

01 से 06 अगस्त तक – आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है। असंयमित व अमर्यादित प्रेम संबंध प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकते हैं। यात्राओं से नई-नई संभावनाओं का जन्म होगा। आकस्मिक समस्याओं के समाधान हेतु बजरंग बाण का 21 बार पाठ करें।
07 से 13 अगस्त तक-विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। विदेश जाकर पढ़ने में मन नहीं लगेगा। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थी को वीजा, इमीग्रेशन आदि के कागजात में परेशानी आयेगी। परिश्रम करने से कुछ सार्थक परिणाम मिलेंगे। सूर्य तेजबल प्राप्ति स्वप्रक्षेपण दीक्षा विद्यार्थियों को नई ऊँचाई पर ले जायेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 अगस्त तक-यह सप्ताह बहुत शानदार तरीके से निकलेगा। इस सप्ताह पैसा, सुकून, मौज, सफलता सब कुछ होगा। इस समय संतान की शिक्षा, विद्या अध्ययन व कैरियर पर धन खर्च हो सकता है, व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये आप पुरजोर प्रयत्न करेंगे। आप इस समय कोई नया कार्य भी करेंगे तो सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
21 से 31 अगस्त तक- आप खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। मेहमानों का आगमन आपको हर्ष व उत्साह से भर देगा। पति-पत्नी के मध्य हल्की-फुल्की नोंक-झोंक चलती रहेगी। परिवार में स्थितियां यदा-कदा तनावपूर्ण रहेंगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में किसी पर भी भरोसा आपको ले डूबेगा। सहकर्मी पर नजर रखें।
शुभ तिथियां 14, 19, 21, 24
01 से 06 अगस्त तक –माह का प्रारम्भ शांतिदायक रहेगा। समय खुशियां प्रदान करने वाला है। आप सामूहिक गतिविधियों में तथा बैठकों में भाग लेंगे। आपकी पत्नी तथा बच्चे आपको सहयोग प्रदान करेंगे। निवेश, व्यापार आदि में आपको कटु सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी निवेश के मामलों में आपको किसी भरोसमंद व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है।
07 से 13 अगस्त तक-पुरानी चिंतायें समाप्त हो जायेंगी। परन्तु फिजूल खर्च बढ़ेगे, आप व्यर्थ के कामों में पैसा पानी की तरह बहा सकते हैं, इससे बचें, समय खराब है। घर वाले आपका मजाक उड़ा सकते है। मन में तरह-तरह की शंकायें व्याप्त रहेंगी। वाहनादि से चोट लगने के आसार है।
14 से 20 अगस्त तक-ज्ञानवर्द्धन करने का समय होगा। आप अपने भाग्य को खुद चमकायेंगे। अपने घर या कार्यस्थल में परिवर्तन ला सकते हैं। माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे। आप उत्साह से भरे होंगे, जिससे आप अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।
21 से 31 अगस्त तक-इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। कोई नई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। अपने भावी कार्यों को करने की योजना भी बना सकते हैं। जिन्दगी के प्रति एक नया जोश, साहस व ऊर्जा आपका मनोबल बढ़ायेंगे। इस बीच कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिससे आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप ऋर्षित्व संपूर्णता प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करे, शत्रु बाधा का समाधान होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 02, 07, 11, 20
01 से 06 अगस्त तक – यह सप्ताह व्यापार के लिये शुभ नहीं है, शत्रु व विरोधी हावी रहेंगे। अगर आप नौकरी में है, तो आपको अपने काम को गम्भीरता से अंजाम देना चाहिये। किसी के बहकावे में आकर कोई काम नहीं करें। काम-काज का दबाव तो रहेगा, परन्तु आप उस दबाव को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर लेंगे। आर्थिक क्षेत्र में इतने अनुकूल परिणाम नहीं रहेंगे। आपके लिये कृष्णमय सम्मोहन प्राप्ति दीक्षा करना श्रेष्ठ रहेगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 अगस्त तक-मानसिक शांति मिलेगी। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा। निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रोत्साहन के रूप में कुछ धन प्राप्त हो सकता है। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। शरीर में आलस्य का भाव विद्यमान रहेगा, धनहानि के प्रबल योग बने हुये है, अगर आप वाहन चलाते है, तो सावधानी रखें, क्योंकि ग्रह स्थितियां प्रतिकूल है। बिना बात ही आप किसी से उलझ पड़ेंगे।
