

01 से 06 मई तक – मानसिक शांति मिलेगी। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा। निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रोत्साहन के रूप में कुछ धन प्राप्त हो सकता है। रूपयों-पैसों की आवक का मार्ग खुलेगा। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। शरीर में आलस्य का भाव विद्यमान रहेगा, धनहानि के प्रबल योग बने हुये है, अगर आप वाहन चलाते है, तो सावधानी रखें, क्योंकि ग्रह स्थितियां प्रतिकूल हैं। बिना बात ही आप किसी से उलझ पड़ेंगे। समाज परिवार में आपका अधिपत्य स्थापित होगा।
07 से 13 मई तक-बनते कार्यों में अवरोध आयेंगे। विद्याध्यन में रूकावटें आयेंगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंगों में आपको सफलता मिलेगी। प्रतिभा व योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा।
14 से 20 मई तक- व्यापार में कोई गलत निर्णय हो सकता है। जिससे धन हानि होगी, भावुकता में कोई निर्णय नहीं लें।
21 से 31 मई तक-यह सप्ताह भी व्यापार के लिये शुभ नहीं है, अगर आप नौकरी में हैं, तो आपको अपने काम को गम्भीरता से अंजाम देना चाहिये। किसी के बहकावे में आकर कोई काम नहीं करें। काम-काज का दबाव तो रहेगा, परंतु आप उस दबाव को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर लेंगे। आर्थिक क्षेत्र में इतने अनुकूल परिणाम नहीं रहेंगे। अनन्त सिद्धि प्रदायक गणपति दीक्षा ग्रहण करने से जीवन में चर्तुमुखी वृद्धि कर सकेंगे। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां 14, 19, 21, 24
01 से 06 मई तक – सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। काम-काज में उन्नति होगी। आप योजना बनाकर लक्ष्यों के प्रति अग्रसर होंगे। रोजी-रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। आपके प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी नुकसान दायक है।
07 से 13 मई तक-समय तनाव पूर्ण है, किसी भी काम को एकाग्रता से पूरा कर पायेंगे। आप अपने कार्य प्रदर्शन का स्तर बेहतर करने में सफल होंगे, बाहरी यात्रा करेंगे, जो कि सफल रहेगी। पैसों की आवक रहेगी। इस समय यह परिभ्रमण सुखद रहेगा।
14 से 20 मई तक- आप कहीं मार्ग में बुरे फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर होगी। आपका पैसा कहीं बुरी तरह से फंस सकता है और वापिस आने की उम्मीद भी कहीं दूर तक नहीं है। पत्नी और मित्रों से अनबन रहेगी। आप नई साझेदारी, कर सकते हैं। सिद्धाश्रम चैतन्य शक्ति प्राप्ति दीक्षा से आपकी सभी बाधायें समाप्त होंगी, व जीवन में मंगलमय चेतना का प्रवाह होगा। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
21 से 31 मई तक-जल्दबाजी में किये गये फैसले से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं या चित्त संबंधी मामलों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। निवेश सम्बन्धी मामलों में परेशानियां रहेगी। महिलाओं का स्वास्थ्य नरम रह सकता है, मासिक धर्म की भी समस्यायें हो सकती हैं।
शुभ तिथियां 02, 07, 11, 20
01 से 06 मई तक – ज्ञानवर्द्धक सामान्य सप्ताह होगा, आपका सर्वांगीण विकास होगा। आमदनी और खर्च दोनों में इजाफा होगा। लेकिन आपको इससे निपटने में दिक्कत पेश नहीं आयेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आप हर काम सोच-विचारकर करेंगे। आप निजी तौर पर आत्म-सुधार की कोशिश में लगे रहेंगे। साथ ही बहुत ही चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद अपने कैरियर, व्यवसाय व लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे।
