





ब्रह्माण्ड में घटित होने वाली प्रत्येक क्रिया का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। जिस प्रकार ऋतु परिवर्तन होने पर हमारे भाव, विचार, क्रियाओं, रहना, खाना-पीना आदि में परिवर्तन होता रहता है। उसी तरह ब्रह्माण्ड में घटने वाली घटना से उत्पन्न हो रहीं तरंगे मानव जीवन को प्रभावित करती हैं। जो व्यक्ति जितना अधिाक चेतनावान, सजग, जागृत होता है, वह व्यक्ति उतना ही अधिाक लाभ में रहता है। ऋतु में भी ऐसा ही होता है, जो किसान जागरूक होता है, वह मौसम के अनुसार बीज रोपण कर समय आने पर उसका लाभ प्राप्त करता है।
साधक भी एक किसान की भांति है, जो चेतनावान मुहुर्त, सिद्धि दिवस, महापर्व आदि की महत्ता को समझते हुये, उसके अनुसार अपनी साधनात्मक बीज का रोपण कर लेता है, समय आने पर जब वह बीज वृक्ष बनता है, जब उसे उस वृक्ष की साधनात्मक ऊर्जामय शीतलता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तब वह ऊर्जा शक्ति उसके जीवन की विषमताओं पर प्रहार कर, न्यूनताओं का शमन कर उसे भय मुक्त, अवरोध मुक्त, बाधा मुक्त जीवन प्रदान करती है। इसीलिये ऐसे दिव्य चैतन्य क्षणों का सद्-उपयोग साधक को अपने जीवन में निरन्तर करते रहना चाहिये। ये साधनात्मक चेतनायें साधक के पथ को निरन्त सुगम व सुरक्षित बनाते हुये प्रगति पर अग्रसर करते रहती है। जीवन के चतुर्मुखी विकास हेतु आगे के पृष्ठों पर विशिष्ट साधनायें प्रकाशित की जा रही हैं———-!
भगवान शिव की आराधना से रावण को प्राप्त स्थिर महालक्ष्मी साधना जो सम्पूर्णता से सभी लक्ष्मियों को चिर स्थायी निवास के लिये बाधय करने में समर्थ है—-!
जब रावण किशोरावस्था में तरूणाई की ओर बढ़ा तो एक दिन वह शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत कर हठकर चला गया और वह तपस्या की, भगवान शिव प्रसन्न हुये और बोले तुम इतनी कठोर तपस्या क्यों कर रहे हो तुम क्या चाहते हो? रावण ने उत्तर दिया- मैं लक्ष्मी को सिद्ध करना चाहता हूं, ऐसी लक्ष्मी जो सभी दुर्लभ पदार्थों से युक्त हो, जो चिर स्थायी हो, जो चंचल नहीं हो, जो मेरे घर में चिर स्थिर रहे और मेरे परिवार में मेरे घर में आने वाली कई पीढि़यों में किसी प्रकार की कोई न्यूनता न रह सके। भगवान शिव ने प्रसन्न होकर कैलाश पर्वत पर ही उसे सहस्त्र रूपा स्थिर महालक्ष्मी साधना सम्पन्न करने की आज्ञा दी। यह अपने आप में गोपनीय साधना है, इस साधना को करने के बाद निश्चय ही लक्ष्मी प्रसन्न होती ही है। कोई कारण ही नहीं कि इस साधना के बाद लक्ष्मी का आगमन ना हो।
वास्तव में यह साधना अपने आप में लक्ष्मी के सभी स्वरूपों को स्वयं में समेटे हुये है, जिसको सम्पन्न कर साधक रावण की तरह सर्व सुख-समृद्धिमय जीवन की प्राप्ति करता है।
इस साधना के द्वारा साधक के जीवन की अनेक समस्याओं का निराकरण होने लगता है-
इस साधना को सूर्य ग्रहण की चैतन्यता में शाम 07:18 बजे से रात्रि 09:43 बजे के मध्य सम्पन्न करना है। साधक दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाये और अपने सामने सहस्त्र लक्ष्मी स्वरूप महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित कर दें और किसी हवन पात्र में कुछ लकडि़या रख लें।
