

01 से 06 सितम्बर तक-आप अपने ऊपर ध्यान केन्द्रित करेंगे शांत चित्त से अपने मन की बात सुनेंगे और उसके अनुसार कार्य करेंगे। तो सफलता का प्रबल योग बनेगा। आपकी राह सही दिशा में होगी। विद्यार्थी वर्ग नया ज्ञान प्राप्त कर सकते है। आप खुद की कमियों को ढूंढ कर सुधारने के लिये प्रयास करेंगे।
07 से 13 सितम्बर तक-आप अपनी मेहनत से अपनी प्रतिभा को उजागर करेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आप खुश रहेंगे। कोई दुर्घटना होने का प्रबल योग है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आप दुर्भाग्य हर्ता सूर्य शक्ति साधना-दीक्षा ग्रहण करें, जिससे आपकी समस्याओं का निवारण होगा। न्यौछावर 2100/-
14 से 20 सितम्बर तक-लोग आपके कार्यो की प्रशंसा करेंगे। आपके सभी कार्य सफल होंगे। आप उत्साहपूर्ण रहेंगे। अविवाहित कन्याओं को मनोवांछित वर प्राप्त हो सकता है। नकारात्मक चिंतन प्रबल होगा। छोटी-छोटी बातों पर भी चिड़चिड़े हो जायेंगे। मन पर नियंत्रण रखें।
21 से 30 सितम्बर तक-आपको कठिन परिश्रम के बाद कार्य में सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जमीन, वाहन आदि की खरीददारी या बिक्री हो सकती है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती है, जिससे आप समस्या में पड़ सकते हैं। कार्यालय में सहयोगी कर्मियों के विरोध से परेशानियां होगी और अधिकारी वर्ग आपके कार्य से असंतुष्ट होंगे, जिससे आपकी नौकरी पर भी संकट आ सकता है। मधुर वाणी का उपयोग करें।
शुभ तिथियाँ 08,12,15,23
01 से 06 सितम्बर तक-विनम्रता के साथ रहें अन्यथा किसी से बिना कारण विवाद हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। भविष्य की योजना के प्रति चिन्तित रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम या गलत संगतियों से दूर रहे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
07 से 13 सितम्बर तक-घर परिवार का वातावरण उत्साह पूर्ण रहेगा। आपके सहयोगियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। नई योजना शुरू करने के लिये समय उचित है, परन्तु वाक्चातुर्य के साथ बात करें। आपकी भावी योजना में अनेक प्रकार की बाधायें, कठिनाईयां आयेंगी, निर्विघ्न रूप से कार्य सम्पन्न करने हेतु सूर्य ग्रहण तेजस्विता सर्व पितृ दोष ताप मुक्ति दीक्षा ग्रहण करें। न्यौछावर 2100/-
14 से 20 सितम्बर तक- आप का परिवार के साथ बाहर भम्रण का योग बन रहा है। परन्तु आर्थिक परिस्थितियों के कारण संशय है। किसी श्रेष्ठ संस्थान से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। यह आपके लिये श्रेष्ठ अवसर है, अपनी बौद्धिक क्षमता के उचित उपयोग से सफलता निश्चित मिलेगी। सफलता हेतु प्रचण्ड वीरता संकल्प शक्ति प्रदायक सूर्यदेव लॉकेट धारण करें। न्यौछावर 1500/-
21 से 30 सितम्बर तक-कठोर परिश्रम के द्वारा परिस्थितियों में सुधार आ सकता है और व्यवसाय में श्रेष्ठ लाभ होने के आसार हैं। फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होंगे, बाधायें उत्पन्न होंगी लेकिन सफलता का प्रतिशत अधिक है।
शुभ तिथियाँ 01,05,08,24
01 से 06 सितम्बर तक-स्थिति आपके अनुकूल नहीं रहेगी। आपसे कुछ भूल होने के वजह से आपको अत्यधिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कठिन कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।
07 से 13 सितम्बर तक-कार्यालय में बोनस प्राप्त हो सकता है। घर के लिये कुछ नया वस्तु खरीदेंगे। घर का कुछ नवीनीकरण हो सकता है। किसी अहित होने की चिंता मन में रहेगी। अपूर्ण कार्य मित्रों की वजह से पूर्ण होगा। घर-परिवार में प्रेम बढ़ेगा।
14 से 20 सितम्बर तक- आप पुस्तकों को पढ़ने व लेखन कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्त्रियां किसी व्याधि से पीडि़त हो सकती हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घूमने-फिरने, मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहन के बीच मधुरता बढ़ेगी। घर में महमानों का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। आय का कोई नया स्त्रोत खुल सकता है।
