शक्ति उपासना के लिए दुर्गाशप्तसती की रचना भी शिव भक्त मार्कण्डेय ऋषि ने की। मूल रूप से मार्कण्डेय ऋषि शिव भक्त थे और उनके पिता मृकण्ड ऋषि को शिव तपस्या के पश्चात यह फ़ल प्राप्त हुआ था कि तुम्हारे यहां योग्य विद्वान पुत्र उत्पन्न होगा लेकिन उसकी आयु केवल 16 वर्ष की ही रहेगी। अपनी किशोरावस्था में यह ज्ञान होने पर भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी में जाकर उन्होंने रुद्र तपस्या सम्पन्न की, भगवान शिव के चन्द्रशेखर नाम की स्तुति करते हुए उन्होंने चन्द्रशेखर स्तोत्र की रचना की जिसमें मूल भाव यही था कि जब भगवान चन्द्रशेखर शिव मेरे आराधय है तो यमराज अर्थात् मृत्यु मेरा क्या बिगाड़ सकता हैं आज भी भय पीड़ा और मृत्यु निवारण के लिए चन्द्रशेखर स्तोत्र का ही पाठ किया जाता हैं भगवान शिव के साक्षात वरदान प्राप्त कर मार्कण्डेय ऋषि ने 700 श्लोंकों में भगवती दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन करने हुए दुर्गाशप्तसती की रचना की। वास्तव में जो शिव का साधक है वह शक्ति का साधक अवश्य होगा, और जो शक्ति का साधक है वह शिव का साधक अवश्य होगा। जो शिव और शक्ति में भेद करता है, उसे दोनों में से किसी की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती है।
क्या माता और पिता दोनों में से एक का चयन किया जा सकता है?पुत्र के लिए तो माता और पिता दोनों ही समान रूप से आदरणीय है, दोनों का ही प्रेम और कृपा बालक को चाहिए ही। भगवान शिव की महिमा भगवान शंकर को महादेव कहते है, देवाधिदेव देवताओं में अग्रगण्य है, इसलिए सर्वमान्य देवता के रूप में पूजें जाते हैं, इन्द्र आदि देवगण जितने अधिकार युक्त होकर इनकी साधना और आराधना करते हैं उतनी ही तल्लीनता से दानव भी इनकी साधना करके अद्वितीय शक्तिशाली बने है , ये अत्यधिक कारुणिक देव हैं, इसलिए थोड़ी सी अर्चना और साधना से शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अभीष्ट वरदान प्रदान करके कृत कृत्यज्ञ कर देते हैं प्रातः शिवलिंग पर एक लोटा पानी और पत्र पुष्प चढ़ा देने से ही अभीष्ट वरदान देते हैं इसलिए औघड़ दानी कहलाते है।
अनादिकाल से ही इनकी अर्चना और उपासना चली आ रही है, हमारे प्राचीन आर्य सभी शिवभक्त थे जिन्होंने समस्त विश्व पर विजय प्राप्त की, मध्य कालीन भारत में कपिल कणाद तथा पतजंलि तथा बुद्ध आदि ने अहिंसा का पक्ष लिया जिससे शिव उपासना शिथिल हो गई इसीलिए मध्य काली भारत के इतिहास इतना उदात्र नहीं रहा, जितना की उत्तर काल में था उसके बाद भगवदपाद शंकराचार्य ने शैवधर्म को पुन पुन जीवित करके वैदिक शैव धर्म को स्थापित किया। उन्होंने शैव धर्म के प्रचार के लिए चार मठ स्थापित किया कश्मीर का शैव धर्म जिसमें भगवान शंकर की अर्धनारीश्वर की आराधना होती है, बंगाल, गुजरात तथा नेपाल का पाशुपात सम्प्रदाय आज भी जीवित है आज भी दक्षिण भारत का शैव समप्रदाय पूर्ण शक्ति से स्थित है।
