

01 से 06 अगस्त तक- कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद बेहतर पाने की आशा आपको सफल बनायेगी। स्वास्थ्य के मामले में उठा-पटक रहेगी, अपना ध्यान रखें, योजनाओं को पूरा करने के लिये आप में दृढ़ इच्छा शक्ति रहेगी। दरअसल आपको इस दौरान कैरियर को संवारने के लिये बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता के ही योग हैं।
07 से 13 अगस्त तक- इस सप्ताह आप नजर दोष, टोने-टोटके, मलिन आदि तांत्रिक क्रियाओं के शिकार हो सकते हैं। जिससे बनते कार्य में अड़चने आयेंगी और दिन-प्रतिदिन स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव कर सकते हैं। आप इस समय भुवनेश्वरी सर्वसुख वैभव प्राचुर्य प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, विषम स्थितियों से निजात पाने में समर्थ बनेंगे और आपकी क्रिया शक्ति में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
14 से 20 अगस्त तक- वेतन वृद्धि के भी योग है, कार्य पर विशेष ध्यान दें और पूरी एकाग्रता से अपना कार्य करें। व्यर्थ की बात-चीत से बचें। विद्यार्थी गलत संगत से दूरी बनायें रखें अन्यथा भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की दोस्ती-यारी से दूर रहना आपके लिये शुभ होगा।
21 से 31 अगस्त तक- किसी से वाद-विवाद हो सकता है। जिसे गंभीर रूप देने से बचें और स्वयं ही सुलह कर मामले को रफा-दफा करें। आप घुटने अथवा पैरों से सम्बन्धित व्याधि से पीड़ित हो सकते हैं, नित्य थोड़ी देर पैदल टहले और घरेलू कार्य में स्वयं को व्यस्त रखें। महिलायें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर स्वयं को फिट बनाये रखें।
शुभ तिथियां 14,19,21,24
01 से 06 अगस्त तक- व्यापार व कारोबार में आप नये हुनर, तकनीक या संसाधन मशीन का इस्तेमाल कर बेहतर लाभ अर्जित कर सकेंगे। आपकी दिनचर्या कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकती है, वहीं जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। घर का कोई सदस्य परिवार के विरूद्ध हो सकता है, जिससे आर्थिक, सामाजिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। उच्छिष्ट गणपति सम्मोहन समृद्धि उन्नति प्राप्ति दीक्षा आत्मसात् करें। दीक्षा न्यौ. 1800/-
07 से 13 अगस्त तक- कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत से आप वह सभी हासिल कर लेंगे, जिसकी आप कामना करते हैं, परन्तु इसके साथ ही आपको अपनी योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिये ठोस आधार तैयार करना होगा, तब ही आप सफलता के उचित हकदार बन सकेंगे।
14 से 20 अगस्त तक- किसी महापुरूष गुरू के मार्गदर्शन से आप कुछ विशिष्ट अर्जित करने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक गतिविधि भी तेज होगी। महिलायें घर-गृहस्थी के काम-काज में उलझन महसूस करेंगी, जिससे उनके स्वभाव में चिड़-चिड़ापन का खतरा भी रहेगा।
21 से 31 अगस्त तक- किसी नजदीकी व्यक्ति के आकर्षण में ना फंसे विशेष तौर पर महिलायें परिणाम सुखद नहीं होगा। अपने कार्य पर पूरा ध्यान देना आपके हित में होगा। किसी समस्या का समाधान परिवार के साथ मिल बैठ कर निकालने का प्रयास सफल होगा। वित्तीय गतिविधियां सोच-समझकर करें, अन्यथा आप पर कर्जा हो सकता है। जिससे आप तनाव में रहेंगें।
शुभ तिथियां 02,07,11,20
01 से 06 अगस्त तक- धन प्रदायक समय है। आय में वृद्धि होगी। मनचाहा कार्य सम्पन्न होगा। आप हर फैसला सोच-समझकर करेंगे, जिसका आगामी दूरगामी परिणाम आपको प्राप्त होगा। मन में अस्थिरता की स्थिति रहेगी। आध्यात्मिक प्रगति के योग हैं।
07 से 13 अगस्त तक- व्यवसाय में अति व्यस्तता से परिवार को समय नहीं दे पायेंगे, जिससे थोड़ा तनाव हो सकता है। आध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आप पूजन आदि क्रियाओं में भरपूर समय देने का प्रयास करें। छोटे शिशुओं का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है, विशेष ध्यान दें।
