इस दिन पूजा पाठ करने से भगवान कृष्ण बेहद प्रसन्न होते हैं और संतान की हर संकट से रक्षा करते हैं। इसीलिये महिलायें अपने बच्चों की खुशी और उनकी लंबी आयु व संतान प्राप्ति के लिये गोवत्स द्वादशी का व्रत करती है। इस व्रत के दौरान दूध-दही से बनी चीजें या गेहूं के उत्पाद को खाना वर्जित माना गया है। इस विशेष दिवस पर जो भी स्त्री व्रत रख गाय की पूरी श्रद्धा-भाव से सेवा-पूजा आदि सम्पन्न करती हैं, उन्हें शीघ्र ही संतान सुख प्राप्त होता है व कुल-वंश में वृद्धि होती है।
सर्वप्रथम व्रती को सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। दूध देने वाली गाय को उसके बछड़े सहित स्नान कराना चाहिए। बाद में दोनों को नया वस्त्र ओढा़या जाता है। उनके गले में फूलों की माला पहनाई जाती है। माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं। सींगों को भी मढ़ा जाता है। एक तांबे के पात्र में सुगंध, अक्षत, तिल, जल तथा फूलों को मिलाकर निम्न मंत्र का उच्चारण करते हुए गौ का प्रक्षालन करना चाहिए-
उपर्युक्त मंत्र का तात्पर्य है कि- ‘समुद्र मंथन के समय क्षीर सागर से उत्पन्न सुर तथा असुरों द्वारा नमस्कार की गई देवस्वरूपिणी माता, आपको बार-बार नमस्कार है। मेरे द्वारा दिए गए इस अर्ध्य को आप स्वीकार करें।’
इसके बाद गाय को उड़द की दाल से बने भोज्य पदार्थ खिलाने चाहिए और निम्न मंत्र का उच्चारण करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए-
उपर्युक्त श्लोक का अर्थ है कि- ‘हे जगदम्बे! हे स्वर्गवासिनी देवी! हे सर्वदेवमयी! आप मेरे द्वारा दिए इस अन्न को ग्रहण करें। सभी देवतओं द्वारा अलंकृत माता नन्दिनी आप मेरी मनोरथ पूर्ण करें।’
गाय का पूजन करने के बाद ‘गोवत्स की कथा’ सुननी चाहिए। सम्पूर्ण दिन व्रत रखकर रात्रि में अपने इष्ट देव तथा गौ माता की आरती करनी चाहिए। तत्पश्चात् भोजन ग्रहण किया जाता है।
हमारा सम्पूर्ण जीवन गाय पर आधारित है। शिव मंदिर में काली गाय के दर्शन मात्र से कालसर्प दोष का निवारण होता है। गाय के पीछे के पैरों के खुरों के दर्शन करने मात्र से कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है। गाय की प्रदक्षिणा करने से चारों धाम के दर्शन के लाभ प्राप्त होते है, क्योंकि गाय के पैरों में चार धाम है।
जब हम किसी अत्यंत अनिवार्य कार्य से बाहर जा रहे हों और गौ माता के दर्शन अपने बछड़े को दूध पिलाते हुये हो, तो हमारा कार्य निश्चित ही पूर्ण होता है। गौ माता का जंगल से घर वापस लौटने का संध्या का समय अत्यंत शुभ एवं पवित्र माना गया है। साथ ही बच्चों को नजर लग जाने पर, गौ माता की पूंछ से बच्चों को झाड़े जाने से नजर उत्तर जाती है, इसका प्रमाण ग्रंथों में है कि जब पूतना उद्धार में भगवान कृष्ण को नजर लग जाने पर गाय की पूंछ से नजर उतारी गयी थी। काली गाय का दूध त्रिदोष नाशक सर्वोत्तम माना गया है।
भारतीय संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, जिसे भगवान का सर्वोत्तम दान माना जाता है। गाय ने सभी प्राणियों के पोषण में योगदान दिया है, इसलिए इसे “गावो विश्वस्य मातरः” कहा गया है।
गौ माता मनुष्य, पशु, पक्षी, नदी, तालाब, खेत, जंगल, वायु, जल, आकाश आदि का पालन-पोषण करती है तथा उन्हें शुद्ध एवं पवित्र रखती है।
गौमूत्र और गौशाला की पूजा करने से रोगों का नाश होता है और जीवन सुखी होता है। गुरु, गायत्री, गणेश और गौरी के आह्वान के बाद गोपाल और गोमाता का आह्वान करें।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,