07 से 13 मई तक-यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों से भरा रहेगा। आपके सामने कई नई चुनौतियां आयेगी। पारिवारिक सम्बन्धों में तकरार रहेगी। कमर के नीचे के रोग उभरेंगे। समय में सुधार आयेगा। अपनी हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा को बनायें रखे, पुराने ऋण आपको विचलित करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का आपको उपाय करना ही चाहिये, इस हेतु आप वट सावित्री सुख-सौभाग्य प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। जीवन में मंगलमय स्थितियां निर्मित होंगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 मई तक- समय अनुकूल है। इस समय यात्रा को टालें अन्यथा कष्ट की प्राप्ति होगी। चलते वाहन तकनीकी खराबी के कारण रूक सकते हैं, अतः समय रहते चेक करायें। आपकी छवि समाज में बिगड़ सकती है। मानसिक संतोषकारी समय रहेगा। आपके मन में अच्छे सकारात्मक विचार बनेंगे।
21 से 31 मई तक-बॉस की नजर आप पर रहेगी और अपने क्रोध का भंजन करें। जरा-सी-निराशा से ही आप अकेलापन महसूस करेंगे। कुछ गुप्त बैठकें और क्रियाकलाप होने की संभावना है।
शुभ तिथियां 01, 20, 26, 29
01 से 06 मई तक –पारिवारिक फरमाइशों को पूरा करने में आप लगे रहेंगे। कैरियर में इस समय कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। जिन्दगी के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। गृहणियां कुछ नया सीख सकती हैं। आर्थिक स्थिति व हालात पहले से बेहतर बनेंगे। इस दरम्यान व्यापार व करोबार में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ लग सकता है। नौकरी में महत्त्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा जा सकता है।
07 से 13 मई तक-किसी मित्र या रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा, धनहानि के पूरे योग बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।
14 से 20 मई तक- सप्ताह का आरम्भ अशुभ घटनाओं से होगा। आप फालतू में ही किसी से उलझ पड़ेंगे। भागीदार व सहकर्मियों से सम्बन्धों में खिंचाव रहेगा। इस समय न ही किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें।
21 से 31 मई तक-आपके अपने लोग ही आपको तकलीफ पहुंचा सकते हैं। वाहन द्वारा हानि होने की संभावना है, आपको चारों तरफ से अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपका हाथ फंस सकता है। सिद्धाश्रम चैतन्य शक्ति प्राप्ति दीक्षा सम्पन्न करें, जिससे जीवन में आ रही बाधाओं का निवारण होगा साथ ही देव चेतना के माध्यम से उन्नति-प्रगति करने में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
शुभ तिथियां 01, 20, 25, 31
01 से 06 मई तक – इस महीने का प्रथम सप्ताह बहुत ही शानदार तरीके से निकलेगा। इस सप्ताह पैसा, सुकून, मौज, सफलता सब कुछ होगा। आप इस समय कोई नया कार्य भी करेंगे तो सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
07 से 13 मई तक-आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है। असंयमित व अमर्यादित प्रेम संबंध प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं। यात्राओं से नई-नई संभावनाओं के समाधान हेतु बजरंग बाण का 21 बार पाठ करें।
14 से 20 मई तक- आप खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। मेहमानों का आगमन आपको हर्ष व उत्साह से भर देगा। पति-पत्नी के मध्य हल्की-फुल्की नोंक-झोंक चलती रहेगी। परिवार में स्थितियां यदा-कदा तनावपूर्ण रहेंगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में किसी पर भी भरोसा आपको ले डूबेगा। सहकर्मी पर नजर रखें।
21 से 31 मई तक-दैनिक रोजमर्रा के कार्य होते रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थी को वीजा, इमीग्रेशन आदि के कागजात में परेशानी आयेगी। कैरियर से जुड़े कार्यों में रूकावट आयेगी। परिश्रम करने से कुछ सार्थक परिणाम मिलेंगे। अनन्त सिद्धि प्रदायक गणपति दीक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो सकेंगे। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां 07, 12, 24, 28