फिर गणपति, शिव, सद्गुरुदेव का धूप, दीप, पुष्प से पूजन करें और महालक्ष्मी यंत्र पर अपनी मनोकामनायें उच्चारित करते हुये रक्षा सूत्र बाधें और पंचोपचार पूजन कर निम्न मंत्र का 2 माला मंत्र जप लक्ष्मी आबद्व माला से करें।
मंत्र जप पश्चात अग्नि प्रज्ज्वलित कर उक्त मंत्र से ही 21 आहूतिंया दें। पश्चात् महालक्ष्मी व गुरु आरती सम्पन्न करें। दूसरे दिन यंत्र व माला किसी नदी या सरोवर में विसर्जित कर दें अथवा गुरु चरणों में दक्षिणा के साथ अर्पित करें।
एक ऐसी साधना जिसका प्रभाव इतना व्यापक होता है, कि कैसा भी संकट हो साधक जीवन में अनहोनी घटित हो नहीं सकती—!! साबर साधनाओं में भैरव साधना और महाकाली साधना प्रमुख साधना मानी गयी है, तंत्र के क्षेत्र में गुरु गोरखनाथ द्वारा रचित ये साधनायें तीव्र और तीक्ष्ण प्रभाव देने वाली मानी गयी हैं।
जीवन ऐसा नहीं है कि बाधायें पूर्व सूचनायें देकर आपके सामने उपस्थित हों। जिन बधाओं के बारे में जानकारी है, उन बाधाओं का सामना करने के लिये तो व्यक्ति अपने आप को तैयार कर लेता है, लेकिन जो बाधायें आकस्मिक रूप से आती हों, उनके लिये व्यक्ति तैयार नहीं रहता है और वे उसे एकदम गहरी पीड़ा देकर जीवन की धार ही बदल देती हैं। कई व्यक्तियों के जीवन में जो आकस्मिक उतार-चढ़ाव देखे गये हैं, वे इसी कारण होते हैं कि उनका शक्ति बल कमजोर होता है और संसार में थोड़ा बहुत प्राप्त करने के पश्चात् गर्व से भर जाते हैं और इसी गर्व घमण्ड के कारण आकस्मिक बाधा आने पर अवनति भी तीव्र होती है।
ऐसी स्थिति में निश्चय ही साधक को साबर साधनाओ का सहयोग लेना चाहिये, जिसमें भैरव और काली की विशेष साधना की जाती है। महाकाली जहां महाकाल शिव की शक्ति स्वरूपा है, वहीं भैरव शिव के द्वारपाल हैं और जिस घर में, जिस व्यक्ति के जीवन में भैरव और महाकाली समाहित हो जायें, तो उसे संसार की बाधाओं से डरने की क्या आवश्यकता है?
इस साधना के द्वारा साधक अपने जीवन की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष अर्थात जो बाधायें भविष्य में उसके जीवन में आने वाली हैं, उनका सामना करने के लिये आत्मबल से आपूरित होता है, जिससे वह बहुत गहरी चोट ना खाते हुये, संभल जाता है और पुनः अपनी स्थिति को दृढ़ करते हुये प्रगति पथ पर अग्रसर होता है। इसी के साथ यह साधना वर्तमान की बाधाओं को भी छिन्न-भिन्न कर मंगलमय जीवन प्रदान करती है।
पूर्व साधना की भांति ही इस साधना को भी 07:18 बजे से रात्रि 09:43 बजे के मध्य सम्पन्न करना है। साधक दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाये, अपने सामने तेल का दीपक जला दें, काली यंत्र के साथ गुरु चित्र भी स्थापित करें। फिर गुरु पूजन करके दो माला गुरु मंत्र जप करें। यंत्र का पंचोपचार पूजन करें, फिर संकट मोचक माला से निम्न मंत्र की एक माला मंत्र जप करें। मंत्र जप के पूर्व साधक अपने दाहिने हाथ में जल और तिल के दाने, चावल, पुष्प लेकर संकल्प करें, कि वह अपनी अमुक पीड़ा, बाधा, कष्ट अथवा सर्व विघ्न-बाधाओं के निवारण हेतु सकंट मोचन काली साबर साधना सम्पन्न कर रहा है, शीघ्र लाभ मिलें, ऐसा कहकर वह सभी सामग्री एक पात्र में डाल दें, फिर प्रत्येक मंत्र जप के साथ बायें हाथ में तिल के दाने लें और जप पश्चात् उसी पात्र में डालता जाये। ऐसा 108 बार अर्थात एक माला जप में करना है।
