





प्रत्येक व्यक्ति की प्रबल इच्छा होती है कि वह अपने जीवन को संवारे, उसमें आकर्षण और उत्साह भरे। लेकिन उसके दिन प्रतिदिन के प्रयासों के बाद भी जब कुछ नया नहीं घटित हो पाता, तो स्वतः ही उसके अन्दर उदासीनता सी समाने लगती है, वह फिर सामान्य जीवन क्रम से समझौता कर दिन काटने लगता है।
सम्मोहन नीरस जीवन में परिवर्तन की क्रिया है, सम्मोहन के द्वारा जब व्यक्ति के अन्दर ताजगी और प्रभाव भर जाता है तो लोग उसके पास खिंच-खिंच कर आने लगते हैं। उससे बातें करने का प्रयास करने लगते हैं, तो स्वतः ही उसके मन में आत्म-विश्वास जाग्रत होने लगता है। जीवन के प्रति नया उत्साह, नये सपने और उमंग आती है, वह सकारात्मक ढंग से सोचने की दिशा में पहली बार बढ़ता है, बहुत कुछ बदला-बदला सा दिखने लगता है, जब यह सब अन्दर घटित होता है तब व्यक्ति स्वयं आकर्षण एवं सौन्दर्य से भर जाता है और जीवन के प्रति उसका एक सकारात्मक दृष्टिकोण बनता है, जो उसे उन्नति के नये पायदान पर ले जाता है।
सामान्य जन सम्मोहन, आकर्षण का तात्पर्य केवल विपरीत लिंग को आकर्षित करने तक ही समझने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। रूप, सौन्दर्य और सम्मोहन; ये सब जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं, जिससे व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता ही है, साथ ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफ़लता का मूल आधार स्तम्भ सम्मोहन ही है, अर्थात् प्रभावशाली व्यक्ति अपने सारे कार्य सरलता से सम्पन्न कर उच्चता प्राप्त करता है और समाज, परिवार, मित्रों के मध्य अग्रणी भूमिका निभाते हुये अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफ़ल होता है। प्रत्येक व्यक्ति यह अनुभव करने लगता है कि वास्तव में उसने किसी अद्वितीय व्यक्ति के साथ अपना समय व्यतीत किया है।
यह सम्पूर्ण जगत आनन्द का उद्भव स्थल है। सभी मनुष्यों का परम लक्ष्य आनन्द की उपलब्धि व सुख का उपभोग ही है। इसे प्राप्त करना मानव जीवन का नैसर्गिक अधिकार है। इसी हेतु मनुष्यों को अनेक कर्म रूपी कार्य करने ही पड़ते है तब ही श्रेष्ठ रूप में आनन्द व सुखों की प्राप्ति सम्भव हो पाती है। पूर्ण साक्षीभूत स्वरूप में आनन्द व सुखों को प्राप्त करने के लिये दिव्यतम कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर योगेश्वर श्री कृष्ण की अभ्यर्थना, साधना तथा दीक्षा से उपरोक्त वर्णित उच्चताओं को प्राप्त किया जा सकता हैं। अत: इस विशेष महापर्व पर यह अति विशिष्ट महादीक्षा अवश्य ही ग्रहण करें।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,