

01 से 06 नवम्बर तक-यह सप्ताह उन्नति दायक है, जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी, आपका प्रभाव व पराक्रम आश्चर्यजनक रूप से बढ़ेगा, कर्ज दिया हुआ पैसा वसूलने का श्रेष्ठ समय है, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कुल मिलाकर यह सप्ताह शानदार है, पर दिया हुआ कर्ज वापस पाने के लिये आपको धैर्य रखना पड़ सकता है।
07 से 13 नवम्बर तक- इस सप्ताह आपकी सारी योजना धरी-धरी रह जायेगी, शत्रु व षड़यंत्रो से सावधान रहे, लाख मेहनत करने पर भी आपको उचित फल प्राप्त नहीं हो पायेगा, जीवन की गाड़ी धीमी गति से चलेगी, आलस व लापरवाही के कारण आप असफल होंगे।
14 से 20 नवम्बर तक- विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, दुर्घटना होने के योग, सहकर्मियों का असहयोग बना रहेगा। आपका बनता काम एकाएक बिगड़ जायेगा, अपनी योजना को व्यावहारिक धरातल पर लाने का प्रयास करेंगे। अपनी विजय सुनिश्चित हेतु आप सर्व विपत्ति विनाशक महाकाल प्रचण्ड भैरव दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
21 से 30 नवम्बर तक- सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, पति-पत्नी के बीच गलत फहमियों का दौर होगा, जिसके कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, किसी पर अति विश्वास करना नुकसान दायक है, नजर दोष का प्रभाव रहेगा, आपकी सफलता से लोग ईष्र्या करेंगे।
शुभ तिथियां- 01, 20, 26, 28
01 से 06 नवम्बर तक- व्यापार, नौकरी में आपकी सशक्त व कौशल पूर्ण कार्य क्षमता निखर कर सामने आयेगी, आर्थिक क्षेत्र में शानदार सफलता अर्जित करने में सफल होंगे, नौकरी में सहकर्मियों से विवाद अथवा मनमुटाव हो सकता है, काम-काज का दबाव ज्यादा रहेगा, कर्मचारियों को ज्यादा छूट ना दें। हितकर ना होगा।
07 से 13 नवम्बर तक- सम्पति निपटारे का योग है, पर आपको हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से भी स्थिति काफी हद तक नाजुक रहेगी, कोई अप्रिय घटना से बचने हेतु बजरंग बाण का 11 पाठ कर ही घर से निकलें, व्यापार में नुकसान के योग परिलक्षित हो रहे है, आर्थिक सुदृढ़ता व हानि से बचने हेतु कार्य व्यापार वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें, जिससे व्यापारिक व नौकरी में लाभ निरंतर प्राप्त रहेगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 नवम्बर तक- गृहस्थ जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आयेगा, यह बदलाव लम्बे समय तक स्थायित्व रूप से बना रहेगा। वाहन पर खर्च करना पड़ सकता है, कोई इलेक्ट्रानिक यंत्र से परिवार के सदस्यों के लिये भयावह हो सकता है, बच्चों को ऐसी वस्तुओ से दूर रखें।
21 से 30 नवम्बर तक-आयकर विभाग का रिफण्ड प्राप्त हो सकता है, बैंक, निवेश, शेयर्स, बीमा जैसी क्रियाओं में व्यस्त रहेंगे। परिवार की नाराजगी आपकी चिंता का कारण बन सकती है, कोई व्यक्ति आपका उपयोग कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकता है। महिलायें सावधान रहे, किसी पर भी भरोसा करना घातक होगा।
शुभ तिथियां- 02, 07, 1, 26
01 से 06 नवम्बर तक-व्यावसायिक वृद्धि में कोई उपलब्धि नहीं मिल पायेगी, नौकरी-पेशा वालों की भी सामान्य स्थिति रहेगी, लम्बे समय से बनी चिंता समाप्त होगी, बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है, अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें, कलह, विवाद, लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है, व्यापार में भी सप्ताह के अंत तक हानि हो सकती है,शत्रु संहारक भैरवाष्टक का पाठ करें।
07 से 13 नवम्बर तक- शत्रु व विरोधी हावी होंगे, धन प्राप्ति का मार्ग अवरूद्ध रहेगा, शत्रुओं की पैनी नजर आप पर बनी रहेगी, हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, महिलाओं से वांछित सहयोग प्राप्त नहीं हो पायेगा, विद्यार्थियों के लिये समय लाभप्रद है।
