





दीपावली पर्व जब प्रारम्भ होता है तो उसके साथ ही साथ एक नववर्ष प्रारम्भ होता है, दिवस के प्रातः से ही स्नान ध्यान कर सर्वप्रथम तीन प्रकार के विशेष पूजन सम्पन्न अवश्य करना चाहिये। प्रथम पूजन अपने गुरु का, दूसरा अपने माता-पिता का और तृतीय पूजन अपने कुल देवता का सम्पन्न करना चाहिये, मनुष्य के जीवन में ये तीन व्यक्तियों की पूर्ण कृपा से ही जीवन संवरता है और इस विशेष दिवस पर उनका चिंतन कर इन शक्तियों को आत्मसात कर सके।
घर में सब स्थानों पर और घर के बाहर दीपक प्रज्ज्वलित करने की परम्परा है, यह कोई सामान्य परम्परा नहीं है, अग्नि मनुष्य की शक्ति का प्रतीक है। अमावस्या की रात्रि को कृष्ण रात्रि या कालरात्रि माना जाता है। ऐसी रात्रि में भी प्रकाश के द्वारा अंधकार को दूर किया जा सकता है। यह संकल्प भावना है। कैसी भी परेशानी की अंधकार युक्त कालिमा आ जायें, वह स्वयं अपने प्रयासों द्वारा इस अंधकार को दूर कर सकता है।
आज के जगत में व्यक्ति धन की लालसा में और लोभ की प्रवृत्ति से इतना अधिक प्रभावित हो गया है कि उसे उपरोक्त कथा में कोई सार्थकता नजर नहीं आयेगी। अपनी क्षणिक् प्रवृत्ति के पीछे इतने अधिक पागल हो जाते हैं कि वे निरन्तर धन और व्यापार के बारे में विचार करते रहते हैं। धन आर्थिक सम्पन्नता मनुष्य को बहुत कुछ दे सकती है, लेकिन प्रेम प्रसन्नता का भाव प्रदान नहीं कर सकती है। धन की उपयोगिता तभी तक है, जब तक आप उसे उपभोग कर सके। जब धन का उपभोग नहीं होता तो धन व्यक्ति के मन में और अधिक लालच प्रवृत्ति उत्पन्न करता है, व्यक्ति एक चक्र में फंसता रहता है आखिर व्यक्ति के जीवन में धन कितना आवश्यक है? क्यों आवश्यक है? और वह उसका किस प्रकार से उपभोग करें इस विषय पर व्यक्ति को विचार करना आवश्यक है।
शास्त्रों में धर्मार्थ काम मोक्षाणां पुरूषार्थ चतुष्टयम् कह कर मनुष्य की उन्नति के लिये चार प्रकार के पुरूषार्थ बनाये हैं, जिसमें सबसे पहला पुरूषार्थ धर्म, दूसरा धर्म लक्ष्मी, तीसरा काम (सन्तान उत्पन्न करना) और चौथा पूर्णता प्राप्ति के लिये साधना आदि सम्पन्न करना है।
इस प्रकार शास्त्रों में यह स्वीकार किया गया है, कि जीवन में धर्म का सबसे पहला स्थान होना चाहिये, धर्म के नियमों को मानना चाहिये और हमारे मन में देवताओं के प्रति, इष्ट के प्रति और अपने गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा होनी चाहिये, जिससे कि हम धर्म के पथ को पहचान सकें, अपने कर्त्तव्यों को जान सके व कर्त्तव्य मार्ग पर आगे बढ़ते हुये धर्म पालन के साथ लक्ष्मी प्राप्ति में सफल हो सकें। धर्म से ही सम्पन्नता आती है, परन्तु इसके साथ यह भी आवश्यक है कि हमें सम्पन्नता के लिये कुछ विशेष साधनायें और क्रियायें सम्पन्न करने से ही हम इस भाग-दौड़ की जिन्दगी में, प्रतिस्पर्धा के जीवन में, व्यापार और अन्य कार्यों के माध्यम से अर्थ संचय कर सकेंगे।