मंत्र जप पश्चात उस पात्र को स्वयं के सिर पर तीन बार घुमायें और घर से दक्षिण दिशा में पात्र की सभी सामग्री फेंक आये। साधना समाप्ति पर माला व यंत्र किसी निर्जन स्थान पर जमीन के अन्दर धंसा दें।
सम्मोहन शक्ति से व्यक्ति के अन्दर ऐसा सौन्दर्य व्याप्त हो जाता है, जिसके फ़लस्वरूप श्रेष्ठतम व्यक्तित्व भी उसकी ओर स्वतः ही आकर्षित होने लगते हैं और वह सभी को अपने दैवीय गुणों से स्वयं के वशीभूत कर लेता है।
जहां सौन्दर्य है वहां सम्मोहन की उपस्थिति होना आवश्यक माना जाता है और जिस व्यक्ति में सम्मोहित करने की कला उतर आयी वह असौन्दर्यवान रह ही कहां गया? यह सच है कि सम्मोहन और सौन्दर्य दोनों एक-दूसरे विरोधी नहीं वरन् परिपूरक हैं। यदि सौन्दर्य के मापदण्डों के अनुसार कोई न्यूनता हो, तो वह व्यक्ति में सम्मोहन गुणो की समाहिती से पूरी की जा सकती है।
मनुष्य में एक विशेष प्रकार की ऊर्जा और चुम्बकीय शक्ति है और इस का मुख्य केन्द्र मनुष्य की आंखे और उंगलियों के सिरे होते हैं। इस आकर्षण शक्ति को ही सम्महोन शक्ति भी कहते हैं। जिसमें यह चुम्बकीय शक्ति अधिक होती है, वह दूसरो को प्रभावित करने की ज्यादा क्षमता अपने आप में रखता है। इसके विपरीत जिसमें यह चुम्बकीय शक्ति कम होती है, वह दूसरों को प्रभावित करने में अक्षम होता है।
यदि इसी चुम्बकीय शक्ति के अणुओं के घनत्व को बढ़ा दिया जाये, तो वह चुम्बकीय शक्ति को बढ़ा सकता है और अपने जीवन को प्रभावी ढंग से जीने में समर्थ हो पाता है। कुछ विशेष क्रियाओं व साधनाओं के द्वारा इस चुम्बकीय शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।
सम्मोहन साधना के विशेष लाभ
रोग निवारण शक्ति- आज के युग में जटिलतायें अधिक बढ़ गयी है, जिसके कारण व्यक्ति अनेक मानसिक व शारीरिक व्याधियों से ग्रस्त हो गया है।
जाग्रत सम्मोहन शक्ति द्वारा ऐसे कष्टों से बच सकते हैं।
विचारों में प्रबलता- व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, दृढ़ता और प्रभावकारी गुण विचारों में प्रबलता से ही आ सकते हैं, इस साधना से विचार दृढ़ होते हैं।
स्मरण शक्ति में गहराई- सम्मोहन साधना से व्यक्ति किसी भी वस्तु को देख या पढ़ लेता है, तो वह उसके मानस पर अंकित हो जाता है।
एकाग्रता में वृद्धि- मन की एकाग्रता ही सफलता की आधार बिन्दु है, इस साधना से एकाग्रता में वृद्धि होती है।
वाणी में प्रभाव- साधक की वाणी में ओजस्विता एवं प्रभाव आ जाता है, लोग उसकी बातें माननें में गर्व महसूस करने लगते हैं।
आकर्षण वशीकरण- आकर्षण पूरे व्यक्तित्व की पहचान होती है, इस साधना के द्वारा साधक में ऐसी आकर्षण शक्ति विकसित होती है, कि वह किसी को भी अपने प्रभाव से वशीभूत कर लेता है और उसमें सूर्य के समान तेजिस्वता विद्यमान हो जाती है।
पूर्ववत् समय के अनुसार उत्तर दिशा की ओर मुंह कर आसन पर बैठ जायें, गुरु पूजन कर सम्मोहन यंत्र को स्थापित करें व उस पर कुंकुम का तिलक करें, पश्चात् सूर्य तेजस्वी माला से यंत्र पर त्राटक करते हुये 2 माला मंत्र जप करें।
मंत्र जप पश्चात् सभी सामग्री जल में विसर्जित कर दें अथवा गुरु चरणों में अर्पित करें।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,