
01 से 06 सितम्बर तक – माह की शुरूआत लाभदायक रहेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। मन में उठ रही सारी शंकाओं का समाधान होगा। काम में कोई गलती हो सकती है जिससे अधिकारी आप पर नाराज होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा और मन भी हल्का हो जायेगा। समाज सेवा या गुरू सेवा में कार्यरत रहेंगे मन में आनन्द महसूस करेंगे।
07 से 13 सितम्बर तक-मनोकामना पूर्ति हेतु समय अति उत्तम है। अपनी गोपनीय बातें किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करें। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। पुराने शत्रु इस समय खत्म हो जायेंगे।
14 से 20 सितम्बर तक-योजना को क्रिया रूप में लाना आप अच्छी तरह से जानते हैं इसी हेतु कार्यालय में आपके कोई विशेष जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। घर में हर समय कुछ न कुछ समस्या रहेगी जैसे बीमारी, अस्थायी धन, मन-मुटाव, अशांत वातावरण, विवाह नहीं होना आदि। अतरू आकर्षण सम्मोहन प्राप्ति ऋण-रोग मुक्ति दात्री भुवनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करें, जिससे समस्या हल होकर उचित और श्रेष्ठ स्थिति निर्मित होगीं। दीक्षा न्यौ. 1800
21 से 31 सितम्बर तक–रोजी-रोजगार में अकारण अवरोध व रूकावटें आयेंगी। काम बनता-बनता रूक जायेगा। इस समय आर्थिक हानि व नुकसान के प्रबल योग बने हुये हैं। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। लापरवाही के परिणाम घातक होंगे। साधना के माध्यम से मानसिक रूप से बल प्राप्त होगा
शुभ तिथियां 13, 18, 21, 22
01 से 06 सितम्बर तक –माह का प्रारम्भ ठीक नहीं रहेगा। हर काम को जल्दी में करने से नुकसान होगा जिसका नतीजा आपके अलावा आपके परिवार को भी भुगतना पड़ेगा। लोग आपकी निन्दा करेंगे। आप दूसरों की मदद करने के लिये जायेंगे पर अन्त में उनको नुकसान हो जायेगा। उच्च शिक्षा के लिये प्रयासरत लोगों को सफलता प्राप्त होगी।
07 से 13 सितम्बर तक-समय शुभदायक है, दूसरा आय का स्त्रोत खुलेगा। काम और घर परिवार के बीच ताल-मेल बिठाना मुश्किल होगा। आपके स्वभाव में थोड़ी कठोरता आयेगी। खुशगवार समय है। कार्यों के उचित परिणाम मिलेंगे।
14 से 20 सितम्बर तक-घर में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी अदृश्य शक्ति से आप परेशान हो सकते हैं। आप किसी को व्यक्त भी नहीं कर पायेंगे क्योंकि लोग आपको ही पागल समझेंगे। डाक्टर को दिखाने से कोई फायदा नहीं होगा। आपको समझ में नहीं आयेगा की क्या करें। आप श्री प्राप्ति रोग-शत्रु निवारणार्थ नारायणाक्षी दीक्षा ग्रहण करें और शांति युक्त जीवन जीयें। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 31 सितम्बर तक-बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस समय आप हर कार्य को सोच-समझकर करेंगे। व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं जिसमें सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों के बीच प्रेम भावना बढ़ेगी। मौसम के अनुसार खान-पान करें। स्वस्थ रहने के लिये जीवनशैली में योग, प्राणायाम अपनायें। पति-पत्नी के बीच तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। बच्चों की जरूरत पूर्ण करने हेतु आप परेशान रहेंगे।
शुभ तिथियां 11, 16, 19, 20
01 से 06 सितम्बर तक –माह का आरम्भ मिश्रित फलकारी रहेगा। समाज सेवा में रूचि बढेंगी। गरीब बच्चों की मदद करके आप आत्मिक संतुष्टि अनुभव करेंगे। समय ठीक नहीं है। आप परेशानियों से डर जायेंगे, मन तनावपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल करना मुश्किल होगा। आप जीवन सद्मार्ग प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें जिससे अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 सितम्बर तक-आप अपने काम की आदत में सुधार के लिये प्रयासरत रहेंगे। आप दूसरों को आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं जिससे आप दूसरों के प्रिय बन सकेंगे। समय हानिकारक रहेगा। मन में तरह-तरह की शंकायें व्याप्त रहेंगी। आप वाहनादि धीरे एवं सावधानी पूर्वक चलायें अन्यथा चोट का भय रहेगा।