लक्ष्मी की पूजा आराधना तो सभी व्यक्ति करते हैं और यह प्रार्थना भी करते हैं कि हमारे घर में लक्ष्मी सदैव विद्यमान रहे, लेकिन इसके साथ यह बात ध्यान में रखना आवश्यक है कि लक्ष्मी सहसा प्रकट नहीं हो गई, लक्ष्मी समुद्र मंथन के पश्चात् उत्पन्न हुई जिसे भगवान विष्णु ने वरण किया। इसलिये जीवन में लक्ष्मी की प्राप्ति मंथन के पश्चात ही हो सकती है।
भाग्य अवश्य ही श्रेष्ठ स्थिति लाता है, लेकिन कार्य सिद्धि हेतु जीवन में हर समय मंथन आवश्यक है। जहां-जहां भी मंथन होगा वहां श्रेष्ठ वस्तु की प्राप्ति होगी। मंथन का तात्पर्य है मन में उस संकल्प शक्ति को प्रबल करना, जिससे बुद्धि एकाग्र और तीव्र हो सकें। लक्ष्मी के सम्बन्ध में कहा गया है कि ‘कर्म प्रभाव प्रकाशिनी’ जहां कर्म होता है, उसका प्रकाश और प्रभाव लक्ष्मी के रूप में प्रकट होता ही है। जो व्यक्ति अपने जीवन में निरन्तर मंथन नहीं करते आलसी, कामचोर, व्यसनी होते हैं उनकी बुद्धि कुंठित हो जाती है, और जीवन ठहर सा जाता है। बिना धन के धर्म का अस्तित्व आज के युग में सम्भव ही नहीं। इसीलिये धन की महत्ता सर्वोपरि है और महत्ता मानव के उत्पत्ति काल से आज तक रही है। इसीलिये शास्त्रों में कहा गया है, कि व्यक्ति को श्री सम्पन्न होना चाहिये, श्री सम्पन्न व्यक्ति ही समाज के आभूषण हैं।
केवल परिश्रम से ही धन प्राप्ति नहीं हो जाती, केवल शिक्षा प्राप्ति से ही लक्ष्मीपति नहीं बना जा सकता। हमारे समाज में चारों ओर सैकड़ों युवक घूमते दिखाई देंगे, जो हैं तो विभिन्न डिग्रियों से युक्त परन्तु उनमें से अधिकांश बेकार या बहुत ही छोटी तनख्वाह पर जीवन यापन के लिये बाध्य होते हैं। वे जीवन की आवश्यक वस्तुयें भी सुलभ नहीं कर पाते। मात्र परिश्रम और शिक्षा ही सब कुछ नहीं है, मात्र इनके माध्यम से लक्ष्मीपति या श्री सम्पन्न बनना सम्भव नहीं है। व्यापार में भी हम देखते हैं, कि अपनी तरफ से पूरा प्रयत्न करते हैं। बड़ी से बड़ी दुकान खोल लेते हैं, परन्तु इतने पर भी धन प्रचुर मात्रा में प्राप्त हो जाये यह सम्भव नहीं है, इसकी अपेक्षा हम यही देखते हैं कि जिसकी छोटी सी सुन्दर दुकान है, वह ज्यादा सम्पन्न हो रहा है, ऐसे भी निरक्षर सेठों को देखा है, जिनको चार लाइनें लिखनी नहीं आती, परन्तु वे लखपति करोड़पति हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं, कि परिश्रम और शिक्षा के अलावा हमारे जीवन निर्माण और जीवन की सम्पन्नता में भाग्य का भी बहुत बड़ा हाथ है। भाग्य होने में व्यक्ति सामान्य श्रेणी से बहुत ऊंचा उठ जाता है।
