

01 से 06 अक्टूबर तक-इस सप्ताह ग्रह स्थितियां आर्थिक लाभ की दशा दिखला रहीं हैं। लोगों से बेहतर सम्पर्क व सामंजस्य आपको कई तरह से लाभ पहुंचा सकती हैं। विवाह, रोमांस, निवेश आदि कार्यों में लाभ प्राप्ति के प्रबल योग है। आप किसी के गुप्त योजना, साजिश के शिकार हो सकते हैं, सावधानी बरतें।
07 से 13 अक्टूबर तक- नई तकनीक, हुनर का प्रयोग कर आप दोगुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक स्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। नई पोस्टिंग व प्रमोशन के योग भी निर्मित हो रहें हैं। सावधानी के लिये किसी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें, अन्यथा मुसीबत हो सकती है।
14 से 20 अक्टूबर तक- इस सप्ताह आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा, प्रतियोगिता व प्रतिस्पर्धा में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अपनी तैयारी पूरे-दम खम से करें, आत्म मंथन का दौर होगा, स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति को स्वयं के ज्यादा नजदीक ना आने दें, हानि हो सकती है। आप सद्गुरूदेव शिष्यत्व नवजीवन चेतना प्राप्ति दीक्षा सम्पन्न करें, सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
21 से 31 अक्टूबर तक- इस सप्ताह के प्रारम्भ में आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, कार्यालय में नित्य नई समस्यायें आयेंगी, जिससे कार्य के साथ मन भी प्रभावित होगा। व्यावसायिक गतिविधियां ठीक-ठीक स्थिति में रहेगी। बात-चीत से घरेलू मुद्दे हल करने का प्रयास करें।
शुभ तिथियां- 01,04,06,24
01 से 06 अक्टूबर तक-माह के आरम्भ के तीन दिन बहुत ही कष्टकारी रहेंगे। आप स्वयं को अकेला महससू करेंगे। जिससे आपको उम्मीदें थी, वह सब पूरी नहीं होने से मन खिन्न हो जायेगा। काम से मन उचाट रहेगा। तनाव भी होगा। कमीशन व लोहे से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा। कैरियर से जुड़े सारे महत्त्वपूर्ण कार्य इस समय पूर्ण होंगे। आर्ट्स व कॉमर्स के विद्याथियों को विशेष सफलता की प्राप्ति होगी।
07 से 13 अक्टूबर तक- समय बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। लोगों में अपनी छवि सुधारने का प्रयास करेंगे। अध्ययनरत छात्रों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। साथी के प्रति उदासीनता रहेगी। वैवाहिक जीवन में कलह संभव है। इस समय क्रोध की अधिकता रहेगी। इस वजह से आप विवादों में भी घिर सकते हैं। कार्य में हानि हो सकती है, अतः सोच-समझकर पैसा लगायें। किन्तु अनजान लोगों पर भरोसा न करें। सर्वशत्रु दुर्गतिकारक काल भैरव दीक्षा सम्पन्न करें, जीवन में अनुकूल स्थितियों का आगमन होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अक्टूबर तक- खुशियों भरा समय रहेगा। उधारी वसूल करने का यह उत्तम समय है। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वालों को सफलता मिलेगी। टेक्निकल पढ़ाई करने वाले जातकों के लिये सफलतापूर्वक समय है।
21 से 31 अक्टूबर तक- विरोधियों के स्वर नीचे रहेंगे तथा न्यायालय में सफलता प्राप्त होगी। जमीन से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सर्व प्रकार से लाभ की स्थिति रहेगी। समय शांतिदायक रहेगा।
शुभ तिथियां- 02,06,09,27
01 से 06 अक्टूबर तक-समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। घर, कार्यालय, दुकान बदल सकते हैं। घर के मामलों में चल रहे विवाद दूर होंगे। व्यापारिक विस्तार की रूप रेखा बनेगी। योजना को पूरा करने के लिये आवश्यक संसाधन रहेगी। सामाजिक रूप से सम्मान में ठेस पहुंच सकती है।