21 से 30 सितम्बर तक-आप अपने कार्य पर गंभीर रहेंगे। आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। व्यर्थ के खर्च से परिवार में क्लेश का वातावरण निर्मित होगा। आकस्मिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी की बुरी नजर लग सकती है जिससे आपकी सारी मेहनत बेकार हो जायेगी। आप अपने जीवन में आ रही इन सभी समस्याओं के निवारण के लिये अकाल मृत्यु पितरेश्वर मुक्ति आत्म शांति सुखदा दीक्षा ग्रहण करें जिससे आपका जीवन इन समस्याओं से मुक्त रहेगा व परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियाँ 03,07,09,11
01 से 06 सितम्बर तक-इस राशि के व्यक्ति को आत्म-चिंतन करना लाभदायक होगा। जिससे आत्मबल की वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्त्यिों को नौकरी मिलने के आसार हैं। अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता दिखायें, पूरी लगन से प्रयास करें, मनोकामना पूर्ति दिव्यांगना अप्सरा साधना आपकी सफलता सुनिश्चित करेगी। न्यौछावर 2100/-
07 से 13 सितम्बर तक-आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, सावधान रहें। यात्रा, मनोरंजन, खरीददारी, व्यापार आदि कई क्षेत्रों में आप व्यस्त रहेंगे। रूके हुये कार्य पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप धार्मिक कार्य एवं गुरू सेवा कार्य अवश्य करें। जिससे आपका जीवन मंगलमय हो सकेगा।
14 से 20 सितम्बर तक- शत्रु हानि पहुँचाने में सफल हो सकते है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से असंतुष्ट होंगे। व्यापार में कोई बड़ा अनुबंध अस्वीकृत होने से अत्यधिक धनहानि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में रूचि लेंगे जिससे उनको आशानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
21 से 30 सितम्बर तक-कठिन परिश्रम के अनुसार लाभ होगा। नौकरी में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्य के अनुसार सफलता नहीं प्राप्त हो पायेगी। फिर भी संतुष्ट रहेंगे। व्यर्थ का धन व्यय होगा। जीवन साथी से कटुता हो सकती हैं। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। उच्च शिक्षा ग्रहण करने सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे। समय चुनौती पूर्ण होगा। धैर्य पूर्वक निर्णय लें, साथ ही सहयोगियों से मधुरता बनायें रखें।
शुभ तिथियाँ 02,07,10,18
01 से 06 सितम्बर तक-कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जायदाद सम्बन्धी विवाद का किसी की मध्यस्थता से समाधान होगा। व्यापार में जटिल स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट केस में भी समय आपके पक्ष में नहीं है। आपके लिये यह सप्ताह अत्यंत कष्टकारी हो सकता है। विजयश्री विष्णु शक्ति साधना प्राप्त करें, स्थिति आपके पक्ष में होगी। न्यौछावर 2100/-
07 से 13 सितम्बर तक-सफलता पाने के लिये कठोर परिश्रम करना पडेगा। तभी संतुष्टि दायक फल की प्राप्ति हो पायेगी। लोग आपके किसी कार्य के लिये आपकी प्रशंसा करेंगे, अहंकार से बचे। व्यवसाय में आपकी अभिलाषा पूर्ण होगी। कार्यालय में अस्थिरता महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते है, सावधान रहें।
14 से 20 सितम्बर तक-आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग उजागर हो सकता हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा किसी गंभीर समस्या में पड़ सकते है। कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता मिल सकेगी। आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा।
21 से 30 सितम्बर तक-आपकी कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। धैर्य पूर्वक कार्य पूर्ण करें। किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। धन हानि हो सकती है। किसी से सहयोग न मिलने से आप उदास रहेंगे। आपका उत्साह कम हो सकता है तथा निराशा, नकारात्मक चिंतन युक्त रहेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होगा।
