

01 से 06 सितम्बर तक-माह की शुरुआत शानदार रहेगी। कार्यालय, घर व व्यवसाय के लिये आप संतुलित और उपयोगी बजट बनायेंगे। कुछ मंगल कार्य होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अपने जीवनसाथी से सलाह करके ही कोई निर्णय लें, साथ ही सभी सदस्यों की मंशा व सहयोग आवश्यक होगा।
07 से 13 सितम्बर तक- आप पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। स्वयं की कार्यशैली में निखार लायेंगे। आमदनी और खर्च दोनों बराबर रहेंगे। सब कुछ बड़े ही सहज ढंग से हो जायेगा। आर्थिक रूप से आप बहुत ही सुदृढ़ व मजबूत रहेंगे। विदेश यात्रा का भी योग प्रबल है, बुद्धि, कौशल संयम से कार्य करें, भागीदार से अच्छी ताल-मेल बनेगी, लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता भी है।
14 से 20 सितम्बर तक- विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर से जुड़े कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। लंबित पड़े काम पहले पूर्ण करेंगे। आप अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देंगे। समय अच्छा व्यतीत होगा। अपने जीवन साथी व घर-परिवार से मधुरता बनायेंगे। कुछ कष्ट की प्राप्ति संभव है। रूके हुये कार्यों को पूर्णता देने के लिये और सभी दैविक बाधाओं के निवारण हेतु मुण्डकाली धन प्राप्ति रोग मुक्ति सूर्य शत्रु सम्मोहन दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 सितम्बर तक- आप अनेक कार्यों को एक साथ करने का प्रयास करेंगे। आपको कुछ कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी, यदि आप धैर्य, संयम एवं सावधानी से कार्य करें, आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।
शुभ तिथियां- 01,03,07,24
01 से 06 सितम्बर तक- इस माह योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही आर्थिक समस्यायें हल होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। रोजगार में अवरोध तथा बंदिश रहेगी जिससे धन का आगमन रूक सकता है। काम बनता बनता रूक सकता है। इस समय आर्थिक हानि के योग बने हुये हैं। आप चन्द्रोमय लक्ष्मी धन सम्पदा दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
07 से 13 सितम्बर तक- किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप कोई नया वाहन खरीद सकते है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। जीवन साथी से सम्बन्ध अधिक मधुर होंगे। शरीर में थोड़ा आलस्य विद्यमान रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें, स्वस्थ बने रहेंगे।
14 से 20 सितम्बर तक- अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इंटरव्यू, साक्षात्कार में आप सफल होंगे। व्यापारी लोग आर्थिक दृष्टि से असफल हो सकते है। स्वास्थ्य हानि भी संभव है जिससे काम काज पर असर पड़ सकता है। अपने काम-काज को बहुत ही गम्भीरता से लें। लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते है। अत: सोच विचार कर निर्णय ले व लापरवाही से बचे।
21 से 30 सितम्बर तक-आप क्रोधित होकर किसी को बुरा-भला नहीं कहे अन्यथा वह आपका शत्रु बन जायेगा। आपके अपने लोग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, सदा ध्यान रखें जीवन में आने वाला प्रत्येक कष्ट अपनों के द्वारा ही प्राप्त होता है, साथ ही यह स्थितियां अत्यधिक कष्टकारी होती हैं।
शुभ तिथियां 03,05,22,27
01 से 06 सितम्बर तक- इस सप्ताह धन हानि के प्रबल योगायोग हैं। नये निवेश में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। आपके अपने लोग ही आपके सामने खड़े होंगे। अपमान या मानहानि का भय है। किसी अप्रिय जन के घर में आगमन से आपका मन खिन्न हो जायेगा।
07 से 13 सितम्बर तक- आपने जो भी योजनायें बनाई हैं, उसको पूरा करने के लिये एकदम उपयुक्त समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मध्यम ही रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता ही हाथ लगेगी, आपके मेहनत की कद्र होगी।
