फिरोजा रत्न अधिकतर तुर्की में पाया जाता है। यह खूबसूरत रत्न बृहस्पति ग्रह का रत्न है और माना जाता है कि इसे पहनने से ज्ञान में वृद्धि होती है साथ में जीवन सुखमय होता है। यह रत्न धन का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इसे धारण करने से समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से सकारात्मक शक्ति का प्रवाह बना रहता है। यह रत्न ना ही सिर्फ मानसिक शक्ति को प्रबल करता है बल्कि यह दयालुपन और नम्रता का भी प्रतीक माना जाता है।
जो व्यक्ति फिरोजा रत्न को धारण करता है उसकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होती है साथ में समाज में उसका मान-सम्मान भी बढ़ता है। यह मानसिक स्थिति को मजबूत करता है और आत्म बल बढ़ाता है। इसे ग्रहण करने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। फिरोजा रत्न को पहनने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह कई बुरी शक्तियों से इंसान को बचाता है तथा धन, ज्ञान, प्रसिद्धि और ताकत प्रदान करता है। जो इंसान अपने व्यक्त्वि को आकर्षक बनाना चाहता है तथा अपनी रचनात्मक शैली में सुधार करना चाहता है उसे फिरोजा रत्न जरूर धारण करना चाहिये।
विवाह में देरी से परेशान लोग इस रत्न को धारण कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की इच्छा हेतु भी यह रत्न पहन सकते हैं। यह रत्न दुर्भाग्य को खत्म कर सौभाग्य प्रदान करता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाता है। कला के क्षेत्र में सक्रिय लोग जैसे अभिनेता, कलाकार, फिल्मकार, आर्किटेक्चर भी यह रत्न पहन सकते हैं। श्वास संबंधी समस्या, उच्च रक्चाप से मुक्ति हेतु भी यह रत्न पहना जाता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,