इसी प्रकार पुरुष के जीवन में भी संस्कारवान, श्रेष्ठ आचरण, परिवार को संभालने वाली, समाज, सोसायटी में गुणी व सौन्दर्यवान नारी का होना अनिवार्य है। तभी उसके गृहस्थ जीवन में रस, आनन्द व प्रसन्नता का वातावरण बन पाता है। कहने का तात्पर्य यही है कि स्त्री-पुरुष दोनों ही श्रेष्ठ गुणों और ज्ञान, आकर्षण से युक्त हों तब ही गृहस्थ जीवन पूर्ण सुखमय, आनन्द युक्त बनता है।
सामान्य सांसारिक गतिविधियों के कारण उत्पन्न वैचारिक मतभेद तो पति-पत्नी के मध्य धीरे-धीरे दूरी का कारण बनते हैं और यही वैचारिक मतभेद निरन्तर बने रहते हैं, तो एक-दूसरे के प्रति ऊबाउ, नीरसता व असहयोग का विस्तार होता रहता है, जिससे स्थितियां बड़ी दुरुह बन जाती हैं। अधिकांश गृहस्थ जीवन यापन कर रहे युगल का यही कहना होता है कि मुझे मेरा जीवन साथी समझता ही नहीं अर्थात् पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान नही करते और छोटी-छोटी बातों पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो जाता है। जो सम्बन्ध विच्छेद की स्थिति तक पंहुच जाता है या गृहस्थ जीवन नारकीय युक्त तनाव, कलह-क्लेश, एकाकीपन, चिन्ता आदि विषमताओं से घिर जाता है। ऐसे में युगल दम्पत्ति के मार्ग भटकने का भी भय रहता है। किसी भी रिश्ते-नाते में लम्बे समय तक तनाव, कलह-कलेश से दूरी बढ़ती है और दूरी बढ़ने से विकार युक्त क्रियाओं का मार्ग प्रशस्त होना स्वाभाविक है।
इसके साथ ही वर्तमान में अधिकांश पति और पत्नी की इच्छायें और विचार अलग-अलग होते हैं। विचारों में मतभेद पर सामंजस्य पूर्ण स्थितियों का ना बन पाना, युगल दम्पत्ति के लिए अभिशाप युक्त होता है। जिसका कारण वर्तमान में भौतिक सुख-सुविधाओं को अधिक प्रश्रय देना है और ये सुविधायें मृगतृष्णा की भांति कभी पूरी नहीं होती। पति-पत्नी का सम्बन्ध भौतिक सुखों पर आधारित हो गया है। रसना और वासना सम्बन्धी सुख करना मानो युग धर्म बन गया है। जिसके कारण परिवार में प्रेम, स्नेह, आत्मीयता, समर्पण भाव, त्याग की भावना समाप्त सी हो गई है। पति- पत्नी का सम्बन्ध पवित्रता, श्रद्धा, विश्वास, सहयोग एवं सम्मान पर आधारित होता है, लेकिन वर्तमान में पति-पत्नी में श्रद्धा, विश्वास, समर्पण एवं सम्मान के बदले स्वार्थ तथा अहंकार की भावना काम करने लगी है। जिसके कारण अधिकांश- अधिकांश गृहस्थ पारिवारिक जीवन खण्डित हो रहें हैं या नीरसता स्वरूप परिवार चला रहें हैं।
उक्त सभी नकारात्मक व नीरसमय स्थितियां समाप्त होना आवश्यक है, साथ ही सौभाग्य शक्ति का जाग्रय होना गृहस्थ जीवन के लिए अनिवार्य है। सौभाग्य शक्ति का तात्पर्य यही है कि जो भी पति-पत्नी के बीच मतभेद और असमंजस की स्थितियां हैं, वह समाप्त होकर पूर्ण एकात्मक भाव से सम्बन्ध स्थापित हो सके और गृहस्थ जीवन सभी सुखों आत्मिक प्रेम, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान, अपनत्व की भावना, त्याग, सहनशीलता, धैर्य, सौम्यता, सौन्दर्य से आपूरित हो सके।
अप्सरा सौन्दर्य सौभाग्य सुहाग करवा शक्ति दीक्षा से गृहस्थ जीवन की सभी सुमनोकामनायें पूर्ण होती हैं और यह गृहस्थ जीवन के मजबूत नींव के निर्माण के साथ ही दीर्घायु जीवन प्रदायक है। इसके साथ ही संतान सुख में वृद्धि होती है, साथ ही किसी भी आकस्मिक घटना- दुर्घटना से सर्व रक्षा भी होती है।
इसके साथ ही इस दीक्षा से स्त्रियां स्वयं में दृढ़, सशक्त, सक्षम व समर्थवान बनने की चेतनामय स्थितियों की ओर अग्रसर हो सकेंगी, क्योंकि संसार में निर्बल, असहाय को प्रताडि़त ही किया जाता है। साथ ही जीवन में ईश्वरीय चेतना शक्ति के माध्यम से सदा सन्मार्ग व सुकर्म से जीवन ओत-प्रोत हो सकेगा और पति-पत्नी के बीच स्नेह-सम्मान, विचार-विनिमय, सहानुभूति के परस्पर मेल-जोल से दाम्पत्य जीवन सहयोगात्मक बनाता है।
इस दीक्षा के साथ ही सौन्दर्य-सम्मोहन वशीकरण की चेतना से आपूरित शिव गौरी गृहस्थ सुख वृद्धि लॉकेट प्राप्त होगा, सुहागिन करवा पूजन के पश्चात् अपने हाथों से पति को पहना दें, जिससे पति-पत्नी का आत्मिक सम्बन्ध अक्षुण्ण रूप से बना रहेगा। साथ ही गृहस्थ जीवन में प्रेम, आकर्षण में वृद्धि होती है। इसी से अखण्ड सुहाग व सुसंस्कारवान संतान की स्थितियों निरन्तर वृद्धि हो सकेगी। इस दीक्षा व लॅाकेट से गृहस्थ जीवन सौन्दर्य, आकर्षण, सम्मोहन, सावित्री सुहाग सौभाग्य शिव-गौरीमय परिवारिक सुखों से युक्त हो सके।
समाज में स्त्रियां सामाजिक, पारिवारिक उत्पीड़न का शिकार हो रहीं हैं, मानसिक-शारीरिक दुर्बलता, असहाय हीनता, आत्म शक्ति में न्यूनता आदि इसके कारण हैं।
एक प्रवचन में पूज्य सद्गुरुदेव ने इस विषय को स्पष्ट करते हुए कहा था कि जीवन की अधिकांश समस्याएं, कष्ट, बाधा, पीड़ा हमारे कुटुम्ब सम्बन्धियों व परिजनों से ही प्राप्त होती है और वास्तव में अनजान व्यक्ति जो हमें जानता भी नहीं उसे हमारे जीवन से कोई भी लेना-देना नहीं होता। इसलिए स्वयं में सशक्त, दृढ़ व आत्म शक्ति से युक्त होना अति आवश्यक है।
करवा चतुर्थी शक्ति दिवस पर सौभाग्य सुहाग शक्ति के साथ ही स्वयं के व्यक्तित्व को प्रखर, तेजस्विता के साथ-साथ गृहस्थ जीवन में आकर्षण, सम्मोहन, सौन्दर्य, वर्चस्व, अखण्ड सुहाग सौभाग्य, आयु वृद्धि, संतान सुख, प्रेम, आनन्द, संतुष्टि से युक्त करने की साधनात्मक क्रिया से ही उक्त स्थितियों की प्राप्ति हो सकेगी।
निधि श्रीमाली
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,