14 से 20 नवम्बर तक- बीमारी पर अत्यधिक धन व्यय होगा, विपरीत लोगों से सम्पर्क करते हुये सावधानी बरतें, कार्यों में शिथिलता और आलस्य से बचें, सामाजिक हित में आप द्वारा किया गया कार्य प्रशंसा का विषय होगा। आर्थिक रूप से भी सुधार की संभावना है।
21 से 30 नवम्बर तक- व्यक्तिगत रूप से कोई आपकी भावना को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आप काफी दुःख अनुभव करेंगे, संतान के शिक्षा और विवाह संबंधित समस्या सुलझाने में आपकी संतान सहायक सिद्ध नहीं होंगे, संतान को सही मार्गदर्शक और देवत्व चेतना की आवश्यकता है, जिससे वे सद् मार्ग पर गतिशील हो सकें। इस हेतु सद्गुरू निखिलमय जीवन सद् मार्ग प्राप्ति दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां- 12,19, 21, 30
01 से 06 नवम्बर तक- समय पूर्णतया आपके पक्ष में है, नये अनुभव प्राप्त होंगे, लम्बी यात्रा का योग है, सकारात्मक विचार से परिपूर्ण होंगे, आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त कर सकते हैं, मन लगा कर कार्य पूर्ण करें, परिवार में आनन्द का वातावरण बनेगा। आत्मसंतुष्टि का भाव बनेगा।
07 से 13 नवम्बर तक- सहकर्मी और रिश्तेदारों से किसी बात पर अनबन हो सकती है, पारिवारिक मोर्चे पर भी आप असफल होंगे, बाधाओं और रूकावटों से जीवन त्रस्त रहेगा, आय की बाध्यता बनी रहेगी। जीवनोपार्जन अत्यन्त मुश्किल से हो पायेगा, मित्रगण निराश करेंगे।
14 से 20 नवम्बर तक- इस सप्ताह की शुरूआत से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करें, वाहन को सावधानी पूर्वक चलायें, दुर्घटना का भय है। महिलाओं के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी, स्त्री रोग गंभीर समस्या का रूप ले सकती है, अपने स्वास्थय का ध्यान रखें।
21 से 30 नवम्बर तक- आपके द्वारा निर्धारित योजनाबद्ध कार्य पूर्ण होगा, सप्ताह के मध्य में शारीरिक पीड़ा, मानसिक व्याधियां, आर्थिक विषमताओं के साथ ही अपव्यय की स्थिति रहेगी, आप त्रिपुर भैरवी सर्वेच्छा पूर्ति दीक्षा ग्रहण करें जिससे इन स्थितियों से निजात पा सकते हैं, जिससे जीवन में पुनः सुख-समृद्धि, आर्थिक सुदृढ़ता बनेगी। सही समय है अपने कौशल का सही उपयोग करने का जिसमें ईश्वरीय शक्ति आपकी सहायक होगी। यह दीक्षा आपके लिये उत्तम रहेगी है। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां- 02, 12, 25, 28
01 से 06 नवम्बर तक-शत्रु आप पर हावी रहेंगे। आलोचना व निंदा की संभावना है। सम्पति संबंधित विवाद गंभीर रूप ले सकता है, आपसी ताल-मेल बनाने का प्रयास करें। नये व्यवसाय में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल पायेगी।
07 से 13 नवम्बर तक- इस सप्ताह में मन अनुचित कार्यों की ओर भागेगा। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि कार्यों से दूर रहे, समय व्यर्थ के कार्यों में व्यय होगा, जिससे स्वभाव में चिड़-चिड़ापन बढ़ता जायेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिये समय व ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं, लाभ की संभावना है। पर अन्य कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये स्थिति गंभीर है, आर्थिक लाभ व सुदृढ़ता हेतु कार्य व्यापार वृद्धि दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 नवम्बर तक- मन उदास रहेगा, नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। परिवार में सहयोग की अपेक्षा कष्टकारी होगा। इन परिस्थितियों से आपको स्वयं निकलना पड़ेगा, प्रतिस्पर्धा के कारण दबाव बना रहेगा, जिसके कारण आप चिंतित व तनाव में रहेंगे।
