

01 से 06 अप्रैल तक- माह का प्रारम्भ शुभ रहेगा। विशेष सूचनायें मिलेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य आसानी से हल हो जायेंगे। इस समय की गई यात्रा अच्छी रहेगी। नई मुलाकातें लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। ऐसे अवसर का आप पूर्ण लाभ उठायें। मौज-मस्ती में यह समय आराम से व्यतीत होगा। आपकी कीर्ति व यश चारों और फैलेगा।
07 से 13 अप्रैल तक- वैवाहिक संबंधों में दरार की स्थिति रहेगी जिससे आप चिन्ताग्रस्त हो उठेंगे। मामला बहुत आगे बढ़ जायेगा। क्योंकि चारों तरफ से निराशा ही हाथ लगेगी। समय अच्छा आयेगा। धन-प्राप्ति हेतु किये गये प्रयासों में सफलता हाथ लगेगी। कार्य परिपूर्ण होंगे। पुरानी समस्या किसी की मध्यस्थता से हल हो जायेगी।
14 से 20 अप्रैल तक- शरीर में आलस्य रहेगा। थकान व काम की अधिकता से बुखार, बदन दर्द जैसी समस्या भी उभर सकती है। राजनीति के क्षेत्र में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी। समय अच्छा है। रूके कार्य गति पकड़ेगे। यात्रायें सार्थक रहेंगी। नये-नये लोगों से मुलाकात होगी।
21 से 30 अप्रैल तक- दफ्तर में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई फैसला गलत साबित होगा। आपकी किसी गतिविधि से आपको नुकसान पहुँच सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। समय अच्छा रहेगा। आपमें पूरा जोश व उत्साह रहेगा। आप अपने अधिकारी को प्रसन्न कर पायेंगे। आप अक्षय धन लक्ष्मी वृद्धि दीक्षा प्राप्त करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
तिथियाः 01,03,07,24
01 से 06 अप्रैल तक- इस माह की शुरूआत प्रसन्नता युक्त रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होने का योग बन रहा है। किसी पर अधिक भरोसा न करें। समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है । खानपान पर नियंत्रण रखें। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते है। स्थितियों में सुधार आयेगा। लाभ की प्राप्ति होगी।
07 से 13 अप्रैल तक- अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। मन में भक्ति भाव जाग्रत होगा। कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दूसरों का सहयोग नहीं मिलेगा। आप काम और परिवार के बीच ताल-मेल बिठायेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा। पुराना अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा। दिन सामान्य रहेगा।
14 से 20 अप्रैल तक- बच्चों के विवाह, पढ़ाई, रोजगार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप पैसा कमाने के लिये पूरी कोशिश करेंगे मगर असफल होंगे। व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार लाभ प्राप्त नहीं होगा। मन उदास और चिड़चिडापन रहेगा। आप निखिलेश्वरानन्द ब्रह्म वर्चस्व दीक्षा ग्रहण करें अनुकूलता प्राप्त होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक-पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। आकस्मिक व्यय होगा। व्यवसाय में आपका लिया हुआ निर्णय गलत साबित होगा जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। गलत संगत से दूर रहें तथा कोई महत्त्वपूर्ण समाचार मिलने से कुछ राहत मिलेगी। अन्त में समय आपके पक्ष में होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। मित्र से मुलाकात होगी।
तिथियाः 03,05,22,27
01 से 06 अप्रैल तक- माह का आरम्भ सिद्धिदायक रहेगा। आपके द्वारा किये गये संकल्प इस समय पूर्ण होने के आसार हैं। आप बच्चों के कैरियर को लेकर कुछ प्रयास करेंगे। आर्थिक संकट बढ़ेगा। आपके मन में असंतुष्टि का भाव बना रहेगा। आप परोपकार के कार्यों में भी लगे रहेंगे। आय प्राप्ति के साधन बढ़ाने के प्रयास करेंगे जिससे मानसिक संतुष्टि हासिल होगी।
07 से 13 अप्रैल तक-आध्यात्मिक उन्नति में प्रयासरत रहेंगे। व्यापारिक कार्यों में निराशा हाथ लगेगी। साझेदारी में गलतफहमियों की बढ़ोतरी होगी। बच्चों को लेकर चली आ रही समस्या कुछ हद तक सुलझ जायेगी। मान-सम्मान व सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