शुभ तिथियाँ 08,13,17,22
01 से 06 सितम्बर तक-व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, किन्तु साझेदारी से सावधान रहें। व्यापार में श्रेष्ठ वृद्धि के आसार हैं। नवीन लक्ष्य निर्धारित करेंगे और सकारात्मक विचार से आत्मबल की प्राप्ति होगी। बड़ी हानि की संभावना है, सावधान रहें। शत्रु पक्ष हावी होने का प्रयास करेगा। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बढ़ेगा।
07 से 13 सितम्बर तक- रोजगार में प्रतिस्पर्धा से मानसिक तनाव व हानि हो सकती है। जया दुर्गा शक्ति साधना-दीक्षा प्राप्त करें। जिससे व्यवसाय में वृद्धि कर सफलता प्राप्त कर सकेंगे और घर परिवार में सुख-शांति बनेगी। कार्य स्थल पर इच्छानुसार कार्य सम्पन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। न्यौछावर 2100/-
14 से 20 सितम्बर तक-मुकदमें में आपके विपरीत निर्णय हो सकता है। जिससे आप चिन्तित रहेंगे व परिस्थितियों को आप अपने पक्ष में करने के लिये बहुत प्रयास करेंगे लेकिन आप असफल रहेंगे। कम से कम हानि की संभावना रहेगी। रोजगार में कुछ परिवर्तन करेंगे जिससे अच्छे प्रतिफल भी देखने को मिलेंगे। आप का सद्व्यवहार ही आपका आकर्षण का कारण बनेगा। पूजा-पाठ, धर्म-ध्यान में रूचि बढे़गी।
21 से 30 सितम्बर तक-इस समय आपका उधार दिया हुआ रूपया प्राप्त हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखे अन्यथा आपके साथ अनहोनी हो सकती है समय प्रतिकूल है। पैर व हड्डी संबंधित रोग हो सकता है। विद्यार्थी अपनी श्रेष्ठ सफलता के लिये प्रयासरत रहेंगे। युवा अपने कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
शुभ तिथियाँ 04,07,13,21
01 से 06 सितम्बर तक-नये कार्यो की योजना में व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ से मन व्यथित रहेगा। आप कर्म की महत्ता को समझकर परिश्रम करेंगे। श्रेष्ठ सफलता के योग बन रहें हैं। निस्वार्थ सेवा से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ी निवेश की योजना बनायेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
07 से 13 सितम्बर तक- आप की सकारात्मक सोच का शुभ परिणाम होगा। कानूनी मुद्दे में विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही निर्णय लें। अन्यथा आप किसी गंभीर समस्या में फंस सकते हैं। अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करना बुद्धिमता नहीं होगी। पूर्वजोपार्जित सम्पति, वसीयत व उत्तराधिकार सम्बन्धी कार्य सफल हो सकेंगे।
14 से 20 सितम्बर तक-सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। आपके असफलता पूर्ण कार्य आपको परेशान करेंगे। समय कष्टदायक रहेगा। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन नहीं कर पायेंगे। इंटरव्यू, नौकरी आदि में कड़ी योग्यता प्रदर्शित करना चुनौती पूर्ण होगा।
21 से 30 सितम्बर तक-आप कोई विशेष सामाजिक कार्य की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नवीन कार्य प्रारम्भ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कार्य में उच्चधिकारी वर्ग संतुष्ट होंगे। व्यय में वृद्धि होगी। बढ़ती प्रगति से शत्रुता बढे़गी। आप किसी षड़यंत्र में फंस सकते है। कार्य स्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आप अपने जीवन में आ रही प्रतिकुल परिस्थितियों के निवारण के लिये विजय श्री विष्णु शक्ति दीक्षा ग्रहण करें, प्रस्थितियां अनुकूल व गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी। न्यौछावर 2100/-
शुभ तिथियाँ 04,07,13,30
01 से 06 सितम्बर तक-आपकी पैतृक सम्पति का वाद-विवाद और अधिक गंभीर हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से चिंतित रहेंगे। फिर भी आपको अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। व्यवसाय में निवेश करते समय सोच-समझकर करें।