14 से 20 अगस्त तक-व्यापार में कोई गलत निर्णय हो सकता है। जिससे धन हानि होगी, भावुकता में बहकर कोई निर्णय नहीं ले।
21 से 31 अगस्त तक-बनते कार्यों में अवरोध आयेंगे। विद्याध्ययन में रूकावटें आयेंगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से संबंधित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको असफलता मिलेगी। प्रतिभा व योग्यता का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। सौदेबाजी में नरमी रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ तिथियां 01, 20, 26, 29
01 से 06 अगस्त तक -नौकरी में खास सफलता के योग बने हुये है। व्यापार व कारोबार में आप नये हुनर, तकनीक या संसाधन मशीन का इस्तेमाल करके अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। व्यर्थ में ही आप किसी से उलझ पड़ेंगे, आप पर कोई आरोप लग सकता है, घर के किसी सदस्य के कारण आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। आप सूर्य तेजबल प्राप्ति स्वप्रक्षेपण दीक्षा सम्पन्न करें, जिससे अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 अगस्त तक-कोई नजदीकी व्यक्ति आपको आकर्षित करेगा और साथ ही शांति, सांत्वना और सुकून भी देगा। इससे आपका मेल-जोल बढ़ेगा। काम के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। आपका पूरा फोकस घर व परिवार पर रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिल बैठ कर निकालेंगे। वित्तीय गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। सरकारी दफ्तर में सफलता मिलेगी। कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है।
14 से 20 अगस्त तक-आपकी कोई वस्तु खो जाने का भय है। कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत से आप वह सभी हासिल कर लेंगे, जिसकी आपने कभी तमन्ना की है। मन में सकारात्मक विचारधारा का जन्म होगा। जल्दबाजी में कोई भी काम नहीं करे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।
21 से 31 अगस्त तक-किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह आपके लिये ज्यादा महत्त्व रखेगी। संघर्ष के पश्चात् नवीन कार्य सम्पन्न होने की संभावना है। साक्षात्कार, मीटिंग्स, सम्मेलन में व्यस्तता रहेगी। खाली पुलावों पर दृढ़ता से रोक लगाये।
शुभ तिथियां 01, 20, 25, 31
01 से 06 अगस्त तक –समय तनाव पूर्ण है, किसी भी काम को एकाग्रता से पूरा कर पायेंगे। आप अपना कार्य प्रदर्शन का स्तर बेहतर करने में सफल होंगे, बाहरी यात्रा करेंगे, जो कि सफल रहेगी। पैसों की आवक रहेगी। इस समय यह परिभ्रमण सुखद रहेगा।
07 से 13 अगस्त तक-सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। काम-काज में उन्नति होगी। आप योजना बनाकर लक्ष्यों के प्रति अग्रसर होंगे रोजी-रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी नुकसान दायक है।
14 से 20 अगस्त तक-इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगी, वहीं जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जायेगा। जल्दबाजी में किये गये फैसले का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं या वित्त संबंधी मामलों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। निवेश संबंधी मामलों में परेशानिया रहेगी।