14 से 20 अगस्त तक- यह समय आपके लिये शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आप किसी वाद-विवाद की गिरफ्त में आने से कई तरह की समस्याओं से घिर सकते हैं, आपको ब्लैक-मेल करने का भी कुचक्र रचा जा सकता है, प्रेम-प्रसंग का चक्कर आपके लिये महंगा सिद्ध होगा। पारिवारिक स्थितियां संभालना भी आपके लिये चुनौती पूर्ण होगा। कोई पुराना कार्य अनुबंध निरस्त हो सकता है। आप चन्द्रग्रहण सर्व मनोकामना पूर्ति दीक्षा ग्रहण करें, जीवन में सुस्थितियों की प्राप्ति होगी। दीक्षा न्यौ. 1500/-
21 से 31 अगस्त तक- इस समय आप जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें काफी हद तक आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आप कार्य-व्यापार के लिये नई योजना क्रियान्वन करना चाहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपना विशेष ध्यान रखने और संतुलित कार्य करने पर फोकस करना होगा। महिलाओं के लिये यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ तिथियां 01,20,26,29
01 से 06 अगस्त तक- सप्ताह मिश्रित फलदायी होगा। काम-काज में उन्नति के अवसर उपलब्ध होंगे, जिसका सही उपयोग कर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। रोजी-रोजगार से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में साझेदार से सावधान रहें, हानि के आसार हैं।
07 से 13 अगस्त तक- समय तनाव पूर्ण हो सकता है, धन-प्रापर्टी सम्बन्धित मामले और अधिक पेचीदा होते जायेंगे। कोई विश्वास पात्र व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। जिससे धन, बल, मान-सम्मान पर गहरा आघात होने की संभावना है। किसी भी काम को एकाग्रता से पूरा करने में आप सक्षम हो सकते है। बाहरी यात्रा ना करें, हानिकारक सिद्ध हो सकती है। आप षोडष कलापूर्ण कृष्ण चेतना प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, अनुकूल परिस्थितियो से जीवन में शुभता की वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अगस्त तक- व्यापार-व्यवसाय में इस समय नियंत्रण बनाना बहुत ही आवश्यक है। प्रतिस्पर्धा चरम पर होगी, धैर्य पूर्वक काम लें। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक रूप से थोड़ी राहत महसूस होगी। पत्नी और मित्रों से अनबन हो सकती है। इस माह किसी नई साझेदारी को रूप ना दें।
21 से 31 अगस्त तक- जल्दबाजी में किये गये फैसले का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वित्त संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। काम-काजी महिलाओं को तनाव हो सकता है और उदर की समस्या से पीड़ित हो सकती हैं।
शुभ तिथियां 01,20,25,31
01 से 06 अगस्त तक- कैरियर में इस समय कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। जिन्दगी के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। गृहणियां कुछ नया सीख सकती हैं। आर्थिक स्थिति व हालात पहले से बेहतर बनेंगे। इस दरम्यान व्यापार व कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ लग सकता है। नौकरी में महत्त्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा जा सकता हैं।
07 से 13 अगस्त तक-किसी मित्र या रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा धनहानि के पूरे योग व संभावनायें हैं। यात्राओं के प्रबल योग बनेंगे।, जिससे लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।
14 से 20 अगस्त तक- सप्ताह का आरम्भ अशुभ घटनाओं से होगा। आप फालतू में ही किसी से उलझ पड़ेंगे। भागीदार व सहकर्मियों से संबंधों में खिंचाव रहेगा। इस समय न ही किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें। शत्रु पक्ष से सावधान रहे। आप अपने जीवन में आ रही समस्याओं के निवारण के लिये भुवनेश्वरी सर्वसुख वैभव प्राचुर्य प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