भगवान शंकर की आराधना में दानव भी पिछे नहीं रहे, इसीलिए रावण, कंश, वाणसुर, एवं भस्मासुर आदि ने आप से शक्ति प्राप्त करके भगवान शंकर की कृपा से रक्षाः संस्कृति को स्थायित्व दिया, उनके आराधना में ऊंच नीच वर्ण एवं जाति का कोई भेद नहीं है आबाल वृद्ध इनके उपासक हैं, इसीलिए भारत में अतिरिक्त अन्य देशों में भी किसी न किसी रूप में इनकी आराधना अर्चना और साधना की जाती है।
भगवान के इस प्रचलित पूजा पद्धति के अनुसार अनेक वैदिक एवं लौकिक भाषाओं में भावना अनुसार स्तुति साहित्य प्रचुरता से प्राप्त हेाता है अन्य देवों की अपेक्षा भगवान शिव के उन्नत स्तोत्रों में इन्हें प्रसन्न करने के लिए वैदिक स्तोत्र अधिक प्रचलित न होने पर भी भगवान शंकर को बहुत प्रिय है, इससे शीघ्र ही प्रसनन होकर अपने आराधक को अभीष्ट प्रदान करते हैं।
ऋग् यजुः और साम जिसे हम वेद त्रयी कहते हैं उसमें यजुर्वेद की श्रेष्ठता है उसमें रुद्र की एकादश अनुवाकों की स्तुति की गई है जिसे हम अष्टाध्यायी कहते है, यह ऋग्वेद में उत्कृष्टता से पाई गई है इसी कारण यर्जुवेद की विशेषता सर्वोपरी है। यर्जुवेद के चतुर्थ कांड में पंचम और सप्त प्रपाठक में मंत्र आए हुए है, उन मंत्रों को रुद्र आराधना के मंत्र होने के कारण इस में भगवान शंकर को रुद्र के नाम से स्तुति की गई है। परब्रह्म परमेश्वर रुद्र शब्द का पर्याय है जो रुद्राधयायी के नाम से प्रसिद्ध है, जिस प्रकार माला में सुमेरु की विशेषता होती है। उसी तरह वेद मंत्रों में इस रुद्राध्यायी की विशेषता है इसी रुद्राध्यायी के कारण यर्जुवेद सभी वेदों मं सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
रुद्राष्टाध्यायी का रचनाकार कौन
वेद मंत्रों को आदि मंत्र कहा गया है, और यह माना जाता है कि भगवान के श्री मुख से ही उद्धत वचन माने जाते है, इसी कारण प्रत्येक वेद वाक्य शाश्वत मंत्र हैं, ‘वेदों में इन्द्रा’ आदि देवताओं के साथ पंच तत्व विज्ञान, आयुर्वेद, वनस्पति, प्रकृति के नियम सब की व्याख्या की गई है। जिस काल में वेद मंत्र की ऋचाओं का गान होता था और वेद मंत्रों से यज्ञ इत्यादि सम्पन्न होते थे उस समय संस्कृत भाषा अत्यन्त सुदृढ़ एवं व्याकरण युक्त शुद्धतम स्वरूप में थी इन मंत्रों के उच्चारण में एक विशेष लय होती थी, गुरु के यहां शिष्य केा सबसे पहले रुद्राष्टध्यायी का ही ज्ञान कराया जाता था। रुद्राष्टाध्यायी की भाषा अत्यधिक संगीतमय और कर्ण प्रिय है, शुद्ध उच्चारण के साथ यदि इसका पाठ किया जाए। तो व्यक्ति आनन्द विभोर हो उठता है।
भगवान रुद्र की ग्यारह स्वरूप है – मन्यु, मनु, महिनस, महान, शिव, ऋतध्वज, ऊगरेता, भाव, काल, वामदेव, धार्तवत। इसमें से प्रत्येक स्वरूप का ध्यान रुद्राष्टाध्यायी में आया है, रुद्राष्टाध्यायी में आठ अध्याय है।
