हर साल अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। दोस्ती का रिश्ता ही दुनिया में एकलौता ऐसा रिश्ता होता है, जिसे इंसान खुद बनाता है। हर किसी की लाइफ में एक ऐसा शख्स जरूर आता है जिससे उसका खून का रिश्ता भले ही न हो पर वो जिंदगी भर के लिए उससे एक खास रिश्ते में जुड़ जाता है। इस साल (2024) भारत में मित्रता दिवस 04 अगस्त को मनाया जायेगा। वैसे अलग-अलग देशों में इसे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जहाँ भारत के अलावा मलेशिया, अरब अमीरत, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश में इस दिन को अगस्त के पहले रविवार में मनाया जाता है। वहीं दुनिया के अन्य कई देशों में इसे हर साल 30 जुलाई को भी सेलिब्रेट किया जाता है। जिंदगी में दोस्त की कितनी अहमियत है यह समझाने के लिए ही इस खास दिन को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अगर एक सच्चा दोस्त हमारे जीवन में न होता तो हम जीवन में मिलने वाली सबसे बड़ी खुशी से वंचित रह जाते, क्योंकि एक दोस्त ही ऐसा होता है जो कई बार बिना किसी स्वार्थ के हर परिस्थिति में खून के रिश्तों से भी ज्यादा हमारा साथ देता है।
जीवन में प्रगती करने और उसे सुखमय बनाने के लिए अनेक वस्तुओं और सुख साधनों की आवश्यकता पड़ती है। परन्तु एक साधन मित्रता के प्राप्त होने पर सभी साधन अपने आप ही इकट्ठे हो जाते हैं। एक सच्चे मित्र की प्राप्ति सौभाग्य की बात होती है। मित्र वह व्यक्ति होता है जिसे कोई पसंद करे, सम्मान करे और जिससे प्रेम मिले। मित्रता वह भावना होती है जो दो मित्रों के हृदयों को जोडती है। एक सच्चा मित्र निःस्वार्थ होता है। वह जरूरत पड़ने पर अपने मित्र की हमेशा सहायता करता है। एक सच्चा मित्र अपने मित्र को हमेशा उचित कार्य करने की सलाह देता है। लेकिन इस विश्व में सच्चे मित्र को ढूँढ़ पाना बहुत कठिन है। मित्रता का शाब्दिक अर्थ होता है मित्र होना। मित्र होने का अर्थ यह नहीं होता है कि वे साथ रहते हो, वे एक जैसा काम करते हो। मित्रता का अर्थ होता है एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का शुभचिंतक हो अर्थात परस्पर एक-दूसरे के हित की कामना तथा एक-दूसरे के सुख, उन्नती और समृद्धि के लिये प्रयत्नशील होना ही मित्रता है।
मित्रता सिर्फ सुख के ही क्षणों की कामना नहीं करती हैं। दुःख के पलों में भी मित्रता ढाल बनकर आती है और मित्र की रक्षा के लिए तत्पर होती है। मित्रता के लिए कोई भी नियम नहीं होता है अतः मित्रता किस से करनी चाहिए इस संबंध में निश्चित नियम निर्धारित नहीं हो सकते हैं। मित्र वह साथी होता है जिसे हम अपने सभी रहस्यों, संकटों और सुखों के साथी बनाते हैं। जिससे हम प्रवृत्तियों और आदतों से भिन्न होने पर भी प्यार करते हैं और उसे चाहते हैं। दोस्ती से एक मनुष्य को एक अच्छा दोस्त बनने, अच्छे दोस्त बनाने और आपकी दोस्ती को मजबूत रखने में मदद मिलेगी।
मित्रता का बहुत महत्त्व होता है। जब भी कोई व्यक्ति किसी अन्य के साथ स्वयं को परिपूर्ण समझे, उसके साथ उसकी मुसीबतों को अपना समझे, अपने गमों को उसके साथ बाँट सके। भले ही दोनों में खून का संबंध न हो, जातीय संबंध न हो और न ही इंसानी, सजीवता का संबंध लेकिन फिर भी वो भावनात्मक दृष्टि से उससे जुड़ा हुआ हो यही मित्रता का अर्थ होता है। एक राइटर को अपने कलम अपनी डायरी से भी वैसा ही लगाव होता है जैसा किसी मित्र से होता है। बचपन में छोटे बच्चों को अपने खिलौने से बहुत लगाव होता है वे उनसे बातें करते हैं, लड़ते हैं जैसे किसी मित्र के साथ उनका व्यवहार होता है वैसा ही व्यवहार वे उस खिलौने के साथ करते हैं। कई व्यक्ति ईश्वर से भी मित्रता करते हैं। वे सभी ईश्वर से अपने दिल की बातें करते हैं। वे भगवान से अपना सुख-दुःख कहकर अपना मन हल्का करते हैं। ईश्वर में आस्था ही ईश्वर से मित्रता कहलाती है। इन सब बातों का यह मतलब है कि मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो अकेला नहीं रह सकता है। उसे अपने दिल की बात कहने के लिए किसी-न-किसी साथी की जरूरत होती है फिर चाहे वो कोई इंसान हो, जानकार हो या फिर कोई निर्जीव सी वस्तु अथवा भगवान हो। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। सामाजिक प्राणी होने की वजह से वह अकेला जीवन यापन नहीं कर सकता है। वह सदैव अपने आस-पास के लोगों से मेल-जोल रखने की कोशिश करता है। हर मनुष्य के जीवन में कई लोग संपर्क में आते हैं और कई लोग सहयोग का आदान-प्रदान भी करते हैं।
