

01 से 06 मई तक- माह का प्रारम्भ आनन्ददायक रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों के बीच में चली आ रही गलतफहमियां समाप्त होगी। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से आप प्रेरित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे।
07 से 13 मई तक- भागीदार से छोटी-मोटी बातों पर खींचतान या कहासुनी हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ उतना नहीं मिल पायेगा। कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। नौकरी में अधिकारी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। आप नवग्रह शनि संताप दोष हरण दीक्षा ग्रहण करें, दुर्भाग्य समाप्त होकर अनुकूल स्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800 /-
14 से 20 मई तक-परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव में जा सकते है। आधा-अधूरे काम भी इस समय पूर्ण हो जायेंगे। यह काल खण्ड आपके लिये बहुत ही श्रेष्ठ है। आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होगी। शुभ कार्य में खर्च अधिक हो सकता है पर उसका फल भी वैसे ही मिलेगा। प्रकृति की निकटता अनुभव करेंगे। मौसम के अनुसार खान-पान करें।
21 से 31 मई तक- सब मसलों का हल बड़े ही शांतिपूर्ण माहौल में आप निकालेंगे। धनागम का रास्ता आसान होगा। व्यवसाय में आप कुछ विशेष परिवर्तन लायेंगे जिससे व्यापार बढ़ जायेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। घर-परिवार के साथ समय का आनंद लेंगे। समय मिश्रित फलकारी है। प्रेम सम्बन्ध उजागर होने से बदनामी का भय रहेगा। योग-प्राणायाम से स्वास्थ्य सुधर जायेगा।
तिथियाः 01, 03,07,24
01 से 06 मई तक- माह का आरम्भ उतना अच्छा नहीं है। आपके मन में अनजान डर व्याप्त रहेगा। आप अपनी भूल का खेद भी नहीं कर पायेंगे। आप काफी सोच-विचार कर निर्णय लेंगे। आप ब्रह्माण्ड के गूढ़ रहस्यों के बारे में जानने किसी एकान्त स्थान में समय बिताना पसंद करेंगे।
07 से 13 मई तक- आपकी रचनात्मक कला विकसित होगी। योजनापूर्वक कार्य करने से अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण हो सकता है। आप अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव लायेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पदोन्नति के लिये समय उचित है। सर्वतंत्र बाधा निवारण शत्रु शमन धूमावती दीक्षा ग्रहण करें, विशेष कालखण्ड को पहचान कर अनुकूल स्थितियां निर्मित कर सकते है। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
14 से 20 मई तक- किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। आप कुछ नये काम शुरू करेंगे व पुराने काम में सुधार करेंगे। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। दूसरों को मदद करने में आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। इस समय उच्च अध्ययन और अनुसंधान मुख्य रहेंगे।
21 से 31 मई तक- काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी शुभ कार्य में खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। सामाजिक बैठकों में भाग लेंगे। उत्तम सम्पतिदायक दिवस रहेगा। योजनाओं को पूरा कर पायेंगे। मेहनत के अनुसार फल न मिलने के कारण मन में कुछ झुंझलाहट व छटपटाहट विद्यमान रहेगी। मन भ्रमित रहने के कारण अनुचित निर्णय लेंगे ।
तिथियाः 03,05,22,27
01 से 06 मई तक- इस माह का प्रारम्भ सामान्य रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त नहीं होगा। शत्रु हावी होंगे, फालतु कार्यों में समय नष्ट होंगे। पुराने अधूरे काम को क्रम बद्धता के साथ कार्य करने से पूर्ण हो सकता है।
07 से 13 मई तक- आपके साथ उच्चाधिकारी के संबंध मजबूत बनेंगे। आध्यात्मिक लोगों का सम्मान करेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। धनागमन हो सकता है। लम्बे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी। जोखिम भरी रोमाचंक यात्रायें आपको आकर्षित करेगी। संगीत, साहित्य, कला की रूचि बढ़ेगी। व्यापार में नया तरीका अपनाने के लिये तत्पर रहेंगे।