14 से 20 सितम्बर तक-आप में चैतन्यता रहेगी। आपको खुशी अनुभव होगी, वहीं आप अपने स्वभाव से सभी को आनंदित करेंगे। मीडिया से जुड़े लोग आपके सम्पर्क में आयेंगे। आप में काम करने की प्रबल इच्छा होगी।
21 से 31 सितम्बर तक-आप गोपनीय सौदे कर सकते हैं। आप आध्यात्मिक और मन की शांति के लिये किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं, जहां आप स्वयं को सहज महसूस करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ईश्वर के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य सफल होंगे। सफलता की झलक आपकी जीवनशैली में भी दिखेगी।
शुभ तिथियां 08, 10,14, 17
01 से 06 सितम्बर तक –विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आप कैरियर, काम या पेशे में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे। उन बदलावों का सकारात्मक लाभ नहीं प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। आप राज-राजेश्वरी दुर्गा शक्ति दीक्षा ग्रहण करें, जिससे आपका साजिश से बचाव होगा। दीक्षा न्यौछावर 1500
07 से 13 सितम्बर तक-सरकारी क्षेत्र में फंसे कार्य गति पकड़ेंगे। रिश्तेदारों व संबंधियों से सहयोग मिलेगा। समाज कल्याण व परोपकार से सम्बन्ध्ति कार्यों में रूचि रहेगी। परन्तु आर्थिक मामलों में पकड़ ढीली रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करें। किसी पर अधिक विश्वास न करें। उधार न दें। घर में प्रेम पूर्ण व्यवहार से शांति बनी रहेगी।
14 से 20 सितम्बर तक-यह सप्ताह रोमांच से ओत प्रोत रहेगा। शत्रु व विरोधी आपकी हानि करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। संतान संबंधी कोई चिंता आप पर हावी रहेगी। आपको अपने परिश्रम के अनुरूप उतने सकारात्मक परिणाम फिलहाल नहीं मिल पा रहे हैं। अत्यधिक समय ईश्वर आराधना व भक्ति में बीतेगा।
21 से 31 सितम्बर तक-आपके जीवन में प्रेम व खुशियों की नई बयार आयेगी। आप इस समय आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जिसके कारण आप किसी भी समस्या से सुगमता से निपटलेंगे। धन प्राप्त होगा लेकिन खर्च भी अधिक होगा। कोई दैवीय शक्ति आपके पीछे रहेगी।
शुभ तिथियां 17, 22,29,27
01 से 06 सितम्बर तक –माह का प्रारम्भ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। काम व परिवार के मध्य संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक साहित्य को पढ़ने में समय व्यतीत होगा। सम्पत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से समाप्त होंगे। जोखिम भरी रोमांचक यात्रायें आपको आकर्षित करेंगी।
07 से 13 सितम्बर तक-स्वास्थ्य के प्रति आप सतर्क रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। वाहन सावधनी पूर्वक चलायें, किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। कहीं से अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। शनि की ढै़य्या का भी प्रभाव है, बीमारी व रोग पर खर्चा हो सकता है। आप घर में रहते हुये ही सर्व पितृ संतुष्टी दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौ. 1800
14 से 20 सितम्बर तक-ज्यादा लाभ हासिल करने के लिये आप अपनी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल करेंगे। आर्थिक स्थिति व पक्ष काफी सुदृढ़ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का रस घुलेगा। अत्यधिक खर्च से आप परेशान हो सकते है। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यवसाय में आप लक्ष्यों को हासिल नही कर सकेंगे। तनाव आपके परिवार में हलचल मचा सकता है।