01 से 06 मई तक – यश, कीर्ति, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपके हाथों से ऐसा कोई काम होगा, जिससे आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। इस समय आप में वह गुण मौजूद रहेगा कि आप शत्रु को भी मित्र बना लेंगे। कई कार्यों में आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी सलाह लेंगे। इस समय आप असाधारण ऊंचाइयों पर होंगे। पति-पत्नी के मध्य तनाव की स्थिति रहेगी।
07 से 13 मई तक-दोनों ही प्रकार के प्रतिफल मिलेंगे। सुख के साथ दुःख, हंसी के साथ-साथ गम का साथ रहेगा। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा, परंतु व्यावहारिक, व्यावसायिक हालात कुछ खास संतोषजनक नहीं रहेंगे। घर के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भवन, वाहन, भूमि, भूखण्ड के लाभ की पूरी संभावना व योग बने हुये हैं।
14 से 20 मई तक-काम-काज के दृष्टिकोण से पदोन्नति या महत्त्वपूर्ण पद्भार या कार्यभार आपको सोंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रबल संभावनायें हैं, हालांकि यह समय विद्यार्थियों के लिये ज्यादा उपयुक्त है। विभागीय परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम सकारात्मक आयेगा। इस समय आप गृहस्थ वृद्धि व परिवार में पूर्ण तारतम्य बना रहे इस हेतु वट सावित्री सुख-सौभाग्य प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 31 मई तक-व्यक्ति को निखारने में आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यवहार व आदतों में सकरात्मक बदलाव अमल में लायेंगे। धनहानि के योग हैं। पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।
शुभ तिथियां 02,11, 26, 30
01 से 06 मई तक – माह का प्रारम्भ शान्तिदायक रहेगा। समय खुशियां प्रदान करने वाला है। आप सामूहिक गतिविधियों में तथा बैठकों में भाग लेंगे। आपकी पत्नी तथा बच्चे आपको सहयोग प्रदान करेंगे। निवेश, व्यापार, फंड आदि में आपको कटु सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन सम्बन्धी निवेश के मामलों में आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। सौदेबाजी में नरमी रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
07 से 13 मई तक-इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। कोई नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। अपने भावी कार्यों को करने की योजना भी बना सकते हैं। जिन्दगी के प्रति एक नया जोश, साहस व ऊर्जा आपका मनोबल बढ़ायेंगे। इस बीच कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिससे आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुरूषोत्तम शक्ति प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, शत्रु बाधा का समाधान होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 मई तक-पुरानी चिंताये समाप्त हो जायेंगी। परंतु फिजूल खर्च बढे़गे, आप व्यर्थ के कामों में पैसा पानी की तरह बहा सकते है, अत्यधिक व्यय से समस्याओं में वृद्धि होगी।
21 से 31 मई तक-ज्ञानवर्द्धन करने का समय होगा। आप अपने भाग्य को खुद चमकायेंगे। अपने घर या कार्यस्थल में परिवर्तन ला सकते हैं। माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे। आप उत्साह से भरे होंगे, जिससे आप अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने में सफल होंगे। धैर्य पूर्वक ही निर्णय लें।
शुभ तिथियां 04, 12, 16, 25
01 से 06 मई तक – कलह, वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े होने के कारण तनाव रह सकता है। सामाजिक महत्त्व के कार्यों में असफलता की प्राप्ति होगी तथा अन्य कार्यों में भी समस्या होगी। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण लेने के देने पड़ सकते हैं। आत्मविश्लेषण व आत्ममंथन का समय है, कठोर परिश्रम व कड़ी मेहतन का प्रतिफल प्राप्त होगा।
