





वैसे तो अनेक पर्व-त्यौहार सनातन धर्म में होते हैं, परन्तु आज के समय की बात की जाये, तो होली, नवरात्रि व दीपावली पर्व सर्वाधिक प्रचलन में है। जिसे अधिकांश भारतीय हिन्दू पूरी तन्मयता से मनाते हैं। अध्यात्म जगत में भी इन दिवसों का महत्वपूर्ण स्थान है। साधना सिद्धि व सम्पन्नता में इन दिवसों की महत्ता अक्षुण्ण व पूर्ण फलदायी है।
बंसत ऋतु की पूर्णता पर जब यह महापर्व दस्तक देता है, तो एक अनोखी तरंग, उत्साह, जोश पूरे प्रकृति में दृष्टिगोचर होती है। यह महापर्व वास्तव में शुद्धि और शोद्धन का पर्व है, जब हम हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ करने से पूर्व वर्ष भर की मलिनता को भस्मीभूत कर उस होलिकाग्नि की ताप से कुन्दन की भांति कान्तिमय होने की विशिष्ट क्रियायें सम्पन्न करते हैं।
यह अहोभाग्य है सिद्धाश्रम साधक परिवार का उसे ऐसे दिव्य विभूति महापुरुष का सानिध्य प्राप्त हो सका, जिन्होंने परम्परा, आडम्बरवादी, दिखावे पूर्ण सांसारिक क्रियाओं से हटकर इन चेतनावान क्षणो का विशिष्ट उपयोग साधनात्मक क्रियाओं द्वारा सम्पन्न करने का साहस व प्रेरणा प्रदान की और साधनात्मक मार्ग पर अविरल रूप से गतिशील किये हुये हैं।
इस सिद्धाश्रम साधक परिवार के बाहर की दुनिया देखने पर हमें यह आभास होता है कि वास्तव में हम क्या प्राप्त करने में सफल रहें। अन्यथा हमारा भी जीवन मलिन व दूषित पूर्ण कार्यो से युक्त होता है, जैसा कि इस विशिष्ट महापर्व पर अधिकांश देखने को मिलता है कि अधिकांश लोग, रंग-गुलाल, नशेबाजी और अन्य अर्नगल क्रियाओं के साथ मनाते हैं। यही हमारे जीवन का सौभाग्य है कि हम सद्गुरु नारायण के नन्हें सिपाही सद्मार्ग पर ही गतिशील हैं, भले ही अनेक साधक-साधिकायें किसी कारण साधनाओं में उच्चता को नहीं प्राप्त कर सके अथवा साधना नहीं सम्पन्न कर पाते, परन्तु कम से कम हमारा जीवन इन अर्नगल क्रिया-कलापों से सुरक्षित है।
होली उत्साह, आनन्द, हर्षोल्लास, नृत्यमय होने का महापर्व है, स्वयं को नवीन ऊर्जा, चेतना से भरने का दिवस है। हिरण्याकश्यप रूपी नास्तिक असुरी शक्ति पर प्रहलाद रूपी आस्तिकता के विजय का दिवस है, भक्त के द्वारा भगवान का साक्षात्कार करने का पूर्ण चेतनावान क्षण है। यह ऐसा दिवस है, जब प्रहलाद रूपी प्रत्येक शिष्य, साधक नारायण रूपी ईश्वर से जीवन में व्याप्त दुख, विषाद, दोष, बाधा रूपी असुर हिरण्याकश्यप से रक्षा की प्रार्थना, आराधना, साधना सम्पन्न कर अभय वरदान प्राप्त कर सके। यह तो नृसिंह अवतार अर्थात् नारायण का ही दिव्य चेतनावान दिवस है।
होली मनाने का मूल चिंतन भी यही है कि हम अपने जीवन की मलिनता को समाप्त कर नूतन, नवीन रूप में स्वयं का निर्माण करने हेतु ऊर्जा से युक्त होने की तैयारी कर लें, क्योंकि होली पश्चात् शक्ति पर्व इन्हीं क्रियाओं को आत्मसात करने का चिंतन-भाव है। हिन्दू धर्म में जीवन यापन की विधि इन्हीं रूपों में बतायी है, इसके पीछे का चिंतन यही है कि व्यक्ति अपने जीवन यापन और प्रगति, वृद्धि के लिये आवश्यक ऊर्जा को संग्रहित करता रहे, जिससे उसकी उन्नति-प्रगति में किसी भी तरह की बाधा, अड़चन उत्पन्न ना हो, और यदि उत्पन्न भी हो तो वह इन्हीं साधनात्मक ऊर्जा शक्ति के माध्यम से उन पर विजय प्राप्त कर सके।
इस दृष्टि से हमारे जीवन में ये विशिष्ट दिवस महत्वपूर्ण होते हैं, जिनका सही दिशा में उपयोग करना ही भावी जीवन के लिये सार्थक होता है और जीवन श्रेष्ठता, उच्चता प्राप्त करने में सफल हो पाता है।