07 से 13 सितम्बर तक-यह सप्ताह आपके अनुकूल नहीं है। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। कारोबार में गिरावट आ सकती है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को कार्यालय में उच्चधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में आ रही समस्याओं के निवारण हेतु आप मनोकामना पूर्ति दिव्यांगना अप्सरा साधना ग्रहण करें, जिससे परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होगी। न्यौछावर 2100/-
14 से 20 सितम्बर तक- व्यवसाय में कोई गलत निर्णय लेने से धन हानि हो सकती है। समय आपके लिये अनुकूल नहीं हैं। अपने अनुचित कार्यो को त्याग कर दें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। राजकीय कार्य में बाधायें आ सकती है। व्यापार संबंधित यात्रायें असफल हो सकती है सावधान व सतर्क रहें । रूका हुआ कार्य गति पकड़ेगा अपने कार्य को आप नयी दिशा प्रदान करने में सफल रहेंगे।
21 से 30 सितम्बर तक-कार्यालय में विशेष सफलता प्राप्त होने के योग है। आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। दूसरों के लिये लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। पुराने समय से चल रही शत्रुता के कारण आप प्रताडि़त किये जा सकते है, सावधान रहें। आकस्मिक दुर्घटना के प्रबल योग है। आर्थिक स्थिति डावा-डोल रहेगी।
शुभ तिथियाँ 01,06,11,27
01 से 06 सितम्बर तक-इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। व्यवसाय में अनजान लोगों से दूरी बनाये रखें। आये से अधिक व्यय रहेगा। आप चन्द्र सिद्धि अखण्ड सौभाग्य प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। कुटुम्ब परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। पारिवारिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, पुराना रूका हुआ धन प्राप्त होगा। न्यौछावर 1800/-
07 से 13 सितम्बर तक-आप पर काम का बोझ अधिक रहने से परिवार के साथ समय नहीं व्यतीत कर पायेंगे। जिससे कलह हो सकती है। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। बच्चो के वजह से नई समस्या में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
14 से 20 सितम्बर तक-सामाजिक कार्यो में आपकी रूचि की सभी ओर सराहना होगी। घर-परिवार में कलह हो सकता है। कार्यो में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। अथक परिश्रम से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। स्थानान्तरण के योग भी बन रहे है। किसी दुर्घटना की संभावना है। प्रचण्ड वीरता संकल्प शक्ति प्रदायक सूर्यदेव लॉकेट धारण करें। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। न्यौछावर 1500/-
21 से 30 सितम्बर तक-आपको कहीं से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भविष्यगामी योजना में सफलता के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। धन-सम्पति सम्बन्धी विवाद में समझौते होंगे। व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निभा सकेंगे। घर में किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित होंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ तिथियाँ 11,16,18,26
01 से 06 सितम्बर तक-धनागमन का योग है। कोई गलत व्यसन आपके लिये नुकसान का कारण बनेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शत्रु आपको परेशान करेंगे जिसके कारण हानि होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा धन हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
07 से 13 सितम्बर तक-आप धन का निवेश करेंगे। जिसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वाले व्यक्तियों को विशेष सफलता के योग नहीं है। किन्तु लम्बे समय से चली आ रही चिंता से राहत मिलेगी। अनावश्यक व्यय होगा, व्यय पर नियंत्रण रखें। अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। घर में किसी नयी वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।