07 से 13 मई तक-लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। धार्मिक कार्य-कलापों में व्यस्त रहेंगे, जिससे तन और मन दोनों में ही प्रफुल्लित होगा। किसी कानूनी फसाद में पड़ सकते हैं। आपकी राशि में राहु की स्थिति से स्वास्थ्य में भारी उतार-चढ़ाव होगा। कार्यों में अवरोध से आप परेशान रहेंगे। आप सिद्धाश्रम चैतन्य शक्ति प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, वैवाहिक बाधायें समाप्त होंगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
14 से 20 मई तक- नये-नये लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। इस समय आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से काफी सुदृढ़ स्थिति में रहेगा। अनजान व्यक्ति से लेने-देन भारी पड़ सकता है। मानसिक संतुलन बनाये रखें, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिये समय अनुकूल है।
21 से 31 मई तक-इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल प्राप्त होंगे। मानसिक शांति व परिवार में प्रेममय वातावरण बनेगा।
शुभ तिथियां 03, 07,26,30
01 से 06 मई तक – इस महीने की शुरूआत सही नहीं है। आप व्यर्थ में समय गवायेंगे। आप धर्म संकट में फंस सकते हैं। आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। बहुत खराब समय है, हर कदम सोच-समझकर उठाये। मन में उद्विग्नता रहेगी। रमणीयता और शान्ति ही आपके लिये सब कुछ होगी। मानसिक शांति व आत्म निरीक्षण करना आपके लिये बेहतर होगा, ध्यान लगाने का प्रयास करें।
07 से 13 मई तक-धनप्रदायक समय है। आय में वृद्धि होगी। मनचाहा कार्य सम्पन्न होगा। आप हर फैसला सोच-समझकर करेंगे, जिसका दूरगामी परिणाम आपको प्राप्त होगा। किसी खास परिचित या रिश्तेदार की तबीयत गड़बड़ हो सकती है, जिसका आपको गहरा दुःख पहुंचेगा। मन में अस्थिरता की स्थिति रहेगी। आध्यात्मिक प्रगति के योग हैं।
14 से 20 मई तक- आप कोई भी कार्य शांति व निष्ठा से पूर्ण करेंगे। मंदिर में या भजन में समय बिताना आप पसंद करेंगे। साझेदारी में लाभ है। आप किसी विवाद की गिरफ्त में आ सकते हैं, कोई आपको ब्लैक-मेल कर सकता है, आप किसी गुप्त गतिविधियों में शामिल अथवा प्रेम-प्रसंग के चक्कर में फंस सकते है, अनन्त सिद्धि प्रदायक गणपति दीक्षा ग्रहण करें, जिससे शत्रुओं से रक्षा के साथ-साथ सामाजिक ह्रास की स्थिति नहीं उत्पन्न होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 31 मई तक-आप अपनी छवि जोरदार चमकायेंगे, यात्रा में थोड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें तथा किसी पर अधिक विश्वास न करें।
शुभ तिथियां 01, 08, 16, 28
01 से 06 मई तक – माह का प्रारम्भ ठीक नहीं होगा। समय परेशानियों से भरा है, जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा, धन विद्या सम्बन्धी मामले आपके लिये महत्त्वपूर्ण रहेंगे। आप पर नये विचार और अनुभव हावी रहेंगे। आप किन्हीं गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
07 से 13 मई तक-नये लोगों से मित्रता तथा मुलाकात करेंगे। आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा, प्रतिष्ठा और धन सम्बन्धित लाभ प्राप्त होगा। सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आपको निराशा हो सकती है। वहीं आर्थिक या भावनात्मक रूप से आपको झटका लग सकता है। सिद्धाश्रम चैतन्य शक्ति प्राप्ति दीक्षा प्राप्त करें। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
14 से 20 मई तक- दिन सामान्य रहेंगे। इस समय आप प्रेम, रोमांस से लबरेज रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा अपना एक लक्ष्य निर्धारित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकत्रित करेंगे। चोरी या सामान गुम होने की भी प्रबल संभावना है।