21 से 30 नवम्बर तक- विद्यार्थियों के लिये समय शुभ है, परीक्षा अथवा इंटरव्यू में अच्छे परिणाम आयेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यदि आप श्रेष्ठ अध्ययन कर भाग लें तो परिणाम आपके पक्ष में होगा। अध्ययन का श्रेष्ठ समय है। सद्गुरू निखिलमय जीवन सद् मार्ग प्राप्ति दीक्षा आपको लेना ही चाहिये, जिससे स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होगी। साथ ही सफल हो सकेंगे। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां- 08, 12, 24, 28
01 से 06 नवम्बर तक-माह का प्रथम सप्ताह अनुकूलता-प्रतिकूलता युक्त होगा। संतान के प्रेम-प्रसंगो के कारण भारी विपदा से घिर सकते हैं, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा दावं पर लग सकती है, स्त्रियां संतान के निर्णय से अत्यधिक आहत होंगी। धैर्यता पूर्वक निर्णय ले, व संतान से मित्रवत् व्यवहार करना श्रेयस्कर होगा।
07 से 13 नवम्बर तक- खेल-कूद से जुड़े विद्यार्थी के लिये यह सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है। महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण परिवार के लोग चिंतित रहेंगे।
14 से 20 नवम्बर तक- कोई दुःख भरा समाचार मिल सकता है, आपकी नौकरी पर भी संकट के बादल मंडरा रहें है, सोच-विचार कर कार्य की योजना बनाना उचित होगा। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। अपनी कार्य कुशलता से सफलता अर्जित करेंगे।
21 से 30 नवम्बर तक-यह सप्ताह ज्ञानार्जन के लिये सर्वश्रेष्ठ है, विद्यार्थी वर्ग समय का सही उपयोग कर श्रेष्ठ सफलता प्राप्त कर सकेंगे। कैरियर में परिवर्तन के दृष्टि से अनुकूल समय है, आपकी जिस क्षेत्र में रूचि हो उसी ओर अग्रसर हो, यह अवसर सुनहरा है, सद्उपयोग करें, आप पर प्रभावी होगा। उचित होगा कि आप सर्व विपत्ति विनाशक महाकाल प्रचण्ड भैरव दीक्षा ग्रहण करें, जिससे आपके प्रगति में आ रही अड़चनों, बाधाओं का शमन होगा और आप श्रेष्ठ सफलता अर्जित करने में सफल हो सकेंगे। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
शुभ तिथियां- 04, 06, 25, 28
01 से 06 नवम्बर तक- इस सप्ताह आपकी आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, आपके द्वारा नया व्यापार अथवा किसी क्षेत्र में नये निवेश की संभावना है। किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मुलाकात सार्थक होगी। जिसका आपको श्रेष्ठ लाभ प्राप्त होगा।
07 से 13 नवम्बर तक-आपके द्वारा सुनियोजित अनेक योजनायें विफल हो सकती है, कोई अप्रिय घटना अथवा अशुभ समाचार के संकेत है। विरोधी हावी रहेंगे। आय के साधन में भी ह्रास हो सकता है, आपके लिये सर्व विपत्ति विनाशक महाकाल प्रचण्ड भैरव दीक्षा लाभकारी सिद्ध होगा, जिससे अनेक अड़चनों का शमन तो होगा ही साथ ही साथ आपके प्रगति के मार्ग प्रशस्त हो सकेंगे। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
14 से 20 नवम्बर तक- भविष्य की योजनाओं पर पुनः समीक्षा कर विचार-विमर्श करेंगे। परंतु चाटुकारों से सचेत रहे। इसके साथ ही आत्मविश्वास में कमी आने से आप चिंतित रहेंगे। एकत्रित धन अधिक मात्रा में व्यय होगा, आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसी दूसरे के मामले में सलाह अथवा मदद करने का प्रयास ना करें, ऐसा करने से स्वयं के लिये मुसीबत बन सकता है।
21 से 30 नवम्बर तक- इस सप्ताह भी आपकी स्थिति सही नहीं प्रतीत होती। बिना वजह के वाद-विवाद हो सकता है। दूसरों से कोई अपेक्षा ना रखें, अन्यथा दुःख का कारण बनेगा। यह समय आपको अपने-परायों की पहचान करायेगा। अनेक गलतफहमियों का निराकरण होगा, जो आपके लिये शुभ संकेत हैं
शुभ तिथियां- 02, 12, 16, 25
01 से 06 नवम्बर तक- नौकरी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ेगा। विचार, चिंतन भाव में गिरावट आयेगी, नकारात्मक चिंतन, तुच्छ विचार बार-बार मन में आयेंगे, किसी अनहोनी को भी आप अंजाम दे सकते हैं, विचारों पर नियंत्रण रखें गणपति मंत्र का जप करें।