14 से 20 सितम्बर तक- राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कलह, वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। समय मानसिक संताप व कारोबार में नुकसान की सूचना दे रहा है। समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट होगा। शत्रु व विरोधियों से सतर्क रहें। प्रतिद्वन्द्विता व ईष्या के कारण आप नित्य नई समस्याओं से घिरे रहेंगे। भाइयों से चला आ रहा सम्पत्ति विवाद बढ़ सकता है। वर-वरद विजय श्री गं दीक्षा आपके लिये हितकर होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 सितम्बर तक- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ध्यान रख कर व्यवहार करें तो परिवार में मंगलमय वातावरण बनेगा साथ ही उन्नति प्रगति होती रहेगी, जिससे जीवन खुशहाल बनेगा और सुख-शांति युक्त होगा।
शुभ तिथियां 01,18,20,25
01 से 06 सितम्बर तक- माह का आरम्भ धनदायक साबित होगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। आप सामूहिक कार्यों में शामिल होंगे जिससे आपकी लोक प्रियता बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और प्रस्तुति भी जोरदार रहेंगी। आपको पूर्ण रूप से संतुष्टि मिलेगी। लेन-देन संबंधी कार्य निपटायेंगे। अचानक सभी काम ठहरे और रूके हुये से प्रतीत होंगे, घबरायें नहीं, सावधानी पूर्वक स्थितियों को संभालें।
07 से 13 सितम्बर तक- व्यवसायिक कार्यों में हानि की संभावना है। किसी भी कार्य में अधिक जल्दबाजी न करें। वाहन आदि भी सावधानी पूर्वक चलायें। ग्रहों की दृष्टि के कारण एक के बाद एक मुसीबत आपके ऊपर आ सकती है। अपने जीवन में आ रही प्रतिकूल स्थितियों के निवारण के लिये वर- वरद विजय श्री गं दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 सितम्बर तक- ग्रहों की दृष्टि बदलते ही आपका भाग्योदय होगा। समय आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके साथ रहेंगे। सहकर्मी व आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपकी सारी महत्वकांक्षायें पूरी होंगी। आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिये भेंट-मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। नये-नये लोगों से संपर्क बनेंगे।
21 से 30 सितम्बर तक- आपकी चिंतायें बढ़ेंगी। बच्चों की शिक्षा में रूकावट आयेगी, धन हानि के भी योग दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। रूपये पैसों की किल्लत रहेगी, जिसके कारण अनेक आवश्यकताओं की लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
शुभ तिथियां 16,21,23,27
01 से 06 सितम्बर तक- माह का शुरुआत पराक्रम भरा रहेगा। आपके सम्पर्क अधिक होंगे। सम्पत्ति के मामलों में परिवार के लोगों से विचार-विमर्श करेंगे। कहीं से रुका हुआ रूपया वसूल होगा। किसी बड़े व्यक्ति से सम्बन्धों में कटुता आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
07 से 13 सितम्बर तक- इस सप्ताह उत्साह वर्द्धक किसी समाचार की प्राप्ति हो सकती है। तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। युवा वर्ग अपने समय का सदुपयोग करेंगे, कैरियर को लेकर कोई योजना बना कर ही सफलता प्राप्त कर सकता है।
14 से 20 सितम्बर तक- किसी बड़े व्यक्ति द्वारा दिया गया आश्वासन मन को शांति देगा। किसी राजकीय परेशानी का शिकार हो जायेंगे। आपके अपने ही आपकी पीठ में छुरा घोंपेंगे। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा है। परिश्रम करने पर मन के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। राजकीय कार्यों में विघ्न आ सकता है। आप चन्द्रोमय लक्ष्मी धन सम्पदा दीक्षा ग्रहण करें जिससे प्रतिकूल परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