21 से 31 अगस्त तक-आप कहीं मार्ग में बुरे फंस सकते है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर होगी। आपका पैसा कहीं बुरी तरह से फंस सकता है और वापिस आने की उम्मीद कहीं दूर तक नहीं है। पत्नी और मित्रों से अनबन रहेगी। नई साझेदारी कर सकते है। आप हरितालिका सर्वकार्य पूर्ति कामेश्वरी दीक्षा प्राप्त करें। जिससे आपकी सभी बाधायें समाप्त होंगी व जीवन में मंगलमय चेतना का प्रवाह होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 07, 12, 24, 28
01 से 06 अगस्त तक – कलह, वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े होने के कारण तनाव रह सकता है। अन्य कार्यों में भी समस्या होगी। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण लेने के देने पड़ सकते है। आत्मविश्लेषण व आत्ममंथन का समय है, कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत का प्रतिफल प्राप्त होगा।
07 से 13 अगस्त तक-लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। धार्मिक कार्य-कलापों में व्यस्त रहेंगे, जिससे तन और मन दोनों ही प्रफुल्लित होगा। किसी कानूनी मामलें में उलझ सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप किसी किसी समस्या में फंस सकते है। कार्यों में अवरोध से आप परेशान रहेंगे। आप इन सब के निवारण हेतु ऋर्षित्व संपूर्णता प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 अगस्त तक-नये-नये लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। इस समय आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से काफी सुदृढ़ स्थिति में रहेगा। अनजान व्यक्ति से लेन-देन भारी पड़ सकता है। मानसिक संतुलन बनाये रखें, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है। अविवाहित लोगो के लिये समय अनुकूल है।
21 से 31 अगस्त तक-आप खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। मेहमानों का आगमन आपको हर्ष व उत्साह से भर देगा। पति- पत्नि के मध्य हल्की- फुलकी नोंक-झोंक चलती रहेगी। परिवार में स्थितियां यदा-कदा तनावपूर्ण रहेंगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
शुभ तिथियां 02, 11, 26, 30
01 से 06 अगस्त तक –माह का आरम्भ सुखद रहेगा। कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद बेहतर पाने की आशा रखेंगे। स्वास्थ्य के मामलें में उठा-पटक रहेगी, लेकिन आप डरे नहीं, ऐसा गम्भीर कुछ भी नहीं होगा। दरअसल आपको इस दौरान कैरियर को संवारने के लिये बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आप कॉन्फ्रेंस या इंटरव्यू में व्यस्त रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता के योग हैं।
07 से 13 अगस्त तक-आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी वेतन वृद्धि के भी योग है। कैरियर व व्यवसाय में सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने खानपान का ध्यान रखें। नियमित व सुचारू रूप से पौष्टिक व अल्प मात्रा में भोजन ग्रहण करें। व्यर्थ न बोले। हमेशा तोल-मोल के बोलें।
14 से 20 अगस्त तक-आपकी खुशियां छिन सकती है। आप नजर दोष, टोने-टोटके के शिकार हो सकते है। बनते कार्य में अड़चने आयेगी। आप अपनी श्रद्धानुसार दान पुण्य करें। गुरूवार का व्रत करें तथा केले व वृक्ष की प्रति गुरूवार पूजा करें तो कष्ट कम होंगे। प्रतिस्पर्धा परीक्षा में सफलता के योग बन रहे है। आप अपने भावी लक्ष्य की तरफ अग्रसर होंगे। हरितालिका सर्वकार्य पूर्ति कामेश्वरी दीक्षा आपके लिये लाभकारी होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 31 अगस्त तक- इस सप्ताह घर में या आस-पास के लोगों से झगड़ा हो सकता है। आप परेशानी अनुभव करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आप पैरों से संबंधित व्याधि से पीड़ित हो सकते है, समय अच्छा नहीं है।
शुभ तिथियां 04, 12, 16, 25
01 से 06 अगस्त तक -माह का प्रारम्भ ठीक नहीं होगा समय परेशानियों से भरा है, जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा, धन विद्या संबंधी मामलें में आपके लिये महत्त्वपूर्ण रहेंगे। आप पर नये विचार और अनुभव हावी रहेंगे। आप किन्हीं गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