दुर्भाग्य और अलक्ष्मी की समाप्ति हेतु विशिष्ट साधना, हवन, विशिष्ट क्रियाओं के द्वारा गुरु सान्निध्य में ही संभव हो पाती है। लक्ष्मी साधना की सार्थकता तभी है जब व्यक्ति उसका उपयोग कर सके। यदि कोई वस्तु का उपयोग नहीं कर सकते तो उसकी सार्थकता भी नहीं है धन की सार्थकता भी तभी तक है जब उसका उपयोग, उपभोग कर सके उसे अपना सहयोगी बना सके, धन के ऊपर मनुष्य की बुद्धि हावी रहे मनुष्य की बुद्धि पर धन नहीं इसी मार्ग के द्वारा वह वास्तव में चारों पुरूषार्थ धर्म के द्वारा अर्थ, धर्म और अर्थ के सहयोग से काम और कामना पूर्ति से उस मार्ग को प्राप्त कर सकता है, जिसमें अमृत्व है परमात्मा है, पूर्णता प्राप्ति है।
सांसारिक जीवन का प्रत्येक क्षेत्र धन से जुड़ा हैं धन के अभाव में गृहस्थ जीवन की व्याख्या ही अधूरी है। धन पूर्ति के उधेड़बुन में जीवन का स्वर्णिम काल बीत ना जाये इसके लिये आवश्यक है कि साधक श्रेष्ठ मुहूर्त, चैतन्य स्थल, उत्तम काल खण्ड में सद्गुरुदेव की चेतना को प्राप्त करना चाहिये। जिससे कि अभावग्रस्त, धनहीन के जीवन में भी लक्ष्मी अपने सभी स्वरूपों में सतत् रूप से स्थापित हो सके।
इसी हेतु सद्गुरुदेव की तपोभूमि जो कि हर स्वरूप में ज्योतिर्मय चेतना से युक्त है, ऐसी दिव्यतम तपोभूमि लूनी धाम, जोधपुर में महालक्ष्मी युक्त साधनात्मक क्रियायें व रूद्राभिषेक व शक्तिपात दीक्षाओं के माध्यम से लक्ष्मी का वरण संभव हो सकेगा। सद्गुरुदेव द्वारा निर्मित दिव्यतम लक्ष्मी- नारायण मंदिर प्रांगण में आयु वृद्धि महाकाल कामदेव सौभाग्य गौरी शक्तिपात दीक्षा एवं हवन की क्रियायें सम्पन्न होगी। जिससे साधक सद्गुरुदेव की तपः शक्ति चेतना को पूर्ण रूपेण आत्मसात कर सके। साथ ही आर्थिक सुदृढ़ता, आरोग्यता, दीर्घायु जीवन सभी लक्ष्मियों से युक्त हो सके और अपने आपको सद्गुरुदेव चेतना से आप्लावित कर सके।
लूनी धाम सद्गुरुदेव की तप स्थली के साथ-साथ कर्म भूमि भी रही है। कर्म और साधना से ही सद्गुरुदेव जी ने किशोर अवस्था को प्राप्त किया है। साथ ही उस तेजमय चैतन्य भूमि पर माता-पिता का सानिध्य सभी सुसंस्कारों से युक्त होने की क्रिया और इन सभी के माध्यम से अपने जीवन को योगेश्वरमय चौसठ कला पूर्ण बनाने की ओर अग्रसर रहे हैं। ऐसी ही पूर्ण पवित्र ज्योर्तिंमय चेतनाओं से युक्त भूमि पर सद्गुरुदेव जी ने पूर्ण आत्मिक भाव से उस दिव्य धाम का निर्माण किया और सभी तरह के देव विग्रहों को पूर्ण चैतन्य स्वरूप में स्वयं स्थापित किया। ऐसे धाम में सद्गुरुदेव निखिलेश्वरानंद जी के साधक, शिष्य, अनुयायी दीपावली महापर्व पर साधनात्मक भाव चिंतन से सांसारिक सुखों की प्राप्ति हेतु क्रियाओं से निश्चिन्त रूप से जीवन में श्रेष्ठ भाव में आयु धन लक्ष्मी सौभाग्य संतान वृद्धि, यश, कीर्ति की प्राप्ति होती ही है।
17 अक्टूबर त्रयोदशी को रात्रि तक कैलाश सिद्धाश्रम-जोधपुर में पहुँचना अनिवार्य है।
