



01 से 06 अप्रैल तक – माह का प्रथम दिन प्रतिकूल है, किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यों में विलम्ब के कारण किसी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। आप दूसरों की सहायता के लिये हाथ बढ़ायेंगे। आर्थिक स्थिति व पक्ष में सुधार की प्रबल संभावना है।
07 से 13 अप्रैल तक-आपकी योग्यता व क्षमता खुलकर लोगों के सामने आयेगी। पुराना दिया हुआ उधार पैसा वसूल होगा। व्यापार में कोई गलत निर्णय आपको भारी पड़ेगा जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। शत्रु व विरोधियों से सतर्क रहें। यात्राओं पर आपका खूब जोर रहेगा। भावुकता में आकर आप कोई गलत निर्णय कर बैठेंगे।
14 से 20 अप्रैल तक- व्यापार में दूर दर्शिता से भरे हुये निर्णय आप लेंगे, जिसमें आपको आंशिक रूप से धन लाभ भी प्राप्त होगा। पैसा तो आयेगा, परन्तु पास में नहीं टिक पायेगा। धन आने से पूर्व जाने का रास्ता तैयार होगा। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सम्पति मामलों में किसी की मदद मिलेगी।
21 से 30 अप्रैल तक-कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं हो पायेगी। फालतू के कार्यों में समय व ऊर्जा दोनों ही नष्ट होंगे। आलोचना व निंदा से घबरायें नहीं। जीवन साथी से हल्के-फुल्के वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान के अध्ययन, कैरियर, विवाह जैसी चीजों को लेकर हल्का-फुल्का तनाव रहेगा। व्यापार में ग्रह गोचर पक्ष में नहीं है। आप अक्षय लक्ष्योत्तमा धन वर्षिणी दीक्षा ग्रहण करें । दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां 01, 04, 06, 24
01 से 06 अप्रैल तक – यह सप्ताह आपके लिये अनुकूलता का संकेत कर रहा है, आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होंगी। आप अपने परिश्रम और बुद्धिमता के बल पर अपना एक नया स्थान बनाने में सफल होंगे। व्यापार व कामकाज में मशीन अथवा तकनीकी समस्या आ सकती है, जिससे उत्पादन व आय प्रभावित होगा।
07 से 13 अप्रैल तक-गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय भूमिका में आ सकते हैं। किसी मामलों को लेकर आप मानसिक रूप से व्यथित हो सकते हैं। नया व्यापार प्रारम्भ करने के लिये समय अनुकूल है, आप भविष्य के लिये किसी विशेष योजना को क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको कुछ हद तक सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थी आगे के अध्ययन की योजना को लेकर असंमजस्य की स्थिति में हो सकते हैं।
14 से 20 अप्रैल तक-वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के संकेत हैं। किसी नई मुसीबत की भी संभावना दिख रही है, खास तौर पर संतान पक्ष की ओर से, संतान के अनर्गल क्रियाओं से आप दुःखी व परेशान हो सकते हैं, जिससे परिवार में कलह पूर्ण स्थितियां होगी। आप नृसिंह पिशाच निवारक वीरता प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, अनुकूलता मिलेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक- इस समय आपकी पदोन्नति हो सकती है, तथा आपके सैलरी में भी वृद्धि की संभावना है। किसी मित्र के आग्रह पर कहीं भ्रमण के लिये जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे पति-पत्नी में मनमुटाव के आसार हैं लेकिन कुछ समय बाद स्थितियां समान्य हो जायेगी।
शुभ तिथियां 02, 06, 09, 27
01 से 06 अप्रैल तक –इस सप्ताह पुराना लिया गया कर्ज ना चुका पाने से नई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है, आपसी ताल-मेल बनाने का प्रयास करें। समय गति असामान्य है, स्वास्थ्य के लिये भी ग्रह-गोचर सहीं संकेत नहीं दे रहें है। आप शनि ग्रह शांति स्थापन वशीकरण दीक्षा ग्रहण करें, क्रूर व निर्बल ग्रहों से रक्षा होगी, साथ ही ग्रहों की अनुकूलता से आप सही दिशा में अग्रसर हो सकेंगे, जिससे जीवन सुखमय बनेगा। दीक्षा न्यौ. 1800
