जन्मना जायते शुद्रः संस्काराद् द्विज उच्यते।
किसी भी व्यक्ति के लिए मनुष्य जन्म लेना महान घटना नहीं है। जिस क्षण वह अपने सद्गुरुदेव से मिलता है और उसके हृदय से आवाज आती है, कि यही मेरे सद्गुरु है, मार्गदशर्क है, दृष्टा है, पिता हैं, मित्र हैं और उस क्षण वह उनसे दीक्षा प्राप्त कर पूर्व जन्म में छूटा हुआ संबंध पुनस्थापित कर लेता है, उस क्षण के साथ ही जब सद्गुरु कहते है – ‘‘त्वं देह मम देह, त्वं प्राण मम प्राण, तवं चित्ते मम चित्ते’’, उस महान क्षण में शिष्य अपने देह, मन और प्राण तीनों सद्गुरु के श्रीचरणों में अर्पित कर देता है। ऐसा विचारशील दीक्षित शिष्य अपने वंश, कुल, गौत्र का नाम तो उजागर करता ही है साथ ही स्वयं चेतनायुक्त होकर अपने सद्गुरु के ज्ञान का प्रकाश जगत में फ़ैलाता है। वही तो सच्चा शिष्य है।
आत्मविश्लेषण का समय आ गया है, कि दीक्षित होने के बाद जिस शिष्य धर्म की बार-बार बात करते हैं और जो शिष्य धर्म कर्त्तव्यों से भरा है, उनमें से कितने कर्त्तव्यों का निर्वाह किया है।
प्रत्येक मास ‘संकल्प समर्पण दिवस’ पर जो संकल्प लिए हैं, क्या उन्हें पूरा किया है?
क्या प्रत्येक शिष्य ने गुरुदेव की प्राणश्चेतना स्वरूप ‘प्राचीन मंत्र-यंत्र विज्ञान’ पत्रिका के प्रचार-प्रसार हेतु दस, बीस, पचास, सौ नए सदस्य जोड़े हैं?
संगठन में ही शक्ति होती है, अतः क्या आपने अपने स्थान पर गुरु भाइयों के साथ एकत्रित होकर एक संगठन बनाया है ?
क्या प्रत्येक सप्ताह विधि-विधान से गुरु-पूजन किया है ?
क्या शिष्य संगठन ने अपने-अपने स्थान पर साधनात्मक शिविर आयोजन करने का निश्चय किया है? शिविर के माध्यम से शिष्य अपने गुरु को विवश कर देता है, कि गुरु उसके स्थान पर पधारें, इसीलिए तो सद्गुरुदेव का प्रिय भजन था – ‘गुरुवर! तुमसे मिलने का शिविर बहाना है।’
क्या शिष्य कर्त्तव्य की पूर्ति में गुरु साहित्य मंगवाकर धर्म प्रेमी बंधु-मित्रों इत्यादि को देने का प्रयास किया है ?
क्या आपने सद्गुरु के चित्र को प्राप्त कर स्थान-स्थान पर लगाने का प्रयास किया है ?
क्या इन छः महिनों में एक बार भी गुरु सान्निध्य प्राप्त करने हेतु, पूजनीय माता जी के दशर्न हेतु जोधपुर, दिल्ली अथवा किसी शिविर में गए हैं ?
ये सारे प्रश्न है, जिनका उत्तर यदि शिष्य अपना मस्तक झुकाकर हृदय में झांकेगा, तो हृदय से ही इसका उत्तर प्राप्त होगा। शिष्य जब योग्य हो जाता है, तो बार-बार गुरु को उसका कान पकड़कर सिखाने की आवश्यकता नहीं रहती है। विचार कीजिए, मनन कीजिए, चिन्तन कीजिए, अपने आपको कभी भी अकेला अनुभव नहीं करें, क्योंकि सद्गुरुदेव तो सदैव आपके हृदय में विराजमान हैं।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,