21 से 31 सितम्बर तक-आप जितना श्रम करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। घर में किसी-न-किसी रूप में लक्ष्मी का आगमन होगा। किसी संत, महापुरूष, विद्वान के सान्निध्य व सम्पर्क में रहेंगे। काम बेहतर चलेगा, नये कार्य प्रारम्भ होंगे। अध्ययनरत बच्चों के लिये ज्ञान प्राप्ति का समय है। परीक्षा की तैयारी अच्छी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा।
शुभ तिथियां 15, 20, 21, 24
01 से 06 सितम्बर तक –विद्यार्थी वर्ग खेलकूद, नये क्रियाकलाप में आगे रहेंगे। आप लेखक हैं तो लेखन के क्षेत्र में नाम कमायेंगे। आप अपने क्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। आप जहां कहीं भी जायेंगे, अपने पैर जमा लेंगे। बच्चों को लेकर चिंता रहेगी। पत्नी का स्वास्थ्य गड़बड़ होने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। निराशा आप पर हावी रहेगी। आप श्री राधा प्रिय वश्य दीक्षा ग्रहण करें। सभी समस्या समाप्त होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 सितम्बर तक-आप काम व परिवार के बीच संतुलन नहीं बिठा पायेंगे। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। आप बैंकिंग वित्तीय मामलों को पूर्ण रूप से हल कर लेंगे। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास आशातीत फल प्रदान करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जो आपके लिये काफी महत्त्वपूर्ण साबित होगा।
14 से 20 सितम्बर तक-आप किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी गुप्त समस्या से आप बहुत परेशान रहेंगे।
21 से 31 सितम्बर तक-किसी अंजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, विश्वासघात कर सकता है। समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर आयेंगे। व्यापार में परिवर्तन सम्भव हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। सुखद समाचार मिलेंगे। परिवार में नया सदस्य आयेगा।
शुभ तिथियां 01, 19, 24, 28
01 से 06 सितम्बर तक –माह का प्रारम्भ परिश्रमपूर्ण रहेगा। बच्चों की तरफ अधिक ध्यान देंगे। जैसे उनकी पढ़ाई, कैरियर के लिये निर्देशन, शादी योग्य बच्चों के लिये जीवन साथी की तलाश आदि। आपके पास जो भी है, उसमें आप संतुष्ट नहीं होंगे। आप किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर नहीं करें अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंसेंगे ।
07 से 13 सितम्बर तक-आप व्यस्त रहेंगे, किन्तु स्वयं को अस्त-व्यस्त नहीं करते हुये सलीके से काम करेंगे। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता और आकर्षण में वृद्धि होगी। गहरे विश्वासघात का योग है, सावधान रहे। यदि आप नौकरी में है तो, अपनी जड़े मजबूत करें। अनुकूल समय का लाभ उठाये।
14 से 20 सितम्बर तक-कड़ी मेहनत करने पर ही व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त यात्रा और घर व सम्पत्ति से संबंधित मामलों में व्यस्तता रहेगी। आप दूसरों के दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप बच्चों की पढ़ाई के लिये धन जुटाने में असफल हो सकते हैं। आप श्री प्राप्ति रोग-शत्रु निवारणार्थ नारायणाक्षी दीक्षा ग्रहण करें, जिससे अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौ. 1800
21 से 31 सितम्बर तक-काफी दिन के बाद अपने प्रियजन से मिल कर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप उन्हें कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। आप व्यस्त रहने के बावजूद मौज-मस्ती के लिये भी समय निकाल ही लेंगे। निवेश में सावधानी बरतें। घर में खर्च अधिक होगा। आप सावधानी पूर्वक काम का बीड़ा उठायेंगे।
शुभ तिथियां 02, 18, 25,26
01 से 06 सितम्बर तक –व्यवसायिक कार्यों में हानि की संभावना है। किसी भी कार्य में अधिक जल्दबाजी न करें। वाहन आदि भी सावधानी पूर्वक चलायें। ग्रहों की दृष्टि के कारण एक के बाद एक मुसीबत आपके ऊपर आ सकती है। आप दस महाविद्या शक्ति आत्मसात दीक्षा ग्रहण करें । दीक्षा न्यौछावर 1500