07 से 13 अप्रैल तक-प्रतिस्पद्र्धा व द्वेष की स्थितियां अभी भी बने रहने के आसार हैं। शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के कामों में समय व्यतीत हो सकता है। धन सम्बन्धी मामले की समस्यायें एक-एक करके बढ़ती जायेंगी। नौकरी-पेशा वाले व्यक्तियों के लिये समय अनुकूल है।
14 से 20 अप्रैल तक-आपके स्वभाव में दृढ़ता व कठोरता आयेगी, जिससे संवेदनशील रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है, साथ ही धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं, किसी सम्पति की चोरी अथवा किसी तरह का नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। संतान पक्ष से अनुकूल परिणाम मिलेगा। विवाह योग्य पुत्री के विवाह के लिये आप चिंतित हो सकते हैं।
21 से 30 अप्रैल तक- किसी से कलह, वाद-विवाद होने की संभावना है। किसी मित्र के अप्रिय व्यवहार से मन खिन्न होगा। जीवनसाथी से बेहतर सहयोगी की संभावना है। जीवनसाथी की तरफ से पारिवारिक व आर्थिक दोनों तरह के लाभ के संकेत हैं। जिससे आपके रिश्ते में नवीनता व उल्लासमय स्थितियां बनेंगी और गृहस्थ जीवन सुखमय होगा।
शुभ तिथियां 04, 08, 10, 25
01 से 06 अप्रैल तक – इस समय उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें व किसी पर भरोसा नहीं करें। कार्य-व्यापार के लिये आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने निकट संबंधियों से मधुर संबंध बना कर रखें, आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगा। आप सद्गुरूदेव प्राण प्रणीत चेतना प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, आर्थिक लाभ के साथ परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
07 से 13 अप्रैल तक- आप बिना किसी कारण किसी विवाद में पड़ सकते है। इस समय आपका स्वभाव क्रोध व उन्माद से भरा होगा। पाचन तंत्र के रोग आदि से भी ग्रसित होने की संभावना है। भागीदार से संबंध मधुर होंगे, पर सावधानी भी आवश्यक है। विद्यार्थियों का अध्ययन के प्रति झुकाव अधिक होगा।
14 से 20 अप्रैल तक- घर-परिवार में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। काम में जी-तोड़ मेहनत करेंगे, जमीन-जायदाद, भूमि-भूखण्ड आदि की खरीददारी के लिये समय उपयुक्त है। नौकरी में बॉस व अधिकारी का कोई व्यक्ति कान भर सकता है। शरीर में आलस्य व थकान का भाव विद्यमान रहेगा।
21 से 30 अप्रैल तक- आर्थिक स्थिति मजबूत करने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आप अपनी कार्य क्षमता में थोड़ी कमी महसूस करेंगे, साथ ही अपने प्रयास द्वारा इस कमी को दूर भी कर सकेंगे। आप अधिक व्यय के कारण आर्थिक मुसीबत में फंस सकते हैं। लोन आदि का चक्कर आपको महंगा पड़ेगा। आर्थिक सूझ-बूझ आपके लिये फायदेमंद होगी।
शुभ तिथियां 02, 12, 16, 25
01 से 06 अप्रैल तक-माह का प्रारम्भ ठीक-ठाक होगा, धन-सम्बधी मामलों में विवेक पूर्ण निर्णय लें, अन्यथा आर्थिक समस्या मुश्किलें पैदा करेंगी। मध्य में बीमारी आदि का सामना करना पड़ सकता है। किसी संबंधी के द्वारा विश्वासघात की आशंका है। बाधायें कुछ समय के लिये आपको व्यथित करेंगी, बाद में सब सामान्य हो जायेगा।
07 से 13 अप्रैल तक- इस सप्ताह व्यय अधिक होगा, कुछ फिजूलखर्ची भी हो सकती है, जिसके लिये आप बाद में पश्चाताप करेंगे। कर्तव्य के प्रति आपकी जवाबदारी अधिक होगी, संयम व शांत मन से सारे कार्य करे, सफलता मिलेगी।
14 से 20 अप्रैल तक- इस सप्ताह यात्राओं का योग बन रहा है, जो आपकी प्रगति के हिसाब से अनुकूलतादायक है। नौकरी, इंटरव्यू में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थी, नौकरी-पेशा वालों के लिये सप्ताह विशेष फलदायक है। महिलाओं के लिये सप्ताह कष्टकारी हो सकता है, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धी हावी होने का प्रयास करेंगे, जिससे आपके व्यापार में हानि भी उठानी पड़ सकती है। आप नृसिंह पिशाच निवारक वीरता प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, उन्नति-प्रगति के साथ ही सद्गुरू जी की विशेष अनुकम्पा प्राप्त होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक-ज्ञान अर्जित करने का बेहतरीन समय है, इस समय का सद्उपयोग करें, कार्यस्थल पर कर्मचारी आपका सहयोग करेंगे। विवाह आदि मांगलिक समारोह के कारण समय की व्यस्तता रहेगी। जिससे कार्य स्थल के साथ सामंजस्य बनाना थोड़ा मुश्किल होगा।