21 से 31 अगस्त तक- आपके अपने लोग ही आपको तकलीफ पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। वाहन द्वारा हानि होने की भी संभावना है, इस समय आप स्वयं को परेशानिययों से घिरा पायेंगे। आर्थिक मामलों में भी आपका हाथ तंगी से जूझता हुआ दिखेगा। फिजूल खर्च पर नियंत्रण करना ही लाभप्रद होगा और संतुलन बनाने में सफल हो सकेंगे।
शुभ तिथियां 07,12,24,28
01 से 06 अगस्त तक- माह का आरम्भ शुभाशुभ फलों से भरा होगा। अनवांछित जिम्मेदारियों का बोझ बन सकता है, धन संबंधी मामले थोड़े अनुकूल हो सकते हैं, नये विचारों से अपने कार्यों को सफल बनाने का प्रयास श्रेष्ठ परिणाम देने की संभावना है।
07 से 13 अगस्त तक- यह सप्ताह ऊर्जादायक होगा, ईश्वरीय भक्ति-भजन में आपका मन खूब रमेगा। इस समय किसी खास पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में उठापटक हो सकती है, पत्नी से किसी बात पर मन-मुटाव का संकेत मिल रहा है। बेहतर होगा आप संयम बरते, पुत्र से संबंधित समस्यायें और भी जटिल हो सकती हैं। आप उच्छिष्ट गणपति सम्मोहन समृद्धि उन्नति प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करे। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अगस्त तक-इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ छोड़ सकता है तथा आपकी बनायी योजना भी निरर्थक जा सकती है, परन्तु आप पुनः ऊर्जा से काम में जुट जायेंगे, जो आपको सकारात्मक रूप से मजबूत बनायेगा। किसी विद्युत संयंत्र अथवा मोटर, वाहनादि के चोरी होने का खतरा है, आप स्वयं अपने सामान की सुरक्षा के लिये सतर्क रहें।
21 से 31 अगस्त तक-इस सप्ताह आपके तनाव और परेशानियां दूर हो सकते हैं। मन-मस्तिष्क में शांति का संचार होगा। परिवार में भी कुशलता बनेगी। पत्नी को स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें, लाभ होगा।
शुभ तिथियां 02,11,24,28
01 से 06 अगस्त तक-इस सप्ताह धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का प्रमोशन होने की संभावना है। आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर उपयोग करें, जिससे आपके सफलता की स्थिति मजबूत हो सके। शरीर में टूटन, जकड़न, आलस्य का भाव विद्यमान हो सकता है, अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दें।
07 से 13 अगस्त तक-विद्याध्ययन से संबंधित कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। निजी क्षेत्र के विद्यालय परेशान कर सकते है, परन्तु कुछ समय पश्चात् स्थिति सामान्य हो जायेगी। प्रेम-प्रसंगों में असफलता के योग है, साथ मान-सम्मान में अपयश भी हो सकता है। अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग करें।
14 से 20 अगस्त तक-इस समय किसी को ऋण ना दें, आपका पैसा फंस सकता है। व्यापार में किसी गलत निर्णय से हानि हो सकती है। व्यापार में खुद की मजबूत स्थिति बनाये रखने के लिये समय-समय पर बदलाव करते रहें। कामकाजी महिलायें अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें । कार्य वृद्धि व श्रेष्ठ सफलता हेतु भुवनेश्वरी सर्वसुख वैभव प्राचुर्य प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
21 से 31 अगस्त तक-इस सप्ताह शत्रु व विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। अगर आप नौकरी में है, तो आपको अपने काम को गम्भीरता से अंजाम देने की आवश्यकता है। काम-काज का दबाव तो रहेगा, परंतु आप उस दबाव को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर लेंगे। आर्थिक क्षेत्र में इतने अनुकूल परिणाम नहीं रहेंगे। फिर भी स्थितियां सामान्य बनेगी, आय-व्यय संतुलित रहेगा।
शुभ तिथियां 04,12,16,25
01 से 06 अगस्त तक-यह सप्ताह खुशियां प्रदान करने वाला है। आप किसी कार्यक्रम में सम्मानित हो सकते हैं। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। निवेश किया गया धन राशि आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने में लगा सकते हैं। किसी घनिष्ट मित्र से अनबन भी होने की संभावना है। सौदेबाजी में नरमी रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