प्रथम अध्याय
प्रारम्भ – गणानां त्वा— सुषारथिरश्वानिव यह अतिम मंत्र है इस अध्याय में भगवान शंकर से यह प्रार्थना की गई है कि हे जगदीश्वर आप सभी संसार के रक्षक और पालनकर्ता हैं। समस्त ऐश्वर्य को देने वाले हैं, संसार के समस्त विधान आपके अधीन है, हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि हमारी बुद्धि को आप लोकर कल्याणकारी बनावे जिससे लोकोंपकारी कार्य को हम कर सकें।
द्वितीय अध्याय
प्रारम्भ – सहस्त्रशीर्षा —– श्रीश्चते लक्ष्मीश्च इस मंत्र से समाप्त होता है इसमें भगवान शंकर के निगुण और निराकार स्वरूप का वर्णन है इस समस्त विश्व का उपादान कारण रुद्र ही है। उसी से यह समस्त संसार उत्पन्न हुआ है। इसी लिए वे हजारों पैर वाले, हजारों हाथ वाले, हजारों सिर वाले कहे गए हैं। श्री और लक्ष्मी आपकी शक्तियां है हे भगवान रुद्र! हमें आप यह श्रेष्ठ तथा सुख और ऐश्वर्य प्रदान करें।
तृतीय अध्याय
प्रारम्भ आशु शिशानो वृषभः – —- मर्माणि ते वर्मण छाद्यानि यह अंतिम है, भगवान रुद्र समस्त सेनाओं का अधिपति हैं यह अत्यधिक शूरवीर और बलशाली है, समस्त शत्रुओं को मारने वाले है, वे हमें अपने उपासकों को शक्ति प्रदान करें, जिससे हम युद्ध वीरबनें, अपनी तथा अपने प्रजाओं एवं परिवार की रक्षा कर सकें।
चौथे अध्याय
प्रारम्भ विभ्राड ब्रहत्पिवतु —- – आ कृष्णे रजसा तक पूरा होता हे। भगवान रुद्र सूर्य रूप में सभी प्रजाओं की रक्षा करते है, शीत उष्ण और वर्षा आदि से अपनी प्रजा को परिपुष्ट करता हुआ समस्त प्राणियों को जीवनदान देते हैं ये सविता रूप में समस्त विश्व में भ्रमण करते हुए सभी प्राणियों के अच्छे और निम्न कर्मों का साक्षी बने रहते है।
पांचवे अध्याय
प्रारम्भ नमस्ते रुद्र मन्यव —– नमोऽस्तु रुद्रेभ्यों यहां पूर्ण होता है। इस अध्याय में शत्रुओं को मारने के बाद अत्यन्त क्रोधों उन्मुक्त भगवान रुद्र को शांत करने के लिए स्तुति की गई है इस अध्याय में ‘नमो नमः’ शब्द का प्रयोग किया गया है इसीलिए इस अध्याय का नाम नमकम् है। उनके अस्त्र और शस्त्रें की भी स्तुति की गई है इसके बाद पृथ्वी में चोरी आदि कुत्सित कर्म करके अव्यवस्था फ़ैलाते हैं उन्हें मार डालिये जिससे हम सुरक्षित रह सकें, आप सभी रुद्रों को मेरा बारम्बार प्रणाम स्वीकार हो।
षष्ठम अध्याय
प्रारम्भ ऊँ वयं सोम व्रते —— शिवो नामासि स्वधितस्ते हे भगवान रुद्र आप सोम स्वरूप है, आप शांति के अधिष्ठात् देव है, आप हम पर कृपा करें, जिससे हम पुत्र पौत्र आदि से सम्पन्न हाकर आपकी आराधना कर सकें। आप हमारे सभी शत्रुओं को अपने अस्त्र शस्त्र से मारकर हमारी रक्षा करें।
सातवें अध्याय