शुभ तिथियां 03, 07, 23, 28
01 से 06 अप्रैल तक – समय अच्छा नहीं है। आपको किसी के अंतिम यात्रा में जाना पड़ सकता है। मन में बेचैनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर विफलताओं या निराशा का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। आपकी नियमित दिनचर्या अव्यवस्थित हो जायेगी।
07 से 13 अप्रैल तक- हाथ आये अवसरों का पूर्ण लाभ उठाये, भाग्योदय की पूर्ण संभावना है। दौड़-धूप अधिक रहेगी, धन सम्बन्धी मामलों में सुधार होगा और अपनी बात को मजबूती से रखें, किसी के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाने की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। अपने रवैये को थोड़ा नर्म रखें। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
14 से 20 अप्रैल तक-समय सामान्य है, नुकसान व असफलताओं की चिंता किये बिना अपने कार्यं सम्पन्न करें। बुद्धि व विवेक से लिये गये निर्णय सही साबित होंगे। परीक्षा या इंटरव्यू में असफलता मिलेगी। व्यर्थ के कामों में ना उलझें कोई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकते हैं, जिसके चलते आपको परेशानी अथवा हानि का सामना करना पड़ सकता है। आप बगलामुखी इच्छापूर्ति दीक्षा ग्रहण करें।
दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक- मन में चंचलता व्याप्त रहेगी, शिक्षा से संबंधित कार्यों में गहनता से अध्ययन कर श्रेष्ठ लाभ प्राप्त कर सकेंगे। तकनीकी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेगा, जिससे आगे की तैयारी में मदद मिलेगी। स्थायी संपति से लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखना आपके हित में अन्यथा समस्याओं से घिर सकते हैं।
शुभ तिथियां 01, 06, 25, 30
01 से 06 अप्रैल तक –यह सप्ताह अशांति कारक सिद्ध हो सकता है। बहुत अधिक परिश्रम के बाद भी अपेक्षित फल प्राप्त नहीं हो सकेगा। पुश्तैनी जायदाद के मामलों में नई रूकावटें उत्पन्न हो सकती हैं, आपका हक भी मारने का प्रयास होगा अथवा आपके अधिकारों का हनन हो सकता है। विद्यार्थी गण को अध्ययन से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सद्गुरूदेव प्राण प्रणीत चेतना प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, कार्य सिद्धि व सफलता की प्राप्ति होगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
07 से 13 अप्रैल तक-कार्य-व्यापार में ताल-मेल बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें कुछ हद तक सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे, विशेष तौर पर संतान पक्ष के लिये। यह समय आपको नई सीख देगा, बीच में आप थोड़ा निराश हो सकते हैं, परन्तु शीघ्र ही आप सामान्य हो सकेंगे। भौतिक सुख-सुविधा में थोड़ा अभाव का सामना करना पड़ सकता है।
14 से 20 अप्रैल तक- गोपनीय व गुप्त मामलों का निपटारा हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में प्रखरता आयेगी तथा आप अपने नीति पूर्ण निर्णयों से बेहतरीन सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर खर्च व आय के मध्य सुनियोजित बजट ही भविष्य के लिये बेहतर होगा।
21 से 30 अप्रैल तक- इस सप्ताह आपके भीतर क्रोध का भाव होगा, जिससे आपके निकट संबंधी आपसे दूरी बना सकते हैं। घर-परिवार व कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। पुत्री के विवाह का प्रयास सफल होने की संभावना है। किसी सेवा कार्य के आप भागीदार बन सकते हैं।
शुभ तिथियां 02, 12, 25, 29
01 से 06 अप्रैल तक –श्वास संबंधित किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। आप में जोश, उत्साह तो भरपूर रहेगा, लेकिन अपेक्षा अनुरूप लाभ के अनुमान कम ही हैं। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको नई नौकरी विशेष पदभार के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है।