07 से 13 अगस्त तक-इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग को विशेष लाभ मिल सकता है। धनादि में वृद्धि हो सकती हैं जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया ही आपके सफलता का मूल मंत्र है, अपना मनोबल हमेशा ऊँचा रखें, माता-पिता के स्वास्थ्य में आप चिंतित रहेंगे, साथ ही गृहस्थ में भी उठापठक हो सकती है।
14 से 20 अगस्त तक-इस सप्ताह पुरानी चिंतायें समाप्त हो सकती हैं, परन्तु फिजूल खर्ची के कारण आप पर दबाव बना रहेगा, आय-व्यय में संतुलन बनाना आपके लिये चुनौतिपूर्ण होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिये बेहतर होगा वे अपना पूरा ध्यान अध्ययन पर ही रखें, व्यापार से संबंधित प्रतिस्पर्धा शत्रुता का रूप धारण कर सकती है, सावधानी बरते साथ ही चन्द्रग्रहण सर्वमनोकामना पूर्ति दीक्षा आत्मसात् करें। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
21 से 31 अगस्त तक- इस सप्ताह आप उत्साह से भरे होंगे, जिससे आप अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने में सफल होंगे, ज्ञानवर्द्धन के लिये श्रेष्ठ समय है, इसका पूरा उपयोग करें। किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व शांत मन से चिंतन-मनन करें व अपने करीबियों से सलाह लें।
शुभ तिथियां 03,07,26,30
01 से 06 अगस्त तक-इस सप्ताह सामाजिक महत्त्व के कार्यों में असफलता की प्राप्ति हो सकती है तथा अन्य कार्य भी उलझन भरे हो सकते हैं। किसी कारण हुआ वाद-विवाद गंभीर रूप ले सकता है, सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही से लेने के देने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी।
07 से 13 अगस्त तक-इस समय धार्मिक क्रिया-कलापों में व्यस्त रहेंगे। जिससे आत्मिक चेतना की प्राप्ति होगी। कोई कानूनी फसाद आपको बार-बार विचलित करेगा, स्वास्थ्य में भी गिरावट आयेगी, उच्च रक्त संचार से पीड़ित हो सकते हैं। घुटने, पैर आदि में दर्द भी हो सकता है। घर माहौल तनावपूर्ण हो सकता है आप सर्वपितृ मुक्ति धूर्जटा दीक्षा ग्रहण करें, कलुषित पूर्ण स्थितियों का शमन होगा और धन संचय की स्थितियों में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
14 से 20 अगस्त तक- आर्थिक पक्ष पहले से काफी सुदृढ़ स्थिति में रहेगा। यदि आप चातुर्यपूर्ण निर्णय लेने में सफल हुये तो, अन्यथा स्थिति जस की तस बनी रहेगी। अनजान व्यक्ति से लेन-देन भारी पड़ सकता है, अविवाहित लोगों के लिये रिश्ते की संभावना है। नौकरी योग्य युवकों को कैरियर सेटल करने में सफलता मिल सकता है।
21 से 31 अगस्त तक-इस सप्ताह आप अपने आपको अधिक क्रियाशील करने का प्रयास करेंगे, कार्यस्थल पर नई ऊर्जा महसूस करेंगे, अनेक बाधाओं के बावजूद आपके कार्य सफलता की ओर अग्रसर होंगे। अपने आपको स्थिर व तनाव रहित रखने का प्रयास करें।
शुभ तिथियां 01,08,16,28
01 से 06 अगस्त तक- यह सप्ताह प्रसन्नता दायक होगा। आय की अच्छी स्थिति रहेगी, जिससे मन में प्रफुल्लता बनी रहेगी और परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। नया वाहन खरीदना लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन पर फोकस कर सकेंगे, अनर्गल क्रिया-कलाप से बचें।
07 से 13 अगस्त तक- आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है। अमर्यादित प्रेम-संबंध प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकते हैं। यात्राओं से नई-नई संभावनाओं का विकास होगा। आकस्मिक समस्याओं के समाधान हेतु बजरंग बाण का पाठ करें।
