





एक प्राचीन लेख के अनुसार, पूर्व काल में कोई विधवा ब्राह्मणी थी, जिसकी प्रकृति बड़ी चंचल थी। वह काम भोग में आसक्त रहती थी। अतः किसी कामी चाण्डाल के साथ उसका सम्बन्ध हो गया। उसके गर्भ से दुरात्मा चाण्डाल का एक पुत्र हुआ, जिसका नाम दुस्सह था। दुस्सह बड़ा ही दुष्ट आत्मा था। वह सब धर्मो के विपरीत ही आचरण करता था। पाप पूर्ण प्रयोगों के द्वारा वह सदा नये-नये पाप प्रारम्भ करता था। वह मदिरा सेवन, जुआरी, चोर, स्त्री गामी, वधिक और चाण्डालोचित कर्म करने वाला था।
एक दिन वह अधर्मी मन में कोई बुरी वृत्ति लेकर किसी शिवालय में गया। उस दिन शिवरात्रि थी। वह रात में भगवान् शिव के पास उपवास पूर्वक रहा और वहां पास ही शैव शास्त्र की कथा सुनता रहा। वहां उसे लिंग स्वरूप भगवान शिव का दर्शन हुआ। अनजाने में उस दुष्ट पापी का शिव व्रत हो गया और वह शिव रात्रि में जागता रहा। इसी शुभ कर्म के परिणाम स्वरूप उसने पुण्य योनि प्राप्त करके बहुत वर्षो तक पुण्यात्माओं के लोक में सुख-भोग किया।
तदन्तर वह राजा चित्रगन्द का पुत्र हुआ, उसमें राज-राजेश्वरी के लक्षण थे। वहां वह विचित्रवीर्य के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उसका रूप सुन्दर था, उसे सुन्दर स्त्रियां एक-टक निहारती थी। उसने बहुत बड़ा राज्य प्राप्त करके भी अपने मन में अहंकार नहीं आने दिया। भगवान शिव की भक्ति करते हुये वह सदा शिव धर्म के पालन में ही तत्पर रहा। शिव सम्बन्धी शास्त्रों के अनुसार शिव की पूजा करता था। भगवान शिव की गाथा का गान करता और भाव में उसके नेत्रों से आनन्द के अश्रुकण बहा करते थे। भगवान शिव की कथा सुनने से उसमें प्रेम के सभी लक्षण प्रकट हो जाते थे। उसे देवाधिदेव शिव की प्रेम लक्षणा भक्ति प्राप्त हुयी।
भगवान शिव के ध्यान में निरन्तर संलग्न रहने के कारण उसकी सारी आयु शिव उपासना में ही बीती। भगवान शिव इस संसार में पशुवत् अज्ञानियों तथा ज्ञानी को समान रूप से सुलभ हैं। पापमय व असुर वृत्तियों के निवारण तथा प्रेममय सौभाग्य शक्ति की प्राप्ति के लिये एकमात्र सदाशिव की उपासना सर्वोपरि है। शिवरात्रि की उपासना, आराधना से वह दुष्ट पापी दुस्सह अब विचित्रवीर्य के रूप में परम शिव भक्त रूप में परिवर्तित हो गया था। सुज्ञान प्राप्ति से सब प्राणियों में निरन्तर समभाव का अनुभव हुआ। भगवान सदाशिव ही सब भूतों के आत्मा रूप हैं, इस ज्ञान का साक्षात्कार हुआ। तत्पश्चात् यह अनुभव हुआ कि इस संसार में कहीं कोई भी वस्तु नहीं है, जो भगवान शिव से रहित हो। इस प्रकार राजा विचित्रवीर्य ने श्रेष्ठ दुर्लभ ज्ञान प्राप्त कर लिया। जो विज्ञ जनों के लिये भी अत्यन्त दुर्लभ है, यह ज्ञान प्राप्त करके राजा विचित्रवीर्य शिव के अनन्य प्रिय भक्त हो गये। शिवरात्रि उपासना से उन्हें शिव का सायुज्य मिल गया। उसी पुण्य के प्रभाव से, जब दक्ष-कन्या सती से भगवान शिव का वियोग हुआ, जब उनके जटा से झटकने से जो वीरभद्र नामक वीर उत्पन्न हुआ, वह राजा विचित्रवीर्य ही है। वही दक्ष यज्ञ का विनाश करने वाला हुआ।
अन्य बहुत से मनुष्य, ऋषि गण शिवरात्रि उपासना के प्रभाव से सिद्धि प्राप्त कर चुके हैं। राजा भरत, मान्धाता, धुन्धुमार और हरिशचन्द्र आदि विचित्रवीर्य द्वारा किये हुये उत्तम शिवरात्रि पूजन, उपासना, अभिषेक करके सिद्धि को प्राप्त हुये है। इस सबके अतिरिक्त बहुत से कुल इस श्रेष्ठ शिवरात्रि पूजन से ऋषित्व युक्त हुये।
शिव पूजन, अभिषेक का प्रचलन प्राचीनतम है, सांसारिक जीवन के अधिकांश व्यक्ति ही नहीं प्राचीन, ऋषि-मुनि, देव, यक्ष किन्नर, दानव, दुष्ट पापी राक्षस आदि सभी शिव आराधना को अपना परम सौभाग्य मानते हैं। हेति, प्रहेति, संयाति, प्रयाचि, प्रघस, विद्युज्जिह, तीक्ष्णदंष्ट्र, धूम्राक्ष, भीम विक्रम, मुमाली, माल्यवान, अतिभीषण, विद्युत्केश, महाबली रावण, कुम्भकर्ण तथा प्रतापी वेगदंशी आदि समस्त महाशक्तिशाली असुर सदाशिव के पूजन में निरन्तर संलग्न रहें। इन्होंने सर्वदा शिवलिंग का अर्चन कर उच्चकोटि की सिद्धि प्राप्त की। रावण ने ऐसी दुःसह तपस्या की थी, जो सभी के लिये दुःसह थी। महादेव उसकी तपस्या से प्रसन्न हो, ऐसे-ऐसे वरदान दिये, जो अन्य सभी के लिये अत्यन्त दुर्लभ थे।