07 से 13 अप्रैल तक-इस समय आपको अपने दायित्वों का निर्वहन विवेक पूर्ण करना होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास की संभावना है। खर्च की अधिकता रहेगी। पति-पत्नी के मध्य झगड़े की स्थिति बन सकती है। इस समय आर्थिक निवेश, ऋण, विरासत में मिलने वाली सम्पत्ति आदि मामले आपके लिये हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं। आप अक्षय लक्ष्योत्तमा धन वर्षिणी दीक्षा ग्रहण करें, जिससे स्थितियां अनुकूल निर्मित हो सकेंगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अप्रैल तक-इस समय आप पर अनेक मामलों का दबाव रहेगा, अनेक स्थितियां बनती-बिगड़ती नजर आयेंगी। आप चिंतित अथवा तनाव अनुभव कर सकते हैं। जिसका प्रभाव आपके गृहस्थ जीवन पर भी पड़ेगा। आर्थिक लाभ में न्यूनता के आसार है।
21 से 30 अप्रैल तक-कानूनी मुद्दे आपको व्यथित कर सकते हैं। कई कारणों से स्थितियां आपके विरूद्ध बन सकती हैं, लेकिन आप अपना पूरा प्रयास जारी रखें, किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से बेहतर सहयोग मिल सकता है। घर-गृहस्थी के मामले सामान्य रहेंगे, हो सकता है आपको पत्नी के स्वास्थ्य के कारण असुविधा हो, परन्तु शीघ्र ही स्थितियां सामान्य हो जायेंगी। आर्थिक मामलों में हाथ थोड़ा तंग ही रहेगा।
शुभ तिथियां 08, 12, 24, 30
01 से 06 अप्रैल तक –इस सप्ताह जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। भाग-दौड़ करने पर आपके कार्य सफल हो सकेंगे। लम्बे समय से अटका पैसा प्राप्त हो सकता है। अत्यधिक व्यय से आर्थिक बजट गड़बड़ हो सकता है।
07 से 13 अप्रैल तक- आपका कार्य के प्रति सर्मपण और ईमानदार कार्य प्रणाली आपके विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान करेगी। आपके बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार में प्रेम, स्नेह का वातावरण रहेगा। लापरवाही या टाल-मटोल की आदत महंगी सिद्ध होगी।
14 से 20 अप्रैल तक-समय शुभाशुभ फल दायक है, इस समय आप में ईष्र्या का भाव रह सकता है। कैरियर से संबंधित ठोस निर्णय लाभदायी रहेंगे। किसी तरह की चोटादि का भय है, वाहन सावधानी से चलायें, साथ ही इलेक्ट्रिक उपकरणों से सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं के हावी अथवा प्रतिस्पधिर्यो द्वारा कोई कुचक्र रचा जा सकता है। आप बगलामुखी इच्छापूर्ति दीक्षा ग्रहण करें, शत्रु निस्तेज होंगे।
दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक –इस समय रूपयों, पैसों की अच्छी आवक रहेगी। नया वाहन या फर्नीचर आदि खरीद सकते हैं। तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहें हैं, हो सकता है सपरिवार किसी विशिष्ट धाम की यात्रा में भाग लें। यात्रायें लाभदायक रहेंगी, किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रफुल्लित रहेगा। समय का सही उपयोग करें, बुजुर्गाे के स्वास्थ्य की चिंता सतायेगी।
शुभ तिथियां 04, 06,25, 28
01 से 06 अप्रैल तक – व्यापार में कोई बड़ी डील या ऑर्डर आप प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ का अच्छा योग बन सकेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर-परिवार में आनन्दपूर्ण वातावरण रहेगा। कार्य स्थल पर सीनियर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन भी सौहार्दपूर्ण रहेगा।
07 से 13 अप्रैल तक- मेहनत व परिश्रम का उचित लाभ इस समय मिलना मुश्किल है। किसी वस्तु के खरोद-परोख्त में आपके साथ धोखा हो सकता है। जीवन यापन योग आमदनी ना होने से आप व्यथित व दुःखी रहेंगे। परिवार में भी तनावपूर्ण माहौल होगा, हो सकता है संतान पक्ष उग्र व्यवहार करे, एक बारगी आपको जीवन विपत्तियों से घिरा महसूस होगा। आप सही चिंतन करें, उचित मार्ग की प्राप्ति होगी। सभी उपद्रव के शांति हेतु शनि ग्रह शांति स्थापन वशीकरण दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अप्रैल तक-ग्रह योग विपरीत दिशा में चल रहे हैं, धन हानि की आशंका है। आप व्यापार को पटरी पर लाने का भरपूर प्रयास करेंगे, परन्तु अपेक्षित सफलता नहीं मिलती दिख रही है। शनि के प्रभाव है, दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता का भाव हो सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य नरम हो सकता है।