21 से 31 मई तक-काम में कामयाबी मिलने से आपके पिछले सारे तनाव और परेशानियां दूर हो जायेंगे। मन-मस्तिष्क में शांति रहेगी। आप अपने घरवालों को पूरा समय देंगे। आप इस समय कल्याणकारी कार्यों में भाग लेंगे। पति-पत्नी में आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं, जिससे जीवन में क्लेश का वातावरण बन सकता है। आपके साथ धोखा या ठगी हो सकती है। मानहानि या अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। आप हर कार्य संभल कर करेंगे तो स्थिति में सुधार आयेगा।
शुभ तिथियां 01, 04, 06, 24
01 से 06 मई तक – नौकरी में खास सफलता के योग बने हुये हैं। व्यापार व कारोबार में आप नये हुनर, तकनीक या संसाधन मशीन का इस्तेमाल करके अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। आपकी दिनचर्या कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगी, वहीं जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जायेगा। व्यर्थ में ही आप किसी से उलझ पड़ेंगे, आप पर कोई आरोप लग सकता है, घर के किसी सदस्य के कारण आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। पुरूषोत्तम शक्ति प्राप्ति दीक्षा सम्पन्न करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
07 से 13 मई तक-आपकी कोई वस्तु खो जाने का भय है। कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत से आप वह सभी हासिल कर लेंगे, जिसकी आपने कभी तमन्ना की है। मन में सकारात्मक विचाराधारा का जन्म होगा। जल्दबाजी में कोई भी काम नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।
14 से 20 मई तक- किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह आपके लिये ज्यादा महत्त्व रखेगी। आत्म विश्लेषण के नाजुक दौर से गुजरेंगे। मानसिक उलझन भी बनी रहेगी, थोड़े समय बाद सामान्य स्थिति बन जायेगी।
21 से 31 मई तक-कोई नजदीकी व्यक्ति आपको आकर्षित करेगा और साथ ही शांति, सांत्वना और सुकुन भी देगा। व्यक्तिगत मेल-जोल बढ़ेगा। काम के सिल-सिले में बाहर भी जा सकते हैं। आपका पूरा फोकस घर व परिवार पर रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिल बैठ कर निकालेंगे। वित्तीय गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। सरकारी दफ्तर में सफलता मिलेगी।
शुभ तिथियां 02, 06, 09, 31
01 से 06 मई तक – माह का आरम्भ सुखद रहेगा। कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद बेहतर पाने की आशा रखेंगे। स्वास्थ्य के मामले में उठा-पटक रहेगी, लेकिन आप डरें नहीं, ऐसा गम्भीर कुछ भी नहीं होगा। योजनाओं को पूरा करने के लिये आप में दृढ़ इच्छा शक्ति रहेगी। दरसल आपको इस दौरान कैरियर को संवारने के लिये बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आप कॉन्फ्रेंस या इंटरव्यू में व्यस्त रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता के ही योग हैं।
07 से 13 मई तक-आपकी खुशियां छिन सकती हैं। आप नजर दोष, टोने-टोटके के शिकार हो सकते हैं। बनते कार्य में अड़चने आयेंगी। आप अपने राशि स्वामी बृहस्पति की आराधना करें व गुरूवार का व्रत करें तथा केले के वृक्ष की प्रति गुरूवार पूजा करें तो कष्ट कम होंगे।
14 से 20 मई तक- आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी वेतन वृद्धि के भी योग हैं। कैरियर व व्यवसाय में सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने खानपान का ध्यान रखें। नियमित व सुचारू रूप से पौष्टिक व अल्प मात्रा में भोजन ग्रहण करें। व्यर्थ न बोलें। हमेशा तोल-मोल के बोलें।
21 से 31 मई तक-इस सप्ताह घर में या आस-पास के लोगों से झगड़ा हो सकता है। आप परेशानी अनुभव करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है। परिवार में भी अनबन का सामना करना पड़ सकता है। आप पैरों से सम्बन्धित व्याधि से भी पीड़ित हो सकते हैं, समय अच्छा नहीं है। अनन्त सिद्धि प्रदायक गणपति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां 04, 08, 10, 28