

जीवन की अनन्त इच्छायें है, जिनकी पूर्ति आवश्यक है सभी कामनाओं की पूर्ति के बिना जीवन में अतृप्ति का भाव और भटकाव बना रहता है। जीवन में तेज, ओज, आकर्षण, सम्पन्नता, शांति का वातावरण निर्मित नहीं हो पाता है। साथ ही जीवन की अपेक्षा और कर्त्तव्यों के बोझ से भाव की स्थिति दिन-प्रतिदिन और विकराल होती जाती है। जीवन पशु तुल्य हो जाता है। इसका एक कारण यह है कि अत्यधिक लोग तो पशुवत मंडरानें में ही अपना समय व्यय कर देते हैं। जिसके कारण स्थितियां विकराल बनती हैं। इच्छाओं की पूर्ति के लिये कोई क्रिया नहीं करते।
ऋद्धि-सिद्धि को अनन्त स्वरूप में ग्रहण कर जीवन की अभिलाषाओं को पूर्ण किया जा सकता है। अनन्त का तात्पर्य ही यही है जो कभी क्षय नहीं हो। ज्ञानी साधक द्वारा सर्व भौतिक सम्पन्नता प्राप्ति गणपति विनायक अनन्त दीक्षा प्राप्त करने से ही उसके भी जीवन में सुख, समृद्धि, धन, ऐश्वर्य, शुभ-लाभ, प्रेम, बुद्धि, वाहन, भू, भवन की प्राप्ति होती ही है। साथ ही गणपति विनायक तो सभी बाधाओं, विघ्नों का नाश करते ही है, और जिस प्रकार भगवान विष्णु सृष्टि के पालन कर्ता है, उसी प्रकार साधक भी अपने जीवन का स्वयं पालनकर्ता बनता है साथ ही शक्ति स्वरूपा लक्ष्मी सदा उसके साथ विद्यमान रहती है।
—————————————————————————————



सम्मोहन वशीकरण दीक्षा दूसरों के लिये नहीं अपितु स्वयं के लिये सम्पन्न किया जाता है, इस प्रयोग से साधक का शरीर विशेष प्रकार का चुम्बकीय तथा आकर्षण युक्त हो जाता है, चाहे उसका शरीर दुबला-पतला हो, कमजोर हो परन्तु चेहरे पर कुछ ऐसा आकर्षण आ जाता है कि जो भी उसे देखता है, स्वतः ही वश में हो जाता है।
इस दीक्षा के प्रभाव से व्यक्ति के शत्रु भी उसके वश में रहते हैं, अधिकारी अनुकूल होते हैं, और वह जिससे भी मिलता है सामने वाला तुरन्त प्रभावित हो जाता है और उसके कहने के अनुसार कार्य करता है, घर में लड़ाई-झगड़ा समाप्त हो जाता है, पत्नी तथा पुत्र कहना मानने लग जाते हैं और एक प्रकार से देखा जाये जो वह जहां भी जाता है उसके प्रभाव से उसके व्यक्तित्व और उसके आकर्षण से खिंचे हुये रहते हैं और जीवन भर उसके साथ रहने की इच्छा रखते हैं। बड़े-बड़े नेताओं, अफसरों, सुन्दरियों में यह गुण प्राकृतिक रूप से व्याप्त होता है। यदि आप व्यापारी या कर्मचारी हैं और सामने वाले से अपनी बात मनवाना चाहते हैं या आप इण्टरव्यू में या अफसर के सामने घबराते हैं, तो इस दीक्षा के माध्यम से स्वयं अपने चेहरे पर आकर्षण और सम्मोहन ला सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को हर किसी से अनुकूलता ही प्राप्त होती है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,