

01 से 06 नवम्बर तक-किसी बात को लेकर प्रियजनों या पत्नी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में भी कमी आयेगी। आपको अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। अन्यथा आपके बारे में लोग संदेह भरी बाते करेंगे। अपनी गुप्त बातों को किसी के सामने न कहें। मेहमानों का आगमन इस सप्ताह संभव है।
07 से 13 नवम्बर तक-प्रतियोगिता या वाद-विवाद में सफलता हासिल करेंगे। कहीं से शुभ समाचार मिलेंगे। अध्यात्म, धर्म-कर्म, ज्योतिष, मंत्र-तंत्र की ओर झुकाव रहेगा। कहीं धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है जो लाभकारी साबित होगा। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी से मुख न मोड़ कर उन्हें अपना कीमती समय देंगे, जिससे आपकी सराहना होगी।
14 से 20 नवम्बर तक- इस सप्ताह आप व्यापार संबंधी नई योजनाओं को शुरू करने के लिये व्यग्र रहेंगे लेकिन बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विश्वासघात का भय बना रहेगा। घर में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी अदृश्य शक्ति से आप परेशान हो सकते है। अतः कंकाल भैरव दीक्षा द्वारा आप अपना लक्ष्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 30 नवम्बर तक-सप्ताह के अंतिम दिन को छोड़ कर शेष सप्ताह पूर्णतः अनुकूल व सुखद साबित होगा। योजना में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात सार्थक सिद्ध होगी। आप स्वतंत्र रहते हुये काम करेंगे। आप स्वयं को पहले से मुक्त महसूस करेंगे। कुछ गुप्त बैठकें और क्रियाकलाप होने की भी संभावनायें हैं।
शुभ तिथियां 12,19,21,26
01 से 06 नवम्बर तक-तेज रफतार से आपका कार्य होगा। मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी। आप अपने काम व व्यवसाय को प्राथमिकता देंगे, साथ ही घरेलू मोर्चे पर भी आप डटे रहेंगे। सामान्य समय है। आप साहस और काम करने के जज्बे से भरपूर रहेंगे, किन्तु काम विशेष हो नहीं पायेगा, फिर भी आप में आत्म संतुष्टि का भाव रहेगा।
07 से 13 नवम्बर तक-यह सप्ताह आपके लिये शानदार रहेगा। यात्रा से धन प्राप्त होगा। आप अपने कैरियर संबंधी फैसले सोच-विचार तथा अपने भरोसेमंद दोस्तों की सलाह से करेंगे। आज की तेज रफतार जिन्दगी में बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव नौकरी, संबंधों या खानपान की आदतों में भी हो सकता है।
14 से 20 नवम्बर तक-कैरियर और व्यक्तिगत लाभ के कार्यों में अपने अहम् को आड़े न आने दें, अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा न करें। आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी बड़े व प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात आपकी उन्नति के द्वार खोल देगी। कठोर परिश्रम के बलबूते आप सफलता अर्जित करेंगे।
21 से 30 नवम्बर तक-भावनाओं पर काबू रखें। आप अपने वर्तमान को सुरक्षित पायेंगे। समय की चाल धीमी व खराब है। आपको विवाद, मुकदमे आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते प्रियजनों या पत्नी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको काफी दिक्कतों व परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके लिये शीघ्र फलप्रदायक हेरम्ब गणपति दीक्षा लाभकारी रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 02,07,11,28
01 से 06 नवम्बर तक-लम्बे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी। आर्थिक लाभ का मार्ग पुष्ट होगा। कार्यों में आंशिक रूप से सफलता आपको मिल ही जायेगी। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी।
07 से 13 नवम्बर तक-भागीदार व पार्टनर की गतिविधि व कार्यकलाप पर पूरी नजर रखें। धार्मिक कार्यकलापों मे आप व्यस्त रह सकते हैं। आत्मविश्लेषण व आत्ममंथन करेंगे। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। वाद-विवाद में विजय हासिल करेंगे।