14 से 20 मई तक- व्यवसाय में वृद्धि होगी। आप कोई साहसिक कदम उठा सकते हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहेगा सावधान रहें। जमीन-जायदाद व सम्पति से जुड़े मसलों में कुछ नुकसान हो सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें। वाणी पर काबू रखें। यह समय एक सुखद अनुभूति का है, अतः प्रिय जनों के साथ समय को साझा करें।
21 से 31 मई तक- विद्यार्थी वर्ग के लिये समय उपयुक्त है। किसी सामारोह में आप सम्मिलित होंगे। देनदारियां चुकाने में आपको तकलीफ झेलनी पड़ेगी। घर-परिवार के साथ बेहतर संवाद कायम होगा। कार्यों को धैर्य पूर्वक करने की जरूरत है। इस महीने अधिक व्यय होने से आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। आप सिद्धाश्रम आत्म स्वछंद चेतना शक्ति दीक्षा ग्रहण करें जिससे परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी । दीक्षा न्यौछावर 1800/-
तिथियाः 01,18,20,25
01 से 06 मई तक- इस माह की शुरूआत भक्तिपूर्ण रहेगी। घर-परिवार के साथ किसी मंदिर पर जा सकते है। रियल एस्टेट में लाभ प्राप्त हो सकता है। रोजमर्रा के दैनिक कार्यों के अलावा भी आप कुछ विशेष कार्य सम्पन्न करेंगे। कोई निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। बच्चों से अधिक प्यार करें जिससे वह अपने इष्ट या गुरू को प्यार करना सीखें।
07 से 13 मई तक- मेहमान का आगमन हो सकता है। खर्च में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक बजट बिगड़ेगा। चिंताओं व तनाव का अंत होगा। कैरियर के प्रति अगर आप जागरूक रहे तो उचित अवसर प्राप्त होगा। परिश्रम के साथ-साथ आप सिद्धाश्रम आत्म स्वछंद चेतना शक्ति दीक्षा ग्रहण करें तो आपके अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
14 से 20 मई तक- व्यवसाय धीमी गति से चलेगा। कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। दुष्ट शक्तियां शुभ कार्यों में विघ्न उपस्थित करेंगी। गणेश व गुरू कृपा से बाधायें दूर होगी। नये-नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके जनसंपर्कों का दायरा विस्तृत होगा। आपके मन में असमर्थ जनों के प्रति करूणा का भाव जाग उठेगा।
21 से 31 मई तक-पारिवारिक यात्रा सुखद व आनंददायक सिद्ध होगी। जिससे जीवन में उन्नति का मार्ग मिलेगा। समय मिश्रित फलों को देने वाला होगा। पैतृक सम्पति, वसीयत व उत्तराधिकार संबंधी मामले, सुलझ जायेंगे। पैसा खर्च होगा और निवेश भी कर पायेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
तिथियाः 16,21,23,27
01 से 06 मई तक – इस माह का आरम्भ लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी, संगीत, साहित्य, कला लेखन आदि के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी। आप कोई नवीन कार्य करेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है, बाहर का खाना त्याग दीजिये।
07 से 13 मई तक- समय आपके पक्ष में नहीं रहेगा। लेन-देन के मामलें में पूरी सावधानी बरते। आर्थिक नुकसान होने का योग बन रहा है। किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। बनते-बनते कार्य रूक सकते है। आपका मन कार्य में नहीं लगेगा। प्रतिस्पर्धी मौके का फायदा उठायेंगे, आप सर्वतंत्र बाधा निवारण शत्रु शमन धूमावती दीक्षा ग्रहण करें, परिस्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
14 से 20 मई तक- आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाने की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। यात्रा के लिये खरीददारी संभव है। बच्चों व परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। अहंकार की भावना आपके लिये नुकसानप्रद है, समर्पण का भाव रखें। दूसरों की सेवा का भाव रखे। नये लोगों से सम्पर्क बनेगा।