07 से 13 नवम्बर तक- इस सप्ताह व्यापारी वर्ग के लोग ठोस निर्णय ले पायेंगे, स्वास्थ्य में उचित सुधार के योग बन रहें है, कोई महत्त्वपूर्ण लाभदायक अवसर आपके हाथ से निकल सकता है, नौकरी, इंटरव्यू अथवा व्यापारिक डील के समय सावधानी बरते। आपके लिये कार्य व्यापार वृद्धि दीक्षा ग्रहण करना शुभ होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 नवम्बर तक- काम-काज और कार्यशैली में बदलाव आयेगा, व्यक्तित्व का ग्राफ बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिल सकता है, व्यस्तता का अवसर मिल सकता है, व्यस्तता अधिक रहेगी, जिससे आप तनाव में हो सकते हैं, परिवार में जीवनसाथी और संतान से हल्का-फुल्का तनाव हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
21 से 30 नवम्बर तक- आर्थिक नुकसान के प्रबल योग बन रहें हैं, अनेक कार्यों में आपको अपनी चार्तुयता का परिचय देना होगा, शत्रु आपके काम बिगाड़ने पर तुले है, योजना रूप में नुकसान पहुंचा सकते है, और आपको पता भी नहीं चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
शुभ तिथियां- 03, 07, 23, 30
01 से 06 नवम्बर तक- सप्ताह का प्रारम्भ अच्छा नहीं है। आप में अधीरता अधिक रहेगी, किसी कीमत पर आप झुकना पंसद नहीं करेंगे, इसी कारण से आप असफल होंगे। अभिमान का त्याग कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा।
07 से 13 नवम्बर तक-रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ सफलता अर्जित कर पायेंगे, सामान्य लोग कठिन परिश्रम कर ही सफलता प्राप्त कर पायेंगे, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा, कई चुनौतियां भी सामने होंगी डटकर मुकाबला करें, आप अपने व्यापार में कई कष्ट कारी स्थितियों को संभालना मुश्किल होगा। आपके व्यापर में आ रही प्रतिकुल परिस्थितियों के निवारण के लिये आप सर्व विपत्ति विनाशक महाकाल प्रचण्ड भैरव दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
14 से 20 नवम्बर तक-आपके द्वारा कोई भारी नुकसान हो सकता है, किसी की कीमती वस्तु आपके द्वारा गुम अथवा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई आपको करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद समाप्त होगा।
21 से 30 नवम्बर तक- थोड़ा सा नियंत्रण कर काम बेहेतर ढंग से कर पायेंगे, भवन व भूमि का कार्य विचारणीय होगा, दूसरों पर आपका प्रभाव बना रहेगा, जिससे आपके कई कार्य सरलता से सम्पन्न होंगे, सेवा, धार्मिक संलग्नता से लोगों के प्रिय बन सकेंगे, अनियमित दिनचर्या के कारण सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। थोड़ा संयम रखकर खान-पान पर नियंत्रण रखें।
शुभ तिथियां- 01, 20, 25, 28
01 से 06 नवम्बर तक-आप इस समय परिवर्तन के लिये पूरी तरह से तैयार हैं, जोखिम भरे कई निर्णय लेने से भी आप जरा भी हिचके नहीं। कार्य परिवर्तन संभव है, पुराने कार्य को छोड़ने से पहले योजना को सुदृढ़ करना आवश्यक है।
07 से 13 नवम्बर तक- इस सप्ताह आपके उन्नति में बाधायें उत्पन्न होंगी। काम पूरा होते-होते रूक जायेगा, परिवार पर आये आकस्मिक संकट से उबरने का आप अपना पूरा प्रयत्न करें। घर की समस्याओं में उलझे रहेंगे।
14 से 20 नवम्बर तक- इस सप्ताह में परिश्रम के बावजूद भी लाभ न्यून रहेगा। कई स्तर पर अपने अस्तित्व के लिये कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा, अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह का प्रस्ताव आयेगा, जिनका विवाह समय से नहीं हो पाया उनके लिये सुनहरा अवसर है, पुरूषोत्तम जानकी गृहस्थ सुख सौभाग्य प्राप्ति दीक्षा लेने से इच्छा अनुरूप विवाह सम्पन्न होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