21 से 30 अप्रैल तक-आप किसी ईष्र्यालु व्यक्ति के जालसाज में फंस सकते हैं। जिससे आपको सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी समस्यायें भी आ सकती हैं। परिवार से ताल-मेल बनाकर रखें, जिससे बाहरी शत्रुओं पर अपना प्रभुत्व बनाने में सफल हो सकें।
शुभ तिथियां 01, 20, 26, 28
01 से 06 अप्रैल तक –इस समय कार्य में संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप बिना किसी कारण परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार की आपको चिंता सतायेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी थोड़ी तंगी रहेगी। युवा जातक को कैरियर से संबंधित स्थायी सफलता मिलने की संभावना है।
07 से 13 अप्रैल तक-कठिनाई के बावजूद अनेक कार्य सफल हो सकेंगे। तेल, मशीनरी एवं किराना व्यापारी को लाभ प्राप्त होगा। लेकिन श्वास और गठिया से संबंधित पीड़ा का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी मामले के तूल पकड़ने से पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट का भाव बन सकता है। कुछ मुद्दों पर आप अधिक उग्रता से भर जायेंगे, जो आपके लिये अहितकारी होगा। आप अक्षय लक्ष्योत्तमा धन वर्षिणी दीक्षा ग्रहण करें, आरोग्यता के साथ सुस्थितियां में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/
14 से 20 अप्रैल तक-इस सप्ताह आप नये वाहन की खरीददारी कर सकते हैं, साथ ही निवेश का भी संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी रहेगी। यात्राओं का योग है, संतान से भी बेहतरीन सहयोग के आसार दिख रहे हैं।
21 से 30 अप्रैल तक-किसी पारिवारिक सदस्य से मनमुटाव हो सकता है अथवा आप अपने संतान के किसी कृत्य से शर्मिदा हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा थोड़ी धूमिल होने की संभावना है। इसके साथ पैतृक सम्पति पर कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है।
शुभ तिथियां 02, 07, 11, 26
01 से 06 अप्रैल तक-माह की शुरूआत में कानूनी अड़चने आने की संभावना है। जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से व्यथित हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य व खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
07 से 13 अप्रैल तक-यह समय आपके अनुकूल हैं, आय में वृद्धि की संभावना के आसार हैं। प्रतिभावन लोग इस समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मध्य सप्ताह में किसी परिजन के अस्वस्थ होने के कारण मन बोझिल रहेगा। कार्य-व्यापार पर भी प्रतिकूल असर दिखेंगे। संतान से किसी बात पर अनबन हो सकती है, नियंत्रण रखने का प्रयास करे, अन्यथा संतान पक्ष विरोध में अपना ही अहित कर लेंगे। आप इस समय बगलामुखी इच्छापूर्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अप्रैल तक-आर्थिक मामलों में स्थितियां पहले से बेहतर होंगी, किसी घनिष्ट मित्र से अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। कैरियर से जुड़े मामले इस समय विशेष लाभ देंगे। पेट या सिर दर्द की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। महिलायें घरेलू विवाद को तूल ना दें तो बेहतर होगा। अन्यथा अपना ही अहित होने की प्रबल संभावना है।
21 से 30 अप्रैल तक-किसी धार्मिक यात्रा की तैयारी इस समय जोर-शोर से होगी, आप किसी विशिष्ट तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। जिससे आत्मिक संतोष व विशेष अनुभूति की संभावना है। घरेलू परेशानियां भाई-बहन में दूरी उत्पन्न करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य विवाद हो सकता है, जिससे सामाजिक अपयश होने की संभावना है, सावधानी बरतें।
शुभ तिथियां 12, 19, 21, 26