21 से 31 मई तक- परिस्थितियां आपके अनुकूल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ जायेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। लाभ प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आप जमकर मेहनत करेंगे। आप अपनी क्षमता व कार्यकुशलता में वृद्धि करेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना मनपंसद रिजल्ट प्राप्त करेंगे।
तिथियाः 14,19,23,25
01 से 06 मई तक- इस माह का प्रारम्भ शांतिपूर्ण रहेगा। घर-परिवार के साथ किसी मंदिर पर जा सकते है। परिवार की चिन्ता रहेगी। समय आपके प्रतिकूल है। आपकी प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लग सकता है। आरोग्य में कमी रहेगी। कोई रिश्तेदार आपका अपमान कर सकता है। मन चंचल एवं उदास रहेगा। आप नवग्रह शनि संताप दोष हरण दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
07 से 13 मई तक- व्यापार मंद गति से चलेगा। नौकरी पेशा में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। बिना सोचे किसी को वचन न दें, निभाना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अनुकूल आयेंगे। ज्ञान- विज्ञान के क्षेत्र में वृद्धि होगी।
14 से 20 मई तक- लम्बी दूरी की यात्रा करेंगे और उसमें लाभ भी प्राप्त होगा। मौज-मस्ती व भरपूर आनन्द लेंगे। प्रेम-प्रसंगों में सफलता हासिल करेंगे। समय शुभदायक है। आप बहुत सजग व सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग समाप्त होगा। आध्यात्मिक जीवन में रूचि बढ़ेगी। प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शन कर मन प्रफुल्लित रहेगा।
21 से 31 मई तक- अपनों से बात करके मन में हल्कापन महसूस करेंगे। आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस समय आप अपने सारे कार्यों को व्यवस्थित सूची बनायेंगे, बात-बात पर चिड़चिड़ापन आयेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपकी सही बात का भी घरवाले विरोध करेंगे। घर के दायित्व और व्याववायिक दबाव रहेगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तिथियाः 15,20,24,26
01 से 06 मई तक- इस माह का आरम्भ नवीनता व लाभदायक रहेगा। व्यापार की उन्नति हेतु कुछ नया नियम लायेंगे। फंसा हुआ धन कोशिश करने से इस समय प्राप्त हो जायेगा। किसी समारोह में जा सकते हैं। व्यापार में सभी आपके निर्णय का सम्मान करेंगे। आर्थिक स्थिति दृढ़ होगी। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। शरीर में आलस्य व थकावट का भाव अधिक रहेगा।
07 से 13 मई तक- पत्नी के साथ अनावश्यक अनबन हो सकती है। जिसका सीधा प्रभाव पारिवारिक सुख-शांति पर पड़ेगा। अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे। उच्चधिकारी का सहयोग मिलेगा। कोई गंभीर रोग आने की सम्भावना है, आप पति शतायु जीवन अक्षय वर सुहाग समृद्धि दीक्षा ग्रहण करें। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
14 से 20 मई तक- व्यापार में आपकी और आपके भागीदार के बीच जो मत-भेद था वह समाप्त होगा। इस समय धनागमन तो होगा, परंतु स्थायी रूप से नहीं रहेगा। कहीं प्रकृति के पास कुछ समय बिता सकते है जिससे अन्तरात्मा का स्पर्श होगा। संत, महापुरूषों का दर्शन प्राप्त हो सकता है।
21 से 31 मई तक-आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में आप अपनी टांग नहीं अड़ाये, अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते है। आपके हाथों से कोई गलती हो सकती है जिससे आपकी आलोचना होगी। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखे, इस समय किसी अंजान व्यक्ति का पूर्ण भरोसा न करें। रात को ‘ऊँ भ्रं भैरवाय नमः’ मंत्र से 108 बार पीली सरसों से आहुति दें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी।
तिथियाः 06,10,14,15