14 से 20 अप्रैल तक- कैरियर में स्थिरता आयेगी। बच्चों के विवाह को लेकर जो प्रयास चल रहे थे, उसमें प्रगति होगी। मुकदमेंबाजी में विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं को मुंह की खानी पड़ेगी। सोची समझी योजना पूर्ण होगी। जिससे मन में हौसला और हिम्मत की बढ़ोतरी होगी। भीड़-भाड़ से बचे। उत्तम जीवन साथी प्राप्ति हेतु सद्गुरू आत्म कण-कण स्थापन दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक-इस सप्ताह आप परिवार के सदस्यों के साथ बाहर जा सकते हैं। आप में सहनशीलता का भाव विद्यमान रहेगा। परिवार के सदस्य के लिये कुछ आभूषण खरीद सकते है। आपकी प्रवृति विलासी रहेगी। जिसके कारण आर्थिक व्यय अधिक होगा तथा भौतिक सुख-सुविधा प्राप्त करेंगे। बेरोजगारों को प्रयत्न करने पर रोजगार मिलने में सफलता हासिल हो सकती है।
तिथियाः 01,18,20,25
01 से 06 अप्रैल तक- माह का आरम्भ उतना अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति तो अनुकूल रहेगी परन्तु आपके नजदीक के लोग ही आपको धोखा देंगे। व्यवसाय में कुछ नूतन नियमों को अमल में लायेंगे। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अपने काम-काज व परिश्रम से आप सभी का दिल जीत लेंगे। आप श्री हरि विपत्ति नाशक शत्रुहंता दीक्षा प्राप्त कर आने वाली विकट परिस्थितियों से बच सकते है। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
07 से 13 अप्रैल तक-क्रोध पर नियंत्रण रखें इच्छा के विपरीत स्थानान्तरण के भी योग बने हुये है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। व्यापार में निवेश के लिये बिलकुल उचित व सही समय है। कर्मचारी व भागीदारी की गतिविधि पर नजर रखें।
14 से 20 अप्रैल तक- प्रयासों के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं मिलेगी। आकस्मिक संकट के शिकार हो सकते है। आर्थिक स्थिति न्यून होने के कारण घर-परिवार का वातावरण कलह पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में पूरा जोर रहेगा। व्यवसाय में आपको नई दिशा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता के संकेत है।
21 से 30 अप्रैल तक-व्यापारिक कार्य करने का बड़ा ऑफर आपको इस समय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम के दीवाने हो जायेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में काफी कठिनाइयों व तनाव से आपको गुजरना पड़ सकता है। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। महिलायें सोच समझकर खरीददारी करें। कोई नई योजनायें भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
तिथियाः 16,21,23,27
01 से 06 अप्रैल तक– माह का प्रारम्भ आपके प्रतिकूल रहेगा। आप किसी से धोखा खा सकते है सावधान रहें। प्रत्येक काम में अड़चने व बाधायें आयेंगी। शत्रु की किसी हरकत से आप परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। आप बगलामुखी ब्रह्मास्त्र शत्रुहंता दीक्षा प्राप्त करें,समस्या हल होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
07 से 13 अप्रैल तक- किसी धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। भविष्य को लेकर कोई योजना व प्रारूप तैयार करेंगे। आप अपना कार्य बड़े ही धैर्य से सम्पन्न करेंगे। नकारात्मक सोच का त्याग कर सकारात्मक सोच को अपनायें जिससे व्यापार में नई तकनीक उन्नति के रास्ते खोल देगी। आप इस समय निवेश कर सकते है जो आगे चलकर आपके लिये लाभदायक रहेगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे, आवेश में आकर आप अपना नुकसान स्वयं कर लेंगे।
14 से 20 अप्रैल तक-राजकीय मामलों में आपको सफलता मिल जायेगी। कहीं बाहर जा सकते है। आध्यात्मिक जीवन में रूचि बढ़ेगी। आप जोश व उत्साह से काम करने को आतुर रहेंगे। व्यर्थ के व्यय से सावधान रहे। परिवार के साथ आनन्दमय समय बितायेंगे। दूसरों की कहीं बातों पर अधिक ध्यान न दें।
21 से 30 अप्रैल तक- वाद-विवाद हो सकता है। आप किसी समारोह में जायेंगे, जहां आप विशेष तौर पर आमंत्रित होंगे। काफी समय से भाइयों से चला आ रहा द्वेष भाव समाप्त होगा। सम्पत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जायेंगे। आपको दैवी बल प्राप्त होगा जिससे आप शांति महसूस करेंगे।
