





इसीलिये जीवन में रूपवान, सौन्दर्यवान होना परम आवश्यक है, इससे मानव जीवन की कई कामनायें स्वतः ही पूर्ण हो जाती है। जहां पुरूषों के लिये कद-काठी, बलिष्ठ शरीर, स्वस्थ तन, तीव्र बुद्धि, शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता का होना महत्वपूर्ण है, वहीं स्त्री के लिये स्वस्थ-सुगठित काया, लम्बे-काले घने केश, सहज आकर्षण क्षमता, सुन्दर मुख, मोहक मुस्कान, बुद्धि चातुर्यता, घर-परिवार, संतान साथ ही साथ कार्यस्थल का संतुलन यह सभी गुणों का समावेश होना महत्वपूर्ण है। तभी ईश्वर द्वारा प्रदत्त यह मानव जीवन सफल एवं सुखद है।
इसी हेतु जब साधक-साधिकायें भगवान विष्णु द्वारा लिये सम्मोहन क्षमता से परिपूर्ण मोहिनी अवतार की साधना-दीक्षा ग्रहण करते हैं तब वे जीवन के समस्त पायदान पर सफलता प्राप्त करते हैं। फिर चाहे कार्यस्थल हो या पारिवारिक स्थिति ‘‘श्रीविष्णु मोहिनी आकर्षण सर्व कार्य सिद्धि दीक्षा’’ प्राप्त करने से साधक-साधिका कहीं भी अपनी बात मनवा लेने में पूर्णतया सफल होते हैं, सामने वाला व्यक्ति उनकी वाक् कला, सौन्दर्य से शीघ्र ही प्रभावित हो जाता है साथ-ही-साथ तनावपूर्ण स्थितियों में बुद्धि चातुर्यता व धैर्य के साथ निर्णय लेने की क्षमता भी प्राप्त हो जाती है।
श्री विष्णु मोहिनी आकर्षण सर्व कार्य सिद्धि साधना
किसी भी बुधवार अथवा रोहिणी नक्षत्र की सांध्य बेला के उपरान्त साधक या साधिका सुन्दर वस्त्र धारण कर पूर्वाभिमुख होकर बैठे और अपने सामने सफेद वस्त्र पर सर्वआकर्षण युक्त ‘सम्मोहन वशीकरण मोहिनी गुटिका’ स्थापित कर उसके चारों ओर ‘मोहिनी माला’ रखे और उन दोनों का संक्षिप्त पूजन करें। उसके बाद मोहिनी माला से निम्न मंत्र का 21 माला मंत्र जप करें-
मंत्र
।। ऊँ क्लीं मन मोहिनी सर्व जन मोहय मोहय वशीकरणाय् हुं ऊँ फट्।।
(Om Kleem Mana Mohini Sarva Jan Mohay Mohay Vashikaranaay Hum Om Phat)
यदि किसी व्यक्ति विशेष को सम्मोहित करना हो, तो ‘सर्व जन’ की जगह उस व्यक्ति के नाम का उच्चारण करें। ऐसा करने से वह व्यक्ति वशीभूत हो जाता है और स्वयं ही साधक के सामने आकर उपस्थित हो जाता है। यह साधना तीन दिवसीय है। तीन दिनों के उपरान्त इस यंत्र एवं माला को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,