14 से 20 अगस्त तक- पति-पत्नी के मध्य हल्की-फुल्की नोंक-झोंक हो सकती है, जिससे परिवार में अस्थिरता का वातावरण बनेगा, परन्तु थोड़े समय बाद स्थिति सामान्य हो सकेगी। व्यापार में किसी पर भी भरोसा ना करें, पैसे की लेन-देन अपनी ही देख-रेख में करें। व्यापार संबंधित डील पूरी तरह जांच परख और विशेषज्ञ के सलाह पर करें। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। आप उच्छिष्ट गणपति सम्मोहन समृद्धि उन्नति प्राप्ति दीक्षा आत्मसात् करें, लाभमय जीवन से आपूरित होंगे। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
21 से 31 अगस्त तक- दैनिक रोजमर्रा के कार्य होते रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कैरियर से जुड़े कार्यों में रूकावट आयेगी। प्रयास करने पर कुछ हद तक सार्थक परिणाम मिलेंगे। महिलाये अति व्यस्तता के कारण अस्वस्थ हो सकती हैं।
शुभ तिथियां 01,04,06,24
01 से 06 अगस्त तक- ज्ञानवर्द्धक सामान्य सप्ताह होगा, जो आपके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो सकेगा। आप हर काम सोच-विचारकर करने का प्रयास करेंगे। समय थोड़ा उलझन भरा हो सकता है, परन्तु घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप चन्द्रग्रहण सर्व मनोकामना पूर्ति दीक्षा आत्मसात् करें। जीवन में शुभ-लाभमय स्थितियों की प्राप्ति होगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
07 से 13 अगस्त तक- यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों से भरा हो सकता है। आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में तकरार की संभावना है। कमर का दर्द पुनः उभर सकता है, जिससे आपको दैनिक जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुराने ऋण आपको विचलित करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का आपका प्रयास कुछ हद तक सफल होगा।
14 से 20 अगस्त तक- इस समय कोई महत्त्वपूर्ण यात्रा न करें। वाहनादि में तकनीकी समस्या आ सकती है, मानसिक तनाव से राहत महसूस करेंगे। मन को सकारात्मक करने का प्रयास करें।
21 से 31 अगस्त तक- खान-पान पर नियंत्रण रखें और योग, प्राणायाम से आपका स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा। मसालेदार व्यंजन का अधिक सेवन ना करें, अन्यथा उदर रोग की नई समस्या में फंस सकते हैं। आर्थिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इतना धन आगमन होगा जिससे सुचारू रूप से जीवन यापन हो सकेगा। साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सावधान भी रहें।
शुभ तिथियां 02,06,09,31
01 से 06 अगस्त तक- इस समय आप असाधारण ऊंचाइयों की प्राप्ति करने का प्रयास करेंगे, जिसमें कुछ हद तक सफलता मिलेगी और निरन्तर प्रयास से आप अपना लक्ष्य भी हासिल करने में सफल होंगे। पति-पत्नी के मध्य तनाव की स्थिति हो सकती है। आपके हाथों में ऐसा कोई काम होगा, जिससे विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कार्य करना आपके लिये काफी लाभप्रद रहेगा।
07 से 13 अगस्त तक-इस अवधि सुख-दुःख का मिलाजुला असर रहेगा। व्यावहारिक व व्यावसायिक हालात कुछ खास संतोषजनक नहीं हो सकेगा। घर के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भवन, वाहन, भूमि, भूखण्ड किसी चल व अचल सम्पति के लाभ की पूरी-पूरी संभावना व योग है।
14 से 20 अगस्त तक-काम-काज के दृष्टिकोण से पदोन्नति या महत्त्वपूर्ण पद्भार आपको सोंपा जा सकता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावनायें हैं, हालांकि यह समय विद्यार्थियों के लिये ज्यादा उपयुक्त है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
21 से 31 अगस्त तक- व्यक्तित्व को निखारने में आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यवहार व आदतों में सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास होगा। गृहस्थ जीवन में उठा-पटक रहेगी, पति-पत्नी के आपसी मतभेद गंभीर रूप ले सकते हैं। जिसका बच्चो पर भी असर पड़ेगा, व्यवसाय भी मंदा हो सकता है, आप षोडष कलापूर्ण कृष्ण चेतना प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, सुस्थितियों की प्राप्ति होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां 04,08,10,31