तिथियाः 14,19,23,25
01 से 06 अप्रैल तक- माह का आरम्भ सिद्धिदायक रहेगा। सरकारी क्षेत्र में रूके हुये कार्य सम्पन्न होंगे। मीडिया से संबंधित लोगों के लिये समय अच्छा है। प्रेम-प्रसंगों में माधुर्य और सन्तुष्टि प्राप्त होगी। अनायास चिन्ता आ सकती है। जिससे परिवार का वातावरण कलह पूर्ण रहेगा। व्यापार में हानि की संभावना है। आप अक्षय धन लक्ष्मी वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें। परिस्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
07 से 13 अप्रैल तक-नये कार्य को शुरू करने के लिये समय अच्छा है। अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रायें सफल होंगी। घर में कुछ शुभ कार्य होने की संभावना है। किसी से व्यर्थ विवाद भी हो सकता है, मन में तनाव रहेगा। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है सावधान रहें।
14 से 20 अप्रैल तक-आपका स्वभाव आपको आगे तक ले जायेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। मिलकर काम करने से कार्य सफलता मिलेगी। नया सम्पर्क आपके लिये लाभदायक सिद्ध रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत है। व्यापारिक दस्तावेजों को संभाल कर रखें।
21 से 30 अप्रैल तक-कोई दुर्घटना घटित होने की संभावना है सावधानी बरते। घर में वृद्धों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के विवाह, सगाई या पढ़ाई से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवन साथी के लिये नया आभूषण खरीद सकते है। बजट के अनुरूप ही कार्य करें अन्यथा लंबे समय के लिये उधार लेना पड़ सकता है। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पड़ोसियों से संबंधों में माधुर्य बना रहेगा।
तिथियाः 15,20,24,26
01 से 06 अप्रैल तक- माह का आरम्भ सिद्धिदायक रहेगा। पैसा व प्रभाव दोनों ही बढ़ेंगे। कठोर परिश्रम से आप सफलता हासिल करेंगे। गृहस्थ सुख में बढ़ोतरी होगी, जीवनसाथी से चली आ रही गलतफहमियां समाप्त होंगी। बैंक बैलंस में बढ़ोतरी के अवसर बढ़ेंगे। रोजगार में बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपने व्यवसाय व काम-धन्धे को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ायेंगे।
07 से 13 अप्रैल तक- मित्रों व सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। घर व दफ्तर दोनों में बेहतर तालमेल बिठाकर काम करेंगे। मिले-जुले प्रतिफल मिलेंगे। लाभ के साथ हानि, सुख के साथ दुःख का योग है। दैनिक कार्यों को त्वरितता से निपटायेंगे। कहीं से रूका हुआ धन वापिस आयेगा।
14 से 20 अप्रैल तक- संतान संबंधी चिंता रहेगी। अध्ययन, कैरियर को लेकर मन में चुनाव की समस्या बनी रहेगी। अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह से आपको रास्ता दिखाई देगा। बैंक, बीमा, निवेश, शेयर्स, टैक्स जैसे आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी।
21 से 30 अप्रैल तक- घर के दायित्व, संतान, पति-पत्नी व बड़े-बुजुर्ग आपके ध्यान के केन्द्र में रहेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। बनते-बनते कार्यों में बाधायें उत्पन्न होगी। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। अच्छे व्यवहार व मधुर भाषा से आप सभी को अपने पक्ष में कर लेंगे। आत्मविश्वास व मनोबल में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन रहा है। आप बगलामुखी ब्रह्मास्त्र शत्रुहंता दीक्षा ग्रहण करें परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
तिथियाः 06,10,14,15
01 से 06 अप्रैल तक- माह की शुरूआत साधारण रहेगी। कारोबार में इतने लाभ की आशंका नहीं है। परिश्रम का फल इच्छानुसार प्राप्त नहीं होगा। पड़ोसी व रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। शांति के लिये किसी मंदिर जा सकते है। चिंताओं व मानसिक तनाव से कुछ राहत आपको मिलेगी। कहीं से रूका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक, आध्यात्मिक, यौगिक गतिविधियों में समय देंगें।
