शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये फलों का खास योगदान होता है। इनमें पाये जाने वाले पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं, बल्कि छोटी-मोटी बीमारियों व शारीरिक परेशानियों से बचाने का भी काम करते है। ऐसा ही फल है, खरबूजा। खरबूजा शरीर के लिये कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है।
खरबूजा एक मौसमी फल है, जो गर्मियों के दिनों में आता है। खरबूजे का वैज्ञानिक नाम कुकुमिस मेलो है, जो कुकुरबिटेसी (CUCURBITACEAE) के परिवार से संबंधित है। गर्मियों में इसका सेवन करना अच्छा होता है, क्योंकि इसमें पौष्टिक तत्व के साथ-साथ पानी की अच्छी मात्र होती है। यह गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। इसके अलावा खरबूजा खाने के कई फायदे हैं।
खरबूजा व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है, लेकिन किसी गंभीर बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता है। इसी वजह से गंभीर स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।
खरबूजा के फायदे में सबसे पहले वजन के बारे में बात करेंगे। जर्नल ऑफ फार्माकोग्नॉसी एंड फाइटोकेमिस्ट्री के शोध के अनुसार, जिन फलों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, वे मोटापा (ओबेसिटी) को कम करने का काम कर सकते हैं। खरबूजा एंटीऑक्सीडेंट का स्त्रेत है। एक अन्य शोध में दिया गया है कि कुकुरबिट परिवार से संबंधित फल में मौजूद डाइटरी फाइबर भी मोटापा को कम कर सकता है। खरबूजा भी कुकुरबिट परिवार से संबंध रखता है, इसलिये वजन कम करने के लिये इसे फायदेमंद कहा जा सकता है।
इसके अलावा, एक रिसर्च में कहा गया है कि योग के साथ खरबूजे के नियमित रूप से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। इसी वजह से माना जाता है कि खरबूजा वजन कम करने में मदद करता है।
खरबूजे के गुण के कारण इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। इनमें से एक कैंसर भी है, क्योंकि खरबूजे में एंटी-कैंसर के गुण पाये जाते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, खरबूजे में मौजूद एंटी-कैंसर गुण शरीर में बनने वाले ट्यूमर को बढ़ने से रोक सकता हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि खरबूजे का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। बस याद रखें कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसका इलाज खरबूजा नहीं हो सकता है। सिर्फ इसका सेवन करके इससे बचाव किया जा सकता है।
खरबूजे का सेवन अनेक प्रकार के लाभ शरीर को देता है। उन्हीं में से एक लाभ है, आँखो की रोशनी बढ़ाना। दरअसल, खरबूजे में विटामिन-ए भरपूर मात्र में पाया जाता है, जो आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आँखो की रोशनी तेज होती है। इतना ही नहीं खरबूज ऐज-रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन (एएमडी) यानी बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली आँखो से संबंधित समस्या जैसे मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना और अंधेपन को कम करने में सक्षम है। ग्लोबल रिसर्च की मानें, तो ल्यूटिन और जेक्सैंथिन कैरोटीनॉइड की कमी के कारण यह परेशानियाँ होती हैं। ये दोनों कैरोटीनॉइड खरबूजे में पाये जाते है, जो मोतियाबिंद और अन्य उम्र से संबंधित समस्याओं से बचाव करते हैं।
खरबूजा के फायदे में मधुमेह भी शामिल है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, खरबूजे में ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक होता है। यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को भी दूर रखने का काम करता है। इसी वजह से कहां जाता है कि खरबूजा खाने के लाभ मधुमेह ग्रसित लोगों को भी हो सकते हैं।
खरबूजा एक पौष्टिक फल है, जो बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह लंग्स कैंसर पर प्रभावी असर दिखाता है। इसके छिलके व गूदा में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीजन-मुक्त कणों से बचाते हैं और इसी वजह से फेफड़े से संबंधित कैंसर से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा, बीटा-कैरोटीन अधिक एक्सरसाइज से होने वाले अस्थमा पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसी वजह से खरबूजा खाने के फायदे में फेफड़े का स्वास्थ्य भी शामिल है।
खरबूजा खाने के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए भी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान खरबूजा शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड, न्यूरल ट्यूब (शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या) से बचाव का काम करता है।