07 से 13 सितम्बर तक-ग्रहों की दृष्टि बदलते ही आपका भाग्योदय होगा। समय आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके साथ रहेंगे। सहकर्मी व आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपकी सारी महत्त्वकांक्षायें पूरी होंगी। आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिये भेंट-मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। नये लोगों से संपर्क बनेंगे।
14 से 20 सितम्बर तक-आपकी चिंतायें बढ़ेंगी। बच्चों की शिक्षा में रूकावट आयेगी। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। शत्रु व विरोधी आपका कुछ अहित नहीं कर पायेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों के काम-काज में थोड़ी अस्थिरता रहेगी। दैनिक खर्चों पर भी इस समय नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी बड़ी कम्पनी के साथ मिलकर काम करने के योग बने हुये है।
21 से 31 सितम्बर तक-यह सप्ताह धनदायक साबित होगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। आप सामूहिक कार्यों में शामिल होंगे जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और प्रस्तुति भी जोरदार रहेगी। आपको पूर्ण रूप से संतुष्टि मिलेगी। लेन देन संबंधी कार्य निपटायेंगे। अचानक सभी काम ठहरे और रूके हुये से प्रतीत होंगे।
शुभ तिथियां 01, 05,24,28
01 से 06 सितम्बर तक –माह का शुरूआत पराक्रम भरा रहेगा। आपके सम्पर्क अधिक होंगे। सम्पत्ति के मामलों में परिवार के लोगों से विचार-विमर्श करेंगे। रूका हुआ रूपया वसूल होगा। किसी बड़े व्यक्ति से संबंधों में कटुता आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अपने खान-पान को नियमित रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
07 से 13 सितम्बर तक-सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। व्यापार में गंभीरता से कुछ निर्णय लेंगे। भागीदार की हर गतिविधि पर आप नजर रख हानि से बच सकते हैं। अच्छे की तलाश में आपका इधर-उधर भटकाव रहेगा। संचार, मीडिया के क्षेत्र में सुख सुविधा भौतिक आवश्यकताओं को पूर्ण करेंगे। जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे। पैतृक सम्बन्धित झगड़ों का निपटारा करने का सही समय है।
14 से 20 सितम्बर तक-इस सप्ताह उत्साहवर्द्धक किसी समाचार की प्राप्ति हो सकती है। तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। युवा वर्ग अपने समय का सदुपयोग करेंगे, कैरियर को लेकर कोई योजना बनाकर ही सफलता प्राप्त कर सकता है।
21 से 31 सितम्बर तक-किसी बड़े व्यक्ति द्वारा दिया गया आश्वासन मन को शांति देगा। किसी राजकीय परेशानी का शिकार हो जायेंगे। आपके अपने ही आपकी पीठ में छुरा घोपेंगे। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा है। परिश्रम करने पर मन के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। राजकीय कार्यों में विघ्न आ सकता है। आप सर्व पितृ संतुष्टी दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 01, 21,23,27
01 से 06 सितम्बर तक –इस सप्ताह धनहानि के प्रबल योग हैं। नये निवेश में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। आपके अपने लोग ही आपके सामने खड़े होंगे। अपमान या मानहानि का भय है। किसी अप्रिय जन के घर में आगमन से आपका मन खिन्न हो जायेगा। आप दस महाविद्या शक्ति आत्मसात दीक्षा ग्रहण कर मानहानि से बचे। दीक्षा न्यौछावर 1500
07 से 13 सितम्बर तक-राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कलह, वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। समय मानसिक संताप व कारोबार में नुकसान की सूचना दे रहा है। समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट होगा। शत्रु व विरोधियों से सतर्क रहें। प्रतिद्वन्द्विता व ईष्र्या के कारण आप समस्याओं से घिरे रहेंगे। भाईयों से चला आ रहा सम्पत्ति विवाद बढ़ सकता है।