14 से 20 नवम्बर तक-विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर से जुड़े कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। लंबित पड़े काम पहले पूर्ण करेंगे। आप अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें। आर्थिक विषमतायें जरूर आपको घेरे रहेंगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से किसी मामूली-सी बात पर कहासुनी व अनबन हो सकती है। तनाव से राहत महसूस करेंगे। आपकी मेहनत की कद्र होगी। सगे सम्बन्धियों से सम्पर्क करेंगे और संतान की विवाह संबंधी बात-चीत आगे बढ़ायेंगे।
21 से 30 नवम्बर तक-किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। नये-नये विषयों पर अध्ययन व शोध करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका में तनावपूर्ण संबंधों की स्थिति रहेगी। सामाजिक महत्त्व के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। बुजुर्गों का सहयोग व उचित मार्गदर्शन आपको विपरीत हालात से निकलने में मदद करेगा। आप कार्तिकेय विजयश्री पराक्रम दीक्षा आत्मसात् करें तो उत्तम स्वास्थ्य तथा पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 01,20,26,28
01 से 06 नवम्बर तक-आप काम को पूरी कर्मठता व ईमानदारी से अंजाम देंगे। लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। किसी को उधार नहीं दें, आर्थिक परेशानी व असमंजस बना रहेगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। कीमती उपहारों की प्राप्ति होगी। परिवार व घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। संतान के विवाह के लिये चिंतित रहेंगे।
07 से 13 नवम्बर तक-शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रति दिन की जरूरतों का सामान जुटायेंगे। व्यापार में अपने व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वियों व प्रतिस्पर्द्धियों से आप आगे निकल जायेंगे। आप इस समय अपने सिद्धातों पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।
14 से 20 नवम्बर तक-क्रोध व वाणी को संतुलित रखें। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका से मेल-मुलाकात संभव है। राजकीय कार्य आसानी व सहजता से सम्पन्न हो जायेंगे। मन में बुरे-बुरे विचार आयेंगे। लोग आपको किसी के विरूद्ध भड़कायेंगे, परन्तु आप अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करेंगे। आप अपने कार्य और मन की शांति के लिये प्रतिदिन प्रातः गायत्री मंत्र का जप करें।
21 से 30 नवम्बर तक-आपकी राशि में स्थिति लाभकारी रहेगी। बुद्धि, विवेक, ज्ञान का सदुपयोग कर आप अपने लाभ में वृद्धि कर ही लेंगे। कहीं से फंसा हुआ या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। कोई पुरानी गलती व समस्या इस समय आपके सामने आकर खड़ी होगी। पुरूषोत्तम शक्ति गृहस्थ सुख समृद्धि दीक्षा ग्रहण करें आपके लिये हितकर होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 02,12,25,30
01 से 06 नवम्बर तक-समय अधिक ठीक नहीं है। बच्चों को ज्यादाढील न दें, उन्हें अकेला घूमने के लिये ना छोड़े, इससे इनका चरित्र कमजोर पड़ सकता है। आपका कोई गलत फायदा उठायेगा, अतः बेवकूफ मत बनिये और अपनी महत्ता को समझिये। आपको सफलता मिलेगी। आप अनुशासित रहेंगे। आप रमणीय स्थल पर सैर-सपाटा मनायेंगे।
07 से 13 नवम्बर तक-समय सुखद रहेगा। आप में शिष्टता का गुण विद्यमान रहेगा। आपका समय उत्तम रहेगा, आप एक अच्छे मित्र हो सकते हैं, आपको किसी के ज्यादा निकट रहना पसंद नहीं आयेगा। घर के बुजुर्ग का स्वास्थ अचानक खराब हो सकता है। हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियां हो सकती है।
14 से 20 नवम्बर तक-आप जो भी करेंगे, उसका कोई खास अन्दाज रहेगा। समयगति व सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। बच्चों की छोटी-मोटी जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे। सहकर्मी की भी आप काम में सहायता करेंगे। आपके भाग्योन्नति की राह कुछ आसान होगी। किसी बड़े व्यक्ति द्वारा दिया गया आश्वासन मन को शांति देगा। किसी राजकीय परेशानी का शिकार हो सकते है।