14 से 20 सितम्बर तक-आपके सभी रूके हुये कार्य पूर्ण हो सकते है। दैनिक कार्यो में आप व्यस्त रहेंगे, किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है, घर परिवार की आवश्यकताये पूर्ण होंगी। भविष्य में विकास करने के लिये कुछ योजनायें बनायेंगे।
21 से 30 सितम्बर तक-कोई दुर्घटना होने की संभावना है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। किसी अनिष्ट की आशंका बनी हुई है। आकस्मिक परेशानी उपस्थित हो सकती है। कार्यो में बाधायें आ सकती है। विजय श्री विष्णु शक्ति साधना आत्मसात करने से अशुभ योग समाप्त होंगे। कार्य में व्यस्तता रहेगी। पूर्ण मनोयोग से कार्य करने पर सफलता प्राप्त हो सकेगी। अधिकारी से बेहतर सामंजस्य बनाने के लिये मधुर वाणी का प्रयोग करें। न्यौछावर 2100/-
शुभ तिथियाँ 29,15,06,01
01 से 06 सितम्बर तक-आर्थिक समस्या में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार या मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे और उसका प्रतिफल भी आपको देखने को मिलेगा, कुछ नये कार्यो में रूचि लेंगे। व्यवहार में नम्रता आपकी प्रगति में लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
07 से 13 सितम्बर तक-व्यापार में जैसे ही आप अग्रसर होंगे, कुछ लोग आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। मन की शांति के लिये आप कहीं तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं निवेश करते समय सोच समझ कर निवेश करें। आप समाज सेवा व गुरूसेवा के कार्यो में रूचि लेंगे। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वाह करना पड़ सकता है।
14 से 20 सितम्बर तक- आपको मित्रों से आशातीत सहयोग नहीं मिलेगा। किसी से अचानक लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। व्यवसाय में आपका धन कहीं फंस सकता है। निवेश में धन हानि के योग प्रबल है। प्रचण्ड वीरता संकल्प शक्ति प्रदायक सूर्यदेव लॉकेट धारण करें। जिससे परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। न्यौछावर 1500/-
21 से 30 सितम्बर तक- पति-पत्नी के मध्य किसी कारणवश विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। कोई नया काम शुरू करने से पूर्व समय का परामर्श लेकर ही निर्णय लें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न होगी। विद्यार्थी वर्ग को धैर्य की आवश्यकता है, एकाग्रता की कमी होगी साथ ही मन उच्चटित रहेगा।
शुभ तिथियाँ 25,14,08,05
01 से 06 सितम्बर तक-इस राशि वाले व्यक्ति धन के आदान-प्रदान में सावधानी बरतें। सरकारी सम्बन्धित कार्यो में सफलता के योग बन रहे है। बेरोजगार को नौकरी मिल सकती है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप पहले से अधिक धैर्यवान और क्षमतावान बनेंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है ।
07 से 13 सितम्बर तक-आप अपने इच्छित कार्य में व्यस्त रहेंगे। आकस्मिक चुनौतियों के कारण मन में अस्थिरता आ सकती है। घर-परिवार में कलह के कारण अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में कार्य का दबाव बना रहेगा। तनाव में मौन रहकर विवादों से बच सकते है। आप सर्व मातृ-पितृ शांति मंगलमय गृहस्थ लक्ष्मी दीक्षा ग्रहण करें। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। न्यौछावर 2100/-
14 से 20 सितम्बर तक- आप आत्मिक आनन्द की अनुभूति प्राप्त करेंगे। पुराना रूका हुआ धन प्राप्त होगा। जिससे आप किसी विशेष कार्य को सम्पन्न कर सकेंगे। परिवार में भाई-बहनों के बीच प्रेम संबन्धो में मधुरता आयेगी। आप पर व्यर्थ का आरोप लगाया जा सकता है।
21 से 30 सितम्बर तक-आप अपने व्यवहारिक कुशलता के कारण सभी विरोधी पक्षों को अपने अनुकूल कर सकते है। आपके स्वजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति होगी।
शुभ तिथियाँ 25,16,07,03