प्रारम्भ ऊँ वाजश्च में प्रसवश्च— आयुयज्ञेन कल्पताम् यहां पूर्ण होता है, इस अध्याय में भगवान रुद्र देव से बारम्बार यही प्रार्थना की है कि हमें अन्न आदि ऐश्वर्य प्राप्त हों। पुत्र, पौत्र आदि से हम सम्पन्न हों यज्ञों के द्वारा दीर्घायु को प्राप्त होकर इसी यज्ञ के माध्यम से देवताओं को प्रसन्न करें, इस तरह इस अध्याय में भगवान रुद्र से अधिकाधिक याचिका की गई है। इसमें अत्यधिक चकार का प्रयोग किया गया है, ‘यह भी हमें दीजीये’ – ‘यह भी हमें दीजिए’ इसके कारण इस अध्याय को चमकम् कहा गया है।
इन्ही नमकम् और चमकम् के कारण अष्ठाधयायी की विशेषता है इसी के कारण यजुर्वेद की विशेषता है। और इसी कारण भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए अष्ठाधयी सबसे श्रेष्ठतम उनका प्रिय स्तोत्र है।
रुद्राष्टाध्यायी पाठ के नियम
अष्टाध्यायी पाठ करने से पहले न्यास अवश्य किया जाना चाहिए न्यास का अर्थ है स्थापित करना बाह्य तथा आभ्यन्तर अंगों में अपने इष्ट देवता तथा तंत्र शक्ति को स्थापित किया जाता है क्योंकि मनुष्य के अंग अपवित्र और अशुद्ध होते है, ‘देवो भूत्वा यजेद् देवं’ इस उक्ति के अनुसार देवताओं की आराधना पवित्र होकर किया जाना चाहिए, जब तक न्यास न किया जाए तब तक मानव मन में प्रमाद तथा आलस्य बना रहता है उस स्थिति में भगवान की साम्य आराधना संभव नहीं है इसीलिए न्यास आदि करने का विधान है।
रुद्राष्टाध्यायी साधना ग्रंथ
साधना करने वाले प्रत्येक साधक को चाहिए कि वह अभ्यास कर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ भगवान शिव का विग्रह शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नित्य प्रति अवश्य करें। नित्य प्रति करना यदि संभव नहीं होतो प्रत्येक सोमवार को चाहे एक अध्याय का ही पाठ करें, शिवाभिषेक अवश्य ही सम्पन्न करना चाहिए। जिस घर में रुद्र पाठ होता है उस घर से जरा, व्याधिक, पीड़ा, संकट, अकाल मृत्यु दूर ही रहते हैं। भगवान शिव से बढ़कर कोई बढ़ा देव नहीं है इसीलिए तो इन्हें महादेव कहा गया है।
रुद्र पाठ में कई ऐसे गोपनीय मंत्र है, जिनका अभिषेक करते हुए केवल मंत्र पाठ ही किया जाए तो वह कार्य सिद्ध हो जाता है, ऐसे ही कुछ अनुभूत सिद्ध मंत्र नीचे स्पष्ट किए जा रहे है। गुरु पूजन सम्पन्न कर पारदेश्वर शिवलिंग पर जल और दूध मिलाकर अभिषेक करते हुए रुद्राक्ष माला से मंत्र जप करना चाहिए प्रत्येक माला मंत्र जप के पश्चात् शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्जित करना चाहिए।
1- राजकीय कार्य में सफ़लता के लिए मंत्र
मा नस्तोके तनये मा न आयुषि मा नो गोषु मा नो अश्वेषु रीरिषः।
मा नो वीरान्नुद्र भामिनो बधर्हविष्मन्तः सदमित् त्वा हवामहे।।
(अध्याय 5 – 16)
मंत्र: सिद्धि माला से 2 माला मंत्र जप, जौर, सफ़ेद तिल तथा घी से 21 आहुति देना चाहिए।
2- नौकरी एवं व्यापार में सफ़लता के लिए मंत्र