21 से 30 नवम्बर तक- व्यर्थ की चिंतायें सतायेंगी। आप इस समय कोई बड़े धर्म संकट में फंस सकते हैं। प्रयासों के अनुपात से प्रतिफल नहीं मिलने से मन में तड़प रहेगी। आप अन्दर-ही-अन्दर बहुत दुःखी रहेंगे। शत्रु व षड़यंत्रों से बचने के लिये सावधानी आवश्यक है। समस्याओं के समाधान हेतु कंकाल भैरव दीक्षा प्राप्त करें। आपके लिये हितकर रहेगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथिया 12,18,24,27
01 से 06 नवम्बर तक-स्थितियां विपरीत बन सकती है। इस समय आपकी परेशानियां व दिक्कतें बढ़ जायेंगी। पति-पत्नी में आपसी तकरार हो सकती है या अपने जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी परेशानी बढ़ा देगा। आप स्वयं पर नियंत्रण रखे, आप क्रोधित होकर किसी को बुरा-भला नहीं कहें अन्यथा वह आपका शत्रु बन जायेगा।
07 से 13 नवम्बर तक-किसी कानूनी मसले पर विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। आपकी उम्मीदें पूरी हो जायेंगी। किसी घनिष्ठ रिश्तेदार से मुलाकात होगी। व्यापार में कोई बड़ा सौदा या ऑर्डर हाथ में ले सकते हैं। मीडिया, कला, विज्ञान, साहित्य या संगीत जैसी चीजें आकर्षित करेंगी। नई परियोजना पर काम फिर से चालू होगा। संघर्षशील समय रहेगा प्रत्येक कार्य सोच समझकर तथा सलाह लेकर ही करें। आपके विरूद्ध अफवाहें भी फैलेंगी।
14 से 20 नवम्बर तक-आप अपनी रूचि के अनुसार निजी हितों से संबंधित कामों, शोध तथा अध्ययन जैसे कार्य कर सकते हैं। आपको ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। आप आराम करना चाहेंगे, लेकिन कर नहीं पायेंगे। खर्च भी बहुत अधिक होगा। आप कार्तिकेय विजयश्री पराक्रम दीक्षा ग्रहण करें। आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
21 से 30 नवम्बर तक-कड़ी मेहनत के बावजूद भी आपको कोई सफलता नहीं मिलेगी। आप किसी राजकीय परेशानी से घिर सकते हैं। शत्रु व विरोधी आपके विरूद्ध षड्यंत्र रचेंगे। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।
शुभ तिथियां 04,06,26,28
01 से 06 नवम्बर तक-मान-सम्मान, यश, प्रतिष्ठा का ग्राफ नई ऊंचाइयां छुयेगा। काम-काज में तथा कार्यशैली में बदलाव आयेगा। आर्थिक रूप से आप कमजोर रहेंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, असफलता व निराशा ही हाथ लगेगी। आप कंकाल भैरव दीक्षा ग्रहण कर अपने कार्यों को गति दे सकते हैं। दीक्षा न्यौछावर 1800
07 से 13 नवम्बर तक-इस सप्ताह लम्बे समय से चली आ रही चिंता का अंत होगा। मानसिक शांति मिलेगी। आप जिस काम को करने की एक बार मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, उस व्यस्तता से आपको धन भी प्राप्त होगा। नई-नई वस्तुओं की खरीददारी भी संभव है। क्रोध व आवेश से बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
14 से 20 नवम्बर तक-किसी घनिष्ठ व्यक्ति को याद कर आपकी आंखें भर आयेंगी। घर-परिवार इस समय आपकी प्रथम प्राथमिकता पर होंगे। भाई-बहनों के संबंधों में प्रेम की घनिष्ठता होगी। माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्ग का स्नेह व आशीष प्राप्त होगा।
21 से 30 नवम्बर तक-आप व्यापार व कारोबार में कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा व इंटरव्यू, साक्षात्कार में आप सफल होंगे। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी दिनचर्या के काम अस्त-व्यस्त हो जायेंगे। स्वास्थ में उचित सुधार के योग बन रहे हैं। कोई अवसर आपके हाथों से निकल सकता है। गुरू मंत्र का निरन्तर जप करना आपके लिये लाभदायक रहेगा।
शुभ तिथियां 03,13,16,25