01 से 06 मई तक – इस माह का प्रारम्भ सफलतादायक रहेगा। व्यवहारिकता में आप आगे रहेंगे। परिश्रम कर काम को पूर्ण कर ही लेंगे। आप अभी जो सम्पर्क का दायरा बनायेंगे आगे आपको बहुत काम आयेंगे। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु सिद्धाश्रम आत्म स्वछंद चेतना शक्ति दीक्षा अवश्य सम्पन्न करें। दीक्षा न्यौछावर 1800/-
07 से 13 मई तक- कोई नया कार्य शुरू करने हेतु समय उत्तम है, सफलता प्राप्त होगी। आप नेटवर्किंग में अच्छा काम करेंगे। युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु और अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। समय सामान्य रहेगा। आप गलतफहमियों के शिकार हो सकते है, सोच-विचार कर ही बात करें, कार्यों में बाधा आ सकती है।
14 से 20 मई तक- आपको अपनी ताकत को केन्द्रित करने की जरूरत पड़ेगी। यह एक बहुत ही आनन्दायक दौर हो सकता है। अगर इसका सही लाभ उठाया जाये, तो आपके जीवन में यह विस्तार और विकास का उत्तम समय हो सकता है। आप अपने गुरू या संत से मिलेंगे, जो कि आपको उचित मार्गदर्शन करेंगे।
21 से 31 मई तक- दिन सामान्य व्यतीत होगा। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी काम की निंदा होगी। बनते कामों में रूकावट आयेगी। आपके लिये गये निर्णय गलत साबित होंगे। आप अपने पर नियन्त्रण रखे और नकारात्मकता से दूरे रहे अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा क्रोध करने से बचे।
तिथियाः 08,12,16,17
01 से 06 मई तक- इस माह की शुरूआत शुभदायक रहेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आत्मिक शांति के लिये मंदिर, मस्जिद या किसी एकांत स्थान में जा सकते है। शत्रु आप पर हावी होंगे। आने वाला धन बीच में ही फंस जायेगा। आप सर्वतंत्र बाधा निवारण शत्रु शमन धूमावती दीक्षा ग्रहण् करें, अनुकूल स्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
07 से 13 मई तक- आपका दृढ़ आत्मविश्वास ही सफलता का रहस्य है। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही न करें। भविष्य की चिंता आपको सहयोगी, चिंता छोड़कर कर्म करने से ही भविष्य अच्छा होगा। राजकीय कार्यों में परेशानी आयेगी। भागीदार के सम्बन्धों में सुधार आयेगा। उच्चधिकारियों के सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। दिन शुभदायक रहेगा।
14 से 20 मई तक- दोस्तों के साथ कहीं दूर घूमने की योजना बनायेंगे। इस समय कुछ मौसमी बीमारी आ सकती है, सतर्क रहें। खान-पान, वस्त्र पर विशेष ध्यान दें। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। लोक-कल्याण व जनहित के कार्य आपको आकर्षित करेंगे। इस समय निःस्वार्थ भाव से आप सेवा करेंगे।
21 से 31 मई तक- बढ़े हुये खर्च के कारण आपको तात्कालिक रूप में उधार लेना पड़ सकता है। अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल श्रेष्ठ रहेगा। अविवाहितों के प्रस्ताव आयेंगे, विवाह की बात आगे चलेगी।
तिथियाः 10,14,18,20
01 से 06 मई तक- इस माह की शुरूआत उत्साह पूर्ण रहेगी। मन जोश व उत्साह से भरा रहेगा। महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से कुछ सीख मिलेगी। कुटुम्ब में सुख शांति बढ़ेगी। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।
07 से 13 मई तक- विद्यार्थी वर्ग अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। रोजगार में उलझने बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों में भी खिंचाव रहेगा। लक्ष्यों में भटकाव आयेगा। खर्च में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा में भी काफी समस्यायें व परेशानी आयेगी। आप सर्वतंत्र बाधा निवारण शत्रु शमन धूमावती दीक्षा ग्रहण करें परिस्थिति आपकी नियंत्रण में रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
