रेष्ठमय साधनायें करने से निश्चिन्त रूप से स्वतः ही सांसारिक व्यक्ति का जीवन आद्या शक्ति स्वरूपमय बन सकेगा। माँ भगवती के त्यागमयी स्वरूप की नमन भाव से वंदना करता हूं, 16 अक्टूबर को सिद्धाश्रम चेतनामय माँ भगवती शक्ति पर्व हम सभी के लिए मंगलमय, शक्तिमय युक्त हो और निरन्तर सद्गुरु भगवती वंदनामय भावों से हम सभी सुशोभित हो सकें।
आपका अपना
विनीत श्रीमाली
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,