01 से 06 नवम्बर तक-आपको आगे बढ़ने व उन्नति के अवसर तो प्राप्त होंगे, परन्तु आप उनका लाभ नहीं उठा पायेंगे। आपको चोट भी लग सकती है। ज्ञानवर्द्धन का समय है। कलह, वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। आप कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। व्यापार संबंधी समस्या सुलझ जायेगी। अदालती व कानूनी मसलों पर विशेषज्ञ की सलाह लेंगे।
07 से 13 नवम्बर तक- मांगलिक कार्यों में शिरकत करेंगे। आसपास का माहौल भी आपके प्रतिकूल ही रहेगा। रोजगार या कैरियर संबंधी समस्या हल हो जायेगी। आप स्वयं को प्रतिकूल परिस्थितियों के अनुरूप ढ़ाल लेंगे व समय का सदुपयोग करेंगे। आप हर कार्य में जीत हासिल करेंगे।
14 से 20 नवम्बर तक-राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। यह समय मिश्रित फलों को देने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करेंगे। आप में साहस व आत्मविश्वास पूर्ण रहेगा। उच्च अधिकरी पर आपका दबदबा रहेगा, जिससे आपके समस्त राजकीय कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होंगे। आप अपने बुर्जुगों की कृपा व आशीर्वाद से लाभ व उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
21 से 30 नवम्बर तक-मन उदास रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर भी आपको ऐसा लगेगा, जैसे स्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। लक्ष्य प्राप्ति में कुछ बाधा व रूकावट आयेगी। आप अपने आपको तनावग्रस्त महसूस करेंगे। लक्ष्य पर विजय प्राप्ति के लिये पुरूषोत्तम शक्ति गृहस्थ सुख समृद्धि दीक्षा प्राप्त करें बाधाओं की समाप्ति होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 04,07,23,28
01 से 06 नवम्बर तक-जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ग्लैमर, रहस्य और सौन्दर्य आपको आकर्षित करेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पिता-पुत्र में अनबन हो सकती है। पारिवारिक सुख-शांति को किसी की नजर लग जायेगी। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा आपको भारी क्षति उठानी पड़ सकती है।
07 से 13 नवम्बर तक-लम्बे समय से चली आ रही चिंता से राहत मेहसूस करेंगे। दूसरे स्थान में चार-चार ग्रहों के फलस्वरूप पैसा तो आयेगा, परन्तु पास में टिक नहीं पायेगा। रिश्तेदार व मित्रों का साथ आपको नैतिक व भौतिक सम्बल प्रदान करेगा। हालांकि व्यापारिक स्थिति अस्थिर रहेगी।
14 से 20 नवम्बर तक-आप आत्मनिरीक्षण करेंगे। आप दुनिया के रहस्यमय पहलुओं पर भी विचार करेंगे। सुकून व शांति से काम करना पसंद करेंगे। माता-पिता व बड़े बुजुर्गों की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होगी। इस समय प्रतियोगिता या किसी परीक्षा में आपको विजयश्री मिल सकती है।
21 से 30 नवम्बर तक-कारोबार में बेहतरी होगी। कानूनी मसले निपटाने के लिये आप वकील से सलाह मशवरा करेंगे। विदेश से कोई बड़ा अवसर हाथ लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों की सुख-सुविधा का पूरा-पूरा ध्यान रखेंगे। शत्रुओं तथा मुकदमों में विजय प्राप्ति के लिये कार्तिकेय विजयश्री पराक्रम दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 01,06,25,30
01 से 06 नवम्बर तक-आप खुले हाथों से खर्च करेंगे। मेहमानों की आवाजाही से आप परेशान होंगे। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। आप अपने गुस्से को काबू में नहीं रख पायेंगे। भाइयों या बहनों से मतभेद बढ़ेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, नुकसान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग है।
07 से 13 नवम्बर तक-आप अपने भावी लक्ष्यों की ओर अग्रसर होंगे। घर और वित्त पर अधिक ध्यान केन्द्रित करेंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप में अधिक-से-अधिक सहयोग की भावना रहेगी। बड़े दृष्टिकोण में अपने कार्य में अधिक ध्यान देंगे।
