उदाहरण के लिए यदि किसी का जन्म 4 दिसम्बर को हुआ, तो उस पर 4 के अंक का व्यक्तित्व हावी रहेगा। इसी प्रकार यदि किसी का जन्म 20 अप्रैल को हुआ है, तो दो एवं शून्य का जोड़ दो हुआ। इस प्रकार ऐसे व्यक्ति पर दो अंका का प्रभुत्व रहेगा। इसमं महीने या वर्ष पर ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि 2 के अंक पर ही ध्यान दिया जाता है।
0 (शून्य) का व्यक्तित्व:- शून्य अंक ब्रह्माण्ड का सूचक है। यह अंक स्वतन्त्र रूप से प्रयुक्त नहीं होता, परन्तु यह जिसके भी साथ आता है उसकी क्षमता को दस गुनी बढ़ा देता है। यह अंक पूर्णता का सूचक है। जिस व्यक्ति के जीवन में इस अंक का प्रयोग होता है, वह व्यक्ति दृढ़ निश्चयी तथा विवकेशील माना जाता है। जिस व्यक्ति के जीवन में पूर्ण अंक है, उस व्यक्ति पर पूरा-पूरा भरोसा किया जा सकता है। उसका जवीन प्रामाणिक और सही होता है। न तो वह गलत रास्ते पर चलता है और न गलत रास्ते पर चलने के लिए किसी को प्रेरित करता है। इस अंक से सम्बन्धित व्यिक्त अधिकतर आत्मकेन्द्रित होते है। उदारणार्थ जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने के दस, बीस या तीस तारीख को होता है, उसके जीवन में शून्य का भी प्रभाव रहता है और ऐसे व्यक्ति स्पष्ट तथा सही सही बात मुंह पर कह देने में विश्वास करते है।
1 (एक) का व्यक्तित्व: एक का अंक सक्रियता का सूचक है। यह अंक इस बात को बताता है कि इस प्रकार के व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ने के लिए ही पैदा हुए है। इनकी सहनशक्ति उत्तम कोटि की होती है। यद्यपि इन्हें अपने जीवन में जरूरत से ज्यादा उथल-पुथल, उतार-चढ़ाव तथा संघर्ष देखने पड़ते है, परन्तु फि़र भी वे न तो अपने जीवन से हताश होते है औश्र न उनकी सक्रियता में किसी प्रकार की कती आती है। ऐसे व्यक्तियों में जितनी प्रखर जीवन-शक्ति होती है, उतनी अन्य व्यक्तियों में सहज ही देखने को नहीं मिलती है। नेतृत्व करने का गुण इनमें प्रबल होता है। विद्यार्थी जीवन से ही ये नेतृत्वशील रहते हैं और आगे के जीवन में भी बराबर अपेन साथियों का, अपने परिवार का और अपने मित्रें का नेतृत्व करते रहते है। इनके नेतृतव में किसी प्रकार की कमी नहीं दिखाई पड़ती। अपने-आपको बलिदान करके भी ये अपने साथियों को ऊंचा उठाते है। उनके सुख-दुःख को अपना सुख-दुख समझते है, और उनकी प्रत्येक प्रकार की विपतियों में सहायक बने रहते है। इस प्रकार का यह गुण उनमें जन्मजात होता है।
एक के अंक से सम्पन्न व्यक्ति का परिचय-क्षेत्र विस्तृत होता है। अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को भी ये सहज ही अपना मित्र बना लेते है और एक बार जिनसे ये मित्रतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित कर लेते हैं, उसे जीवन-भर निभाते है। इनकी मित्रता में स्वार्थ या छल नहीं होता। समाज में इनके कार्यों को आदर की दृष्टि से देखा जाता है। इनके जो भी मित्र होते हैं वे इनके प्रति अन्ध -भक्ति रखते है। इनके कहने पर वे आंख मूंदकर खाई में भी कूद पड़ने के लिए तैयार रहते हैं। इस अंक की यह