07 से 13 अप्रैल तक- आप अपने कार्यों को समय से पूर्ण करने में व्यस्त रहेंगे। आपकी दिनचर्या प्रसन्न, समृद्ध व संतुष्ट रहेंगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य को लेकर हानि उठानी पड़ सकती है। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्र से सम्पर्क होगा।
14 से 20 अप्रैल तक- आप चारों तरफ से तनाव से घिरे रहेंगे। कोई बड़ा निवेश इस समय आपके अनुकूल साबित नहीं होगा सावधानी बरते। बच्चों व घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में आप व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान, यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। आप सद्गुरू आत्म कण-कण स्थापन दीक्षा प्राप्त कर परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाये। दीक्षा न्यौ. 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने से अनावश्यक परेशानी से बच सकते है। पति-पत्नी में तालमेल गड़बड़ होगा संयम बनाकर रखे। किसी भी दस्तावेज को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जाँच लें। कुछ नई वस्तु खरीद सकते है। आपने पूर्व में जो इंटरव्यू दे रखा था, उसमें सफलता प्राप्त होगी।
तिथियाः 08,12,16,17
01 से 06 अप्रैल तक- माह का प्रारम्भ फायदेमंद रहेगा। आप भविष्य में होने वाले कार्य के प्रति चिन्तित व प्रयत्नशील रहेंगे। व्यर्थ के झगड़ों में फंसकर आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पायेंगे। शत्रु क्रियाशील होकर हानि पहुँचाने की चेष्टा करेंगे। आप बड़ी-बड़ी योजनायें बनायेंगे। स्वयं के लिये वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे। आप श्री हरि विपत्ति नाशक शत्रुहंता दीक्षा प्राप्त करें सफलता आपकी होगी। दीक्षा न्यौ. 1500/-
07 से 13 अप्रैल तक- इस समय किया गया निवेश आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा। आपके काम की प्रशंसा तो होगी, किन्तु आर्थिक लाभ कुछ नहीं मिल पायेगा। समय आपके अनुकूल नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव ज्यादा चलेगा। विद्यार्थी वर्ग का मनपंसद काम पूरा होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसे आप बखूबी निभायेंगे।
14 से 20 अप्रैल तक- आप कहीं बाहर जा सकते है। कार्यस्थल पर अपने हित के लिये की गई वार्तालाप असर दिखायेगी। प्रेम-प्रसंगों के उजागर होने से घर-परिवार का वातावरण कलहपूर्ण होगा। अनचाही घटना से मन में भी अशांति रहेगी।
21 से 30 अप्रैल तक- बेहतर की तलाश में आप का इधर-उधर भटकाव रहेगा। संचार, मीडिया के क्षेत्र में आप नाम कमा सकते है। घर-परिवार में सुख-सुविधा भौतिक आवश्यकताओं को पूर्ण करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावना को समझेंगे। जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे। पैतृक संबंधी झगड़ों को निपटारा करने का सही समय है। अविवाहितों के लिये विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।
तिथियाः 10,14,18,20
01 से 06 अप्रैल तक- माह का प्रारम्भ आपके प्रतिकूल रहेगा। आवश्यकता से अधिक व्यय होगा। जिससे आर्थिक स्थिति में न्यूनता आयेगी। आपको किसी शुभ कार्य में पैसा खर्च करना पड़ेगा। मानसिक चिंतायें एक के बाद एक लगी रहेगी। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धि आपको नहीं मिल पायेगी। आप बगलामुखी ब्रह्मास्त्र शत्रुहंता दीक्षा सम्पन्न करें आर्थिक स्थिति दृढ़ होगी। दीक्षा न्यौ. 1800/-
07 से 13 अप्रैल तक-किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भविष्य को लेकर कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय आप लेंगे जो आपके हित में होंगे। आप अपने नियमों के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आयेगा।
14 से 20 अप्रैल तक-उच्चाधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आध्यात्मिक जीवन में रूचि बढ़ेगी। आपका परिश्रम रंग लायेगा। नये-नये लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। लम्बे समय से चली आ रही संतान संबंधी चिंता समाप्त हो जायेगी।