21 से 30 सितम्बर तक- सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा, व्यापार में गंभीरता से कुछ निर्णय लेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव होगा, भागीदार की हर गतिविधि पर आप नजर रखें। अत्यधिक भरोसा ना करें। रूपये पैसे की लेन-देन सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा हानि हो सकती है।
शुभ तिथियां 14,19,23,25
01 से 06 सितम्बर तक- माह का प्रारम्भ परिश्रम पूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत करने पर ही व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त यात्रा और घर व सम्पत्ति से सम्बंधित मामलों में व्यस्तता रहेगी। आप दूसरों के दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप बच्चों की पढ़ाई के लिये चिंतित रहेंगे।
07 से 13 सितम्बर तक- काफी दिन के बाद अपने प्रियजन से मिल कर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप व्यस्त रहने के बावजूद मौज-मस्ती के लिये भी समय निकाल ही लेंगे। निवेश में सावधानी बरतें। घर खर्च अधिक होगा। आप सावधानी पूर्वक काम का बीड़ा उठायेंगे। आप प्रतिशोध के साथ काम पर लौटेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक रहेगी।
14 से 20 सितम्बर तक- बच्चों की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, जैसे उनकी पढ़ाई, कैरियर के लिये निर्देश, शादी योग्य बच्चों के लिये जीवन साथी की तलाश आदि। आपके पास जो भी है, उसमें आप संतुष्ट नहीं होंगे। कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक रहेगी।अपने जीवन में भौतिक सुख व धन प्राप्ति,जीवन में अनुकूल स्थितियों की प्राप्ति हेतु सूर्यग्रहण चेतना युक्त सर्वपितृ दोष निवारण पूर्णता प्राप्ति सुख-समृद्धि दीक्षा आत्मसात् करें । दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 सितम्बर तक- आप व्यस्त रहेंगे, किन्तु स्वयं को अस्त-व्यस्त नहीं करते हुये सलीके से काम करें, पति-पत्नी में आनन्द पूर्ण वातावरण होगा आपकी लोकप्रियता और आकर्षण में वृद्धि होगी, समाज में सम्मानजनक स्थिति होगी।
शुभ तिथियां 15,20,24,26
01 से 06 सितम्बर तक- माह का प्रारम्भ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। काम व परिवार के मध्य संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक साहित्य को पढ़ने में समय व्यतीत होगा। सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद किसी की मध्यस्थता से समाप्त होंगे। जोखिम भरी रोमांचक यात्रायें आपको आकर्षित करेंगी। हास-परिहास व मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा।
07 से 13 सितम्बर तक- स्वास्थ्य के प्रति आप सतर्क रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें, किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। कहीं से अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप मुण्डकाली धन प्राप्ति रोग मुक्ति सूर्य शत्रु सम्मोहन दीक्षा आत्मसात् करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 सितम्बर तक- ज्यादा लाभ हासिल करने के लिये आप अपनी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल करेंगे। आर्थिक स्थिति व पक्ष काफी सुदृढ़ रहेगा। अत्यधिक खर्च से आप परेशान हो सकते है। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यवसाय में आप लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकेंगे, जिससे तनाव में रहेंगे, व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, तनाव के कारण परिवार में कलह क्लेश की स्थिति रहेगी।
21 से 30 सितम्बर तक- आप जितना श्रम करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। घर में किसी ना किसी रूप में लक्ष्मी का आगमन होगा। व्यापार कार्य में वृद्धि होगी जिससे जीवन में अनुकूल वातावरण निर्मित होगा, परिवार में खुशी का माहौल होगा ।
शुभ तिथियां 06,10,14,15
01 से 06 सितम्बर तक- माह का आरम्भ शुभदायक रहेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