मित्र बनाना सरल नहीं होता है। एक मनुष्य के अंदर कुछ विशेषताएं होनी जरूरी होती हैं। एक मनुष्य को अपने मित्र पर विश्वास करना चाहिए। एक मित्र को हमेशा अपने मित्र में दोष नहीं निकालने चाहिए। सच्ची मित्रता दोनों में ही समान होनी चाहिए। मित्रता का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता है। मित्र बनाना एक विज्ञान है, मित्रता बनाए रखना भी एक कला होती है। जब मित्र एक-दूसरे के प्रति दयालु और सहनशीलता नहीं रखते हैं तो मित्रता का अंत हो जाता है। मित्रता का उद्देश्य सेवा करवाने की अपेक्षा सेवा करना होना चाहिए। मनुष्य को कोशिश करनी चाहिए कि वह ज्यादा-से-ज्यादा अपने मित्र की सहायता कर सके। मनुष्य को सच्चे और झूठे मित्र में अंतर करना आना चाहिए। एक झूठा मित्र हमेशा अपने स्वार्थ के लिए मित्रता करता है लेकिन ऐसी मित्रता अधिक दिनों तक नहीं टिकती है। ऐसे झूठे मित्रों से हमेशा सावधान रहना चाहिए।
हमारा इतिहास दोस्ती के उदाहरणों से भरा हुआ है। प्राचीन समय में सभी मनुष्यों में एकता होती थी। मनुष्य ज्यादा सामाजिक था इसीलिए मित्रता को सर्वोपरी रखता था। इसी कारण से उस समय में धोखाधड़ी जैसे अपराध नहीं होते थे। दोस्ती के बहुत से उदाहरण पौराणिक काल में भी मिलते हैं जैसे श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती, राम एवं सुग्रीव की दोस्ती, पृथ्वी राज चौहान और चन्द्रवरदायी की मित्रता, महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की दोस्ती आदि। ये सभी ऐसे प्रमाण हैं जो आज हमें मित्रता का सही महत्त्व या मित्रता का अर्थ सिखाते हैं। लेकिन आज के समय में मित्रता की परिभाषा बिलकुल बदल गई है। मित्रता आपसी विश्वास, स्नेह और आम हितों के आधार पर एक संबंध है। सच्चे मित्र की पहचान उसके अंदर के गुणों से होती है। जो व्यक्ति आपको सच्चे दिल से प्रेम करता है वहीं एक सच्चे मित्र की पहली पहचान होती है। एक सच्चा मित्र हमेशा अपने दोस्त को अवगुणों और कुसंगति से हमेशा दूर रहने की प्रेरणा देता है। एक सच्चा मित्र कभी-भी मित्रता में छल-कपट नहीं करता है। एक सच्चा मित्र, मित्र के दुःख में दु:खी और सुख में सुखी होता है। एक सच्चा मित्र हमेशा अपने मित्र के दुःखों में अपने दुःखों को भी भूल जाता है।
मित्रता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे किसी अन्य रिश्ते से नहीं तोला जा सकता है। अन्य रिश्तों में हम शिष्टाचार की भावना से जुड़े होते हैं लेकिन मित्रता में हम खुले दिल से जीवन व्यतीत करते हैं। इसी वजह से मित्र को अभिन्न हृदय भी कहा जाता है। लोगों को हमेशा यही कामना होती है कि उनकी मित्रता उम्र भर चलती रहे जिंदगी में कभी भी ऐसा पल न हो जिसकी वजह से हमारी दोस्ती में कमी आये। मित्रता में हमेशा मित्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। मित्रता वह खजाना होता है जिससे व्यक्ति किसी भी प्रकार की अच्छी वस्तु प्राप्त कर सकता है। इस खजाने में केवल सद्गुण ही सद्गुण मिलते हैं। जीवन में हमेशा मित्रता परखने के बाद ही करनी चाहिए। मित्रता केवल पहचान होने से नहीं होती है मित्रता की सुदृढ़ नींव केवल तभी पडती है जब मित्र की धीरे-धीरे परख की जाती है। जीवन में आवश्यकता के अनेक रूप होते हैं और सच्चा मित्र उन्हें अनेक रूपों में मित्र की सहायता करता है। सच्चा मित्र हमेशा हितैषी होता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,