21 से 30 अप्रैल तक-काम-काज में की गई लापरवाही का नुकसान आपको उठाना पड़ेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे व आपको इसका उचित लाभ भी प्राप्त होगा। समाज सेवा या गुरू सेवा में भाग लेंगे। महिलायें खरीददारी करने को उत्सुक रहेंगी तथा स्वयं की एकत्र पूंजी भी व्यय करेंगी। अविवाहितों का विवाह का योग बन रहा है।
तिथियाः 03,09,13,30
01 से 06 अप्रैल तक- माह का प्रारम्भ आलस्य पूर्ण रहेगा। शरीर में व्याधि हो सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। आप व्यवसाय में स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करेंगे। आप मित्रों से मिलने का प्रयास करेंगे किसी रिश्तेदार, मित्र या संबंधी से कोई अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप परिवार के भविष्य के लिये योजनाओं पर विचार करेंगे। मकान की मरम्मत आदि मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
07 से 13 अप्रैल तक-बिना सोचे समझे कोई कार्य ना करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी। धन-संपति मामलों में आप सोच-विचार कर फैसला करें। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापारिक रूप से कोई खास सफलता प्राप्त नहीं हो सकेगी। ध्यान एवं साधना से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्र से सहायता प्राप्त हो सकती हैं।
14 से 20 अप्रैल तक-समय ठीक नहीं हैं। आपसे कोई गलती हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखे, अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि उठानी पड़ सकती है। दूसरों का ख्याल रखेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। जिन्दगी को शानदार तरीके से जीने की कोशिश करेंगे। आप अक्षय धन लक्ष्मी वृद्धि दीक्षा प्राप्त करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 अप्रैल तक-आप सामाजिक हित कार्यों में भाग लेंगे। भाई बहनों के बीच मधुरता बढ़ेगी। समय उचित है। परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते है। रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। संतान के विवाह की चिन्ता, प्रयास करने से शीघ्र ही दूर होगी। किसी निकट सम्बन्धी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य सध जायेगा। अनावश्यक व्यय से बचें।
तिथियाः 01,06,10,28
01 से 06 अप्रैल तक-माह का शुरूआत थोड़ा कठिन रहेगा। आप कठिनाईयों का सामना करते हुये किसी नये कार्य की योजना बना सकते है। व्यापार में अत्यधिक हानि हो सकती है, वहीं दूसरी और दफ्तर में उच्च अधिकारी से कहा-सुनी की परिस्थिति आ सकती है। घर के वृद्धों के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी से जुडे़ लोगों को लाभ की सम्भावना है। मन उदास रहेगा। आप सद्गुरू आत्म कण-कण स्थापन दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौ. 1800/-
07 से 13 अप्रैल तक-उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपको अपमान का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में रूकावट आ सकती है। कैरियर के बारे में सोची हुई सारी योजनायें बिगड़ जायेंगी जिसको लेकर चिंता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति दृढ़ करने के लिये विवेक से कार्य करना होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
14 से 20 अप्रैल तक-शत्रु व विरोधी आपका कुछ अहित नहीं कर पायेंगे। आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोग जरूर काम-काज में थोड़ी-सी अस्थिरता महसूस करेंगे। खर्चों पर भी इस समय नियंत्रण की आवश्यकता है। पति-पत्नी में आपसी तनाव रहेगा। किसी बड़ी कम्पनी के साथ मिलकर काम करने के योग बने हुये है।
21 से 30 अप्रैल तक-युवा वर्ग को वरिष्ठजन व बुजुर्गों की सलाह काम आयेगी। मानसिक रूप से आप प्रसन्न्चित रहेंगें। नवीन वस्तु की खरीददारी सम्भव है। दाम्पत्य संबंधों में भी मधुरता का रस घुलेगा। आर्थिक कार्यकलापों में व्यस्तता रहेगी। परिश्रम सफल होगा। अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
तिथियाः 04,08,26,31