07 से 13 सितम्बर तक- किसी अंजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करे, विश्वासघात कर सकता है। समय अनुकूल रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर आयेंगे। व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।
14 से 20 सितम्बर तक- आप लेखक हैं तो लेखन के क्षेत्र में नाम कमायेंगे। आप अपने क्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। आप कहीं भी जायेंगे, अपने पैर जमा लेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य गड़बड़ होने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। निराशा आप पर हावी रहेगी। किसी गुप्त समस्या से आप बहुत परेशान रहेंगे। आप सूर्यग्रहण चेतना युक्त सर्वपितृ दोष निवारण पूर्णता प्राप्ति सुख-समृद्धि दीक्षा ग्रहण करे जिससे आपको अनुकूल स्थितियां प्राप्ति होगी व आपके जीवन में आ रही बाधायें समाप्त होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 सितम्बर तक- आप काम और परिवार के बीच संतुलन नहीं बिठा पायेंगे। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। आप बैंकिंग, वित्तीय मामलों को पूर्ण रूप से हल करने का प्रयास करेंगे, आपके लिये आने वाला शक्ति पर्व एक ऐसा अवसर जब आप शक्ति की साधना के माध्यम से अपने जीवन की दुर्गतियों का शमन करने में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पायेंगे,
शुभ तिथियां- 08,12,16,17
01 से 06 सितम्बर तक- माह का आरम्भ रोमांच से ओत प्रोत रहेगा। शत्रु व विरोधी आपको हानि पहुंचाने के लिये प्रयासरत रहेंगे। संतान सम्बन्धी चिंता आप पर हावी रहेगी। आपको अपने परिश्रम के अनुरूप सकारात्मक परिणाम फिलहाल नहीं मिल पायेंगे। अत्यधिक समय ईश्वर आराधना व भक्ति में बीतेगा।
07 से 13 सितम्बर तक- आप कैरियर, काम या पेशे में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे, उन बदलावों का सकारात्मक लाभ नहीं प्राप्त हो पायेगा। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। जीवन में दुविधाओं का वातावरण रहेगा, कुछ समझ नही आयेगा क्या करें, एक अजीब सी स्थिति बनी रहेगी, बेहतर होगा आप वर-वरद विजय श्री गं दीक्षा ग्रहण करे, बाधाओं का निवारण हो सकेगा, साथ ही जीवन की गाड़ी पटरी पर आयेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 सितम्बर तक-आप इस समय आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जिसके कारण आप किसी भी समस्या से सुगमता से निपट लेंगे। रूपया प्राप्त होगा लेकिन खर्च भी अधिक होगा। कोई दैवीय शक्ति आपके पीछे रहेगी। पितरों की कृपा व आशीष इस पितृ पक्ष में प्राप्त करने का समय है। तर्पण व श्राद्ध की क्रियाएं सम्पन्न करें।
21 से 30 सितम्बर तक-फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही करें। किसी पर अधिक विश्वास न करें, उधार न दें। घर में प्रेम पूर्ण व्यवहार से शांति बनी रहेगी।
शुभ तिथियां 10,14,18,20
01 से 06 सितम्बर तक- माह का प्रारम्भ ठीक नहीं रहेगा। घर में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी अदृश्य शक्ति से आप परेशान हो सकते हैं। आप किसी को व्यक्त भी नहीं कर पायेंगे क्योंकि लोग आपको ही पागल समझेंगे। डॉक्टर को दिखाने से कोई फायदा नहीं होगा। आपको समझ में नहीं आयेगा की क्या करें। आप मुण्डकाली धन प्राप्ति रोग मुक्ति सूर्य शत्रु सम्मोहन दीक्षा ग्रहण करें । अनुकूल स्थितियां बनेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
07 से 13 सितम्बर तक- हर काम को जल्दी में करने से नुकसान होगा जिसका नतीजा आपके अलावा आपके परिवार को भी भुगतना पड़ सकता है। लोग आपकी निन्दा करेंगे। आप दूसरों को मदद करने के लिये जायेंगे पर अन्त में उनको नुकसान हो जायेगा। उच्च शिक्षा के लिये प्रयासरत लोगों को सफलता प्राप्त होगी, यदि वे अपने अध्ययन के प्रति गंभीर व जाग्रत रहें तो, साथ ही आपके निर्णय आपके जीवन में अहम बदलाव लायेंगे।