14 से 20 सितम्बर तक-आपने जो भी योजनाएं बनाई है उनको पूरा करने के लिये एकदम उपयुक्त समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मध्यम ही रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता ही हाथ लगेगी। आपकी मेहनत की कद्र होगी।
21 से 31 सितम्बर तक-पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रख कर आचरण करे। इससे पारिवारिक माहौल भी अच्छा होगा और बच्चों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिससे परिवार में मंगलमय वातावरण बनेगा। घर में नये मेहमान के आगमन से घर में खुशी रहेगी।
शुभ तिथियां 02, 08, 13, 27
01 से 06 सितम्बर तक –इस माह किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। जिससे आने वाला परिणाम अच्छा होगा और दाम्पत्य जीवन में सप्तम स्थान में स्वगृही सूर्य के कारण जीवनसाथी से संबंध अधिक मधुर होंगे। शरीर में थोड़ा आलस्य विद्यमान रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें। स्वस्थ बने रहेंगे।
07 से 13 सितम्बर तक-अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इंटरव्यू, साक्षात्कार में आप सफल होंगे। व्यापारी लोग आर्थिक दृष्टि से असफल हो सकते है। स्वास्थ्य हानि भी संभव है, जिससे काम-काज को बहुत ही गम्भीरता से लें। लापरवाही के परिणाम घातक होंगे। भविष्य में आर्थिक लाभ को अधिक करने के लिये आप श्री प्राप्ति रोग-शत्रु निवारणार्थ नारायणाक्षी दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौ. 1800
14 से 20 सितम्बर तक-आपके योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही आर्थिक समस्यायें हल होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। रोजगार में अवरोध तथा बंदिश रहेगी जिससे धन का आगमन रूक सकता है। काम बनते-बनते रूक सकता है। इस समय आर्थिक हानि के योग बने हुये हैं।
21 से 31 सितम्बर तक-आप स्वयं पर नियंत्रण रखे, आप क्रोधित होकर किसी को बुरा-भला नहीं कहें अन्यथा वह आपका शत्रु बन जायेगा। आप हर फैसला सोच समझकर करेंगे, जिसका दूरगामी परिणाम आपको प्राप्त होगा। आपके अपने लोग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।
शुभ तिथियां 01, 05, 09,25
01 से 06 सितम्बर तक –मास की शुरूआत शानदार रहेगी। कार्यालय, घर व व्यवसाय के लिये आप संतुलित और उपयोगी बजट बनायेंगे। अपने या अपने बच्चों के लिये विवाह संबंधी कार्यों में कुछ सकारात्मक कार्य करेंगे। कुछ मंगल कार्य होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अपने जीवनसाथी से सलाह करके ही कोई निर्णय लें।
07 से 13 सितम्बर तक-आप पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। स्वयं की कार्यशैली में निखार लायेंगे। आमदनी और खर्च दोनों बराबर रहेंगे। सब कुछ बड़े ही सहज ढंग से हो जायेगा। आर्थिक रूप से आप बहुत ही सुदृढ़ व मजबूत रहेंगे। विदेश यात्रा का भी योग प्रबल है।
14 से 20 सितम्बर तक-विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर से जुड़े कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। लंबित पड़े काम पहले पूर्ण करेंगे। आप अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देंगे। समय अच्छा व्यतीत होगा। अपने जीवनसाथी व घर-परिवार से मधुरता बनायेंगे। कष्ट की प्राप्ति संभव है। गुप्त व रूके हुये कार्यों को पूर्णता देने के लिये जीवन सद्मार्ग प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 31 सितम्बर तक-आप अनेक कार्यों को एक साथ करने का प्रयास करेंगे। आपको उनमें कुछ सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप धैर्य एवं संयम से कार्य करें। जल्दबाजी से कार्य रूकेगा। आप अपने भाग्य को खुद चमकायेंगे। अपने घर या कार्यस्थल में परिवर्तन ला सकते हैं। आप उत्साह से भरे होंगे, जिससे आप अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।
शुभ तिथियां 03, 06, 15, 29