18 अक्टूबर रूप चर्तुदशी के दिन प्रातः बेला में स्नान कर योगा प्राणायाम की क्रिया के बाद अपने इष्ट का पूजन प्रत्येक साधक द्वारा व्यक्तिगत रूप से गुरुदेव द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। जिससे कि चर्तुविघ्नहरण स्वरूप में आप पूर्णता से युक्त हो सके। अल्पाहार ग्रहण करने के पश्चात् आरामदायक वाहनों से गुरुदेव के साथ सद्गुरुदेव नारायण तपोभूमि लूनी धाम के लिये प्रस्थान करेंगे।
लूनी धाम में गुरु पूजन, गणपति पूजन और दुर्गा सप्तशती के चैतन्य श्लोकों के साथ ग्रह शांति और निखिल स्तवन व कनक धारा लक्ष्मी मंत्रों से प्रत्येक साधक द्वारा रूद्राभिषेक व हवन की क्रिया सम्पन्न की जायेगी।
रूद्राभिषेक की क्रिया प्रत्येक साधक द्वारा उसी दिव्य पारदेश्वर शिवलिंग पर की जायेगी, वह ज्योर्तिंमय शिवलिंग सहस्त्र कोटि मंत्रों से चैतन्य है। जिस पर बद्रीनाथ धाम में महामृत्युंजय रूद्राभिषेक सम्पन्न किया गया था।
पंजीकृत साधको को तपोभूमि लूनी में रिद्धि-सिद्धि शुभ-लाभ प्रदाता गणपति व महालक्ष्मी विग्रह तथा कनकधारा, कुबेर, श्री यंत्र व महाकाल कामदेव सौभाग्य गौरी जीवट साधना सामग्री प्रदान होगी व पूर्ण चैतन्य श्री सूक्त गणपति शक्ति मंत्रों से आपूरित पूजन व साधना सम्पन्न होगी। साथ ही आयु वृद्धि महाकाल कामदेव सौभाग्य गौरी शक्तिपात दीक्षा प्रदान की जायेगी। सभी साधकों द्वारा सद्गुरुदेव महा आरती सम्पन्न होगी साथ ही सुपाच्य महाप्रसाद प्रदान किया जायेगा।
19 अक्टूबर गुरुवार को पुण्य काल युक्त महालक्ष्मी पर्व पर कैलाश सिद्धाश्रम, जोधपुर में जीवन के सर्व शत्रुओं के शमन हेतु भैरव साधना और सहस्त्र सुखों की प्राप्ति हेतु सहस्त्र यश वैभव महालक्ष्मी दीक्षा व अंकन की चेतना के साथ ही अपनी न्यूनताओं और दोषों के शमन हेतु अन्य साधनात्मक क्रियायें सम्पन्न होंगी। जिससे कालरात्रि अक्षुण्ण महालक्ष्मी के रूप में जीवन में स्थापित हो सके।
पूर्व में ही पंजीकरण आवश्यक है, क्योंकि प्रत्येक सामग्री को चैतन्य करना होता है। साथ ही लूनी में सद्गुरुदेव द्वारा स्थापित सभी विग्रहों की पूजा व दर्शन कर सकें, श्रेष्ठ साधकों के लिये वाहनों की व्यवस्था करना आवश्यक है और तपस्थली पर यज्ञ (हवन) में साधकों को उचित स्थान प्राप्त हो सके तथा प्रत्येक साधक सद्गुरु से सम्पर्कित रह सके। इसीलिये पूर्व में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिससे कि गुरुदेव के सान्निध्य में सद्गुरु निखिल की तपोभूमि पर साधना, यज्ञ (हवन), मंत्र जाप की क्रिया सम्पन्न होगी। यह महालक्ष्मी दीपावली पर्व आपके जीवन में निश्चिन्त रूप से सहस्त्र लक्ष्मियों से युक्त हो सकेगा।
अन्य साधनात्मक क्रियायें पंजीकरण में सम्मिलित नहीं है।
समय से पंजीकरण करायें जिससे कि आप ही से सम्बन्धित साधना सामग्री मंत्र सिद्ध चैतन्य की जा सकें।
सम्पर्कः- जोधपुर कार्यालयः- 0291-2517025, 2517028, 07568939648, 08769442398
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,