14 से 20 सितम्बर तक- बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस समय आप हर कार्य को सोच-समझ कर करेंगे। मौसम के अनुसार खान-पान करें। स्वस्थ रहने के लिये जीवनशैली में योग, प्राणायाम अपनायें। पति-पत्नी के बीच तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। बच्चों की जरूरत पूर्ण करने हेतु आप परेशान रहेंगे।
21 से 30 सितम्बर तक- समय शुभ दायक है, दूसरा आय का स्रोत खुलेगा। काम और घर परिवार के बीच ताल-मेल बिठाना मुश्किल होगा। आपके स्वभाव में थोड़ी कठोरता आयेगी। खुशगवार समय है। कार्यों के उचित परिणाम मिलेंगे।
शुभ तिथियां- 03,09,13,30
01 से 06 सितम्बर तक- माह का प्रारम्भ लाभदायक होगा, व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। साधना के माध्यम से मानसिक बल प्राप्त होगा जिससे विपरीत परिस्थिति को भी अनुकूल बना सकेंगे।
07 से 13 सितम्बर तक- योजना को क्रिया रूप में लाना आप अच्छी तरह से जानते हैं, इसी हेतु कार्यालय में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। घर में हर समय कुछ न कुछ समस्या रहेगी जैसे बीमारी, अस्थायी धन, मन-मुटाव, अशांत वातावरण, विवाह नहीं होना आदि समस्याओं से जीवन घिरा रहेगा, जिससे परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति रहेगी। आपके लिए आवश्यक है कि चन्द्रोमय लक्ष्मी धन सम्पदा दीक्षा ग्रहण करें, अनुकूल स्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
14 से 20 सितम्बर तक- व्यवसाय अच्छा चलेगा, मन में उठ रही सारी शंकाओं का समाधान होगा। काम में कोई गलती हो सकती है जिससे अधिकारी आप पर नाराज होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा व मन भी हल्का हो जायेगा। समाज सेवा या गुरु सेवा में कार्यरत रहेंगे।
21 से 30 सितम्बर तक-संभलकर रहना होगा, कहीं से अशुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है, मन में घबराहट रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें व दौड़ भाग करें, मनोकामना पूर्ति हेतु समय अति उत्तम है। अपनी गोपनीय बातें किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करे। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। पुराने शत्रु इस समय खत्म हो जायेंगे।
शुभ तिथियां 01,06,10,28
01 से 06 सितम्बर तक- माह का आरम्भ मिश्रित फलकारी रहेगा। समाज सेवा में रूचि बढ़ेगी। गरीब बच्चों की मदद करके आप आत्मिक संतुष्टि अनुभव करेंगे, मध्य में समय ठीक नहीं है। आप परेशानियों से डर जायेंगे, मन तनावपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल करना मुश्किल होगा।
07 से 13 सितम्बर तक- आप गोपनीय सौदे कर सकते हैं। आप आध्यात्मिक और मन की शान्ति के लिये किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं, जहां आप स्वयं को सहज महसूस करेंगे, और आत्मिक बल में वृद्धि होगी, मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा, ईश्वर के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य सफल होंगे। सफलता की झलक आपकी जीवनशैली में भी दिखेगी।
14 से 20 सितम्बर तक- आप अपने काम की आदत में सुधार के लिये प्रयासरत रहेंगे। आप दूसरों को आगे बढ़ने का मौका दे सकते है जिससे आप दूसरों के प्रिय बन सकेंगे। समय हानिकारक रहेगा। मन में तरह-तरह की शंकायें व्याप्त रहेंगी। आप वाहनादि धीरे एवं सावधानी पूर्वक चलायें अन्यथा चोट का भय रहेगा। आप सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्ति हेतु सूर्यग्रहण चेतना युक्त सर्वपितृ दोष निवारण पूर्णता प्राप्ति सुख-समृद्धि दीक्षा सम्पन्न करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 सितम्बर तक- आप में चैतन्यता रहेगी। आपको खुशी अनुभव होगी, वहीं आप अपने स्वभाव से सभी को आनंदित करेंगे। मीडिया से जुड़े लोग आपके सम्पर्क में आयेंगे। आप में काम करने की प्रबल इच्छा होगी।
शुभ तिथियां 04,08,26,31