21 से 30 नवम्बर तक- आपके विरोधी आपको योजनाबद्ध तरीके से किसी विवाद में फंसाने का प्रयास कर सकते हैं, संतान के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। विवादों तथा कहा-सुनी से बचे, स्थिति गंभीर रूप ले सकती है, समय आपके पक्ष में नहीं है, सावधानी बरतें, परिवार में कलह-क्लेश का वातावरण रहेगा। इन सबकी निवृत्ति व बचाव हेतु त्रिपुर भैरवी सर्वेच्छा पूर्ति दीक्षा ग्रहण करें, जिससे आपके जीवन में मनोनुकूल परिस्थितियों का वातावरण निर्मित होगा। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
शुभ तिथियां- 01, 04, 06, 24
01 से 06 नवम्बर तक-सप्ताह का प्रारम्भ अनेक परेशानियों और विपदाओं से घिरा रहेगा। एक के बाद एक समस्या से स्थिति काफी तनावपूर्ण होगी। कोर्ट-कचहरी व पुलिस से बचने का प्रयास करें, गृहस्थ जीवन व परिवार में तनावपूर्ण वातावरण बन सकता है। किसी अप्रिय घटना की संभावना है। आप सर्व विपत्ति विनाशक महाकाल प्रचण्ड भैरव दीक्षा ग्रहण करें जिससे प्रतिकूल परिस्थितियां समाप्त होकर अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होगी। जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि व शांति होगी। दीक्षा न्यौछावर 2100/-
07 से 13 नवम्बर तक-इस सप्ताह भाग-दौड़ अधिक रहेगी। युवा वर्ग अपनी रूचि के अनुरूप क्षेत्रों में श्रेष्ठ सफलता प्राप्त कर पायेंगे। संतान की ओर से शुभ संकेत मिलेगा। आटो मोबाइल, ट्रांसपोर्ट, ऑटो पार्टस और मंहगे धातुओं से जुड़े व्यापारियों के लिये श्रेष्ठ लाभदायक समय है।
14 से 20 नवम्बर तक- इस सप्ताह आपको बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, संयम पूर्ण निर्णय लेना हितकर होगा। अभिभावक अपने संतान की ओर ध्यान दें, अन्यथा संतान अवज्ञाकारी बन सकती है। बच्चो पर पूरा ध्यान दें और उनके साथ मित्रवत व्यवहार करें।
21 से 30 नवम्बर तक- यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यवसायियों के लिये यह समय अनुकूल रहेगा। धन की वृद्धि होगी, महिलायें घरेलू कर्तव्यों का निर्वाह भलीभांति करने में सफल रहेंगी। महिलाओं के लिये यह सप्ताह अनुकूलता युक्त है, धनोपार्जन करने में सहायक सिद्ध होंगी।
शुभ तिथियां- 02, 06, 09, 27
01 से 06 नवम्बर तक- किसी प्रकार का जोखिम लेना अनुकूल नहीं होगा। शुभ-अशुभ दोनों तरह के परिणाम आ सकते हैं, आर्थिक हानि की संभावना है, भावुकता में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। जो परिवार में क्लेश का कारण बनेगा। आपके जीवन में आ रही प्रतिकूल परिस्थितियों के निवारण के लिये आप दाम्पत्य जीवन सुख समृद्धि दीक्षा ग्रहण करें जिससे अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
07 से 13 नवम्बर तक- इस सप्ताह किसी महत्त्वपूर्ण सौदे को अंतिम रूप दे सकते है, नवीन कार्यों की शुरूआत फिलहाल ठीक नहीं कहा जा सकता है। मिश्रित फल की संभावना है। आप किसी मामले में फंस सकते हैं, सावधानी बरतें। आपकी निंदा और आलोचनाओं का दौर होगा, जिसकी परवाह नहीं करेंगे, पर सामाजिक स्तर पर आपको सूझ-बूझ कर निर्णय लेना चाहिये।
14 से 20 नवम्बर तक- नौकरी के लिये सख्त निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसका असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ेगा, घरेलू समस्यायें चरम पर रहेंगी, जिसमें आप उलझे रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र प्रभावित होगा। विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। मुकदमें में पराजय का सामना करना पड़ सकता है।
21 से 30 नवम्बर तक- यह सप्ताह सरकारी कार्यों में सफलतादायक सप्ताह है, किसी योजना में आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहें है, सही दिशा में प्रयास करें लाभ होगा।
शुभ तिथियां- 04, 08, 10, 20