07 से 13 अगस्त तक-दिन सामान्य रहेंगे, इस समय आप प्रेम, रोमांस से लबरेज रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा अपना एक लक्ष्य निर्धारित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकत्रत करेंगे। चोरी या सामान गुम होने की भी प्रबल संभावना है।
14 से 20 अगस्त तक-काम में कामयाबी मिलने से आपके पिछले सारे तनाव व परेशानिया दूर हो जायेंगे। मन-मस्तिष्क में शांति रहेगी। आप अपने घरवालों को पूरा समय देंगे। आप इस समय कल्याणकारी कार्यों में भाग लेंगे। पति-पत्नी में आपसी मतभेद विकसित होंगे। आपके साथ धोखा या ठगी हो सकती है। मानहानि या अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। आप हर कार्य संभल कर करेंगे तो स्थिति में सुधार आयेगा।
21 से 31 अगस्त तक-नये लोगों से मित्रता या मुलाकात करेंगे। आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा, प्रतिष्ठा और धन संबंधित लाभ प्राप्त होगा। सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक या भावनात्मक रूप से आपको झटका लग सकता है। कृष्णमय सम्मोहन प्राप्ति दीक्षा प्राप्त करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 03,07, 26, 30
01 से 06 अगस्त तक –सर्वलाभकारी समय हैं, आप अपनी छवि जोरदार चमकायेंगे, यात्रा में थोड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखे तथा किसी पर अधिक विश्वास न करें। नई परियोजना शुरू करने के लिये उपयुक्त समय है। रचनात्मक गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। आप इस समय अपने हुनर को चमकाने और ज्ञानार्जन में लगे रहेंगे।
07 से 13 अगस्त तक-आप कोई भी कार्य शांति व निष्ठा से पूर्ण करेंगे। मंदिर में या भजन में समय बिताना आप पसंद करेंगे। कोई भी कार्य आप स्वेच्छा से करेंगे। साझेदारी में लाभ है। आप किसी विवाद की गिरफ्त में आ सकते हैं, कोई आपको ब्लैक-मेल कर सकता है, आप किसी गुप्त गतिविधियों में शामिल अथवा प्रेम-प्रसंग के चक्कर में फंस सकते हैं, चन्द्रज्योत्सना अप्सरा सिद्धि दीक्षा ग्रहण करें, सुरक्षा प्राप्त होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 अगस्त तक-आप हर फैसला सोच-समझकर करेंगे, जिसका दूरगामी परिणाम आपको प्राप्त होगा। किसी खास परिचित या रिश्तेदार की तबीयत गड़बड़ हो सकती है, जिसका आपको गहरा दुःख पहुंचेगा। मन में अस्थिरता की स्थिति रहेगी। आध्यात्मिक प्रगति के योग हैं।
21 से 31 अगस्त तक-इस महीने की शुरूआत सही नहीं है। आप व्यर्थ में समय गवायेंगे। आप धर्म संकट में फंस सकते हैं। आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। बहुत खराब समय है, हर कदम सोच-समझकर उठायें। मन में उद्विग्नता रहेगी। रमणीयता और शांति ही आपके लिये सब कुछ होगी। आप धैर्य व संयम रखते हुये शांति पूर्वक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें।
शुभ तिथियां 01, 08, 16, 28
01 से 06 अगस्त तक -ज्ञानवर्द्धक सामान्य सप्ताह होगा, आपका सर्वांगीण विकास होगा। आमदनी और खर्च दोनों में इजाफा होगा। लेकिन आपको इससे निपटने में दिक्कत पेश नहीं आयेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आप हर काम सोच-विचारकर करेंगे। आप निजी तौर पर आत्म-सुधार की कोशिश में लगे रहेंगे। साथ ही बहुत ही चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद अपने कैरियर, व्यवसाय व लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे।
07 से 13 अगस्त तक-समय अनुकूल है। इस समय यात्रा को टाले अन्यथा कष्ट की प्राप्ति होगी। चलते वाहन तकनीकि खराबी के कारण रूक सकते हैं।, अतः समय रहते चेक करायें। आपकी छवि समाज में बिगड़ सकती है। मानसिक संतोषकारी समय रहेगा। आपके मन में अच्छे सकारात्मक विचार बनेंगे।