07 से 13 अक्टूबर तक- मानसिक संतोषकारी समय रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आर्थिक कारोबार में वृद्धि से अतुल्य धन का आगमन होगा। घर में झगड़ा, मनमुटाव अथवा कलह-क्लेश हो सकता है। पति-पत्नी के मध्य तनाव बढ़ेगा। खर्च की अधिकता परेशानी का सबब बनेगी। सर्व गृहस्थ सुख, सम्पदा प्राप्ति कुबेर दीक्षा सम्पन्न करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अक्टूबर तक- आप यदि किसी की सहायता की उम्मीद किये बिना स्वयं के प्रयासों से काम करेंगे तो फायदे में रहेंगे। इस बात की पूर्ण संभावना है कि आप अपना आवास बदल सकते है या कहीं लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- आप अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। असफलताओं से घबरायें नहीं वरन् असफलताओं को ताकत बनायें। यह समय सीमाबद्ध होकर आगे बढ़ने का है चाहे वह कैरियर हो, घर हो या आर्थिक मसले। नये सम्पर्क बनेंगे, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संपर्क बनेगा। संतान से खुशियों की प्राप्ति होगी। आपके कार्य की प्रशंसा से आपका प्रमोशन हो सकता है।
शुभ तिथियां- 04,06,10,20
01 से 06 अक्टूबर तक-लम्बे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी। नौकरी व व्यापार में ठोस निर्णय से आपके व्यक्तित्व की छाप लोगों के मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक होंगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्ग दर्शन व सलाह आपके लिये विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। आप पितरों के आशीर्वाद व संस्कार चेतना से जीवन में अत्यधिक उन्नति करने में सफल होंगे।
07 से 13 अक्टूबर तक- समय मध्यम फलकारी है, दैनिक व रोजमर्रा के कामों में आप व्यस्त रहेंगे। संतान के कैरियर, शिक्षा आदि को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी। आजीविका व आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होने की संभावना तो है, लेकिन कुछ बाधाओं का भी सामना करना होगा। धन हानि के योग हैं।
14 से 20 अक्टूबर तक- सप्ताह की शुरूआत ठीक नहीं है। आर्थिक मामलों में आपका हाथ तंग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में व्यापार व नौकरी की स्थिति स्थिर नहीं रहेगी। आय व आजीविका में बेहतरी के लिये आपको कुछ ठोस व महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। इस हेतु आप सर्वशत्रु दुर्गतिकारक काल भैरव दीक्षा ग्रहण करें जिससे परिस्थितियां आपके अनुकूल निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 31 अक्टूबर तक- आपके हाथों से कोई ऐसा काम हो जायेगा, जिससे आपकी आलोचना या निन्दा होगी। शत्रु व षड़यंत्र आपको निरन्तर परेशान करेंगे। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। आत्म मंथन व विश्लेषण के नाजुक दौर से गुजरना होगा, संयम व धैर्य बनाये रखें। व्यापार में वृद्धि के लिये प्रयासरत रहना आपके हित में होगा।
शुभ तिथियां- 02,12,16,25
01 से 06 अक्टूबर तक-माह का प्रारम्भ खराब रहेगा, आता-जाता रूपया अटक जायेगा, आप किसी अनचाही मुसीबत या झंझट में फंस सकते हैं। क्रोध पर काबू रखना होगा एवं तोल-मोल कर अपनी बातें रखें, वाहन दुर्घटना का योग है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप साधनात्मक क्रियाओं का सहारा लें, इस हेतु गृहस्थ सन्यस्थ चेतना कर्म शक्ति वृद्धि सहस्त्र लक्ष्मी प्राप्ति दीक्षा सम्पन्न करें। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
07 से 13 अक्टूबर तक- कार्य क्षेत्र में काम का अत्यधिक दबाव होगा, जिससे आपका धैर्य टूटेगा, अधिकारी या बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवन साथी से गलतफहमियों के कारण मन-मुटाव हो सकता है। आय के नये स्त्रोत खुलने की संभावना है, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
14 से 20 अक्टूबर तक- नौकरी में नियुक्ति या तबादला संबंधी दस्तावेज प्राप्त होगा। आपकी कोई गैर जिम्मेदारना हरकते कई समस्यायें खड़ी कर सकती है। पैरो से संबंधित रोग परेशान करेंगे, छोटे-मोटे विवाद में नए शत्रु बनाने से बचें। अपने काम से काम रखना ही बेहतर होगा।