होली पर्व का जो आनन्द वृन्दावन में गोप-गोपिकाओं के मध्य कृष्णमय होली का होता है, वह आनन्द ही वास्तविक है, ऐसे ही आनन्द की प्राप्ति गुरु चरणों में, गुरु के संग गुरु के धाम में होती है। जिसका वर्णन कुछ पन्नो पर नहीं अपितु उनके साथ उन आनन्द रंगों में भीग कर, प्रेम के सप्तरंगी रंगो में सराबोर होकर ही अनुभव हो सकता है। ऐसे आनन्दोत्सव पर मर्यादा भी विश्राम लेकर गुरु-शिष्य, सखा-प्रियतमा की तरह एक-दूजे पर प्रेम की वर्षा करते हैं।
साथ ही गुरुधाम की पावन चैतन्य भूमि पर सृजनात्मक चेतना का संचार होता है। यह भूमि दिव्य शक्तियों, चेतना से आपूरित है, जहां साधना सम्पन्न करने का अक्षुण्ण लाभ प्राप्त होता है।
वर्ष के दो पर्व जब सद्गुरुदेव अपने सभी मानस पुत्र-पुत्रियों को अपने पास बुलाते हैं, अन्य समय तो वे स्वयं जाते रहते हैं, आप सभी के मध्य पर यह होली महापर्व इन्हीं में से एक है, जब गुरुदेव की मनसा होती है कि उनके शिष्य रूपी पुत्र उनके पास आयें, बैठें और कुछ वे अपनी कहें, कुछ उनकी सुनें। वे सभी शिष्य अपने वास्तविक घर पर कुछ क्षणो के लिये आये, और यहां कि मिट्टी के अपनत्व, प्रेम, लगाव, स्नेह को प्राप्त करें, पूरा परिवार इस अवसर पर एक साथ उमंग, उत्साह आत्मयीयता के साथ सम्पन्न करें। फिर वे पुनः अपने गंतव्य की ओर लौट जायें, जहां भी उनका कर्मक्षेत्र है वहां लौट जायें, पर इन क्षणों में अपने पुत्रों की प्रतीक्षा गुरु रूपी पिता सदा करता रहा है——-करता रहेगा।
शिष्य रूपी समर्पित मानस पुत्र-पुत्रियों का भी कर्तव्य है, कि वे ऐसे दिव्य अवसरों पर आत्मीय रूप से जुड़े गुरुदेव के धाम अवश्य पहुंचे। यह शिष्य का कर्तव्य होना चाहिये कि वे अपनी विषमताओं से पार होने के लिये इन दिव्य क्षणों को आत्मसात करें। क्योंकि यह अवसर प्रेम, आनन्द के साथ एक दिव्य तांत्रोक्त महापर्व है, जब गुरुदेव अनेक विशिष्ट क्रियाओं के माध्यम से दिव्यता धारण करने की विधि समझाते हैं। जीवन को चेतनावान, ऊर्जावान, स्फूर्तिवान बनाने की क्रियायें सम्पन्न कराते हैं।
होली पर्व पर विध्वंस और सृजन दोनों की क्रिया सम्पन्न की जाती है, वर्ष का होली ही ऐसा महापर्व है, जब नकारात्मक ऊर्जा या मलिन शक्ति, पाप-ताप, दोष, बाधा का विध्वंस होली दहन के माध्यम से सम्पन्न किया जाता है, और इसी होली अग्नि के ताप से सृजनात्मक ऊर्जा आत्मसात करने की भी साधनात्मक क्रियायें सम्पन्न की जाती हैं।
इस हेतु ऐसे दिव्य अवसर की महत्ता को हमें गम्भीरता से समझना चाहिये, इसके मूल चिंतन को ध्यान में रखकर उसी रूप में क्रियायें करने से जीवन में सद्स्थितियों का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रगति का मार्ग खुलता है। गुरुत्व शक्ति कृष्णमय होली महोत्सव में आपका हृदय भाव से सपरिवार आमंत्रण है। इस दिव्य अवसर पर कैलाश सिद्धाश्रम के विशाल साधना हाल में सिद्धाश्रम संस्पर्शित नारायण भगवती साधनात्मक शक्तिपात दीक्षा व शत्रु संहारक महाकाली कर्ण पिशाचिनी दीक्षा सद्गुरुदेव होलिका दहन की श्रेष्ठतम क्रिया के साथ सम्पन्न करेंगे। जिससे जीवन के अवरोध, अटकाव, दीन-हीन स्थिति, अभाव पूर्ण अवस्थायें होलिकाग्नि में भस्मीभूत हो सकेंगे और जीवन हर स्वरूप में सर्व मंगलमय चेतना से आपूरित हो सकेगा।
आप के आने से आप सभी सच्चिदानन्द महाराज नारायण भगवती स्वरूप शिवमय गुरु चरणों में बैठ कर अपने जीवन का नवनिर्माण विविध रंगों के आलोक से करने में सफल होंगे। जिससे जीवन में सभी रंग सुख-समृद्धि, प्रसन्नता, सम्मोहन, सौन्दर्य ओज, तेज, कान्ति, प्रेम, आनन्द का पूर्ण रूपेण आगमन हो सकेगा।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,