14 से 20 मई तक- पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। लम्बे समय से चली आ रही परेशानी का अंत होगा। अविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपके परिश्रम के अनुसार पूर्ण फल प्राप्त होगा। कहीं से रूका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी जमीन में निवेश कर सकते है।
21 से 31 मई तक- कोर्ट-कचहरी राजकीय मामलों में सफलता के योग बने हुये है। किसी उच्च अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति के सम्पर्क से आपका रूका हुआ काम गति पकड़ेगा। जनसम्पर्कों का दायरा विस्तृत होगा। नये-नये मित्र बनेंगे। समाज या गुरू सेवा में लगे रहेंगे। धनागमन का प्रबल योग है। पुरानी दकियानूसी बातों को छोड़कर आप नहीं सोच कायम करेंगे।
तिथियाः 03,09,13,30
01 से 06 मई तक – इस माह की शुरूआत अच्छी नहीं है। नया कार्य की शुरूआत हेतु समय उचित नहीं है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। बनता काम रूक जायेगा। परेशानियां आयेंगी। षड़यंत्र, वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से बचकर रहें। आप नवग्रह शनि संताप दोष हरण दीक्षा ग्रहण करें परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
07 से 13 मई तक- आप शांति से काम करना पसंद करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। आकस्मिक धनागमन हो सकता है। किसी मंदिर पर जा सकते है। अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को मदद करेंगे। परिवार की कोई समस्या उलझ सकती है। अविवाहितों का विवाह होने का योग बन रहा है।
14 से 20 मई तक- आप बच्चों में शिष्टता की आशा रखेंगे और उनकी हर जरूरतों को पूरी करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मधुरता बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्रकृति का आनन्द अनुभव करेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। उन्हें अकेला घूमने के लिये मत छोड़िये।
21 से 31 मई तक- अपने अधिकारों के लिये डटकर मुकाबला करेंगे। अनुशासन आपकी प्राथमिकता रहेगी। लोग आपका सम्मान करेंगे। दिन लाभदायक रहेगा। परिवार जनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में शिरकत हो सकते है। आपका मन विपरीत काम करेगा अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है सावधान रहें।
तिथियाः 01,06,10,28
01 से 06 मई तक- इस माह का आरम्भ फलदायक रहेगा। समय आपके अनुकूल है, आप जो भी कार्य करेंगे सफलता प्राप्त होगी। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। इस समय अहं और जिद्द को त्याग करने से लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। युवा वर्ग कुछ कर दिखाने में प्रयासरत रहेंगे। संतान से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
07 से 13 मई तक-धनागमन का योग बन रहा है। कहीं से रूका हुआ धन प्राप्त होगा। मनोकामना पूर्ण होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते है। मन को सकारात्मक बनाने में आप सफल होंगे। अनावश्यक खर्च से बचके रहना, यात्रा कष्टपूर्ण रहेगी। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त नहीं होगा।
14 से 20 मई तक- सप्ताह की शुरूआत शुभ है। कार्यकाल में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी कल्पनाशक्ति मजबूत होगी। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिन्तित रहेंगे। अदालती मसलों पर हार सम्भव है, सोच-समझकर कार्य करें या वरिष्ठ की सलाह ले। आप सर्वतंत्र बाधा निवारण शत्रु शमन धूमावती दीक्षा प्राप्त करें, अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होगी। दीक्षा न्यौछावर 1500/-
21 से 31 मई तक- आपका फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। आप संतुष्टि का एहसास करेंगे। खानपान पर ध्यान रखे अन्यथा स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। शुभ कार्यों में व्यय अधिक होगा। उधार दिये रूपये आपके इस समय प्राप्त होने की संभावना होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
तिथियाः 04,08,26,31