शिवलिंग का पूजन सभी प्राणियों के लिये श्रेष्ठ है, ब्रह्माजी मणिमय शिवलिंग का पूजन करते हैं, इन्द्र रत्नमय, चन्द्रमा मुक्तामय, सूर्य ताम्रमय, कुबेर चांदी के शिवलिंग की, वरूण हल्का लाल रंग के शिवलिंग की, यमराज नीले रंग, नैऋर्त्य कोण के अधिपति रजत वर्ण तथा वायुदेव केसरिया रंग के शिवलिंग की पूजा, उपासना करते हैं। इस प्रकार इन्द्र आदि समस्त लोकपाल शिवलिंग उपासक है।
आने वाले सूर्य ग्रहण मोक्ष काल में प्रणीत महाशिवरात्रि पर्व पर उपासना करने वाले साधक के सभी पापों का शमन हो जाता है, सूर्य ग्रहण काल में साधक के पिता और नाना दोनों कुलो का उद्धार होता है और वे भविष्य में तेजस्वी व यशस्वी होते हैं व सभी कष्टो, दुखों से मुक्त होकर जीवन के सभी सुखों को भोग पाता है। यह सम्पूर्ण जगत काल चक्र के अधीन है, काल जगत को उत्पन्न करता है, वही पालन करता है और वही संहार करता है। एक मात्र काल से ही यह सारा जगत् बंधा हुआ है। सम्पूर्ण लोक में अकेला काल सर्व बलवान है, संसार के सभी प्रपंच कालात्मक है, काल से ही स्वर्ग लोक के अधिनायक उत्पन्न हुये।
इस काल के नियन्ता महाकाल हैं, जो पृथ्वी पर सर्वाधिक पूजित हैं, ब्राह्माण्डय के तीन शिवलिंग, जो शिवोपसना के लिये सर्वमान्य हैं, जिनमें से एक शिवलिंग महाकाल ज्योतिर्लिंग स्वरूप में पृथ्वी पर क्षिप्रा तट पर अवन्तिका नगरी उज्जैन में विद्यमान है।
सद्गुरु सानिध्य में ही उस मूल चेतना, चिंतन, शक्ति, ज्ञान को आत्मसात कर सकते हैं, जो महाकाल ज्योतिर्लिंग में अंनत कोटि चेतना रूप में विद्यमान है, जिसके सूक्ष्म चेतना को आत्मसात तो केवल सद्गुरु सानिध्य में सूर्य ग्रहण की पूर्व संध्या पर महाशिवरात्रि के पावन चैतन्य अवसर पर देवाधिदेव महादेव महाकाल की चैतन्य भूमि पर पूजन, रूद्राभिषेक, अंकन, हवन, विशिष्ट दीक्षा की उच्चकोटि की साधनात्मक क्रिया द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।
पापी असुर दुस्सह से विचित्रवीर्य बनें, ज्ञानी राजा के प्रसंग की चर्चा का यही तात्पर्य है, कि किस तरह हम महादेव शिव का ज्योतिर्लिंग स्वरूप में दर्शन, पूजन, अभिषेक, स्तुति, मंत्र-जप आदि द्वारा अपने जीवन को विचित्रवीर्य की भांति सभी सुख-साधन से पूर्ण कर सकते हैं, जीवन को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, पद, ऐश्वर्य व वैभव युक्त बनाकर शिव-गौरीमय स्थितियों को आत्मसात कर सकेंगे।
आप सभी का सपरिवार हृदय भाव से सस्नेह आमंत्रण है कि इस महाचैतन्य महादेव-गौरी परिणय चैतन्य दिवस पर पापहारिणी अमृतमयी क्षिप्रा नदी की पवित्र जल धारा में स्नान कर महाकाल ज्योतिर्लिंग का दर्शन, पूजन, अभिषेक भस्मारती, द्योदक आरती, भोग आरती, संध्या आरती एवं शयन आरती पंच स्वरूप में जीवन्त जाग्रत सद्गुरु के सानिध्य में आत्मसात करने से शिव-गौरी परिवारमय गृहस्थ जीवन की सुस्थितियां निर्मित होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य, दीर्घायु, संतान सुख, धन लाभ से युक्त हो सकेंगे। तीर्थ स्वरूप में महाप्रसाद व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क है।
गुरु सानिधय में महाकाल ज्योतिर्लिंग दर्शन, पूजन, अभिषेक से संतापो से मुक्ति प्राप्त होती है। आपके महाकाल नगरी में आने से काल रूपी प्रकोपों, अभावों, दीन-हीन स्थितियों से मुक्ति प्राप्त हो सकेगी। साधक शिव-शक्ति की उपासना कर गृहस्थ जीवन की सुकामनाओ से पूर्ण युक्त होकर सुख- समृद्धि, आनन्दमय जीवन व्यतीत करता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,