वितंचं मे वेद्यंच मे भूतंच में भविष्यच्च मे सुगंच मे सुपत्थयंच मऽऋद्धंच मऽऋिद्धश्व
मे क्लृप्तंच मे क्लृप्तिश्च मे मतिश्च मे सुमतिश्च मे यज्ञेन कल्पन्ताम्।
(अध्याय 7 – 11)
मंत्र: सफ़ेद हकीक माला से 1 माला जप, हवन सामग्री काले तिल की घी के साथ 21 बार आहुति
देना है।
3- लक्ष्मी प्राप्ति हेतु मंत्र
इमा रुद्राय तवसे कपर्दिने क्षयद्वीराय प्र भरामहे मतीः।
यथा शमसद्विपदे चतुष्पदे विश्वं पुष्टंग्रामे अस्मिन्ननातुरम्।।
(अध्याय 5 – 48)
मंत्र: कमल गट्टे की माला से 4 माला मंत्र जप, और हवन सामग्री कमल बीज और घी की आहुति 51 बार देना है।
4- धन धान्य प्राप्ति हेतु मंत्र
प्रमुंच धन्वनस्तत्वमुभयोरान्र्त्योर्ज्याम्।
याश्र्व ते हस्त इषद् परा ता भगवो वप।।
(अध्याय 5 – 9)
मंत्र: धनवषिणी माला से 1 माला मंत्र जप, और हवन सामग्री कमल बीज, काले तिल, चंदन की 11
बार आहुति देना है।
5- आयुवृद्धि एवं रोगनाश हेतु मंत्र
मा नो महन्त मुतमा नो अर्भकम्मा न उक्षन्तमुत मा न उक्षिनतम।
मा नो वधीः पितरम्मोत मातरम्मा नः प्रियास्तन्वो रुद्र रीरिषः।।
(अध्याय 5 – 15)
मंत्र: स्फ़टिक माला से 5 माला मंत्र जप, और शहद एवं पुष्प से 11 आहुति देना है।
6- पुत्र संतान प्राप्ति हेतु मंत्र
परि नो रुद्रस्य हेतिर्वृणक्तु परि त्वेषस्य दुर्मतिरधायोः।
अवस्थिरा मघवद्भ्यस्तनुष्व मीढवस्तोकाय तनयाय मृड।।
(अध्याय 5 – 50)
मंत्र: पुत्र जीवन माला से 4 माला मंत्र जप, और खीर, जायफ़ल, कमल गट्टा से 31 आहुति देना चाहिए।
7- शत्रुओं से रक्षा हेतु मंत्र
नमो ज्येष्ठाय च कनिष्ठाय च नमः पूर्वजाय चापरजाय ।
च नमो मध्यमाय चापगल्भाय न नमो जधन्याय च बुधन्याय च।।
(अध्याय 5 – 32)
मंत्र: पीली हकीक माला से 11 माला मंत्र जप और पीली सरसों से 51 आहुति देना चाहिए।
8- सर्वमनोकामना सिद्धि हेतु
नमो विल्मिने च कवचिने च नमो वर्मिणे च वरूधिने।
च नमः श्रुताय च श्रुतसेनाय च नमो दुन्दुभ्याय चाहनन्याय च।।
(अध्याय 5 – 35)
मंत्र: मनोकामना सिद्धि माला से 5 माला मंत्र जप और घी एवं मधु शहद से 21 आहुति देनी चाहिए।
9- अकाल मृत्यु निवृति के लिए
ऊँत्र्यम्बंक यजामहे सुगन्धिं पुष्ठिवर्धनम् उर्वा
रुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।5।।
मंत्र: रुद्राक्ष माला से 5 माला मंत्र जप, लौंग एवं काले तिल से 11 आहुति देनी चाहिए।
इस प्रकार रुद्र साधना मंत्रों के माध्यम से भी सम्पन्न की जाती है। जिससे जीवन में पूर्णता प्राप्त हो और जीवन शिवत्व भाव से युक्त हो सकें।
It is mandatory to obtain Guru Diksha from Revered Gurudev before performing any Sadhana or taking any other Diksha. Please contact Kailash Siddhashram, Jodhpur through Email , Whatsapp, Phone or Submit Request to obtain consecrated-energized and mantra-sanctified Sadhana material and further guidance,