21 से 31 अक्टूबर तक- आपके प्रयासों का आशातीत फल प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से उपहार या सौगात मिलेगी। पार्टनर या भाईयों से चली आ रही गलतफहमियों का निराकरण होगा। वरिष्ठ सदस्यों का स्वास्थ्य डांवाडोल रहेगा, जिसके कारण अस्पताल का चक्कर काटना पड़ सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें, भाग-दौड़ अधिक रहेगी, पर आप सफल होंगे।
शुभ तिथियां- 03,07,23,28
01 से 06 अक्टूबर तक-सरकारी विजय सूचक दिवस रहेगा। काम बेहतर ढंग से अतिरिक्त समय देंगे। आप मीडिया के क्षेत्र में दिलचस्पी लेंगे। प्रशासनिक कार्यों में जीत होगी। समय आपका है, इसको पूरा-पूरा एन्जॉय करें। समय आरामदायक, धनदायक, उत्साहवर्द्धक रहेगा।
07 से 13 अक्टूबर तक- कष्टप्रद समय है। आप कोई गलत निर्णय ले लेंगे और भावनाओं के आवेश में आकर आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। इस समय शत्रुओं व षड़यंत्रों से भी विशेष सावधानी की आवश्यकता है। वित्तीय मामलें तंगी से भरे होंगे। जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। कई समस्याओं के कारण आप तनाव से ग्रसित भी हो सकते है। सर्व गृहस्थ सुख, सम्पदा प्राप्ति कुबेर दीक्षा ग्रहण करना आपके लिये शुभ होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 अक्टूबर तक- आपको सौंपी गई जिम्मेदारी को आप ठीक से निभा नहीं पायेंगे। बनते कार्यों में रूकावट आयेगी। लोग आपके सीधेपन का गलत फायदा उठायेंगे। बच्चे अपना सारा कार्य आप पर डाल देंगे, जिससे परेशानियां बढ़ जायेंगी। आपका मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत तो रहेगी, किन्तु शीघ्र ही निदान भी हो जायेगा
21 से 31 अक्टूबर तक- युवा वर्ग वह सब हासिल करेंगे, जो काफी समय से उनके दिमाग में चल रहा है। व्यापारिक यात्रायें फायदेमंद साबित होंगी। आप वाक्पटुता व चतुराई से अपना काम निकाल ही लेंगे। आप अपनी सारी बाधाओं को पार करते हुये आगे बढ़ेंगे। आपको तात्कालिक और भावी लाभ की प्राप्ति होगी। भागीदारी में लाभ होगा।
शुभ तिथियां- 01,20,25,31
01 से 06 अक्टूबर तक-कैरियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिये आपके प्रयास लाभदायक होंगे। मान-सम्मान, यश व प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा। कामकाज व आजीविका में आप व्यस्त रहेंगे,इस व्यस्तता में भी आप अपने तथा परिवार के लोगों के लिये समय निकाल ही लेंगे। आता-आता रूपया रूक व अटक जायेगा। घर-परिवार की समस्या में उलझे रहेंगे। किसी रिश्तेदार को लेकर आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
07 से 13 अक्टूबर तक- बॉस व अधिकारी नौकरी में आप द्वारा दिये गये बेहतर परिणामों से संतुष्ट होकर आपकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि का विचार कर सकते हैं। व्यापारादि में भी उन्नति-प्रगति की स्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्यायें हो सकती है।
14 से 20 अक्टूबर तक- आप व्यर्थ में ही किसी से उलझ पड़ेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु मोबाइल, चाबी, घड़ी या अन्य वस्तु खो जाने का भय है। कोई बड़ा अनुबंध या करार आपके हाथों से निकल सकता है।
21 से 31 अक्टूबर तक- सप्ताह का आरम्भ ही गड़बड़ है। कहीं से कोई अशुभ या अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। आप किसी साजिश, गुप्त योजना या षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आप इस प्रकार चक्रव्यूह में फंस जायेंगे कि लाख चाहकर भी आपको उससे मुक्ति का कोई उपाय नहीं मिल पायेगा। सर्वशत्रु दुर्गतिकारक काल भैरव दीक्षा ग्रहण करें, शत्रुता पूर्ण स्थितियों का पूर्णता से शमन होगा। दीक्षा न्यौ. 1800/-
शुभ तिथियां- 01,20,26,28