14 से 20 अगस्त तक-बॉस की नजर आप पर रहेगी और अपने क्रोध का भंजन करें। जरा-सी निराशा से ही आप अकेलापन महसूस करेंगे। कुछ गुप्त बैठकें और क्रियाकलाप होने की संभावना है।
21 से 31 अगस्त तक-यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों से भरा रहेगा। आपके सामने कई नई चुनौतियां आयेगी। समय में सुधार आयेगा। अपनी हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा को बनाये रखें। पुराने ऋण आपको विचलित करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का आपको उपाय करना ही चाहिये, इस हेतु आप हरितालिका सर्वकार्य पूर्ति कामेश्वरी दीक्षा करें, जीवन में मंगलमय स्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 01, 04, 06, 24
01 से 06 अगस्त तक –काज-काज के दृष्टिकोण से पदोन्नति या महत्वपूर्ण पद्भार या कार्यभार आपको सोंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रबल संभावनायें हैं, हालांकि यह समय विद्यार्थियों के लिये ज्यादा उपयुक्त है। विभागीय परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम सकारात्मक आयेगा। धन निवेश के लिये यह समय उत्तम रहेगा।
07 से 13 अगस्त तक-आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में आप पूरा प्रयास करेंगे। व्यवहार व आदतों में सकारात्मक बदलाव अमल में लायेंगे। धनहानि के योग हैं। परिजनों या पति-पत्नी में आपसी मतभेद हो सकता है। भवन संबंधी कार्य बीच में ही अटक जायेंगे। आप सूर्य तेजबल प्राप्ति स्वप्रक्षेपण दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 अगस्त तक-यश, कीर्ति, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपके हाथों से ऐसा काम होगा, जिससे आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। इस समय आप में वह गुण मौजूद रहेगा कि आप शत्रु को भी मित्र बना लेंगे। कई कार्यों में आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी सलाह लेंगे। इस समय आप असधारण ऊँचाइयों पर होंगे।
21 से 31 अगस्त तक-दोनों ही प्रकार के प्रतिफल मिलेंगे। सुख के साथ दुःख, हंसी के साथ-साथ गम का साथ रहेगा। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा, परंतु व्यावहारिक व व्यावसायिक हालात कुछ खास संतोषजनक नहीं रहेंगे। घर के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भवन, वाहन, भूमि, भूखण्ड किसी चल व अचल सम्पति के लाभ की पूरी-पूरी संभावना व योग बने हुये हैं।
शुभ तिथियां 02, 06, 09, 31
01 से 06 अगस्त तक –सप्ताह का आरम्भ अशुभ घटनाओं से होगा। आप फालतू में ही किसी से उलझ पड़ेंगे। भागीदार व सहकर्मियों से सम्बन्धों में खिंचाव रहेगा। इस समय न ही किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें। आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
07 से 13 अगस्त तक-आपके अपने लोग ही आपको तकलीफ पहुँचा सकते हैं। वाहन द्वारा हानि होने की संभावना है, आपको चारों तरफ से अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपका हाथ फंस सकता है। आप ऋर्षित्व संपूर्णता प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। जिससे परिवार की रक्षा व बाधाओं की समाप्ति के साथ आर्थिक सुदृढ़ता बनेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 अगस्त तक-पारिवारिक फरमाइशों को पूरा करने में आप लगे रहेंगे। कैरियर में इस समय कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। जिन्दगी के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति व हालात पहले से बेहतर बनेंगे। इस दरम्यान व्यापार व कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ लग सकता है।
21 से 31 अगस्त तक-किसी मित्र या रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा धनहानि के पूरे योग व संभावनायें हैं। पारिवारिक संबंधों में तकरार रहेगी। कमर से नीचे के रोग उभरेंगे। यात्राओं के प्रबल योग बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।
शुभ तिथियां 04, 08, 10, 28