खरबूजा के लाभ में शरीर के इम्यून सिस्टम यानि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम भी शामिल है। इसमें विटामिन-सी की अधिकता होती है, जो एक कारगर एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, खरबूजे में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गतिविधि भी पाई जाती है, जो शरीर की आवश्यकता के अनुसार प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और सामान्य करने का कार्य करती है। इसी वजह से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिये खरबूजे को अच्छा माना जाता है।
दांत दर्द की समस्या में भी खरबूजा के फायदे होते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, खरबूजे में एनाल्जेसिक गतिविधि होती है, जिसे दर्द को कम करने के लिये जाना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि खरबूजे के सेवन से दांत के दर्द को कम किया जा सकता है।
एक वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, खरबूजा के लाभ हृदय को भी होते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट हृदय में रक्त संचार को सुचारू बनाये रखने में मदद करता है, जिससे दिल का दौरा व हृदय रोग जैसी घातक बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इसमें बड़ी मात्र में एडेनोसाइन कंपाउंड होता है, जो एंटीकॉगुलेंट यानी ब्लड थिनर के रूप में भी कार्य करता है। इसकी वजह से खरबूजा दिल की बीमारी से बचाव करता है।
खरबूजा तनाव से मुक्ति दिलाने का भी काम करता है। एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, खरबूजे के रस में सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज (एसओडी) एंजाइम की समृद्ध मात्र होती है, जो तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक रूप से फायदेमंद होती है। सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेस शरीर के एंजाइमैटिक एंटीऑक्सीडेंट रक्षा प्रणाली का मुख्य एंजाइम होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी छुटकारा दिलाता है।
खरबूजे के फायदे की बात की जाये, तो पाचन क्रिया में सुधार के लिये भी इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक खाने में फाइबर की मात्र पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में लाभदायक होता है। वहीं, खरबूजे में फाइबर की अधिक मात्र पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। खरबूजा एक रसदार फल है, जिसमें पानी की भरपूर मात्र होती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना जरुरी हैं और खरबूजा इसके लिये उत्तम फल है। यह आसानी से पच जाता है। साथ ही यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
शारीरिक और मानसिक तनाव अनिद्रा जैसी समस्या का कारण बन सकते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों को बुलावा दे सकता है। ऐसे में खरबूजे के सेवन से नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। खरबूजे के रस में पाये जाने वाला सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज (एसओडी) एंजाइम नींद संबंधी परेशानियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
विटामिन-सी शरीर के लिये महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इससे शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। फ्री-रेडिकल्स के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याये उत्पन्न हो सकती हैं, जिनमें से एक गठिया भी है। ऐसे में खरबूजे में मौजूद विटामिन-सी शरीर को गठिया से बचाता है। खरबूजे के बीज भी गठिया से राहत दिलाते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्रलेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो गठिया की वजह से होने वाली सूजन और दर्द से क्रमशः राहत देते हैं।
खरबूज खाने के फायदे उम्र के बढ़ते प्रभाव को कम करने का काम कर सकते हैं। सूरज के अल्ट्रावायलेट रेडिएशन के कारण फोटो एजिंग यानी समय से पहले उम्र बढ़ना शुरू होता है। ऐसे में खरबूजे में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट अल्ट्रावायलेट के प्रभाव और नुकसान को कम करने का काम करते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा किया जाता है।
खरबूजे में पाये जाने वाले जिंक, नियासिन व आयरन बाल झड़ने की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही यह बालों को मजबूत करने का भी काम करते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा खरबूजे को लेकर किए गये एक शोध में पता चला है कि इसके तेल में बीहेनिक एसिड (BEHENIC ACID) होता है। बीहेनिक एसिड का उपयोग कंडीशनर और मॉइस्चराइजर के रूप में किया जाता है, जो बालों को मुलायम और मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,