01 से 06 अक्टूबर तक-इस माह का प्रथम सप्ताह शानदार होगा। स्थितियां लाभदायक सिद्ध होने की ओर हैं। भवन वाहन आदि का सुख प्राप्त करने की योजना आने वाले समय में सुफल हो सकेगी। नौकरी में पदोन्नति आदि के योग बन रहे हैं। आप काम, नीति, महत्तवकांक्षा और कैरियर की उपलब्धियों के लिये कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी ओर घर-परिवार व घरेलू दायित्वों के लिये भरपूर प्रयासरत रहेंगे। भविष्य की योजनाओं को पूर्णता सफल और अनुकूलता युक्त बनाने के लिये आपको सद्गुरूदेव शिष्यत्व नवजीवन चेतना प्राप्ति दीक्षा आत्मसात् करेंगे तो जीवन पूर्णत्या अनुकूल व सुख समृद्धि से युक्त बन सकेगा। दीक्षा न्यौछावार 2100/-
07 से 13 अक्टूबर तक-आपको स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिये। छाती, फेफडे़, यकृत या गर्भ से संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार में तरक्की के आसार हैं। उत्तम सम्पत्तिदायक समय चल रहा है। पैसे का भी आगमन होगा।
14 से 20 अक्टूबर तक-आपकी कैरियर से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ेगी व काफी हद तक दर्द जैसी पीड़ादायक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ निश्चित मामलों में यदि कार्य आगे नहीं बढ़ा तो चिन्ता की स्थिति आ सकती हैं।
21 से 31 अक्टूबर तक- समय लाभकारी है। इस समय आपकी सामाजिक क्रियायें परोपकार, समाज, दान कार्य आदि के लिये होंगी। मध्य में परेशानियों और अड़चनों से धिरें रहेंगे। काम का दबाव रहेगा।
शुभ तिथियां- 02,07,11,26
01 से 06 अक्टूबर तक-माह का प्रारम्भ ढ़ीला रहेगा। शत्रु, विरोधी हावी होंगे, पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य व तारतम्य अनुकूल नहीं रहेगा। अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अप्रिय घटना के संकेत है। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप सर्व गृहस्थ सुख सम्पदा प्राप्ति कुबेर दीक्षा ग्रहण करें, जिससे गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि युक्त होगा। दीक्षा न्यौछावार 1800/-
07 से 13 अक्टूबर तक- इंटरव्यू आदि में सफलता की संभावना है। शरीर में आलस व थकान का भाव रहेगा। मां-बाप, सास-ससुर का गिरता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। व्यापार में धन आगमन बड़ी मुश्किल से हो पायेगा। आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर दूरदर्शी योजनाओं की रूप-रेखा तैयार कर सकते हैं।
14 से 20 अक्टूबर तक-आपके परिश्रम का रंग आना इस सप्ताह से शुरू हो जायेगा। आपका हर काम सरलता व सुगमता से सम्पन्न होगा। रोजी-रोजगार, इंटरव्यू आदि के अनुकूल परिणाम आयेंगे।
21 से 31 अक्टूबर तक- इस सप्ताह कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको श्रेष्ठ सफलताएं मिल सकती है। गोपनीय व निजी मसले अपने बुद्धि, विवेक से निपटाने में सफल होंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जीवन की चुनौतियों का आप डटकर मुकाबला करेंगे। माह के अंत में धन हानि का योग हैं, सावधानी बरतें, किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें, ना ही हाई रिस्क लेवल का कोई लेन-देन ही करें।
शुभ तिथियां- 12,19,21,26
01 से 06 अक्टूबर तक-माह का आरम्भ कष्टदायक और हानिकारक रहेगा। मानसिक तनाव आपके जीवन को विचलित करेगा। आर्थिक हानि का योग है। महिलाओं को अपने कार्य का यश नहीं मिलेगा, वहीं पुरूष अपना कार्य ठीक से नहीं कर पायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा टाल दें, किसी नये कार्य का प्रारम्भ घातक सिद्ध होगा। आरोग्य धनवन्तरी नवनिधि बल बुद्धि विद्या बजरंग दीक्षा सम्पन्न करें। दीक्षा न्यौ. 2100/-
07 से 13 अक्टूबर तक-अध्ययनरत जातकों को पढ़ाई में अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन आदि से शारीरिक-आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं, सावधान रहें, आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। आपको निवेश संबंधी मामलों में परेशानियां आ सकती हैं। हाई रिस्क का निवेश नुकसान दायक होगा।
