





चुकंदर एक ऐसा मूसला जड़ वाला वनस्पति है जो लगभग पूरे साल पाया जाता है। इसको सलाद, सब्जी और जूस के रुप में सेवन करते हैं। चुकंदर न सिर्फ सौन्दर्य दृष्टि से फायदेमंद है बल्कि ये स्वास्थ्यवर्द्धक भी है। चुकंदर देखने में छोटा होता है लेकिन चुकंदर के फायदे अनगिनत होते हैं।
चुकंदर शरीर के लिये बहुत लाभकारी होता है लेकिन इसके साथ-साथ चुकंदर के औषधीय गुण भी बहुत है। यह आँखों के लिए अच्छा, चर्बी कम करने वाला तथा कृमिनाशक होता है। इसकी जड़ मीठी और ठंडे तासीर की होती है। चुकंदर की जड़ कफ निकालने वाली, कमजोरी दूर करने वाली, हिमोग्लोबीन की संख्या बढ़ाने वाली होती है। इसके पत्ते के सेवन से मूत्र संबंधी परेशानी, कब्ज , सूजन, सिरदर्द, लकवा तथा कानदर्द से राहत मिलती है।
चुकन्दर के फायदे-
चुकंदर में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्वों के कारण सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन सी, बी -1, बी -2 , बी-6 और बी -12 पाया जाता है। इसकी पत्तियाँ विटामिन ए का भी बहुत ही अच्छा स्त्रोत है साथ ही चुकंदर आयरन का भी एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
सिरदर्द में चुकन्दर के फायदे-
अक्सर ठंड लग जाने पर या काम के तनाव के कारण सिर में दर्द होने लगता है। चुकन्दर के जड़ के रस का 1-2 बूंद नाक में डालने से आधा कपाल में जो दर्द होता है उससे राहत मिलती है।
आँख आने में दर्द से दिलाये राहत चुकंदर-
चुकन्दर के कन्द के रस को कनपटी पर लगाने से नेत्राभिष्यंद या आँख आने पर उसके कष्ट से आराम मिलता है।
मुख के छाले/ दांत के दर्द में चुकन्दर के फायदे-
चुकन्दर के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से दांतों का दर्द तथा मुंह के छाले मिटते हैं।
खाँसी से दिलाये राहत चुकंदर –
अगर खाँसी कम नहीं हो रही है तो चुकंदर के जड़ तथा बीज का प्रयोग करने पर खाँसी, सांस की तकलीफ तथा दमा-रोग से राहत मिलती है।
कान दर्द में चुकन्दर के फायदे-
ठंड लग जाने पर या किसी दूसरे बीमारी के लक्षण के प्रभाव के कारण कान में दर्द होता है। चुकंदर के पत्ते के रस को गुनगुना करके 2-2 बूंद कान में डालने से कान की सूजन तथा दर्द में लाभ होता है। कान दर्द में चुकंदर खाने के फायदे से लाभ मिलता है।
अर्श में चुकन्दर के फायदे-
चुकन्दर के जड़ के चूर्ण को घी के साथ 21 दिनों तक सेवन करने से अर्श में लाभ होता है। इसके अलावा चुकन्दर का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली काढ़ा को सुबह भोजन के 1 घंटा पहले तथा रात में सोते समय पीने से कब्ज तथा रक्तार्श में लाभ होता है।
मोच का दर्द और सूजन कम करे चुकंदर-
चुकन्दर के ताजे पत्तों को पीसकर मोच पर लगाने से दर्द और सूजन कम होती है तथा अल्सर के घाव में लगाने से जल्दी ठीक होता है।
रक्तचाप को कम करने में चुकंदर के फायदे-
चुकन्दर का प्रयोग रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार होता है। रिसर्च के अनुसार चुकंदर का जूस पीने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
हृदय को स्वस्थ रखने में चुकंदर के फायदे-
चुकन्दर का सेवन करना आपको हृदय संबंधी समस्या से बचा सकता है, क्योंकि चुकंदर में पाये जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स हृदय को नियमित रूप से कार्य करने में सहायक होते है।
कैंसर को रोकने में चुकंदर खाने के फायदे –
चुकंदर का सेवन कैंसर से बचाने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव में सहायक होते है।
लीवर को स्वस्थ रखने में चुकंदर के फायदे-
लीवर को स्वस्थ रखने में चुकंदर का प्रयोग फायदेमंद होता है। चुकंदर के जूस का सेवन लिवर पर फैट जमा नहीं होने देता और लीवर भी नियमित रूप से अच्छा कार्य करता है।
ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में चुकंदर के फायदे-
चुकंदर का प्रयोग शरीर को जल्दी ऊर्जा पहुंचाने के लिये भी एक अच्छा स्रोत होता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो कि तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है।
पाचन में सुधार के लिए चुकंदर खाने के फायदे-
चुकंदर का सेवन पाचन शक्ति को अच्छा रखने में सहायक होता है, क्योंकि ये लीवर को मजबूती प्रदान कर खाने को पचाने में सहयोग करता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चुकंदर के फायदे-
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में चुकंदर का जूस एक अच्छा साधन है ये बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।
गर्भावस्था में चुकंदर के फायदे-
चुकंदर का सेवन गर्भावस्था में लाभदायक होता है। एक रिचर्स के अनुसार ये बच्चों में होने वाले बर्थ डिफेक्ट की सम्भावनाओं को भी कम करता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
एनीमिया को दूर करने में चुकंदर के फायदे-
चुकंदर का सेवन एनीमिया को दूर करने का एक सबसे अच्छा उपाय है, क्योंकि यह शरीर में आयरन और फोलिक एसिड की कमी को दूर कर एनीमिया के लक्षणों को कम करता है।
हड्डियां करे मजबूत चुकंदर का सेवन –
चुकंदर का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों की मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।
वजन घटाने में चुकंदर के फायदे –
चुकंदर का सेवन वजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है, क्योंकि इसमें लैक्सेटिव का गुण देखा गया है जो कि शरीर की गंदगी बाहर निकाल कर वजन कम करने में मदद करता है।
मिर्गी में चुकन्दर के फायदे –
1-2 बूंद चुकंदर के पत्ते के रस को नाक में डालने से मिर्गी में लाभ होता है। इसके अलावा चुकन्दर के कंद के रस को नाक से लेने से अपस्मार या मिर्गी, आधासीसी (आधे कपाल में दर्द) तथा अन्य मानसिक विकारों में लाभ होता है।
दिन की शुरुआत अच्छी और हेल्दी तरीके से हो जाये तो शरीर दिन भर एक्टिव रहता है और थकान-कमजोरी दूर रहती है। चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है जिसे रेगुलर खाने पर हमारे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। चुकंदर सेहत के लिये प्रभावशाली है, पर कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिये या बिलकुल न करना चाहिये। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित हैं, तो चुकंदर खाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। संयमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा, पोषण और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,