विशेषता है कि इससे सम्बन्धित व्यक्ति हर समय नवीनता की खोज में रहता है। घिसी-पिटी लीक पर वह कार्य नहीं करता। जो काम जिस रूप में होता आ रहा है उस कार्य को उसी रूप में कर देन मं ये व्यक्ति विश्वास नहीं रखते। कार्य में कुछ नवीनता या विशेषता ले आना इनका गुण होता है और परम्परागत कार्य को भी इस खूबसूरती के साथ ये प्रस्तुत करते हैं कि उस कार्य में दिव्यता-सी आ जाती है। ऐसे ही व्यक्ति संसार को कुछ अनोखी या विलक्षण चीज दे जाने में समर्थ होते हैं।
इनके शरीर की संरसना अनुकूल होती है। मानसिक और शारीरिक सामंजस्य होता है। ऐसे व्यक्ति जहां एक ओर शारीरिक रूप से कार्य करने में सक्षम होते है, वहीं मानसिक कार्य करने में भी पीछे नहीं रहते। इस प्रकार शरीर तथा मस्तिष्क से मिलकर जो कार्य सम्पादित होता है, वह एक विशिष्टता लिए हुए होता है। ऐसे व्यक्ति जीवन को सही रूप में जीने में विश्वास रखते है। उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है।
व्यापार तथा नौकरी के क्षेत्र में भी ये व्यक्ति अगुआ बने रहते हैं। इस प्रकार के व्यक्तियों की सफ़लता का मुख्य कारण दूरदर्शिता होती है। इस दूरदर्शिता के कारण ही इस प्रकार के व्यक्ति कम समय में ही काफ़ी प्रगति कर ऊंचे उठ जाते है। ये व्यक्ति जिस क्षेत्र में भी होते है, उस क्षेत्र में उच्चतम स्थिति पर पहुंचकर ही दम लेते हैं। यद्यपि इस प्रकार के व्यक्तियों के नेतृत्व में काफ़ी लोग काम करते हैं, परन्तु दूरदर्शिता तथा नेतृत्व ये दो गुण इनमें कुछ इस प्रकार से पाए जाते है, जिससे कि ये उन सब पर अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाने में समर्थ होते हैं।
इन व्यक्तियों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि इनका लक्ष्य इनके सामने स्पष्ट रहता है। अपने लक्ष्य के प्रति ये पूर्णतः सजग एवं सचेष्ट बने रहते है, और निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर गतिशील रहते हैं। न तो ये अंधेरे में भटकते हैं और न किसी अन्य को भ्रम या अंधेरे में भटकने को प्रेरित करते है। जो भी बात कहते है, नपी-तुली, स्पष्ट एवं दो-टूक। निर्णय लेने में ये व्यक्ति अत्यन्त चतुर होते है। इनके जीवन में अनिश्चय की स्थिति नहीं के बराबर होती है। किसी भीकार्य या व्यवसाय के बारे में तुरन्त निर्णय ले लेना इनके जीवन की सफ़लता का रहस्य है। इनके जीवन की सबसे बड़ी खूबी इस बात मं है कि ये जो भी निर्णय लेते हैं, वे पूर्णतः सही होते है। एक बाद ये जो भी निर्णय ले लेते हैं फि़र उसे बदलते नहीं और निर्णय लेने के बाद अपने जीवन में ये पछताते नहीं। स्वतन्त्र व्यक्तित्व, स्वतन्त्र निर्णय और स्वतन्त्र जीवन ही इनके व्यक्तित्व की विशेषता कही जा सकती है। किसी के भी अनुचित दबाव में या धौंस में ये जीवित नहीं रहते। अपेन विचारों के ये स्वयं निर्माता होते हैं और जो कुछ भी कहते है, उसके पीछे इनका स्वयं का अनुभव, विवेक तथा दूरदर्शिता होते है। इस प्रकार के व्यक्ति अपने जीवन में पूर्णतः सफ़ल देखे जाते हैं।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,