14 से 20 अक्टूबर तक- यह समय आपके लिये बड़ा बलवान रहेगा। आपकी सारी मनोकामनायें पूर्ण होने की संभावना है। हालांकि आर्थिक मसले हावी रहेंगे। आपके पास धन रहेगा, लेकिन खर्च में बेहताशा वृद्धि होगी। सगाई आदि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लम्बे समय तक उलझा सकती है। पारिवारिक जरूरतों के लिये अथवा घर के विस्तार के लिये कर्ज भी ले सकते हैं। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है।
21 से 31 अक्टूबर तक- संतान के विवाह संबंध तय होने के आसार बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामले मिल-बैठकर सुलझाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उद्योग-धंधे से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
शुभ तिथियां- 02,12,25,28
01 से 06 अक्टूबर तक-इस सप्ताह भावनात्मक परेशानियों से आप जूझ सकते हैं। रूपयों-पैसों की गति रूकेगी। जिस काम में आप लगे हुये हैं, उसके पूरा होने में विलम्ब होगा। कैरियर संबंधी काम लटक सकते हैं। आग से बचाव करें, खतरा है आप गृहस्थ सन्यस्थ चेतना कर्म शक्ति वृद्धि सहस्त्र लक्ष्मी प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें, प्रतिकूल परिस्थितियों का निवारण होगा। दीक्षा न्यौ. 2100/-
07 से 13 अक्टूबर तक- आप जीवन की चुनौतियों का सामना निडरता से करने का प्रयास करें। शत्रु व विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। किसी से गोपनीय मुलाकात या वार्ता संभव है। अतः बहुत सोच-विचार कर काम करें। समय ठीक नहीं हैं, इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्तता व पूजन, दर्शन के कार्य सम्पन्न होंगे। जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान अनुभव करेंगे।
14 से 20 अक्टूबर तक- अधिकारी वर्ग से मेलजोल बढ़ेगा, जो कि लाभप्रद रहेगा। आपकी महत्वकांक्षायें और सपने मूर्त रूप लेने की ओर अग्रसर होंगे। भागीदार से संबंधों में सुधार की संभावना है। मध्य दिवस अशुभ फलकारी व हानिमय होंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचे, बिना वजह शत्रु बनाने से बचें।
21 से 31 अक्टूबर तक- पैसों के लिये अंधी दौड़ नहीं दौड़े, समस्या हो सकती है। धनदायक समय है, रूका पैसा प्राप्त हो सकता है। आपके कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपके विरूद्ध कुछ अफवाहें फैल सकती हैं, जिससे सुख-शांति में कमी होगी, कुछ गलतफहमियां भी पैदा होंगी।
शुभ तिथियां- 08,12,24,28
1 से 06 अक्टूबर तक-इस सप्ताह सहयोगियों से आशातीत सहयोग मिलेगा, सेहत की समस्या आपको परेशान कर सकती है। जी-जान से मेहनत करने का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कैरियर को लेकर कुछ योजनायें काफी हद तक कार्यान्वित हो सकेंगी। आप सद्गुरूदेव शिष्यत्व नवजीवन चेतना प्राप्ति दीक्षा दीक्षा ग्रहण करें, सर्व मंगलयता में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौ. 2100/-
07 से 13 अक्टूबर तक-व्यर्थ के वाद-विवाद व झंझटों में समय व धन का अपव्यय होगा। प्रेम-प्रसंगो के उजागर होने का भय है, साथ ही कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गुप्त व गोपनीय रखना चाहते है। संतान को लेकर चिंतायें व्याप्त रहेंगी। प्रतिद्वन्द्वियों व प्रतिस्पर्द्धियों से कड़ी टक्कर हो सकती है।
14 से 20 अक्टूबर तक-धनहानि के कुछ योग है, जोखिम भरे काम फिलहाल टालना बेहतर होगा। पति-पत्नी में किसी तीसरे के कारण गलतफहमियां उत्पन्न होंगी। आर्थिक कशमकश का दौर होगा। किसी को भी रूपया-पैसा उधार ना दें ना ही लें।
21 से 31 अक्टूबर तक- यह सप्ताह रचनात्मक कार्यों में व्यतीत होगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता खुलकर सामने आयेगी। कार्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी, जिसे सूझ-बूझ के साथ सम्पन्न करने पर सफलता प्राप्त होगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पारिवारिक स्थितियां बिगड़ सकती हैं, पति-पत्नी के मध्य तनाव का वातावरण इस सप्ताह भी यथावत् रहेगा।
शुभ तिथियां- 04,06,25,28