14 से 20 नवम्बर तक-समय लाभप्रद आयेगा। आप कोई भी कार्य करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। अपने आत्मविश्वास और क्षमता के कारण आप अपने प्रतियोगी को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। दूसरों के नजर में आपकी छवि सुधरेगी। प्रेम में सफलता मिल सकती है। आप अपने अविवाहित बच्चों के लिये सगाई संबंध के लिये प्रयासरत रह सकते हैं।
21 से 30 नवम्बर तक-किसी चीज के प्राप्त होने से आपको बहुत हर्ष, उल्लास होगी। प्रेम, रोमांस, मौज-मस्ती में लगे रहेंगे। मन में शांति का अनुभव करेंगे। वैवाहिक संबंध में जो विरोध और गलतफहमी थी वह किसी की मध्यस्थता से दूर हो जायेंगी। शीघ्र फलप्रदायक हेरम्ब गणपति सम्पन्न करने पर घर-गृहस्थी के प्रति चिन्ता मुक्त रहेंगे तथा गृहस्थ सुख प्राप्त होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800
शुभ तिथियां 01,04,06,24
01 से 06 नवम्बर तक-आप अपनी खुद की पहचान बनायेंगे आप इस समय अपने व्यवसाय व समाज से जुड़ी बैठकों व सम्मेलनों में भाग लेंगे व लोगों से सम्पर्क बनायेंगे। आप अपने परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे। नौकरी से संबंधित आपके कार्य पूरे होंगे। अपने बुद्धिबल व चतुराई से एक-एक व्यापारिक समस्याओं को सुलझाते हुये पर्याप्त धन कमायेंगे।
07 से 13 नवम्बर तक-ज्ञानवर्द्धक सामान्य समय रहेगा। भरोसेमंद व विश्वासपात्र साथियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है जिससे किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। आप पुरूषोत्तम शक्ति गृहस्थ सुख समृद्धि दीक्षा ग्रहण करें। जिससे सभी कमियां दूर होकर शांति होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 नवम्बर तक-समय नकारात्मक है, शत्रु व विरोधी प्रबल होकर आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। हाथ में आता-आता रूपया फिसल जायेगा। आपके राजकीय कार्य कुछ गति पकड़ेंगे। लंबित मुद्दों और विवादों को भी बखूबी निपटा लेंगे। उपहार आदि की प्राप्ति भी संभव है। यात्रा सुखद रहेगी। अपनों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
21 से 30 नवम्बर तक-लक्ष्मी का शुभागमन होगा। व्यापार में आप नये-नये तरीके व प्रयोग करके जो भी सार्थक तरीके होंगे, वह अपनायेंगे। जीवन शैली में बदलाव लायेंगे। यश-कीर्ति, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार व प्रियजनों के साथ व्यस्त रहेंगे। कटु सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ तिथियां 02,06,09,27
01 से 06 नवम्बर तक-अपने परिवार, प्रियजनों व स्वयं के लिये अच्छी जीवन शैली प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। कष्ट की प्राप्ति होगी। आप किसी को उसकी कमी का एहसास करायेंगे, कहीं से अशुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। विरोधाभास के बावजूद आप आगे बढ़ते रहेंगे। घर-परिवार व रिश्तेदारी संबंधों में कटुता दूर होगी।
07 से 13 नवम्बर तक-मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपको व्यवसाय में हानि का योग है। पुराने व नये मित्रों से धोखा मिल सकता है। अचानक कष्ट की प्राप्ति होगी। आप कंकाल भैरव दीक्षा प्राप्त करें, आपके लिये सर्वप्रकार से लाभदायक रहेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश कर सकते हैं जो लाभकारी साबित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800
14 से 20 नवम्बर तक-सप्ताह में अनावश्यक भाग-दौड़ रहेगी। कार्यों में विलम्ब होगा। परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। अपने कार्यालय व घर को सुव्यवस्थित करने में समय व धन खर्च करेंगे। युवा वर्ग अपने कार्यों को गतिशील बनाने के लिये प्रयासरत रहेंगे, विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
21 से 30 नवम्बर तक-जीवन में खुशियां प्राप्त होगी। आप हंसी-खुशी के माहौल व उच्च मूल्य मान्यताओं के साथ जीवन बितायेंगे। खर्चे बहुत बढ़ जायेंगे आपकी और आपके प्रियजनों की स्वास्थ्यगत दिक्कतें भी बढ़ जायेंगी। आप चुनौतियों का सामना साहस पूर्वक करेंगे।
शुभ तिथियां 04,08,10,25